मंत्री इरफान अंसारी ने की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षादीपावली से पहले राशन और चीनी उपलब्ध कराने का निर्देशटीम एबीएन, रांची। झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज कडरू स्थिति SFC भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनका विभाग सीधे जनता की रसोई से जुड़ा हुआ है, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अब किसानों को वन टाइम पेमेंटमंत्री इरफान ने बताया कि उनके विभाग और सरकार ने पहली बार धान क्रय के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया है। साथ ही अब धान बिक्री करने वाले किसानों को वन टाइम पेमेंट करने का निर्णय बैठक में लिया गया है।दीपावली से पहले चीनी वितरण का निर्देशइरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के लगभग 09 लाख गरीब परिवारों को पिछले 9 महीनों से चीनी नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली से पहले हर गरीब परिवार की को अनाज के साथ-साथ चीनी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलरों को निर्देश दे दिया गया है कि वे 20 तारीख से पहले कार्डधारकों के बीच चीनी का वितरण करें, ताकि लोगों को त्योहार के समय परेशानी न हो।दाल आपूर्ति में देरी के लिए केंद्र पर निशानाइस दौरान इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की उदासीनता के कारण दाल की आपूर्ति में देरी हो रही है। कई बार पत्राचार करने के बावजूद केंद्र ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है। ऊपर से राज्य का कोटा भी कम कर दिया गया है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने खुद से दाल खरीद के लिए निविदा जारी कर दी है, ताकि जल्द हर लाभुक को दाल उपलब्ध कराया जा सके।धोती, साड़ी और लुंगी वितरण का निर्णयआज की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री ने बताया कि दिवाली से पहले हर अंत्योदय परिवारों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया जाएगा। इस बार इन वस्त्रों के साथ गुरुजी की तस्वीर भी दी जाएगी, जो राज्य की परंपरा और सम्मान का प्रतीक हैं।समीक्षा बैठक में लिये गये ये महत्वपूर्ण निर्णयNFSA का DSD एवं वितरण अक्टूबर माह में मिशन मोड में कराने का निर्देश, ताकि त्योहारों के समय किसी को अनाज की कमी न हो।चीनी आपूर्ति को लेकर सख्त आदेश, त्योहार से पहले सभी जिलों में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो।जिन पांच जिलों में धोती, लुंगी और साड़ी वितरण में विलंब हुआ है, वहां गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।6,12,489 अपात्र राशन कार्डधारियों को हटाकर 7,92,545 नए योग्य लाभुकों को जोड़ा गया, जिससे पात्र परिवारों को अब लाभ मिलेगा।प्रत्येक जिले में 100 गंभीर और असाध्य रोगियों के लिए विशेष कोटा सुरक्षित रखने और राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया गया, ताकि उन्हें समय पर इलाज के लिए राहत मिल सके।E-POS मशीनों के उन्नयन हेतु अगले तीन माह में 4G मशीनों की आपूर्ति और स्थापना का आदेश दिया गया।गढ़वा के केतार गोदाम से अनाज के कथित गबन मामले में गढ़वा डीसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, हथियारों की बड़ी खेप भी बरामदटीम एबीएन, रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र के खलारी रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद जैसे ही इलाके में सर्च अभियान चलाया, वहां भारी मात्रा में हथियार सहित कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र की सीमा पर अपराधियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने पहुंच कर तलाशी शुरू की, वहां मौजूद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी उसी वक्त जवाबी कार्रवाई की इसमें दो अपराधियों को गोली लगी। दोनों घायल अपराधी साजन अंसारी और अमित गुप्ता बताए जा रहे हैं। इन दोनों अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके गैंग की अन्य जानकारी मिल सके और बाकी अपराधियों को भी पकड़ा जा सके। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाकर घटनास्थल में 8 पिस्टल और दर्जनों कारतूस बरामद किए हैं।
बाजार समिति को सुदृढ़ करने के लिए तैयार होगा SOPकिसानों के उत्पाद का सही दाम और बाजार उपलब्ध कराने के साथ बिचौलियों से मुक्ति प्राथमिकता - शिल्पी नेहा तिर्कीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के बाजार समितियों को सुदृढ़ करने और किसानों के उत्पाद को बाजार तक लाने की दिशा में कृषि विभाग पहल करेगा . राज्य भर के बाजार समितियों के संचालन के लिए एक SOP तैयार की जाएगी। राज्य के किसानों के उत्पाद का सही दाम दिलाना और बिचौलियों से मुक्ति विभाग की प्राथमिकता है। ये बात राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के 28 बाजार समितियों के साथ हुई मैराथन बैठक में कही है। नेपाल हाउस में संपन्न हुई बैठक में बाजार समिति के सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारी एवं पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान, FPO के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। इस बैठक में राज्य के सभी 28 बाजार समितियों के आय - व्यय से लेकर उनकी परेशानियों पर चर्चा हुई।बाजार समिति कैसे सुदृढ़ हो , किसानों के उत्पाद कैसे बाजार तक पहुंच पाए। बाजार में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से लेकर सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष चैंबर के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जहां महत्वपूर्ण सुझाव रखें, वही किसानों ने भी अपनी परेशानी से अवगत कराया। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के किसानों का भला सर्वोपरि है। किसानों के उत्पाद सही समय पर, सही दाम और सही बाजार में कैसे मिले। इस दिशा में विभाग काम कर रही है। किसानों के पास उनके उत्पाद को बेचने के जितने ज्यादा विकल्प होंगे, उन्हें उतना ही लाभ मिलेगा। बाजार समिति में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जरूर सवाल उठते है। बाजार समिति परिसर में किसानों और व्यापारियों के लिए अधिक से अधिक सुविधा जरूर होनी चाहिए। चाहे बात बाजार समिति की सुरक्षा की हो, उचित संसाधन उपलब्ध कराने की हो, कोल्ड स्टोरेज के साथ - साथ गोदाम निर्माण की हो या ई नाम पोर्टल के जरिए किसानों के उत्पाद को बेचने की हो। उन्होंने कहा कि ई नाम पोर्टल को लेकर किसानों को ट्रेनिंग देने की जरूरत है ताकि वो इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। वैजफेड के सहयोग से भी किसानों के उत्पाद की बिक्री हो सकती है। मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए काम नहीं करती। कभी कभी लोकहित में कड़े निर्णय लेने पड़ते है और इसे सबको समझना होगा। इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जो भी करना पड़े वो किया जाएगा। कई बार सरकार के निर्णय को बगैर जाने समझे लोग अपना विरोध करने लगते है, ये यही नहीं है।सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने बाजार समिति के सचिवों को अपने कार्य में सुधार लाते हुए , लगातार मिल रही शिकायतों से बचने की नाशिहात दी। उन्होंने कहा कि बाजार समिति के आय और व्यय में बहुत का अंतर नहीं है। अगर सही कार्य योजना और ईमानदारी के साथ काम किया जाए, तो बाजार समितियों का स्वरूप और सोच जरूर बदलेगा।बैठक में कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, मार्केटिंग बोर्ड के एम डी जीशान कमर, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मोहाली, रोहित पोद्दार, संजय मोइली, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार घोष, पुरुषोत्तम नाथ तिवारी, अमित साहू, परमेश्वर महतो, उमेश तिर्की, विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।
कैबिनेट की बैठक 16 को, लिए जाएंगे कई अहम निर्णयटीम एबीएन रांची। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्तूबर को होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी।जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। नगर निकाय चुनाव, कर्मियों के महंगाई भत्ता, सहित अन्य विभाग के कई प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है।
घाटशिला उपचुनावशांतिपूर्ण मतदान की तैयारी, झारखंड पुलिस ने की समीक्षा बैठकटीम एबीएन रांची। झारखंड में होने वाले 45-घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में, आईजी अभियान ने शुक्रवार को पड़ोसी राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक पुलिस मुख्यालय सभागार, रांची में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करना था।बैठक में अंतर्राज्यीय समन्वय को बढ़ाने और संयुक्त कार्रवाई करने पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। जिनमें अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं नक्सलियों के विरुद्ध सार्थक और संयुक्त कार्रवाई करना। अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार अवैध धन के एक राज्य से दूसरे राज्य में होने वाले आवाजाही को सख्ती से रोकना। सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करना और उन्हें सक्रिय करना।आईजी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से विशेष रूप से सहयोग करने का अनुरोध किया। घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से सटे सीमावर्ती जिलों, जैसे- पश्चिम बंगाल के झारग्राम और पुरुलिया और ओडिशा राज्य के मयूरभंज में विशेष रूप से मिरर चेक पोस्ट को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, अंतर्राज्यीय वांछित अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में संयुक्त कार्रवाई करने और इंटेलिजेंस साझा करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य सक्रिय अंतर्राज्यीय संगठित अपराध एवं आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी और कारगर कार्रवाई करना है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। प्रदीप सिंह ग्राम उगरा जिला लोहरदगा की पुत्री दीक्षा कुमारी ने NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों 6 अक्टूबर को सम्मानित की गई। दीक्षा कुमारी अपने पिता और बहन के साथ लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत से आकर उनके आवास में मिले ।सांसद ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किये। सांसद ने कहा कि लोहरदगा की बेटी को यह सम्मान मिला लोहरदगा ही नहीं वरन पूरे झारखंड की गौरव की बात है। दीक्षा कुमारी ने केंद्र सरकार के योजनाओं जैसे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसे अनेक योजनाओं में काम किया। दीक्षा का दृढ़ संकल्प इच्छा शक्ति और सेवाभाव ही उसे इस सम्मान का हकदार बनाया है। NSS एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करता है। श्री भगत ने कहा कि हमारी बेटियां सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है हम सबों को उसे प्रोत्साहन देकर और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। लोहरदगा सदर थाना प्रभारी के पहल पर माननीय पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा रिजवी सर से लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल औपचारिक मुलाकात कर धनतेरस तथा दीपावली में ट्रैफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्यौहार ही नही अपितु प्रत्येक समय पुलिस पूर्णतः मुस्तैद तथा सजग है और व्यापारी अपना व्यापार बिल्कुल स्वच्छन्दता के साथ निर्भय होकर करें। लॉ एंड आर्डर का सख्ती से अनुपालन करने हेतु पुलिस की विभिन्न टीमों की नियुक्ति पूरे ज़िला में जगह जगह कर दी गयी है।धनतेरस के दिन सभी वाहन शो रूम, जेवेलरी दुकान, फर्नीचर दुकान, बर्तन दुकान के आस पास पुलिस फोर्स पूर्णतः तैनात रहेगी आगे व्यापारी भी अपना व्यापार सजगता व सावधानी पूर्वक करें तथा सभी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान में सी सी टी वी अवश्य लगावें, ताकि कोई अनिष्ट होता भी है तो सी सी टी वी के माध्यम से उसे रोका जा सके।चैंबर प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिब राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज जैसवाल, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, सुमित रॉय, विजय कुमार खत्री, फ़िरोज़ शाह, सदस्य आशीष मित्तल, रवि कुमार खत्री उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.