Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
मुरारी लाल गुप्ता अध्यक्ष और अशोक साबू बने सचिव
Published / 2025-11-09 20:34:38
मुरारी लाल गुप्ता अध्यक्ष और अशोक साबू बने सचिव

टीम एबीएन, रांची। डिप्टी पाड़ा कचहरी रोड क्षेत्र के निवासियों ने एक बैठक कर डिप्टी पाड़ा आवासीय समिति का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से मुरारी लाल गुप्ता को अध्यक्ष, नंद किशोर पाटोदिया को उपाध्यक्ष, अशोक साबू को सचिव तथा कमलेश संचेती को कोषाध्यक्ष चुना गया। सिद्धनाथ तिवारी, रवि प्रकाश रौनक, समीर मिश्रा, आयुष साबू, मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, अमृतांशु कुमार, धीरेन्द्र अग्रवाल, मनीष बागला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। समिति सदस्य कमलेश संचेती ने बताया कि डिप्टी पाड़ा की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अशोक साबू ने कहा कि रात के समय गली पूरी तरह अंधकार में डूबी रहती है, क्योंकि स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि इसी इलाके में मंत्री हफीजुल अंसारी, विधायक सी. पी. सिंह, कोतवाली एवं सदर डीएसपी सहित कई जनप्रतिनिधियों के आवास स्थित हैं, फिर भी क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रहती है, परंतु इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। विधायक सीपी सिंह को इस संबंध में पूर्व में कई बार पत्राचार किया जा चुका है।समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नगर निगम प्रशासक एवं राज्यसभा सांसद महुवा मांझी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करायेगा। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

रांची : सांसद खेल महोत्सव की आठ टीमों में दो महिला टीम भी
Published / 2025-11-09 17:01:32
रांची : सांसद खेल महोत्सव की आठ टीमों में दो महिला टीम भी

टीम एबीएन, धुर्वा/ रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित एचईसी स्टेडियम में आज सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल समागम में 8 टीमें शामिल हुईं। इन टीमों में 2 टीम महिला वर्ग की भी रही। सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के मोटिवेशन और प्रमोशन के लिए आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। सभी विजेता और उप विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर, उनका उत्साहवर्धन किया गया। कल पुन: यहां कई टीमों के बीच फुटबॉल का महासंगम होगा।

आईएफएफआई के समापन समारोह में सम्मानित होंगे रजनीकांत
Published / 2025-11-09 17:00:48
आईएफएफआई के समापन समारोह में सम्मानित होंगे रजनीकांत

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा में 50 वर्षों के उल्लेखनीय सफर के लिए सुपरस्टार रजनीकांत को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर की विविध फिल्मों और सिनेमाई प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जायेगा। इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होंगी, जिनमें 13 विश्व प्रीमियर, चार अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर और 46 एशियाई प्रीमियर शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि आईएफएफआई-2025 को 127 देशों से रिकॉर्ड 2,314 फिल्में प्राप्त हुईं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी को प्रतिनिधित्व देने और नयी पहलों के प्रति महोत्सव के दृढ़ संकल्प को जाहिर किया। श्री वैष्णव ने एक प्रेस नोट में कहा कि आईएफएफआई-2025 एक महत्वपूर्ण अध्याय है क्योंकि यह समावेशिता और विविधता के साथ दुनिया के सभी कोनों से आवाजों को प्रदर्शित करता है और साथ ही भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की समृद्ध कला को उजागर करता है। उभरते फिल्म निमार्ताओं और डिजिटल कहानी कहने पर केंद्रित कार्यक्रमों की शुरुआत करके आईएफएफआई ऐसे मंचों को पोषित कर रहा है जो नयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हंर और डिजिटल युग में फिल्म निर्माण के विकास का जश्न मनाते हैं। इस महोत्सव की उद्घाटन फिल्म द ब्लू ट्रेल होगी, जो ब्राजीलियाई फिल्म निर्माता गेब्रियल मस्कारो द्वारा निर्देशित एक विज्ञान-फाई फंतासी है, जिसने इससे पहले बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में सिल्वर बियर ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता था। यह फिल्म अमेजन वर्षावन में एक 75 वर्षीय महिला की यात्रा पर आधारित है। इस वर्ष जापान को फोकस देश के रूप में चुना गया है, जहां जापानी सिनेमा का एक क्यूरेटेड प्रदर्शन होगा। आईएफएफआई गुरु दत्त, राज खोसला, ऋत्विक घटक, पी भानुमति, भूपेन हजारिका और सलिल चौधरी जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म निमार्ताओं और कलाकारों को उनकी प्रसिद्ध कृतियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि भी देगा। भारतीय पैनोरमा वर्ग में, राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित अमरन (तमिल) फीचर फिल्म श्रेणी की शुरूआत करेगी, जबकि काकोरी गैर-फीचर श्रेणी का शुभारंभ करेगी। क्रिएटिव माइंड्स आफ टुमॉरो (सीएमओटी) पहल में 124 युवा फिल्म निमार्ता भाग लेंगे और शॉर्ट्सटीवी के सहयोग से 48 घंटे की फिल्म निर्माण चुनौती में प्रतिस्पर्धा करेंगे। पिछले साल 75 युवा फिल्म निर्माताओं ने शिरकत की थी। भारतीय और वैश्विक सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा मास्टरक्लास की एक शृंखला भी आयोजित की जायेगी, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा, आमिर खान, अनुपम खेर, रवि वर्मन, बॉबी देओल, सुहासिनी मणिरत्नम, खुशबू सुंदर, पीट ड्रेपर, श्रीकर प्रसाद और क्रिस्टोफर चार्ल्स कॉर्बोल्ड शामिल होंगे। महोत्सव का समापन प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत को एक भव्य श्रद्धांजलि के साथ होगा, जिसमें पिछले पांच दशकों में भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान और स्थायी विरासत का सम्मान किया जायेगा।

सब कुछ होते हुए भी घाटशिला मूलभूत विकास से अछूता : जयराम महतो
Published / 2025-11-08 20:58:19
सब कुछ होते हुए भी घाटशिला मूलभूत विकास से अछूता : जयराम महतो

घाटशिला से रामदास मुर्मू को जिताकर टाइगर जयराम महतो के हाथ को मजबूत करें : देवेंद्रनाथ महतो टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है।एक तरफ जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो आज धालभूमगढ़ प्रखंड के बागुला, रावताड़ा, केंद्रीय, कुकड़ाखुफी, जुगीशोल, दलकी,  सिद्धेशोल, बुरुडीह, चतरो, नुतनडीह, कोकपाड़ा,  मोहलीशोल, आमादा,  घोषदा, धालभूमगढ़, नरसिंहगढ़, कानास के अलावा अन्य विभिन्न विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान कर नुक्कड़ सभा को संबोधन किया। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ महतो अपने स्थानीय टीम और ग्रामीणों के साथ बनकाटी, बड़ाजुड़ी, गंधनिया, हरलूंग, काड़ाडुबा, अमडंगा, धमकबेड़ा, कालाझौर, राजाबासा के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मौके पर टाइगर जयराम महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में यूरेनियम, तांबा, सोना, चांदी, अभ्रक, मैग्नीज, व्हाइट स्टोन, पन्ना स्टोन जैसे अन्य मंहगी धातु उपलब्ध है। लेकिन ईमानदार नेतृत्वकर्ता के अभाव से घाटशिला क्षेत्र मूलभूत विकास से अछूता है। शिक्षा और स्वास्थ्य  व्यवस्था लचर है, घाटशिला में सब कुछ होते हुए भी भुखमरी। बेरोजगार के लाचार में लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। भाजपा और झामुमो दोनों पार्टियों को घाटशिला को विकास करने का मौका मिल चुका है लेकिन ये दोनों पार्टी घाटशिला में स्थित हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड को शुरू नहीं कर सका, घाटशिला क्षेत्र के कई मांइस बंद पड़े हुए हैं। घाटशिला के जनता से प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पाक्ष मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर घाटशिला की जनता काम करने का अवसर देती है, तो एचसीएल कारखाना और बंद पड़े मांइस को चालू कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जायेगा। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्रनाथ महतो घाटशिला की जनता को अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 नवंबर, 2025 को टाइगर जयराम महतो के हाथ को मजबूत करने के लिए चुनाव चिह्न कैंची छाप पर बटन दबाकर रामदास मुर्मू को विजयी बनायें। घाटशिला की जनता भाजपा और झामुमो से सावधान हो जाये। दोनों पार्टी झारखंड के खनिज संपदा को लूट कर हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे पार्टियों को सबक सिखाने की जरूरत है। अगर झारखंड को बचाना है तो एक ही विकल्प टाइगर जयराम महतो के पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा है। झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति,  विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति उद्योग नीति लागू करने के लिए, पेपर लीग के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, परीक्षा कैलेंडर के लिए, मजदूर, किसान, छात्र, महिला के हक अधिकार के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा निरंतर संघर्ष कर रही है। जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने कहा कि घाटशिला में सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की स्थिति घाटशिला क्षेत्र के स्थानीय विधायक नहीं होने के कारण खराब है। इस बार घाटशिला की जनता टाटा के नहीं घाटशिला के बेटा चुनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे काम करने का अवसर मिलता है तो मैं अपना विधायक के वेतन का पचहत्तर प्रतिशत घाटशिला की जनता के जन कल्याण के लिए दान कर दूंगा।

घाटशिला उपचुनाव : इन दो प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला
Published / 2025-11-08 20:56:53
घाटशिला उपचुनाव : इन दो प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला

13 प्रत्याशियों में 9 नये चेहरे पहली बार आजमायेंगे अपनी किस्मत टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जायेगी। वहीं, कुल 13 प्रत्याशी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं। 13 में से 9 प्रत्याशी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें एक महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। दो प्रत्याशियों के बीच बड़ा मुकाबला ये नये उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहे हैं, विकास-विकल्प, सामाजिक कार्य या जनसंपर्क के माध्यम से पहचान बना रहे हैं और अब राजनीतिक पारी में भाग ले रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला फिलहाल सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच बताया जा रहा है। एक तरफ झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन अपने दिवंगत पिता रामदास सोरेन की विरासत पर भरोसा जता रहे हैं तो दूसरी ओर, भाजपा नेता चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन मोदी सरकार की योजनाओं के दम पर मैदान में उतरे हैं, लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने मैदान में उतरकर इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में नये उम्मीदवारों के शामिल होने से मत का विभाजन अधिक होगा और पुरानी राजनीतिक तस्वीर बदलने की संभावना बढ़ रही है। इस बार चुनावी परिणाम तय होंगे इस बात पर कि जनता पुरानी पार्टियों एवं नेताओं पर भरोसा बनाये रखेगी या नये विकल्प के पक्ष में जाये। बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ताल ठोक रहे हैं। दोनों ही संताल समाज से आते हैं। इसलिए संभावना है कि आदिवासी मत दोनों तरफ जायेगा। भाजपा के अपने सहयोगी लोजपा के सहारे चार प्रतिशत दलित मतों को साथ लाने की कोशिश में हैं। झामुमो गठबंधन के मुस्लिम मंत्री भी अल्पसंख्यक मतों को अपने पाले में लाने के लिए लगे हैं, लेकिन भाजपा आदिवासी मतों के अलावा कुड़मी, पिछड़ी और अन्य दलित मतों पर नजर रख रही है। चंपई के गहरे मित्र विद्युतवरण महतो की भी इस क्षेत्र में काफी पकड़ है। वे तीन बार से जमशेदपुर लोकसभा के सांसद भी हैं। ज्ञात हो कि रामदास सोरेन एक साल से ज्यादा समय से किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका 15 अगस्त को एक अस्पताल में निधन हो गया था। इसी के कारण घाटशिला सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

15 नवंबर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता : तदाशा मिश्रा
Published / 2025-11-08 20:55:25
15 नवंबर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता : तदाशा मिश्रा

स्थापना दिवस का शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता : डीजीपी तदाशा मिश्रा टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा (आईपीएस 1994 बैच) ने बीते शुक्रवार को प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भी मुलाकात की। पदभार ग्रहण के बाद डीजीपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आगामी 15 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस का शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा, मैंने अभी हाल ही में पदभार संभाला है और पुलिस कार्य में टीमवर्क का बहुत महत्व है। मुझे टीम के रूप में काम करने का अनुभव है और मैं अपने साथियों के साथ मिलकर सरकार के विजन को साकार करने का प्रयास करूंगी। मिश्रा ने अपनी प्राथमिकताओं में बेसिक और कोर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही।डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराध, नशा तस्करी तथा माओवाद के विरुद्ध चल रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उनका मानना है कि इन समस्याओं के खिलाफ ठोस और कारगर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू में हाई अलर्ट
Published / 2025-11-08 20:54:28
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू में हाई अलर्ट

अगले 48 घंटे बाद सीमावर्ती क्षेत्र हो जायेगा सील एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में बिहार के पड़ोसी इलाकों गया, औरंगाबाद और रोहतास में 11 नवंबर को होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। बिहार में चुनाव की प्रक्रिया को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पलामू और गढ़वा जिले के सीमावर्ती इलाके को अगले 48 घंटों में पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा। इसके साथ ही नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जायेगा, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर, बिहार एसटीएफ सहित कई बलों को तैनात किया जायेगा। जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सीमावर्ती इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नक्सलियों की हरकतों पर रोक के लिए चेक पोस्ट के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बिहार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गयी है। मतदान से पहले क्षेत्र के सभी नक्सली कमांडरों और उनके समर्थकों की सूची हाल ही में दोनों राज्यों ने साझा की है। इस सूची के आधार पर हर नक्सली कमांडर और उनका समर्थक विशेष रूप से निशाना बनाया जायेगा। साथ ही सीमावर्ती इलाके को वोटिंग से पहले पूरी तरह से सेनेटाइज भी किया जायेगा। सुरक्षा बढ़ाने के लिए पलामू और गढ़वा जिले में इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है। पलामू में चार चेक पोस्ट बनाये गये हैं, जहां पुलिस और दंडाधिकारी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। वोटिंग से ठीक 48 घंटे पहले इन चेक पोस्ट के माध्यम से बॉडर्र को पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक संपन्न
Published / 2025-11-08 20:48:45
पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 नवंबर को रांची जीपीओ में आल इंडिया पोस्टल/  आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25 मार्च को संसद में वित्त विधेयक के माध्यम से पेंशन अधिनियम में संशोधन पारित किये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए आशंका जतायी गयी कि आठवें वेतन आयोग के लाभ से पेंशनर्स को वंचित किया जा सकता है और इसके अलावा टर्म आफ रेफरेंस में भी पेंशनर्स की चर्चा नहीं है। जिसका मतलब है ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) भी सरकार के निशाने पर है। वो इस व्यवस्था को समाप्त करने की योजना बना रही है। तथाकथित संशोधन को लेकर देश भर में जुलाई माह में मानव श्रृंखला बनायी गयी और अगस्त में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया और 10 अक्तूबर  को दिल्ली के जंतर मंतर पर संशोधन निरस्त किये जाने को लेकर धरना दिया गया जिसमें झारखंड के भी एक दर्जन प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड में वर्षों से फैमिली पेंशन का मुद्दा प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण लंबित चला आ रहा है। मई माह से यूपीएस के मामले की प्रोसेसिंग नहीं होने के कारण दर्जनों पेंशनर्स महीनों से भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। झारखंड में 500 से अधिक पोस्टमैन का जनवरी 96 से बढ़े हुए वेतन भुगतान का मामला 7 साल से लंबित चला आ रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन ने तीन बार राज्य स्तरीय धरना आयोजित किया तथा दर्जनों बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों  से मिला फिर भी कोई सार्थक पहल नहीं हुई। आज की बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि डाक निदेशक झारखंड परिमंडल से भेंट कर उचित कार्रवाई हेतु दबाव बनाया जाये। प्रतिनिधिमंडल 10 नवंबर को डाक निदेशक से मिलेगा। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जायेगा। 7 दिसंबर को रांची जीपीओ  में तृतीय मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। विदित हो कि एसोसिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन गुवाहाटी में मार्च 2026 में होने जा रहा है। राज्य सचिव ने जिला सचिवों का आह्वान करते हुए कहा कि मार्च से पूर्व जिला सम्मेलन करा लें। आज की बैठक को एम जेड खान सहित साधन कुमार सिंहा, बिपिन चौधरी, त्रिवेणी ठाकुर, हरि राम तिवारी, रमेश सिंह के डी राय व्यथित ने संबोधित किया। मौके पर हसीना तिग्गा, फूलमणि बिलॉन्ग, अमिता कुजूर, इसहाक मिंज, शिबू पहन, सुखदेव राम, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, बी बी तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, शेख शमीम अंसारी, मो शमीम अख्तर, राजेंद्र महतो, रमेश काशी मनरखन महतो आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी के पोस्टल /आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान (6201143329) ने दी।

पीजे मेडिकल कॉलेज दुमका में एचआईवी/एड्स पर सेन्सिटाइजेशन-कम-क्षमता निर्माण कार्यक्रम
Published / 2025-11-07 19:26:10
पीजे मेडिकल कॉलेज दुमका में एचआईवी/एड्स पर सेन्सिटाइजेशन-कम-क्षमता निर्माण कार्यक्रम

पीजे मेडिकल कॉलेज दुमका में एचआईवी/एड्स पर सेन्सिटाइजेशन-कम-क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजितटीम एबीएन, रांची। परियोजना निदेशक, झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (JSACS), रांची की निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा (IAS) के निर्देश पर आज पी० जे० मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, दुमका में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए Sensitization-cum-Capacity Building Programme का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी एवं एड्स के संक्रमण, उसके बचाव और उपचार से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करना था, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच हो सके और उन्हें एंटी रेट्रो वायरल थेरपी (ART) से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से 95:95:95 लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शशिबाला नाग, एचओडी, बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर JSACS, रांची की ओर से डॉ. देवाशीष चक्रवर्ती (डिप्टी डायरेक्टर, मेनस्ट्रीमिंग), सरिता दास (सीबीओ, झारखंड), डॉ. ऋचा झा (चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर ARTC), डॉ. अनूप (चिकित्सा पदाधिकारी, दुमका ARTC) उपस्थित थे।साथ ही डॉ. अनिल पूर्ति (एचओडी, फार्माकोलॉजी), डॉ. विकास (एचओडी, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. मृणाल श्रीवास्तव (एचओडी, कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. आलोक (ए.पी., कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. अतुल कश्यप (कम्युनिटी मेडिसिन), दुमका ARTC के बिभाष कुमार (डाटा प्रबंधक), बच्चू प्रामाणिक (काउंसलर), CTC काउंसलर दुमका, TI दुमका, तथा CSC गिरिडीह के कर्मी भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण फैलाने की अपील की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.