Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पलामू में झामुमो ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि
Published / 2026-10-13 21:21:39
पलामू में झामुमो ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पलामू जिला कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनसंगिनी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य सन्नू सिद्दीकी ने की, जहां झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि रूपी मां का जाना पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है क्योंकि उन्होंने कठिन संघर्ष के दिनों मंक परिवार को संभालकर झारखंड आंदोलन में अदम्य धैर्य का परिचय दिया था। जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने उनके त्याग, ममता और सादगी को याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा ने कहा कि उनका जीवन त्याग और संघर्ष की जीवंत मिसाल था, जिनका योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। वहीं सुशीला मिश्रा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालने वाली एक माँ का स्नेह और संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा।

धनबाद : सोनारडीह में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
Published / 2026-10-13 21:20:53
धनबाद : सोनारडीह में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

दुर्गा पूजा में शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, सोनारडीह पुलिस सतर्क सोशल मीडिया पर गड़बड़ी दिखे तो पहले पुलिस को दें सूचना, ओपी प्रभारी की अपील अफवाहों से बचें, सौहार्द के साथ मनाएं दुर्गा पूजा; सोनारडीह में शांति समिति की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनारडीह, कतरास। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सोनारडीह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इन तैयारियों को लेकर सोनारडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी साधन कुमार ने की। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गयी। सोशल मीडिया पर सूचना देने से पहले पुलिस को करें सूचित बैठक के दौरान ओपी प्रभारी साधन कुमार ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति नजर आती है, तो खबर प्रसारित करने से पहले पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडालों में सतर्कता बरतने की अपील ओपी प्रभारी ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सोनारडीह में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों में अनिल कुमार, करमचंद बाउरी, नरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, सिद्धांत विक्रम रौनक, अजय रवानी, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बबलू शर्मा, अभिषेक तिवारी, एवं सुदेश दास ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

धनबाद : कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मांगी सुविधाएं
Published / 2026-10-13 21:18:16
धनबाद : कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मांगी सुविधाएं

जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा ने छठ को लेकर की वार्ता एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 13.10.2026 को जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा तथा जोगता नागरिक के सदस्य कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से सिन्दरा छठ घाट की साफ सफाई तथा नदी में पानी भरवाने और व्रतियों के आने जाने वाले रास्तों पर मोरम बिछवाने की वार्ता की। पूर्व में 12 अक्टूबर को लिखित आवेदन दिया गया था, परियोजना पदाधिकारी की तरफ से छठ पूजा के पहले सारे कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

किस्को : कस्तूरबा की छात्रा सुनीता की मौत पर आलोक साहू ने जताया गहरा शोक
Published / 2026-10-13 21:17:44
किस्को : कस्तूरबा की छात्रा सुनीता की मौत पर आलोक साहू ने जताया गहरा शोक

वार्डन की लापरवाही पर जतायी कड़ी नाराजगी एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा सुनीता कुमारी, पिता तिसर लोहरा, निवासी - अगरडीह रनगढ़ा, किस्को की आज अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की तबीयत आज अत्यधिक खराब होने पर उसे पहले किस्को अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, लोहरदगा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने से कुछ देर बादचिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा के सांसद  सुखदेव भगत जी ने इसे गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू एवं सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। श्री साहू सदर अस्पताल में बच्ची के माता-पिता से वार्ता किया तो उनके माता-पिता ने बताया उनकी बच्ची ने रास्ते में कहा था कि मेरी तबीयत कई दिनों से खराब थी, मैंने वार्डन मैडम से कहा था कि मेरे माता-पिता को बुला दीजिए, लेकिन वार्डन ने नहीं बुलाया। आज जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तब जाकर सूचना दी गयी। इस पर सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने कहा कि यह सरासर वार्डन की घोर लापरवाही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एक बच्ची ने कई दिनों तक मदद की गुहार लगायी और उसे अनसुना कर दिया गया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री साहू ने तत्काल इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी  को दी। सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारीस्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बच्ची के माता-पिता से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है, इसकी उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनायी जायेगी और विद्यालय की अन्य बच्चियों से भी गोपनीय रूप से पूछताछ की जायेगी। दोषी पाये जाने पर वार्डन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शाम होने के कारण उपायुक्त के आदेश पर बच्ची का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में ही कराया गया। आलोक कुमार साहू ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत जी आपके साथ खड़े हैं। परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री मुस्ताक अहमद भी थे।

बुलेट लकी ड्रॉ: धर्मेंद्र महतो बने भाग्यशाली विजेता
Published / 2026-10-13 19:32:59
बुलेट लकी ड्रॉ: धर्मेंद्र महतो बने भाग्यशाली विजेता

तनिष्का टेलीकॉम ने की दीवाली आॅफर की घोषणा टीम एबीएन, रांची। पीपी कंपाउंड स्थित बंसल आर्केड में तनिष्का टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रविवार को बुलेट लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। स्टोर के पार्किंग परिसर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हुए। सभी ग्राहकों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकाली गयी। मेगा पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट (मिलिट्री ब्लैक) के विजेता धर्मेंद्र कुमार महतो रहे, जिन्होंने मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की खरीदारी की थी। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, साउंड बार और स्पीकर के विजेताओं के नाम भी घोषित किये गये। विजेताओं की सूची इस प्रकार है बुलेट (मेगा पुरस्कार): धर्मेंद्र कुमार महतो (मोटोरोला एज 70 फ्यूजन), मो. 9798371327 टीवी: शोभा सिंह (रेडमी 15सी), मो. 8292932429; चंदन कुमार (वीवो 11), मो. 7360094725 फ्रिज: मोहम्मद गुड्डू (रेडमी 15सी), मो. 6207330366; ओम प्रकाश (रेडमी नोट 17), मो. 7782021821 वॉशिंग मशीन: खुशी कुमारी सिंह (वीवो एस2), मो. 7004290203; मोहम्मद अफरोज (सैमसंग एफ 17), मो. 9062100996 साउंड बार व होम थिएटर: सुकुमार सुबर्णा (वीवो 21), मो. 9060060465; अभिषेक कुमार नायक (सैमसंग एफ 17), मो. 8092817094 स्पीकर: तारा मिंज (वीवो 11), मो. 7762948920; विजय लक्ष्मी (रेडमी 15सी), मो. 9289209131; ओम प्रकाश शर्मा (रेडमी 15), मो. 9279323827; गीता देवी (मोटोरोला जी57), मो. 7979864315; सुधीर कुमार (रेडमी 15सी), मो. 7549077782; अनीता टुटी (वीवो 21), मो. 9709140196; एंथनी (वीवो 21), मो. 8603972968; मोहम्मद सईद (सैमसंग एफ17), मो. 8987632905 कार्यक्रम के दौरान तनिष्का टेलीकॉम ने दीवाली आॅफर की भी घोषणा की। इसके तहत 12 अक्टूबर से 15 नवंबर तक स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों में से 6 भाग्यशाली ग्राहकों को 5 ग्राम सोना उपहार में दिया जायेगा। स्टोर प्रबंधन ने सभी ग्राहकों के भरोसे और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

डायरेक्टर के इस्तीफा में देरी हुई, तो पूरे झारखंड में होगा आंदोलन : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2026-10-13 19:31:42
डायरेक्टर के इस्तीफा में देरी हुई, तो पूरे झारखंड में होगा आंदोलन : देवेन्द्र नाथ महतो

आईआईआईटी रांची के छात्र आदित्य कुमार को न्याय दिलाने के आंदोलन में उतरे देवेन्द्र नाथ महतो  इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वजह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। आईआईआईटी रांची के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर संस्थान परिसर, खेलगांव में चल रहे छात्र आंदोलन को आज छात्र नेता, सोशल रिफॉर्मर, जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष झारखंड के सोनम वांगचुक, दिशोम वीर देवेन्द्र नाथ महतो ने समर्थन दिया। उनके पहुंचते ही आंदोलनरत छात्रों का उत्साह और मनोबल बढ़ा। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आदित्य की मौत के मामले में शैक्षणिक दबाव, संस्थान की कार्यप्रणाली और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद लिफ्ट, एम्बुलेंस, चालक, मेडिकल टीम और आॅक्सीजन की उपलब्धता को लेकर समस्याएं सामने आयीं, जिनकी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार कर्ज लेकर बच्चों को प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों पर आर्थिक और शैक्षणिक दबाव को समझना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना संस्थान की जिम्मेदारी है। प्रस्तावित वार्ता से इंस्टिट्यूट के चेयरपर्सन अनिल भट्ट के भागने पर पर उन्होंने असंतोष जताया और निदेशक राहुल श्रीवास्तव के इस्तीफे, निष्पक्ष जांच तथा संस्थान प्रशासन की जवाबदेही की मांग का समर्थन किया। देवेन्द्र नाथ महतो ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला, डायरेक्टर इस्तीफा में देर किया और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में व्यापक रूप दिया जायेगा और देशभर के विद्यार्थियों के बीच यह मुद्दा उठाया जायेगा।

धनबाद : झरिया भूलन बरारी में सड़क बंद होने पर पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह
Published / 2026-10-13 19:27:55
धनबाद : झरिया भूलन बरारी में सड़क बंद होने पर पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह

ग्रामीणों की समस्या को लेकर बीसीसीएल व डीसी से किया बात ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता जल्द बहाल करने की उठी मांग झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा जनता के हक और सुविधाओं के लिए सदैव साथ हुं खड़ी एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधानसभा क्षेत्र भूलन बरारी में लोदना एरिया प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के आवागमन की मुख्य सड़क पर ओबी (ओवरबर्डन) डंप किए जाने से रास्ता बंद होने की सूचना पर झरिया विधायक रागिनी सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क बंद होने से उत्पन्न परेशानियों की ली जानकारी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं धनबाद के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने दोनों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखकर बंद सड़क को जल्द से जल्द बहाल कराने की बात कही। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का आवागमन बाधित होने से उन्हें दैनिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की सुविधा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के हक, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में वह सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने संबंधित प्रबंधन से जनहित को ध्यान में रखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की आवश्यकता जतायी, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सामान्य हो सके।

धनबाद : शाखाटांड़ में बाउंड्री वॉल के अंदर धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला डिपो!
Published / 2026-10-13 19:14:35
धनबाद : शाखाटांड़ में बाउंड्री वॉल के अंदर धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला डिपो!

रत्नेश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से की कार्रवाई की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास क्षेत्र के शाखाटांड़ में बाउंड्री वॉल के अंदर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। रत्नेश कुमार ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि शाखाटांड में दिन हो या रात, खुलेआम अवैध कोयले का कारोबार चलाया जा रहा है। कथित तौर पर बाइक, साइकिल और छोटे वाहनों के माध्यम से कोयले का भंडारण किया जाता है, जिसके बाद रात के समय ट्रकों में लोड कर उसे भट्ठों में भेजा जाता है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब अन्य जगहों पर कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है, तो शाखाटांड़ में कथित रूप से यह कारोबार कैसे संचालित हो रहा है? क्या सीआईएसएफ की इसकी जानकारी नहीं है, या फिर इस मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है? एक तरफ हमारे धनबाद के एसएसपी महोदय है जो क्षेत्र में अवैध कारोबार पर रोक लगाने में लगे हुए है धनबाद में ऐसे ही एसएसपी महोदय की जरूरत थी लेकिन कुछ कोयला माफिया प्रशासन की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। रत्नेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से संज्ञान लें और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कथित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके और कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

डॉ. ब्रजमोहन राम के ओडिशा का राज्यपाल बनने पर संजय सर्राफ ने दी बधाई
Published / 2026-10-13 19:13:40
डॉ. ब्रजमोहन राम के ओडिशा का राज्यपाल बनने पर संजय सर्राफ ने दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. ब्रजमोहन राम का राज्यपाल नियुक्त होना झारखंड, विशेषकर पलामू एवं लोहरदगा क्षेत्र के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। संजय सर्राफ ने कहा कि डॉ. ब्रजमोहन राम मिलनसार, हंसमुख, सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका सहज व्यवहार और लोगों से आत्मीय संबंध उन्हें विशिष्ट बनाते है। डॉ. ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को चंदवा में हुआ था। उन्होंने बीएस कॉलेज, लोहरदगा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उनका राजनीतिक जीवन भी उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे तथा वर्ष 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार पलामू से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। संसदीय जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभायीं। संजय सर्राफ ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ब्रजमोहन राम अपने राजनीतिक अनुभव, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के साथ ओडिशा के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से झारखंड और ओडिशा के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने डॉ. ब्रजमोहन राम के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

पेज 23 / 1776 (कुल खबरें: 15982)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding