जमशेदपुर में इंसान का नहीं बल्कि हथिनी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सूंड से काटा केक तो बच्चों ने कहा- हैप्पी बर्थडे टू यू... एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां इंसान का नहीं बल्कि एक हथिनी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान 16 पाउंड का केक भी काटा गया। जैसे हम आमतौर पर बर्थडे पार्टी मनाते हैं वैसे ही यहां भी ऐसे ही बर्थडे पार्टी धूमधाम से मनायी गयी। बताया जा रहा है कि दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की प्रिय हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 16 पाउंड का केक भी काटा गया। दलमा अभयारण्य के मेन गेट पर गुब्बारे और सजावट की गयी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई। भीड़ में बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा जन्मदिन समारोह में इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी और रेंजर दिनेश चंद्रा समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। बता दें कि हर साल 7 अक्टूबर को हथिनी रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। क्या कहते हैं डीएफओ डीएफओ सबा आलम का कहना है कि 16 वर्ष पहले रजनी पीलीद गांव के पास एक गड्ढे में घायल अवस्था में मिली थी। वन विभाग ने उसे 7 अक्टूबर को रेस्क्यू किया था, उस समय वह सिर्फ तीन साल की थी। तब से हर साल 7 अक्टूबर को उसका जन्मदिन मनाया जाता है।
हजारीबाग पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बिहार से 50 हजार का इनामी अपराधी दानिश गिरफ्तार एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिला की पुलिस ने रविवार देर रात नगवा हवाई अड्डा के पास छापेमारी कर बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोहल्ला निवासी कुख्यात अपराधी और 50 हजार का इनामी दानिश इकबाल (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। एसपी ने बताया कि दानिश हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और गोलीबारी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है तथा बिहार और झारखंड पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। चार फोन, 11 सिम कार्ड, फर्जी आधार-पैन कार्ड समेत ये सब बरामद गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में चार मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, फर्जी आधार-पैन कार्ड, राउटर और नोटबुक बरामद किये गये। पूछताछ में दानिश ने उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान समेत अन्य अपराधियों के साथ संगठित गिरोह चलाने की बात स्वीकार की। वह उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग) और अनवर अली हत्या कांड (गया) सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। घेराबंदी कर दानिश को दबोचा गया हजारीबाग पुलिस की एक विशेष टीम ने देर रात नगवा हवाई अड्डा के पास घेराबंदी कर दानिश को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दानिश ने कई सनसनीखेज खुलासे किये। उसने बताया कि वह उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान जैसे कुख्यात अपराधियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह चलाता था। यह गिरोह हजारीबाग, गया और औरंगाबाद समेत सीमावर्ती जिलों में फिरौती, लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी था एसपी ने बताया कि दानिश उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग) और अनवर अली हत्या कांड (गया) सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी था। पुलिस को शक है कि वह बिहार और झारखंड के कई अन्य कांडों में भी शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि उन्होंने बताया कि अब पुलिस उसकी अपराधी टीम के अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके।
घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा में मंथन, बाबूलाल मरांडी बोले- यह चुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि पूरे राज्य को... टीम एबीएन, रांची। झारखंड के घाटशिला में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर बीते रविवार को नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी घाटशिला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा स्तर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन मजबूत करने की रूपरेखा तय की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव झारखंड की जनता के लिए बेहद अहम है। यह चुनाव सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि पूरे राज्य को अपराध, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट से मुक्त करने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड को एक सुरक्षित और पारदर्शी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ एकजुट होना होगा। मरांडी ने बताया कि भाजपा ने पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तैयारी शुरू कर दी है। घाटशिला के सभी सात मंडलों में पार्टी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे, ताकि हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में अपनी भूमिका निभा सके। श्री मरांडी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, जिससे चुनावी मशीनरी मजबूत बनेगी और घर-घर भाजपा का संदेश पहुंचेगा। उम्मीदवार चयन के सवाल पर मरांडी ने स्पष्ट किया कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचार और संगठन आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चयन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी और एक बार उम्मीदवार घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ता उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। मरांडी ने दावा किया कि भाजपा की लड़ाई सत्ता की लालसा के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारमुक्त, समृद्ध और सुरक्षित झारखंड की दिशा में नयी शुरुआत के लिए है।
पदमचंद जीवन भर समाज हित सेवा और मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोपरि रखा : सुरेश चंद्र अग्रवाल टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी पदमचंद जैन का आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि पदमचंद जैन जीवन भर समाज हित सेवा और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा उनके द्वारा किये गये कार्य सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि पदमचंद जैन एक कर्मठ, सरल मिलनसार, हंसमुख तथा एक विनम्र एवं उदार व्यक्तित्व के धनी थे। तथा वे मृदुभाषी स्पष्टवादिता तथा धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 10 हजार से भी अधिक अंतिम संस्कार में शामिल होकर के उनका दाह संस्कार कराया। इसके लिए उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई नामी गिरामी संस्थाओं से सम्मानित किया गया। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं महामंत्री निर्मल बुधिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पदम चंद्र जैन विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यवसायी संगठन से जुड़े थे। उन्होंने समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाये रखने के लिए हमेशा तत्परता से कार्य करते थे। इस दु:ख की घड़ी में हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें और ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, राजेंद्र केडिया, डॉ ओम प्रकाश प्रणव, कमल कुमार केडिया, रतनलाल बंका, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, सुभाष पटवारी, प्रमोद सारस्वत, अशोक नारसरिया, प्रमोद अग्रवाल, कमलेश संचेती, सुमेर सेठी, संजीव विजयवर्गीय, अनिल अग्रवाल, कमल कुमार जैन, जितेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि शामिल है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
बहुत जल्द खुटखट्टीदार मुंडा कृष्ण कुमार सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी : देवेंद्रनाथ महतो टीम एबीएन, सोनाहातू/ रांची। सोनाहातू प्रखंड दुलमी पंचायत बोंगादार दुलमी निवासी खुटकट्टीदार स्व. मुंडा कृष्ण जी का संस्कार भोज में सैकड़ों लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। लंबे समय से बीमारी के वजह से इनका निधन 21 आक्टूबर 2025 को हुआ था। मौके पर स्व. मुंडा कृष्ण सिंह के पुत्र आदित्य सिंह मुंडा और भोलेश्वर सिंह मुंडा ने कहा कि पिताजी सभी रैयतों को पुत्र के समान प्यार दुलार व्यवहार रखते थे उनका चले जाने के बाद रैयतों के साथ न्यायिक भाईचारा रखना हमारे कंधों में है पिताजी के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर सिल्ली विधान सभा पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पांच परगना क्षेत्र सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ईमानदार सैद्धांतिक यक्तित्व के धनी थे, उनका अपने रैयतों के हित सर्वोपरि सोच था।अपने क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक समस्या का बड़ी सरलता से सुलझाते हुए न्यायिक कार्य कुशल के रूप विख्यात थे। इनके क्षेत्र में उद्योगपति का खास नजर रहता है, कृष्ण मुंडा बारेंदा पहाड़ के बदले मुंबई में महल का आॅफर को उद्योगपति से ठुकरा कर अपने रैयतों का रक्षा कर ईमानदारी की मिसाल साबित की थी। इनकी ईमानदारी का खौप से वर्तमान समय तक क्षेत्र के बालू माफिया खनन का हिम्मत नहीं किया है।साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि कृष्ण मुंडा जी के ईमानदार और सैद्धांधिक विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनका बहुत जल्द आदमकद प्रतिमा स्थापित कर उनके मार्ग पर चलकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। रांची ही नहीं वरन झारखंड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री पदमचंद जी जैन का आकस्मिक निधन आज रात्रि को सेवा सदन अस्पताल में हो गया। विगत चार दिनों से उनका इलाज सेवा सदन अस्पताल में चल रहा था। आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।विदित हो कि पदमचंद जी जैन अपने जीवन के 9 दशक पूर्ण करने वाले थे और उन्होंने समाज सेवा में जीवन के अंतिम क्षणों तक थकान महसूस नहीं किया।पदमचंद जी जैन विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े थे और उन्होंने अपने जीवन काल में लगभग 10,000 से ज्यादा अंतिम संस्कार में शामिल होकर के उनका दाह संस्कार कराया। इसके लिए उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई नामी गिरामी संस्थाओं से सम्मानित किया गया।श्री जैन सदैव हसमुख व मिलनसार स्वभाव संग अपना सक्रिय योगदान सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज में दर्ज करते थे। दिगंबर जैन समाज, मारवाड़ी सहायक समिति, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन सहित अनेक संस्थानों में आजीवन सदस्य रहे एवं अपनी महती भूमिका निभाई।उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 6 अक्टूबर 2025 संध्या 4 बजे उनके निवास स्थान रामचंद्र लेन, गांधी चौक, अप्पर बाजार, रांची से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।उनके निधन कि सूचना मिलते ही समाज के कई गणमान्य उनके निवास पर परिजनों को सांत्वना देने शामिल हुए, जिनमें विनय सरावगी, बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज सहित अनेकों समाज के लोग उपस्थित थे। मौके पर राजकुमार केड़िया, भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, चंडी डालमिया ने शोक प्रकट किया। उक्त जानकारी रवि शंकर शर्मा (9470931090) ने दी।
पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजाएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद पलामू। हैदरनगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि 3 अक्टूबर 2025 को लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर उंटारी रोड थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को घर से भगा कर ले गया है। इसके बाद हैदरनगर थाना पुलिस ने उंटारी रोड थाना के सहयोग से छापेमारी कर सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 1 व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचाएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (चांडिल) अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने छापेमारी कर शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत डांगोडीह के सत्तल्ला मैदान से साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को गिरफ्तार किया, जो कपाली (सरायकेला-खरसावां) और आजाद नगर (जमशेदपुर) में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।एसपी ने बताया कि साजिद (28) किसी अपराध की योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने उसे एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने एक लोडेड देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए। लुनायत ने बताया कि साजिद के खिलाफ बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साजिद के खिलाफ पहले से ही सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हत्या के प्रयास सहित पांच मामले दर्ज हैं।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर संध्या मंदिर में भजन- कीर्तन का कार्यक्रम होगा। तथा 101 किलो दूध का खीर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर में खीर को रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। तथा दूसरे दिन 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे खीर का विधिवत भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी करने से औषधिय गुणों का संचार होता है। इसलिए खीर को चांदनी में रखने की परंपरा है। इसलिए खीर को अमृत के समान माना जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर खीर भोग प्रसाद लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.