टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के अस्तित्व का अग्नि परीक्षा है। घाटशिला उपचुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो और केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो दोनों पूरी ताकत झोंक दिया है, घाटशिला में ही डेरा डाल दिया है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में प्रभारी, सह प्रभारी, पर्यवेक्षक और स्टार प्रचारक का टीम गठित कर डोर टु डोर सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान तूफानी रफ्तार से जारी रखा है तथा घाटशिला के मतदाता को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष मतदान करने का अपील कर रहे हैं। आज देवेंद्रनाथ महतो ने सीदेसल, चितरो, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर, बूढ़ाघाघ के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि 25 साल के झारखंड में बीजेपी गठबंधन और झामुमो गठबंधन दोनों को सत्ता चलाने का मौका मिला लेकिन दोनों पार्टियों ने झारखंड के जनता को धोखा दिया है। 25 साल के झारखंड में स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू नहीं होना, जेपीएससी, जेएससी में परीक्षा कैलेंडर नहीं होना, खनिज संपदा का अवैध खनन होना झामुमो और बीजेपी दोनों पार्टी प्रमुख जिÞम्मेवार हैं। दोनों पार्टियों के लूटनीति के कारण झारखंड के पढ़े लिखे बेरोजगार युवा पलायन के लिए विवश हैं, झारखंडी आदिवासी मूलवासी जागरूक हो गये हैं। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी झामुमो गठबंधन को नकार दिया है। घाटशिला से ही दोनों पार्टियों का पतन शुरू होगा।घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार अभियान में मुख्य रूप से टाइगर जयराम महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, प्रेम मार्डी, सूरज सिंह, विजय सिंह, विजय साहू, दमयन्ती मुंडा, पूजा कुमारी, दीपक रवानी, राजदेश रतन, बेबी संजय कुमार, महेंद्र मंडल, बिहारी महतो तरुण, गोपेश, नवीन के अलावा अन्य सैकड़ों नेता जुटे हुए हैं।
टीम एबीएन, रांची। फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी (एकल परिवार) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आर.आर ग्लोबल ग्रुप आफ कंपनीज के अध्यक्ष त्रिभूषण प्रसाद काबरा के रांची आगमन पर आज दिनांक छह नवंबर को रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट (द इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट आफ इंडिया) की ओर से एक कॉस्ट आडिट पर कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआई के हाल में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री काबरा ने अपने उदाहरण के साथ व्यवसाय में लागत नियंत्रण पर जोर दिया। साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि वनबन्धु परिषद् भारत का सबसे बड़ा एनजीओ है जो भारत के दूरदराज गांवों में एकल विद्यालय चला रहा है। एकल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के लिए एक शिक्षक विद्यालय चला रहा हैं जिसमें बच्चों को भारतीय परम्परा के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के साथ साथ भारतीय व सनातन परम्परा की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर वनबन्धु के पूर्व भारत के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका, रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर व सचिव श्री अजय दीप वाधवा भी उपस्थित थे। इस सभा का स्वागत भाषण रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट की अध्यक्ष श्रीमती मीरा प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अरूणजय सिंह ने दिया। इस सभा में स्वामी विवेकानंद की इस बात पर जोर दिया गया कि अगर बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं तो विद्यालय को बच्चों के पास जाना होगा वन बन्धु परिषद यही कर रहा है। उक्त जानकारी वन बन्धु परिषद, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से भरा एक दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गुजराती महिला समिति एवं श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पूजन, सत्संग और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ की गई। तत्पश्चात भक्तों ने भक्ति भाव से राज श्याम जी को 56 भोग अर्पित किया। भोग में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, फल, मिष्ठान एवं पारंपरिक प्रसाद सम्मिलित थे, जिन्हें भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और प्रेम से भगवान को समर्पित किया। पूजा-अर्चना के पश्चात सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने मेहर सागर ग्रंथ के पवित्र श्लोकों का पाठ किया। वातावरण राधे कृष्ण प्रणाम के मधुर जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने भक्ति गीतों एवं कीर्तन के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे पूरा परिसर एक दिव्य और आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। संध्या बेला में सेवा पूजा एवं आरती का आयोजन किया गया। दीपों की लौ और घंटियों की गूंज के बीच भक्तों ने एकाग्र होकर आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। महिला समितियों की सक्रिय भूमिका इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार रही। उन्होंने सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह और आध्यात्मिक उमंग देखने को मिली। यह आयोजन न केवल भक्ति का प्रतीक रहा बल्कि समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों के प्रसार का संदेश भी देता रहा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
झामुमो सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया, संजय मेहता का निशाना टीम एबीएन, रांची। आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। संजय मेहता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता से किये गये किसी भी बड़े वादे को पूरा करने में पूर्ण रूप से विफलता दिखायी है। झामुमो को घाटशिला में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं रहा संजय मेहता ने कहा कि झामुमो सरकार ने न केवल झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है, बल्कि अपनी नाकामियों के कारण वोट मांगने का नैतिक आधार भी खो दिया है। घाटशिला में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं रहा है। संजय मेहता ने कहा कि यह सरकार नौकरी, नियोजन, विस्थापन, पुनर्वास, शिक्षा, कानून व्यवस्था, और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है। संजय मेहता ने कहा, झारखंड की जनता ने इस सरकार को भारी बहुमत के साथ चुना था, उम्मीद थी कि यह सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी, लेकिन सरकार ने हर कदम पर जनता को निराश किया। बता दें कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन, झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। मतदान 11 नवंबर को होगा।
मेले से लौट रहे युवकों को यूं खींच ले गयी मौत पांच अन्य अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग टीम एबीएन, रांची। झारखंड के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घायलों की हालत गंभीर जानकारी के मुताबिक सभी युवक बोलेरो से राम रेखा धाम मेले से घर लौट रहे थे। इस दौरान बोलेरो और एक टैंकर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल युवकों का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है कि हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार थी। मृतकों में मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी शामिल हैं। वहीं, घायलों में प्रभाष कुमार, अमित महतो (रेवा गांव), चंद्रू राम (रेवा गांव), सुनील कुमार (जुरदाग) और रंजीत महतो (बांदे गांव) शामिल हैं।
हेमंत सरकार पर आजसू का हमला टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी चुनावी माहौल के बीच आजसू पार्टी ने झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल में जनता से किए किसी भी बड़े वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने न केवल जनता का भरोसा तोड़ा, बल्कि अपनी नाकामियों के कारण वोट मांगने का नैतिक अधिकार भी खो दिया है।
रांची में बार-रेस्टोरेंट पर धूम्रपान के खिलाफ छापेमारी, वसूला गया जुर्माना टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू एवं लालपुर थाना क्षेत्र में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर , रांची, उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर सघन छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम का नेतृत्व तंबाकू नियंत्रण इकाई, रांची के पदाधिकारी सुशांत कुमार ने किया। छापामारी के दौरान कई बार एवं रेस्टोरेंट में लोग को समूह में धूम्रपान करते देखे गये। ऐसे लोगों एवं प्रतिष्ठान के मालिकों पर दंड स्वरूप कुल 8000 का जुर्माना किया गया।
बोले- हमारा प्रत्याशी कोरा कागज, इस पर जो घाटशिला के लोग लिखेंगे वही इसके... घाटशिला में बोले सीएम हेमंत सोरेन टीम एबीएन, घाटशिला/ जमशेदपुर। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए झामुमो और बीजेपी नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर लिया है। जहां बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन प्रचार कर रहे हैं। बहुत सारे लोग वोट मांगने आयेंगे, लेकिन... सीएम हेमंत सोरेन ने घाटशिला के मुसाबनी के कुईलीसूता मैदान में जनता से झामुमो प्रत्याशी के जीत की अपील की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सबको पता है झारखंड मुक्ति मोर्चा का कर्तव्य व हम लोगों का दायित्व क्या है। ये व्यापारियों की पार्टी नहीं है, ये व्यापारियों की जमात नहीं है। ये आदिवासी, दलित, गरीब, पिछड़ा, किसान मजदूर यहां के मूलवासी व आदिवासियों की पार्टी है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक तरफ व्यापारियों की जमात और दूसरा तरफ गरीब गुरबा आदिवासी मूलवासी। यही लड़ाई पूरा देश में चल रहा। ये लोग आदिवासी, दलित पिछड़ा गरीब को लगातार कुचलने में लगे है। ये व्यापारी लोग कुछ देता नहीं ये लोग लेने वाले लोग है। जब जरूरत पड़े तो आपका पैर पकड़ लेगा, लेकिन जब उसका काम निकल जाएगा सीधा गर्दन पकड़ लेगा। इसलिए ध्यान रखिएगा बहुत सारे लोग वोट मांगने आयेंगे। उन लोगों का प्रचार गाड़ी घूमेगा। सीएम ने कहा कि बहुत लोग हमारे प्रत्याशी को बोलता होगा बोका है अभी छोटा है कुछ नहीं जानता, लेकिन ये कोरा कागज इस पर जो यहां घाटशिला के लोग लिखेंगे वही इसके पीठ पर लिखायेगा। आज इसलिए इस बात को ध्यान में रखियेगा आप कौन सा जगह चुनियेगा। बता दें कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन, झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
सीएम हेमंत ने झारखंड वासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती की दी बधाई, कही ये बात टीम एबीएन, रांची। आज यानी 5 नवंबर को देशवासी कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व मना रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को बधाई दी है। सीएम हेमंत ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती की दी बधाई सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी का जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल हो, यही कामना करता हूं। वहीं, सीएम हेमंत ने एक और ट्वीट कर लिखा, सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को लख-लख बधाइयां। बता दें कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन दान-स्नान करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दिवाली का भी पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देव लेक से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने काशी के घाट आते हैं। इस दिन लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। वहीं, आज गुरु नानक देव की 556वीं जयंती भी मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती तो गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, जो कि सिखों का सबसे खास पर्व होता है। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी की करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु नानक देव के उपदेश हमें इंसानियत और समानता का रास्ता दिखाते हैं। इस दिन देशभर के गुरुद्वारों को दीपों से सजाया जाता है, सुबह-सुबह नगर कीर्तन निकाले जाते हैं और जगह-जगह लंगर के रूप में सामूहिक सेवा की जाती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.