Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रन फोर झारखंड में खूब दौड़ी रांची
Published / 2025-11-11 17:35:56
रन फोर झारखंड में खूब दौड़ी रांची

सीएम हेमंत सोरेन बोले- राज्य का 25वां वर्ष गौरव टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड के साथ-साथ झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके लंबे संघर्ष, कुबार्नी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनायी जायेगी। झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के बलिदान से ही यह राज्य अस्तित्व में आया है। उन्होंने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो युवाओं को राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड की रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाई जायेगी।

झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम ने संभाली सजावट की कमान
Published / 2025-11-11 17:33:45
झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम ने संभाली सजावट की कमान

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची होगी रंगों से रौशन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ-साथ रांची नगर निगम को भी विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। निगम की ओर से न केवल शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि सांस्कृतिक आयोजनों को भी गरिमा प्रदान की जा रही है। 11 नवंबर से कार्यक्रमों की शुरुआत स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत 11 नवंबर से हुई। सबसे पहले राजधानी रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा और युवा शक्ति को प्रदर्शित करना है। नगर निगम ने स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों की सफाई, मार्ग चिह्नों के नवीनीकरण और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया। दौड़ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया। स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षणों में से एक वॉल पेंटिंग कार्यक्रम होगा, जो 14 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राजधानी के तीन प्रमुख स्थानों, अल्पसंख्यक भवन के पास, बिरसा चौक और मोरहाबादी मैदान परिसर की दीवारों को सोहराय, खोवर और अन्य पारंपरिक लोक कलाओं से सजाया जायेगा। इन वॉल पेंटिंग्स की थीम होगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान। मौके पर राज्य के जाने-माने कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से झारखंड की परंपरा, संस्कृति और जनभावनाओं को जीवंत करेंगे। नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि रांची की दीवारें झारखंड की आत्मा को दर्शायेंगी। हमारी कोशिश है कि स्थापना दिवस पर शहर पूरी तरह स्वच्छ, सजीव और सांस्कृतिक रंगों में डूबा नजर आये।

झारखंड स्थापना दिवस पर निकला जागरूकता रथ, पलामू में गूंजेगा विकास का संदेश
Published / 2025-11-11 16:50:22
झारखंड स्थापना दिवस पर निकला जागरूकता रथ, पलामू में गूंजेगा विकास का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक : उपायुक्तउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवानाएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना करते हुए जिलेवासियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।रथ रवानगी के अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस गौरव का क्षण है। झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। जागरूकता रथ एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है।यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखण्डों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण करेगा और आम जनता को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी देगा। रथ में लगे ऑडियो सिस्टम के माध्यम से योजनाओं के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। साथ ही नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके।हरी झंडी दिखाने के पूर्व उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने नुक्कड़-नाटक टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जागरूकता रथ से प्रसारित हो रहे जागरूकता संदेश की प्रस्तुतियों को देखा व सुना। अधिकारियों ने कार्यक्रम प्रस्तुति की सराहना की।जागरूकता रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि राज्य स्थापना को जनता के साथ मिलकर गौरव के रूप में मनाया जा सके। जागरूकता रथ रवानगी के मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भव्य शुभारंभ
Published / 2025-11-11 14:14:52
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भव्य शुभारंभ

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का हुआ भव्य शुभारंभझारखंड की प्रगति में मारवाड़ी समाज का है उल्लेखनीय योगदान : संजय सेठटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निर्मित वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के करकमलों द्वारा प्रांतीय कार्यालय हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में मारवाड़ी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रगति में इस समाज का योगदान उल्लेखनीय है और समाज के हर सकारात्मक प्रयास में वे व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित किया। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे तथा  विभिन्न मंत्रालयों में भ्रमण करायेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में नई वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह डिजिटल पहल झारखंड के मारवाड़ी समाज को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस माध्यम से समाज के सदस्य आसानी से सम्मेलन की गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और सदस्यता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड में मारवाड़ी समाज की आबादी 8 लाख से अधिक है और अभी तक 1 हजार नए सदस्य सम्मेलन से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में 10 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि मारवाड़ी समाज के लोग सामाजिक सेवा के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा अपनी सहभागिता से राज्य और देश के विकास में योगदान दें।मुख्य अतिथि संजय सेठ को प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तथा कार्यक्रम में आए सभी आगंतुक अतिथियों का भी पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने किया तथा अंत में प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।उन्होंने कहा कि 16-18 जनवरी  2026 को मारवाड़ी भवन रांची में तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर-ओम प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार केडिया, कमल कुमार केडिया, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, विनोद जैन, ललित कुमार पोद्दार, अरुण भरतिया,विकास मोदी, रतन लाल बंका, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, चंडी प्रसाद डालमिया, संजय सर्राफ, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, रिंकू अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, भोला चौधरी, राकेश हेलिवाल, परमानंद केजरीवाल, राम बांगड़, तुलसी पटेल, राजेश भरतिया, दिलीप पटवारी, नारायण महेश्वरी, ज्योति बजाज, राजू भुजांनिया, जितेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन, एवं युवा वर्ग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल आयोजन, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत उदाहरण रहा, जो झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बढ़ते कदमों की नई दिशा का प्रतीक है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

रन फॉर झारखंड में दौड़ी रांची
Published / 2025-11-11 13:11:44
रन फॉर झारखंड में दौड़ी रांची

टीम एबीएन, रांची। एकता, ऊर्जा और उत्साह के संग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष के सुअवसर पर रन फॉर झारखंड कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

घाटशिला उपचुनाव पर जिला प्रशासन की सख्त नजर
Published / 2025-11-10 21:56:29
घाटशिला उपचुनाव पर जिला प्रशासन की सख्त नजर

घाटशिला उपचुनाव पर सीसीटीवी व वेबकास्टिंग से रहेगी नजर, निर्वाचन पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का जायजा टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के। रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है और वे शाम तक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शों के तहत सुरक्षा और पारदर्शिता की पूरी व्यवस्था की गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्यालय स्थित वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और आरओ कार्यालय से की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस बार घाटशिला उपचुनाव की हर गतिविधि पर वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव निगरानी रखी जायेगी ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे। सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।के रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर जाकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मित्रों, परिवारजनों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर चुनावी व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की और शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

झारखंड : 12 से 28 नवंबर तक राज्यभर में लगेगा राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप
Published / 2025-11-10 21:54:53
झारखंड : 12 से 28 नवंबर तक राज्यभर में लगेगा राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 12 से 28 नवम्बर 2025 तक राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाने के संबंध में आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, एनएचएम के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज एवं संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ल भी उपस्थित थे। राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन आॅनलाइन माध्यम से इस बैठक में जुड़े। बैठक के प्रमुख बिंदु वृहद प्रचार-प्रसार पर जोर : ब्लड डोनेशन कैंपों की तिथियों, स्थलों एवं समय की जानकारी जनता तक व्यापक रूप से पहुंचायी जाये ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान में भाग लें। कैंप की मॉनिटरिंग : प्रत्येक जिले में आयोजित सभी कैंपों की मॉनिटरिंग सिविल सर्जन द्वारा की जायेगी। कैंप स्थल : कॉलेज, अस्पताल, अंचल कार्यालय, पुलिस लाइन, कलेक्टरेट आदि में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश। ई-रक्तकोष में एंट्री अनिवार्य : एकत्र किये गये रक्त की एंट्री ई-रक्तकोष पोर्टल में सुनिश्चित की जायेगी। 12 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन में मेगा कैंप  12 नवंबर को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा।  रांची यूनिवर्सिटी में विशेष कैंप : 15 नवम्बर को रांची यूनिवर्सिटी में वृहद स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा। अधिकारियों की भागीदारी : सभी वरीय अधिकारियों को प्रेरित करने का निर्देश, ताकि वे स्वयं रक्तदान कर जनभागीदारी को बढ़ावा दें। मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक से ही कलेक्शन : केवल उन्हीं एक्जिस्टिंग और वर्किंग ब्लड बैंकों में कलेक्शन किया जायेगा जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हों। प्राइवेट ब्लड बैंकों की भागीदारी : निजी ब्लड बैंकों को भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश। ब्लड बैंक का नवीनीकरण : सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया सभी ब्लड बैंक फंक्शनल कर दिये जायें और लाइसेंस का नवीनीकरण समय पर सुनिश्चित किया जाये। मीडिया और सोशल मीडिया की सक्रिय भागीदारी पर जोर : बैठक में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मीडिया के लोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि इसकी पहुंच हर नागरिक तक हो। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देशित किया किप्रत्येक ब्लड डोनेशन कैंप की तारीख, स्थान और समय की जानकारी का वृहद प्रचार करें, आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से नियमित पोस्ट जारी करें, और झारखंड सरकार के आधिकारिक पेज रक्तदान झारखंड पर सभी गतिविधियों को साझा करें। मानिटरिंग कमेटी का गठन राज्य स्तर पर 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है, जो प्रतिदिन प्राप्त ब्लड की मॉनिटरिंग करेगी और संबंधित रिपोर्ट निदेशक, प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड को भेजेगी। यह राज्यव्यापी अभियान न केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, बल्कि समाज में रक्तदान जीवनदान के संदेश को भी सशक्त बनायेगा।

घाटशिला में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार
Published / 2025-11-10 18:51:27
घाटशिला में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार

त्रिकोणीय मुकाबले के लिए घाटशिला तैयार, दांव पर लगी इन पार्टियों के प्रत्याशियों की प्रतिष्ठाएबीएन न्यूज नेटवर्क, घाटशिला। घाटशिला अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने यहां बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।14 नवंबर को होगी मतगणना चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बीते रविवार शाम पांच बजे प्रचार थमने के बाद से ही क्षेत्र में बाहरी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही संपर्क साध सकते हैं। मतगणना 14 नवंबर को होगी, जिसके बाद घाटशिला के नए विधायक का नाम स्पष्ट हो जाएगा।मतदान से पहले का 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागूमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 10 कंपनियों की भी तैनाती की गई है। कुल 300 मतदान केंद्रों पर 1,200 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि 120 कर्मी रिजर्व के रूप में रखे गए है। बिष्टुपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज से कर्मियों को भेजा जा रहा है।मतदान स्थल पर सुबह 5:30 बजेराजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल होगा, ताकि वोटिंग प्रक्रिया का परीक्षण किया जा सके। क्षेत्र के 186 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए 30 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होंगे। बीते रविवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह थम चुका है। अब मतदान से पहले का 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू है। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनसभा, रोड शो या लाउडस्पीकर से प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।त्रिकोणीय मुकाबले के लिए घाटशिला तैयारबता दें कि झामुमो ने अपने दिवंगत नेता रामदास सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार की योजनाओं के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जेएलकेएम के रामदास मुर्मू भी उपचुनाव में भाग ले रहे हैं जिससे यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसके अलावा पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी), परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मानस राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, और रामकृष्ण कांती महली उपचुनाव में भाग ले रहे हैं। फोटो युक्त पहचान पत्र न होने की स्थिति में मतदाता एपिक के अलावा पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए भी मतदान कर सकते हैं।ज्ञातव्य है कि झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण इस क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और मतदान कल यानी मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 300 मतदान केंद्रों पर होगा।जहां 2,56,352 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इस क्षेत्र में पुरुष 1,25,114 और महिलाएं 1,31,235 मतदाता है, साथ ही 372 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 16,601 नए युवा मतदाता भी पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2,738 है, जबकि 1 एनआरआई मतदाता का नाम भी सूची में है। 

रक्तदान कर पलामू बनायें नया रिकॉर्ड : उपायुक्त
Published / 2025-11-10 16:59:20
रक्तदान कर पलामू बनायें नया रिकॉर्ड : उपायुक्त

रक्तदान से मनाएं झारखंड गौरव, सिविल सर्जन ने की तैयारीरक्तदान महादान- झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में मानवता का उत्सव, 12 से 28 नवंबर तक लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पलामू में स्वैच्छिक रक्तदान के महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस क्रम में 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड की अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तथा पलामू उपायुक्त समीरा एस. की प्रयास से सिविल सर्जन डॉ.  अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा शिविरों की स्थान एवं तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। यह पहल न केवल राज्य स्थापना दिवस के उत्सव को सार्थक बनाएगी, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद भी जगाएगी।उपायुक्त समीरा एस ने बताया कि रक्तदान एक पवित्र दान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को इस मानव सेवा में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक-से-अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान कर मानवता का परिचय दें और रक्तदान का पलामू में नया रिकॉर्ड बनाएं। रक्तदान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि  रक्तदान शिविर को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। सदर अस्पताल/मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद एवं छतरपुर के उपाधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। सभी शिविरों में चिकित्सक, रक्तसंग्रह इकाई एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने भी सभी जिलेवासियों से रक्तदान करने की अपील की है।  इन रक्तदान शिविरों के माध्यम से न केवल रक्तकोष को सशक्त किया जाएगा, बल्कि आमजनों में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।रक्तदान के लिए निर्धारित तिथि और स्थान12 एवं 13 नवंबर चैनपुर, 14 नवंबर लेस्लीगंज, 15 नवंबर मनातू, 16 नवंबर विश्रामपुर, 17 एवं 18 नवंबर को छतरपुर, 19, 20 एवं 21 नवंबर को हुसैनाबाद, 22 नवंबर को हरिहरगंज, 23 नवंबर पांकी, 24 नवंबर पाटन, 25 नवंबर सदर मेदिनीनगर, 26, 27 एवं 28 नवंबर को सदर अस्पताल/ मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पलामू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.