Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम
Published / 2026-08-13 17:55:27
एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम

अब आश्रम में निराश्रितों की संख्या 45 हुई एबीएन सोशल डेस्क। परमहंस डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की नि:शुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बुधवार को एक मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति कडरू बाजार के नजदीक लावारिस अवस्था में घूम रहा है। जो की बहुत ही अस्वच्छ अवस्था में था, आश्रम की टीम ने उस व्यक्ति को हरमू हाउसिंग कॉलोनी के पास से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। टीम में आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव, परमेश्वर प्रमाणिक एवं सूरज प्रमाणिक शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। याददाश्त भी खो चुके थे, आश्रम कमेटी ने उस व्यक्ति का नाम मनमोहन रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितो को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। आश्रम में अब निराश्रितों की संख्या 45 हो गया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है।

लोहरदगा : स्काउट एंड गाइड ने किया आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सम्मानित
Published / 2026-08-13 17:51:36
लोहरदगा : स्काउट एंड गाइड ने किया आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सम्मानित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में स्कॉट और गाइड का कार्यक्रम दिनांक 10/8/26 विश्व आदिवासी दिवस के दिन चिरी कूडू में संपन्न हुआ। जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आदिवासी समाज के बच्चे भाग लिये। समापन समारोह में झारखंड राज्य के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का आगमन होना था, परंतु किसी व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह उपस्थित नहीं हो सके थे। आज स्कॉट एंड गाइड के झारखंड राज्य को-आॅर्डिनेटर गौतम लेलिन ने बुकरू (कांके रांची) उनके आवास पहुंचकर सुदेश कुमार महतो को शाल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी
Published / 2026-08-13 17:49:23
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी

सीएम आवास की बढ़ायी गयी सुरक्षा; कांके रोड पर लगा जाम टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डंटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसके बावजूद आंदोलनकारी छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी तबीयत छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद अन्य आंदोलनकारी छात्र धरना स्थल पर डंटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ी, कई जगह बैरिकेडिंग छात्रों के लगातार आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धरना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे न बढ़ सकें। कांके जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग का असर राजधानी की यातायात व्यवस्था पर भी दिखायी दे रहा है। कांके की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। कई जगहों पर वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा मार्च के दौरान भी हुआ था तनाव जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से राजधानी की सियासत और प्रशासन के लिए बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इससे पहले छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। अब लगातार 20 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े छात्र फिलहाल आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों की प्रमुख मांगों में कथित परीक्षा अनियमितताओं की उइक जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल है। इस दौरान झारखंड विधानसभा मार्च मामले में 500 अज्ञात छात्रों समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है।

हेमंत सरकार संवेदनशील, जेपीएससी मामले में त्वरित कार्रवाई : सुखदेव भगत
Published / 2026-08-12 21:33:01
हेमंत सरकार संवेदनशील, जेपीएससी मामले में त्वरित कार्रवाई : सुखदेव भगत

राहुल गांधी ने कहा- शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने  जेपीएससी छात्र आंदोलन पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कल भी कहा- हमने आंदोलनकारी छात्रों से बात की। किसी भी लाठीचार्ज का हम विरोध करते हैं, किसी की भी सरकार हो। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट इतना बड़ा कांड हुआ, वहां माफी तो छोड़िये जयकार के नारे लगा रहे हैं। उस समय भारत बंद या दिल्ली बंद की बात नहीं की। जेपीएससी आंदोलन पर श्री भगत ने कहा, मैं अपने छात्रों का सम्मान करता हूं। वो बहुत शालीन हैं, अपनी मर्यादाओं को जानते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से बात रख रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अवसर ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे। सांसद ने सरकार की कार्रवाई गिनायी- हेमंत सोरेन ने बहुत विनम्रता से समस्याएं सुनीं। 20 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जेपीएससी के अध्यक्ष को भी सीआईडी ने गिरफ्तार किया। ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया, सीमावर्ती क्षेत्रों से ऐसे लोगों को बुलाया गया जो पुलिस को प्रोवोक कर रहे थे। उनके हाथ में पत्थर, जूते-चप्पल थे। लेकिन प्रशासन ने 6-6 बैरिकेड के बाद भी शालीनता दिखायी। श्री भगत ने कहा, 14वीं जेपीएससी रद्द किया, बैकलॉग रद्द किया। टीपीसी का एग्जाम जांच करायेंगे। आईआईएम और एक्सपर्ट से सुधार की बात करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की, आप किसी के बहकावे में ना आयें। आपकी मांगों के साथ हम लोग खड़े हैं। उस दर्द को मैंने समझा है, सदन में उठाया है, कैंडल मार्च किया है। राहुल गांधी जी भी छात्रों के साथ खड़े हैं।

सरकार की विफलताओं की पोल सीएजी की रिपोर्ट ने खोली : बाबूलाल मरांडी
Published / 2026-08-12 21:04:38
सरकार की विफलताओं की पोल सीएजी की रिपोर्ट ने खोली : बाबूलाल मरांडी

सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की विफलताओं की पोल : भाजपा टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट ने हेमंत सरकार की प्रशासनिक अक्षमता, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। गरीबों के घर, ग्रामीण रोजगार और हर घर तक नल से जल पहुंचाने जैसी बुनियादी योजनाओं में भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर केवल लंबी-लंबी बातें करती है परंतु जमीनी हकीकत इससे इतर है। सरकार का डाटा ही उनकी पोल खोल रहा है।  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में टेंडर प्रक्रिया और काम की गति को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई निविदाओं में बेहद कम प्रतिस्पर्धा रही और कुछ मामलों में अनुमानित लागत से अधिक दर पर काम दिये गये। सीएजी ने एक ऐसे संवेदक को भी अलग-अलग निविदाओं के माध्यम से करीब ?148 करोड़ के काम दिए जाने पर सवाल उठाया, जिसकी निविदा क्षमता नकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि कुछ निविदाओं में मिलीभगतपूर्ण बोली के संकेत भी सीएजी जांच में सामने आए। रांची-पूर्वी और खूंटी प्रमंडल की निविदाओं में केवल दो बोलीदाता थे और जांच में दोनों के डिमांड ड्राफ्ट एक-दूसरे द्वारा खरीदे जाने की बात सामने आयी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में राज्य सरकार की देरी का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ा। लक्ष्य और लाभार्थियों को अंतिम रूप देने में हुई देरी के कारण 22.34 लाख पात्र परिवारों में से 6.32 लाख परिवार योजना से बाहर रह गये। उन्होंने कहा कि मनरेगा में भी राज्य सरकार की लापरवाही सामने आयी है। योजना के लिए निधियां 40 से 55 दिनों की देरी से जारी की गयीं, जबकि मनरेगा का उद्देश्य ही जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना है। सीएजी ने जांच में ऐसे खर्च भी पाये जिन्हें योजना के तहत स्वीकार्य नहीं माना गया।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट ने सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को भी उजागर किया है। 31 मार्च 2025 तक 1,60,565 करोड़ के खर्च से जुड़े उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित थे, जबकि 2024-25 के 1,50,938.84 करोड़ के बजट में 31,110 करोड़ (20.61%) खर्च नहीं हो सका। वहीं 13 केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए मिले 1,916.63 करोड़ में से 596.02 करोड़ (31.10%) बिना उपयोग के पड़े रहे। यह बताता है कि सरकार न तो उपलब्ध राशि का समय पर उपयोग कर पा रही है और न ही खर्च का समुचित हिसाब प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट केवल अलग-अलग योजनाओं की कमियां नहीं बताती, बल्कि हेमंत सरकार की पूरी प्रशासनिक और वित्तीय कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। गरीबों को घर नहीं मिल रहा, ग्रामीणों को समय पर रोजगार नहीं मिल रहा, हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना गंभीर अनियमितताओं से घिरी हुई है और दूसरी ओर सरकार उपलब्ध बजट तथा केंद्र से मिली राशि का भी पूरा उपयोग नहीं कर पा रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब केंद्र सरकार गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संसाधन उपलब्ध करा रही है, तब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करे। लेकिन सीएजी की रिपोर्ट बताती है कि सरकार राशि खर्च करने, खर्च का हिसाब देने और योजनाओं को जमीन पर उतारने—तीनों मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को सीएजी की रिपोर्ट में उठाए गए सवालों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए और प्रत्येक वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। जनता के पैसे और जनता के अधिकारों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन में कल देर रात रांची के डीसी एवं एसएसपी के द्वारा धरनास्थल पर जाकर छात्रों को धमकाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कड़ी आपत्ति व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की जो कमिटी बनायी है, वो या तो छात्रों से बात करे या फिर उसे भंग कर दिया जाये। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा एवं केके गुप्ता भी उपस्थित रहे।

अस्पताल के बिस्तर में मेरा शरीर है, मेरी आत्मा और संघर्ष का संकल्प आंदोलन स्थल में है : देवेंद्र नाथ महतो
Published / 2026-08-12 21:03:19
अस्पताल के बिस्तर में मेरा शरीर है, मेरी आत्मा और संघर्ष का संकल्प आंदोलन स्थल में है : देवेंद्र नाथ महतो

अस्पताल में उपचाररत देवेंद्र नाथ महतो ने सत्याग्रह आंदोलन स्थल जाने की अनुमति के लिए सिविल सर्जन को लिखा पत्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन सदर अस्पताल में जारी है टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो इन दिनों सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। इसके बावजूद उनका संघर्ष और संकल्प लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन सदर अस्पताल में उपचाररत देवेन्द्र नाथ महतो ने सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति प्रदान करने के लिए सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरा शरीर अस्पताल के बिस्तर पर उपचाररत है, लेकिन मेरी आत्मा और मेरा संकल्प उस सत्याग्रह स्थल पर है, जहां झारखंड के छात्र और युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची लगायेगी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Published / 2026-08-12 20:59:21
स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची लगायेगी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

टीम एबीएन, रांची। आगामी 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। देश की आजादी के उत्सव को एक अनूठे और सामाजिक रूप से उपयोगी संदेश के साथ मनाने के लिए इस शिविर में स्वंय सुरक्षा का विशेष संकल्प लिया गया है। शिविर की विशेषता यह है कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप एक सुरक्षा उपकरण हेलमेट भेंट किया जायेगा। यह कार्यक्रम मारवाड़ी ब्राह्मण भवन, बंशीधर आडूकिया पथ, अपर बाजार, रांची में  सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा।  कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित सारस्वत, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। वहीं हेलमेट पहनने से हमारे दो पहिया वाहन चालको का जीवन सुरक्षित रहता है। जीवन बचाएं और जीवन सुरक्षित करें इसी दोहरे उद्देश्य के साथ हमने इस अनूठी पहल की शुरूआत की है। संस्था ने शहर के सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व पर आगे आयें व बढ़-चढ़कर रक्तदान करें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट प्राप्त करें। शिविर में रक्त संग्रह के लिए ओर्किड ब्लड बैंक की मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। जो पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही रक्त संग्रह करेगी साथ ही शुगर, बीटी एवं हेमोग्लोबीन की नि:शुल्क जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए अमित सारस्वत (काली) संयोजक 7677777770, सह संयोजक धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, मनीष शर्मा एवं कमल शर्मा से भी संपर्क कर सकते हैं। 

धनबाद : जन्मदिन मनाने गये चाचा-भतीजा की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत
Published / 2026-08-12 14:40:56
धनबाद : जन्मदिन मनाने गये चाचा-भतीजा की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत

धनबाद : जन्मदिन मनाने गये चाचा-भतीजा की भटिंडा फॉल में डूबने से मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना में 17 वर्षीय आयुष कुमार पांडेय और उसके 40 वर्षीय चाचा प्रजित कुमार पांडेय की डूबने से मौत हो गई। दोनों जन्मदिन मनाने के उद्देश्य से आए थे। अचानक आयुष का पैर फिसल गया और उसे बचाने के प्रयास में चाचा भी पानी में डूब गए। गोताखोरों ने काफी मेहनत से शव निकाले।भटिंडा फॉल में मंगलवार को डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगता मोड़ निवासी आयुष कुमार पांडेय (17 वर्ष) और उसके चाचा प्रजित कुमार पांडेय (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों जन्मदिन मनाने के लिए भटिंडा फॉल पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को पानी से निकाला।जानकारी के अनुसार आयुष अपने तीन दोस्त तोपचanchi के अभिराज दास, लोयाबाद पावर हाउस के धीरज दास व पुटकी श्रीनगर के अंशु कुमार और चाचा प्रजित कुमार पांडेय के साथ जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल आया था। आयुष के दोस्त ने बताया कि हम सभी ने केक काटकर आयुष का जन्मदिन मनाया।इसके बाद आयुष और उसके चाचा पानी के पास जाकर फोटोग्राफी करने लगे। इसी दौरान अचानक आयुष का पैर फिसल गया और वह पानी में चला गया। आयुष को पानी में गिरते देख चाचा प्रजित उसे बचाने के लिए तत्काल पानी में कूद गए। उन्होंने आयुष को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक गहराई होने से देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। वहां मौजूद आयुष के दोस्तों और अन्य लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने आधे घंटे में प्रजित का शव पानी से निकाल लिया। वहीं, आयुष की तलाश में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद उसका भी शव निकाला गया।घटना की सूचना मिलने पर मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी मौके पर पहुंची। हादसे की खबर मिलते ही आयुष की मां बिंदु देवी व पिता अजीत पांडेय समेत अन्य परिजन भटिंडा पहुंचे। शव देखकर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। आयुष के पिता अजीत पांडेय जोगता थाना के बगल स्थित मंदिर के पुजारी हैं। आयुष शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज का छात्र था।चाचा-भतीजा की मौत से जोगता में पसरा मातमचाचा-भतीजे की एक साथ मौत होने से जोगता में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपड़ोस के लोग भी काफी गमगीन है।जोगता मोड़ निवासी अजीत पांडेय के बड़े पुत्र 17 वर्षीय आयुष कुमार पांडेय का जन्मदिन मंगलवार को था। सुबह आयुष घर से सिजुआ स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर स्मारक कॉलेज पढ़ाई करने के लिए निकला था, लेकिन दोस्तों के साथ भटिंडा पहुंच गया।वहां उसने अपने चाचा प्रजित को भी बुला लिया। आयुष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं प्रजित की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। वे पूजा-पाठ कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों का कहना है कि आयुष बहुत होनहार व पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज था। 

रांची : चंदे से बनी सड़क बदहाल, न्यू साखे टोली के 40 परिवार परेशान
Published / 2026-08-12 14:27:31
रांची : चंदे से बनी सड़क बदहाल, न्यू साखे टोली के 40 परिवार परेशान

चंदे से बनी सड़क बदहाल, न्यू साखे टोली के 40 परिवार परेशानटीम एबीएन, रांची। नामकुम प्रखंड अंतर्गत आरा मौजा के साखे ट्रांसफार्मर से न्यू साखे टोली जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और उनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।न्यू साखे टोली करीब 7-8 वर्ष पूर्व विकसित हुई नई कॉलोनी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी बसने के बाद आवागमन के लिए यहां सड़क की आवश्यकता थी, लेकिन सड़क निर्माण के लिए सरकारी फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण कॉलोनी के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर अपने खर्च से सड़क का निर्माण कराया था। समय के साथ सड़क की मरम्मत नहीं होने और लगातार बारिश के कारण सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है। ऐसे में खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।स्कूल वैन ने भी आने से किया इनकारसड़क की खराब स्थिति का असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। सड़क की हालत देखकर स्कूल वैन चालकों ने न्यू साखे टोली तक आने से इनकार कर दिया है। इसके कारण बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है। छोटे बच्चों को सड़क के खराब हिस्से को पार कर दूसरे स्थान से स्कूल वैन पकड़नी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार चंदा कर सड़क बनवाई थी, लेकिन अब सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि बिना सरकारी अथवा प्रशासनिक सहयोग के इसकी मरम्मत संभव नहीं है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहारन्यू साखे टोली के लोगों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से सड़क का स्थल निरीक्षण कराने तथा तत्काल सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फिलहाल गड्ढों में मोरम, बोल्डर या अन्य सामग्री डालकर सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात में आवागमन सुचारू हो सके। इसके साथ ही भविष्य में सड़क का स्थायी निर्माण कराने की दिशा में पहल की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि करीब 40 परिवार इस सड़क पर निर्भर हैं। सड़क की बदहाली के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,739