Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : तमाड़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Published / 2025-10-08 18:22:20
रांची : तमाड़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

रांची में मानवता शर्मसार, 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म टीम एबीएन, रांची। रांची जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तमाड़ थाना में रिपोर्ट की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कजिन जानबूझकर उन्हें फंसाया, जिसके बाद यह घटना हुई। तमाड़ थाना के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि, शिकायत के अनुसार यह घटना 30 सितंबर को हुई। उसे उसके कजिन ने मर्दन मोड़ के दशहरा मेले में जाने के लिए बुलाया। वहां दो लोग आये, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले जाया गया, जहां दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से उसे बुंडू ले जाया गया, जहां तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे तामड़ क्षेत्र के मर्दन मोड़ पर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तामड़ थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अभियुक्तों में से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण बुधवार को किया जायेगा। 

चीफ जस्टिस पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम
Published / 2025-10-08 18:21:02
चीफ जस्टिस पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम

प्रधान न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमले के समान: हेमंत सोरेन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को लोकतंत्र की आत्मा पर हमला करार दिया। सोरेन ने यह भी कहा कि यह हमला देश के संविधान पर प्रहार करने जैसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने उच्चतम न्यायालय में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, जिसकी व्यापक निंदा हुई। सोरेन ने कहा, न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है - इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है।

माओवादियों के बंद से निपटने के लिए हजारों जवान तैनात
Published / 2025-10-08 18:18:55
माओवादियों के बंद से निपटने के लिए हजारों जवान तैनात

माओवादी संगठन के प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर झारखंड में बढ़ायी गयी सुरक्षा, हजारों जवानों को किया गया तैनात टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बुधवार से झारखंड में प्रतिरोध सप्ताह की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और यातायात मार्गों पर सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।महानिरीक्षक (संचालन) माइकल राज ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा आहूत सप्ताह भर के विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 बटालियन और झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) और भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के 20 समूहों को तैनात किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालयों और रेल तथा सड़क नेटवर्क सहित यातायात मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। राज ने कहा कि पुलिस बिहार, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे जिलों में संभावित प्रभावों से निपटने के लिए भी तैयार है।

लायंस क्लब आफ रांची ने सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों को कराया भोजन
Published / 2025-10-08 18:18:16
लायंस क्लब आफ रांची ने सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों को कराया भोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में आज विश्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब आफ रांची के द्वारा आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि, दिव्यांगों, निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले 20 सेवादारों को भोजन कराया एवं सेवा सत्कार किया। इस अवसर पर लायंस क्लब आफ रांची के लॉयन बीके गद्ययान, सोना गद्ययान, अध्यक्ष दिलीप बंका, बीना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, डॉ प्रदीप कुमार, विजय कुमार पांडे, एसएस शर्मा, मनोज महेश्वरी, निर्मल मानपुरिया आदि उपस्थित थे।मौके पर अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, तथा आश्रम में सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। 

हुसैनाबाद : दंगवार में छठ महापर्व को लेकर बैठक
Published / 2025-10-08 07:14:02
हुसैनाबाद : दंगवार में छठ महापर्व को लेकर बैठक

पूजा सम्पन्न कराने को लेकर समिति का गठन, अमरेंद्र बने अध्यक्ष और संतोष बने सचिवएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। अनुमण्डल के बिहार झारखण्ड सीमा पर ग्राम दंगवार में छठ पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ.अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें सोन नदी में बढ़े हुए जलस्तर से छठव्रतियों को स्नान एवं अर्घ्य देने में होने वाली परेशानी एवं खतरा पर चर्चा हुई। इसके बाद,साफ सफाई, रोशनी, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई।चर्चा के उपरांत पूजा का सफल संचालन हेतु एक कमिटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष हीरा लाल चौधरी, सचिव संतोष राम, उपसचिव दीपक गुप्ता, महामंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, कमलेश साह, सुनील सिंह, रंगबहादुर सिंह, संगठन मंत्री वकील सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, रक्षा मंत्री दिलीप चौधरी, सुधीर ठाकुर, विवेक सिंह, प्रफुल रजक, बसंत अलबेला, पंकज चौधरी को बनाया गया।मौके पर पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह,विवेक गुप्ता, श्रवण पाठक, संजय ठाकुर, श्याम कुमार, बिट्टू सिंह, गोलू चौधरी, दया कुमार, दिनेश सिंह, कुश प्रजापति, प्रतीक शर्मा, रंजन गुप्ता  के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंडाल्को के मुख्य कार्यालय में कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की बैठक
Published / 2025-10-08 07:05:54
हिंडाल्को के मुख्य कार्यालय में कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की बैठक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले की हिंडाल्को कंपनी के मुख्य कार्यालय में आज कंपनी और लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम इस बैठक में हिंडाल्को के पदाधिकारियों के द्वारा लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत हुआ।उसके पश्चात विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कंपनी ने बताया कि विमरला रोड में मरमती का कार्य 2 दिन से शुरू है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसलिए एसोसिएशन ट्रकों का परिचालन शुरू करे। इस पर एसोसिएशन ने कंपनी को आस्वस्त किया कि कल एसोसिएशन की एक टीम बिमरला जाकर सड़क की स्थिति देखेगी उसके बाद ट्रक मालिकों से चर्चा करने के पश्चात निर्णय लिया जाएगा। गुरूदरी के मैटर पर कंपनी ने कहा कि गुरदरी में फिलहाल ट्रिप कम मिल रहा है।।वहां कुछ तकनीकी परेशानी है। अभी एक सप्ताह इसी स्थिति में गाड़ियां चलेंगी, किंतु एक सप्ताह के बाद कंपनी एसोसिएशन के साथ चर्चा करेगी और सुधार किया जाएगा और आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिन जिन ट्रक मालिकों का सिक्योरिटी मनी, अकाउंट ट्रांसफर सहित जो जो मुद्दे रुके हुए हैं सभी ट्रक मालिक एसोसिएशन से संबंधित पदाधिकारियों को अपना आवेदन 2 दिन के अंदर सौंपने की कृपा करेंगे।उसके पश्चात एक साथ लिस्ट बनाते हुए कंपनी को सभी कागजात सौँपे जाएंगे। उसके बाद कंपनी सभी मामलों का निष्पादन शीघ्र करेंगी। किसी भी माइन्स में किसी भी ट्रक मालिक को ज्यादा ट्रिप नहीं मिलेंगे। सभी ट्रक मालिक को एक समान ट्रिप मिलेगा। टोकन और चालान सहित माल गिराने में ट्रक ड्राइवर हो या ट्रक मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसे पर भी विस्तृत चर्चा हुई।कंपनी ने कहा कि इस पर शीघ्र सुधार किया जाएगा। सेरेगदाग माइंस के मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि शीघ्र ही सेरेगदाग माइंस शुरू होगी। शुरू होने से पहले एसोसिएशन के साथ पुनः बैठक कr माइंस शुरू किया जाएगा। हेसल साइडिंग और रिचुघूटा साइडिंग में भी सड़क मरमती का कार्य जारी है। कंपनी के द्वारा यह बताया गया है रिचूघूटा में वेट का जो मैटर सामने आया है उस मुद्दे पर कंपनी ने कहा कि कल इस मैटर को भी समाधान कर दिया जाएगा।आज की बैठक में हिंडाल्को कंपनी की ओर से वरीय खान उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, महाप्रबंधक आर अम्बष्टा, ट्रांसपोर्ट हेड अभिषेक सिंह, लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, शंकर प्रजापति, महेंद्र प्रसाद साहू, सह सचिव अमानुल्लाह, राजेश विश्वकर्मा, मो मोकतार, मुन्ना खान, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बबलू, बरज सिंह, जतरु मुंडा, सह सचिव तारकेश्वर महतो, वासिफ क्युम, मोहम्मद इरशाद डबलू, बबलू कोयला, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद मुन्ना खान, इरफान अंसारी, मिंजु मियां, मंटू केशरी, अनिल भगत, अजमल कुरैशी, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा  और शिवनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

जान देंगे लेकिन आदिवासियों की एक इंच जमीन लूटने नहीं देंगे : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-10-07 21:09:14
जान देंगे लेकिन आदिवासियों की एक इंच जमीन लूटने नहीं देंगे : देवेंद्रनाथ महतो

आदिवासी के गढ़ गुमला में जमीन बचाओ आंदोलन को जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने किया नेतृत्व आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो के के पहल आदिवासी रैयत और गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित से हुई सकारात्मक वार्ता गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित एनएच 43 में ही सड़क चौड़ीकरण की मांग पर उच्च अधिकारी को पत्र लिखने का दिया आश्वासन एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। झारखंड में जमीन विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिनांक 24 सितंबर 2025 को देर रात तक डीसी कार्यालय को बंधक बनाने के बाद 7 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक वार्ता के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ के पहल से रैयत प्रतिनिधिमंडल और गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित जी के साथ साकारात्मक वार्ता हुई।  मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि गुमला-घाघरा तक भारत माला रोड चौड़ीकर बिना ग्राम सभा सहमति के आदिवासीयों का जमीन लूटा जा रहा है। भारत सरकार के गजट संख्या 3831 दिनांक 25 अगस्त 2022 के अनुसार भारत माला परियोजना के तहत एनएच 43 का चौड़ीकरण खोरा गांव से गुमला बाईपास होते हुए क्रमश: करौंदी, जोराम, सिलम, अंबाटोली, खटखोर, भलमंडा, कुलमुंड, रायडीह, कुरूछत्तीरपुर  आदि गांवों से छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ना है परंतु गुमला जिला के राजस्व पदाधिकारी, जिला भू - अर्जन पदाधिकारी, राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी और शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी अपने स्वार्थ से  तय रोड को छोड़कर डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे 19 मौजा के हजारों एकड़ बहु फसलीय उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है जिसके वजह से ग्रामीण आक्रोशित हैं तथा आंदोलन के लिए बाध्य हैं। मौके पर उन्होंने यह भी गुमला जिला अनुसूचित क्षेत्र हैं बिना पारंपरिक ग्राम सभा के छोटी बड़ी कोई भी काम नहीं किया जा सकता है, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2015 का पालन भी  नहीं किया गया है। साथ ही मांग की गयी है कि विकास से साथ समस्त ग्रामीण सहयोग करेंगे लेकिन भारत सरकार गजट संख्या 3831 के अनुसार गुमला-घाघरा एन एच 43 में रोड चौड़ीकरण किया जाये, अन्यथा आगे निरंतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जमीन बचाने का आर पार का लड़ाई है जान देंगे लेकिन आदिवासियों का एक इंच जमीन गलत तरीके से लूटने नहीं देंगे। गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित पूर्व की भांति एन एच 43 से ही सड़क चौड़ीकरण करने की मांग को विभागीय उच्च अधिकारी को लिखित पत्र भेजने का आश्वासन दिया। आंदोलन के मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, महासचिव पंचम एक्का, मार्शल कुमार, केंद्रीय युवा मोर्चा शनि संदीप तिग्गा, केंद्रीय महासचिव पंचम एक्का,  जिला सचिव गुमला सलींद्र उरांव, प्रदेश सचिव अनूप फ्रांसिस कुजूर, जिला महासचिव विनय कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू, जिला ओबीसी मोर्चा भुनेश्वर गोप, लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चिक बाईक, जिला गुमला उपाध्यक्ष मनोज चिक बाईक, बप्पी उरांव, वीरेंद्र लोहारा, सिलास बड़ा, नंदलाल कुमार पाना, मरियम एक्का, सरिता उरांव, क्रांति उरांव,  बिनसौ उरांव, बिंजू उरांव के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

रांची : 12 को होगा विकसित भारत 2047 का स्वदेशी मैराथन
Published / 2025-10-07 19:46:23
रांची : 12 को होगा विकसित भारत 2047 का स्वदेशी मैराथन

विकसित भारत 2047 स्वदेशी मैराथन, झारखंड का सबसे बड़ा आयोजन 12 अक्टूबर को रांची में टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज सांसद कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर झारखंड में होने वाले अब तक के सबसे बड़े मैराथन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 स्वदेशी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को रांची में किया जायेगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मैराथन में सभी धावक राष्ट्रीय ध्वज के साथ दौड़ते हुए स्वदेशी अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेंगे। मैराथन की शुरुआत मोरहाबादी मैदान के गोराउंड से होगी। वहां से यह रूट निम्नानुसार रहेगा : मोरहाबादी से उपायुक्त आवास वहां से मछलीघर, गवर्नर हाउस, फिर जस्टिस शहडो चौक से दाहिने, प्रेसन चौक से दाहिने, सिदोू-कान्हू पार्किंग से होते हुए पुन: मोरहाबादी मैदान तक लौटेगा यह पूरा मार्ग लगभग साढ़े तीन किलोमीटर (3.5 किमी) का होगा मंत्री संजय सेठ ने बताया कि इस मैराथन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी। इनमें शामिल हैं कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्पोर्ट्स पर्सन और  इलीट एथलीट्स एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स माय भारत संगठन के स्वयंसेवक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य कामकाजी महिलाएं और पुरुष अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है या रुचि दिखाई है। संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने झारखंड के राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे इस स्वदेशी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करें। कार्यक्रम में कारगिल के वीर शहीद विजेंद्र यादव के माता-पिता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो इस आयोजन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनायेंगे। पूरे मैराथन मार्ग पर विभिन्न संस्थान और सामाजिक संगठन सेवा में लगे रहेंगे। धावकों का स्वागत पुष्पवर्षा के माध्यम से किया जायेगा। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुनानक हॉस्पिटल और मोदी सेवा सदन द्वारा मेडिकल कैंप लगाये जायेंगे। प्रेस वार्ता में मौजूद ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन में राज्य के इलीट एथलीट्स भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं। किसी प्रतिभागी को तकनीकी या मेडिकल समस्या नहीं आने देंगे। हमारी टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी।   उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की खेल परंपरा देश में हमेशा मजबूत रही है। यह मैराथन उस परंपरा को नया आयाम देगा।  उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में राज्य में नेशनल लेवल मैराथन भी आयोजित की जाये चाहे राज्य स्थापना दिवस पर या किसी विशेष अवसर पर ताकि यह आयोजन नियमित परंपरा का रूप ले सके। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य लोगों में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना जगाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। यह मैराथन उसी दिशा में एक कदम है स्वदेशी अपनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाओ। यह आयोजन झारखंड के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मैराथन होने वाला है।

झारखंड : दिवाली पर लें गुलाबी ठंड का आनंद
Published / 2025-10-07 19:41:24
झारखंड : दिवाली पर लें गुलाबी ठंड का आनंद

निकाल लीजिये गर्म कपड़े, बदलने वाला है झारखंड का मौसम, दिवाली पर होगा गुलाबी ठंड का एहसास टीम एबीएन, रांची। देशभर में इस बार हो रही अधिक बारिश ने सभी को हैरान कर दिया है। त्यौहार शुरू हो गये हैं, लेकिन बारिश ने त्योहारों की खुशियों को फीका किया हुआ है। वहीं, झारखंड की बात करें तो यहां 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अब बादल छंट रहे हैं। लगातार बारिश में अब कमी आयेगी। अगले 4 दिनों के दौरान हवा में तेजी से बदलाव होंगे। इससे बादल साफ होंगे। इसके साथ ही मानसून वापसी की प्रक्रिया आरंभ होगी। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड शुरू होने लग जायेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, झारखंड में 11 अक्टूबर से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद राज्य में शुष्क मौसम की शुरुआत होगी। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना रहेगा, जिससे दोपहर के समय बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।मानसून की विदाई के बाद झारखंड में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जायेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, जबकि दिन में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। अनुमान है कि दिवाली तक राज्य में गुलाबी ठंड का प्रभाव साफ तौर पर दिखने लगेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.