Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
घाटशिला में मुद्रा की नहीं, मुद्दा की जीत होगी : देवेन्द्रनाथ महतो
Published / 2025-11-07 19:20:17
घाटशिला में मुद्रा की नहीं, मुद्दा की जीत होगी : देवेन्द्रनाथ महतो

जयराम महतो के पार्टी जेएलकेएम घाटशिला में पूरी ताकत के साथ एड़ी चोटी एक कर दिया हैघाटशिला में मुद्रा की नहीं मुद्दा की जीत होगी :  देवेन्द्रनाथ महतोएबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार दो दिन शेष बचे हैं। चुनाव की तिथि जितना नजदीक आ रहा है सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी एक कर दिया है। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो और देवेन्द्र नाथ महतो समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रत्याशी रामदास मुर्मू को जिताने के लिए तूफानी रफ्तार से प्रचार प्रसार जारी रखा है। आज टाइगर जयराम महतो के पार्टी  जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और स्थानीय लोगों के साथ सिद्धो कान्हू चौक जादूगोड़ा में शहीद सिद्धू कान्हो को माल्यार्पण करते हुए विभिन्न गांवों का दौरा शुरू किया।जिसमें इचड़ा, कुलगोड़ा, ऊपर रोवाम, गाजुडीह, सूरदा राजीव चौक, मुसाबनी बस स्टैंड, महुलबेरा, बादिया, देवली, पारुलिया, रायपाहड़ी, उपर बांधा, तिलबनी के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा था। हर गाँव में आदिवासी मूलवासी पारंपरिक रीति रिवाज से भव्य रूप से स्वागत कर रहे थे।मौके पर देवेन्द्रनाथ महतो ने भाजपा और झामुमो पर बरसते हुए कहा कि 25 साल के झारखंड को बर्बाद करने में दोनों पार्टियों का बराबर हाथ है। वर्तमान समय में भाजपा और झामुमो के पास कोई मुद्दा नहीं है। फूट डालो राज करो कूटनीति से और धनबल और मुद्रा के ताकत से भाजपा और झामुमो जनता को गुमराह कर रहे हैं। घाटशिला के जनता भाजपा और झामुमो के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। घाटशिला के जनता भाजपा झामुमो के झांसे पर फंसने वाले नहीं हैं। भाजपा और झामुमो को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। घाटशिला के जनता जेएलकेएम के  मुद्दा के साथ खड़ा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा मुद्दा और जनबल के सहारे घाटशिला उपचुनाव लड़ रही है।जनता का अपार समर्थन से भारी मतों के साथ जेएलकेएम  प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत होगी।प्रचार प्रसार अभियान में देवेंद्रनाथ महतो के साथ बिल्टू हांसदा, गोपेश महतो, विष्णु विद्रोही, गुणा भगत, पंचम एक्का, मुकेश कुमार, राहुल, फुलचंद, पनेश्वर, सविता महतो, लक्ष्मी महतो कृष्णा बड़ाईक, रणधीर चौधरी किशोर के अलावा अन्य सैंकड़ों लोगो का अहम योगदान रहा।

कार और तर्क की टक्कर में दो की मौत, कई घायल
Published / 2025-11-07 17:52:59
कार और तर्क की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

झारखंड में मौत की भिड़ंत: कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 2 लोगों ने गंवा दी जानएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। गुमला में सुबह एक कार और एक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह दुर्घटना कामडारा थाना क्षेत्र के तहत खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर हुई। कामडारा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि कार में सवार लोग सिमडेगा में लगे रामरेखा मेला से लौट रहे थे तभी पोकला बाजार टांड के पास यह हादसा हुआ। प्रकाश ने बताया, मृतकों की पहचान मुरहू के हासा गांव निवासी शेवदत्त माझी और पड़ोसी खूंटी जिले के हसगंज गांव निवासी अनुज माझी के रूप में हुई है। पांचों घायलों को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है।घायलों की पहचान चालक प्रभाष कुमार, अमित महतो, चंद्रु राम, सुनील कुमार और रंजीत महतो के रूप में हुई है। ये सभी खूंटी जिले के मुरहू के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हमने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच जारी है। हमने घायलों और मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचित किया है।

राज्य की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा
Published / 2025-11-07 17:50:37
राज्य की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा

झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला पद, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकातटीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा (IPS 1994 बैच) ने आज यानी शुक्रवार को प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।अधिकारियों ने तदाशा मिश्रा को पदभार संभालने के लिए दी बधाईपुलिस मुख्यालय में तदाशा मिश्रा की इस नई जिम्मेदारी को लेकर वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। तदाशा मिश्रा का पुलिस मुख्यालय में बुके देकर स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उन्हें पदभार संभालने के लिए बधाई दी और नए दौर की चुनौतियों में सफलता की कामना की। बता दें कि तदाशा मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं और वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल अगले आदेश तक रहेगा। तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगी। वे झारखंड की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनी हैं।तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। झारखंड राज्य गठन के बाद वे इसी कैडर में आ गईं। अपने तीन दशक के पुलिस करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बोकारो की एसपी, रेलवे एडीजी और गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के रूप में उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। उनकी सख्त कार्यशैली, संवेदनशीलता और महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण के लिए वे हमेशा चर्चित रही हैं। उन्हें एक सख्त और दक्ष प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपने लंबे पुलिस करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। संयुक्त बिहार के समय वे रांची की सिटी एसपी रह चुकी हैं।इसके अलावा वे बोकारो और गिरिडीह की एसपी भी रहीं। उन्होंने JAP-1 में कमांडेंट के पद पर भी कार्य किया और नक्सल प्रभावित इलाकों में कई अभियानों की कमान संभाली। बोकारो की एसपी रहते हुए तदाशा मिश्रा ने झुमरा पहाड़ जैसे नक्सली इलाकों में जाकर ऑपरेशन का नेतृत्व किया था, जिससे उन्हें एक कुशल, दृढ़ और जमीनी अधिकारी के रूप में पहचान मिली।

पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
Published / 2025-11-07 17:44:12
पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

झारखंड के सारंडा जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। यह मुठभेड़ जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू के घने जंगल में हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया था।कुछ देर तक सारंडा जंगल में चलती रहीं गोलियांपश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि यह घटना गुरुवार की शाम उस समय हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं, जिसके बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामदपुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी जंगल में अभियान चला रहे हैं और वहां से हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। क्या हुआ बरामद बरामदगी में 2 एसएलआर राइफल, 1 .303 राइफल, 37 जिंदा ए.के.-47 कारतूस, 78 एसएलआर कारतूस, 130 .303 कारतूस, 6 जिलेटिन पैकेट (कुल 16.68 किलो), 13 तैयार जिलेटिन आईईडी, 10 इलेक्ट्रिक और 5 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 रेडियो सेट, 2 इंटरसेप्टर, 24 सिरिंज, 20 आईईडी बनाने में उपयोग होने वाले प्लास्टिक पाइप (6 इंच), 2 लैपटॉप, 11 एफएम रेडियो और नक्सली प्रचार सामग्री शामिल हैं।

मारवाड़ी भवन में बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन 10 को
Published / 2025-11-07 17:40:08
मारवाड़ी भवन में बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन 10 को

टीम एबीएन, रांची। नगर की 112 वर्ष पुरानी संस्था मारवाड़ी सहायक समिति के द्वारा संचालित मारवाड़ी भवन परिसर हरमू रोड में पूर्ण वातानुकूलित बहुउद्देशीय सभागार का शुभ उद्घाटन 10 नवंबर 2025 दिन सोमवार को सांय 5:30 एवं सांय 7:00 बजे से भजन- संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।बहुउद्देशीय सभागार का विधिवत उद्घाटन माननीय संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री) व महुआ मांझी (राज्यसभा सांसद) तथा मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष देवकीनंदन नारसरिया एवं भागचंद पोद्दार के कर- कमलो के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के अध्यक्ष मनोज चौधरी और सचिव रमन बोडा ने दी।

जादूगोड़ा : देवेन्द्र नाथ महतो ने जाना यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव से नुकसान
Published / 2025-11-07 13:37:51
जादूगोड़ा : देवेन्द्र नाथ महतो ने जाना यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव से नुकसान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जादूगोड़ा। यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से देखा, हर 3 व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह मार्मिक दृश्य  देखकर कोई भी आंसू रोक नहीं पाएगा और यह परिस्थिति यूरेनियम के आउट ऑफ़ कंट्रोल रेडिएशन से हो रहा है।झारखंड की धरती जादूगोड़ा से यूरेनियम खनन कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है और फिल्टर करने के पश्चात रेडियोधर्मी धातु के कचड़ा को वापस जादूगोड़ा लाकर फेंका जा रहा है मतलब केला हैदराबाद में खाया जा रहा है और छिलका झारखण्ड में लाकर फेंका जा रहा। रेडियोधर्मी कचड़ा के रेडिएशन से हर तीन  व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से प्रभावित हैं। नवजात शिशु में जन्मजात विकृति आम बात हो गई है। आस-पास के माताएं बहानें बहुत मुश्किल से गर्भधारण कर पा रहे हैं, आउट ऑफ कंट्रोल रेडिएशन के कारण ही आज  यह दर्दनाक, पीड़ादायक स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार झारखंड के आदिवासी मूलवासी के जिंदगी से खिलवाड़ न करें।

झारखंड पुलिस की नयी डीजीपी बनीं तदाशा मिश्र
Published / 2025-11-06 22:54:03
झारखंड पुलिस की नयी डीजीपी बनीं तदाशा मिश्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है।तदाशा मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था।1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैंतदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। ये दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं।

रांची पहुंचे भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री
Published / 2025-11-06 22:49:56
रांची पहुंचे भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री

टीम एबीएन, रांची। आज भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री सुरेश जी झांझरी अपनी समिति के सदस्यों सहित रांची पधारे। उन्होंने आगामी  पंचकल्याणक महोत्सव दिनांक 26 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 में समस्त रांची समाज को सादर निमंत्रण प्रदान किया।समाज की ओर से उनके इस मंगल आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा इटखोरी में पंचकल्याणक के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करने वाले सुरेश जी झांझरी का समाज की ओर से विशेष अनुमोदना एवं सम्मान किया गया।यह अवसर समाज के लिए गर्व और आनंद का विषय है। हम सभी रांची समाज के सदस्य इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। उक्त जानकारी मंत्री  जीतेन्द्र छाबड़ा ने दी।

घाटशिला के जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे : जयराम महतो
Published / 2025-11-06 22:14:54
घाटशिला के जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे : जयराम महतो

टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव रन भूमि में  जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो जी का आगमन के बाद राजनीतिक बाजार गर्म हो गई है। संपूर्ण क्षेत्र में हलचल मच गया है। टाइगर जयराम महतो अपने पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मु को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया है, सुबह से देर शाम तक रोज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधन कर रहे हैं। आज टाइगर जयराम कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा,  कालाझोर, राजाबासा,  महतोडीह,  बनकाटी, बांधडीह,  कालचीति,  बड़ाजुड़ी, मुढ़ाकाटी, कालापाथर, हुरलुंग,  गंधनिया, काड़ाडुबा के अलावा अन्य सैकड़ों गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।  मौके पर टाइगर जयराम महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों साथ मिलकर झारखंड को बर्बाद किया है, खनिज संपदा से परिपूर्ण धनी राज्य को गरीब बनाया है इसलिए भाजपा और झामुमो को घाटशिला उपचुनाव में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। भाजपा और झामुमो को जनता नकार दिया है इसलिए धनबल के ताकत से जनता को गुमराह कर रहे है। घाटशिला की जनता जनबल के सहयोग से धनबल को हराएंगे। झारखंड के नेताओं का जनता से डर खत्म हो गया है। लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना आवश्यक है। घाटशिला की जनता जब भाजपा झामुमो को वोट नहीं देंगे तभी उन पार्टियों के नेताओं का जनता से डर होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.