Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंडी लोकधुनों पर थिरका पलामू
Published / 2025-11-12 19:25:43
झारखंडी लोकधुनों पर थिरका पलामू

राज्य स्थापना दिवस पर छ:मुहान पर हुआ स्ट्रीट डांस का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं की झारखंडी प्रस्तुतियों ने बांधा समा, आमजन में जागा गौरव और उत्साह एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज प्रमंडलीय मुख्यालय के छहमुहान पर स्ट्रीट डांस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कला एकेडमी एवं डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने झारखंडी आदिवासी नृत्य और पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी परिधानों में सजी छात्राओं द्वारा सड़क किनारे प्रस्तुत नृत्य से हुई। इसके उपरांत मंच पर गीत-नृत्य के रंग बिखरे। पारंपरिक पोशाकों में सजे छात्र-छात्राओं ने झारखंड के लोकनृत्य, नागपुरी, संथाली, करमा आदि की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रदर्शन के दौरान छ:मुहान चौक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। स्ट्रीट डांस के आयोजन से आमजन में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश गया। लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ राज्य की परंपरा और पहचान से जनता को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। स्ट्रीट डांस के सफल आयोजन को लेकर पलामू उपायुक्त समीरा एस. ने कहा है कि राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रतिदिन कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आमलोगों में राज्य स्थापना दिवस का गर्व और अपनत्व का भाव जागृत होता है।झारखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा है कि इस प्रकार की पहल झारखंडी संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के समापन पर नियोजन पदाधिकारी-सह- नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन झारखंड की लोकसंस्कृति को नयी ऊंचाई देने का कार्य करते हैं। स्थापना दिवस की पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से हुए इस आयोजन में नियोजन पदाधिकारी-सह-नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश सहित बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी, व्यवसायी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं
Published / 2025-11-12 19:13:23
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय के समीप चाय के चौपाल पर चाय की चुस्कियां लेते हुए कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए। मौके पर कई ग्रामीणों ने सांसद से अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसे सांसद ने मौके पर से ही उसका निदान करने का प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत को भव्य लोहरदगा प्रीमियर लीग आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी। मौके पर सांसद ने कहा कि लोहरदगा के छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस तरह का भव्य आयोजन लोहरदगा में पहली बार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर लोहरदगा के हमारे खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन की किया जायेगा। नदिया हिंदू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जायेगा। पवेलियन, चेंजिंग रूम, लाइट्स शेड इत्यादि का निर्माण करवायेंगे। लोहरदगा की जनता की समस्याओं का निदान त्वरित गति से हो उसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। जनता की बुनियादी समस्याओं के निदान करने को पहली प्राथमिकता दी जायेगी। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर पहल की जायेगी। मौके पर आलोक साहू, शाहिद अहमद बेलू, राजू कुरैशी, अमृता कुजूर, कुद्दूस अंसारी, खुदिया अंसारी, रामदेव उरांव, सुनीता उरांव, सेराज अंसारी, गुड्डस प्रसाद, करमा उराव, मोहन उरांव, बिंदेश्वर उरांव सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट
Published / 2025-11-11 21:20:10
झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! लगातार गिरेगा पारा टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में राज्य में शीतलहर चलने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बफीर्ली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ायेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची से जारी पूवार्नुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन
Published / 2025-11-11 21:15:21
स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन

महामहिम संतोष गंगवार ने दिया सकारात्मक आश्वासन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के छात्रों को स्कॉलरशिप भुगतान नहीं करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने छात्रों के स्कॉलरशिप तत्काल भुगतान हेतु राजभवन पहुंचे। छात्रों के शिक्षण एवं अध्ययन में हो रहे आर्थिक व्यवधान को लेकर महामहिम को विस्तृत जानकारी साझा किया। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को लिखित ज्ञापन सौंपा। मीडिया वार्ता में महतो ने कहा कि और राज्य के मेधावी छात्रों के छात्रवृत्ति स्थिति बेहद चिंतनीय है।  पिछले 2-3 वर्षों से राज्य के छात्रवृत्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। अभी तक सत्र 2024-2025 की छात्रवृत्ति केवल 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही मिल पायी है। 40% खनिज संपदा वाले झारखंड राज्य में लगभग 65 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलना विडंबना है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने में अत्यधिक विलंब होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है व विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। हजारों छात्रों का फाइनल अप्रूवल होने के बाद भी महीनों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं। जिस कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी, बीएड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी के विद्यार्थियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। मामला को गंभीरता से लेते हुए राजपाल ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

रामगढ़ : हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला
Published / 2025-11-11 17:46:12
रामगढ़ : हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला

रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मारा, गांव में मातम और वन विभाग पर नाराजगी एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला। यह घटना बोकारो से सटे तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतकों की पहचान प्रकाश महतो और चरकू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से देर रात गांव लौट रहे थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड उनके सामने आ गया। अंधेरा और जंगल का इलाका होने के कारण उनके बचने का कोई मौका नहीं था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आगे बढ़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अक्सर उसी रास्ते से घर जाते थे। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं। उनका आरोप है कि हाथियों के लगातार इलाके में आने की शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो गश्त बढ़ाई गयी, न ही चेतावनी या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गयी।ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम केवल कागजी कार्रवाई कर लौट जाती थी। इस हादसे ने इलाके में लोगों में भय और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना
Published / 2025-11-11 17:43:00
झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना

दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन बोले- शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं टीम एबीएन, रांची। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) को एक कार में ब्लास्ट हो गया। यह घटना दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।  इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हेमंत सोरेन ने मृतकों को परिजनों को भी यह दुख सहने की कामना की है। सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस कार धमाके पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से लोगों की मरने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने आगे लिखा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस वीभत्स घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।ब्लास्ट से देशभर में हाई-अलर्टसोमवार की शाम को हुई इस घटना के बाद देश भर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएम फडणवीस ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अलग-अलग राज्यों के सीएम एक्शन मोड में नजर आये।

सामूहिक प्रयास से बाल विवाह मुक्त पलामू संभव : उप विकास आयुक्त
Published / 2025-11-11 17:41:50
सामूहिक प्रयास से बाल विवाह मुक्त पलामू संभव : उप विकास आयुक्त

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पलामू में बाल विवाह रोकथाम पर जोरसमाज की जागरूकता से बाल विवाह की घटनाओं में आयी कमीसमय पूर्व सूचनाएं मिलने से बाल विवाह की रोकथाम में मिल रही सफलतापलामू में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य को लेकर पलामू में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला की गयी। मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी भूमिका गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह करने वाले बालक-बालिकाएं शारीरीक और मानसिक रूप से पूर्ण विकसित नहीं होते। उनमें कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक देखने को मिलती है। यही कारण है कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक समस्या है, बल्कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ दंडनीय अपराध है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक भी बाल विवाह नहीं हो। इससे संबंधित सूचना मिलते ही शादी रूकवाने के साथ-साथ प्रावधान अनुरूप इसमें शामिल माता-पिता के साथ-साथ सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये।  उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलामू जिले के लोगों में अब जागरूकता बढ़ी है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह है कि बाल विवाह होने के पूर्व ही सूचनाएं प्राप्त हो रही है और उसपर प्रशासन तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज के हर तबके तक पहुंच रखती हैं और जमीनी स्तर पर जागरूकता फैला रही हैं। सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार लाल ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को मिलकर जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। बाल विवाह से बालिकाएं शारीरीक व मानसिक रूप से पीछे रह जातीं हैं। अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना ने जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान को तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शादियां रुकवाना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाकर लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया आदि प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से अपने सूचना तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धर्म गुरूओं की समाज में सकारात्मक प्रभाव रहता है, ऐसे में बाल विवाह की रोकथाम में उन्हें आगे आने की जरूरत है। लोग अपनी पहचान छुपाकर भी इसकी रोकथाम में भूमिका निभा सकते हैं।  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को और सशक्त व प्रभावी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, पंचायत और हाट- बाजारों में नुक्कड़-नाटक और अन्य माध्यमों से लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जायेगा। साथ ही बाल विवाह से प्रभावित बच्चियों को विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पलामू को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में हम सभी अग्रसर हैं। कार्यशाला के अंत में सभी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यशाला में नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के सदस्य, पंचायत सचिव, प्रवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े धर्म गुरू भी उपस्थित रहे।

रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन
Published / 2025-11-11 17:40:07
रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11/11/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा को ह्यूमनिटी विषय में शामिल करने हेतु आग्रह किया आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा जैसे कुरमाली, मुंडारी, संथाली, हो, खड़िया, खोरठा, पंचपरगणिया, नागपुरी, कुडुख इत्यादि विषयों को पूर्व की भांति मानविकी संकाय शामिल किया जाये। चूंकि जब से इन सभी विषयों को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शामिल किया गया है, तब से नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनको गाइड मिल पाये और उनके समय अवधि में अपना पीएचडी करे सके।  कुलपति ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन विषयों के नामांकन के लिए कल नोटिफिकेशन निकाल दिया जायेगा और सभी विद्यार्थी पीएचडी में रजिस्ट्रेशन  कराकर  उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निदान अविलंब हो जायेगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, सौरभ शर्मा, प्रताप सिंह, रवि रोशन, योगेश, अमन महतो, अभिषेक, सुमित इत्यादि उपस्थित थे।

हटिया : नगर निगम ने अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर
Published / 2025-11-11 17:36:51
हटिया : नगर निगम ने अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर

हटिया में नगर निगम का बुलडोजर चला, अवैध कब्जों पर कार्रवाई टीम एबीएन, रांची। हटिया में आज मंगलवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नीफ्ट के आसपास के क्षेत्रों में की गयी। जहां-जहां सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे थे, वहां नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कई अस्थायी ढांचे और दुकानों को भी तोड़ा गया। नगर निगम की टीम ने कई गुमटियां, दुकानें और अन्य सामान भी जब्त किये। अधिकारियों ने बताया कि इन कब्जों की वजह से सड़क पर रोज जाम लगता था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर निगम ने कहा कि अगर अगली बार दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क या फुटपाथ पर कब्जा न करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.