बेरमो विधायक ने धनबाद कतरास छाताबाद में भू - धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने हाल ही में धनबाद के कतरास या आसपास के क्षेत्रों में बयानों के दौरान स्थानीय राजनीतिक माहौल और क्षेत्र के भाजपा सांसद (ढुल्लू महतो) पर तीखा हमला बोला है। उनका यह बयान मुख्य रूप से क्षेत्र में कोयला चोरी, अवैध गतिविधियों और स्थानीय प्रशासनिक व राजनीतिक वर्चस्व को लेकर था। सांसद पर सीधा आरोप अनूप सिंह ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अवैध कोयला और गड़बड़ियां सांसद के संरक्षण व इशारे पर हो रही हैं। राजनीतिक बयानबाजी धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और स्थानीय बीजेपी सांसद के बीच तनातनी के बीच अनूप सिंह का यह आक्रामक रुख सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं के लिए सीधे तौर पर सांसद को जिम्मेदार ठहराया है।
माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सान्निध्य में होगा भजन जेमिंग सेशन भक्ति, संगीत और एकजुटता का अनोखा संगम होगा रास एंड रिदम टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में रास एंड रिदम भजन जैमिंग सेशन का आयोजन आगामी 22 अगस्त 2026 को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट, रांची में किया जा रहा है। यह आयोजन भक्ति, संगीत, सकारात्मकता और सामाजिक एकजुटता का एक खूबसूरत संगम होगा। रास एंड रिदम का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर भजन, संगीत और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। कार्यक्रम में लोग केवल भजनों का आनंद ही नहीं लेंगे, बल्कि सामूहिक रूप से भजन गायन में भी शामिल होंगे।परिवार एवं मित्रों के साथ भक्ति और संगीत से भरी इस शाम को यादगार बनाने का यह विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति पास 700 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें स्वादिष्ट फूड प्लेटर भी शामिल है। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने कहा कि रास एंड रिदम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और आपसी एकजुटता को साथ लाने का एक प्रयास है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को ऐसा अवसर मिलना चाहिए, जहां वे कुछ समय के लिए रोजमर्रा की चिंताओं से दूर होकर भक्ति और संगीत के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत और एकता का परिणाम है और सभी के सहयोग से इसे एक यादगार भक्ति संध्या बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से पंकज साबू, विनय मंत्री, प्रतीक साबू, सौरभ साबू, दीपक मारू, अंकुर डागा, उत्सव मंत्री, हेमंत महेश्वरी, सर्वेश महेश्वरी, हर्षित चितलांगिया, दिनेश काबरा,संगीता चितलांगिया, विजयश्री साबू, श्याम बियाणी, विनिता बियाणी एवं वंदना मारू सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। नेपाल से आयेगा प्रसिद्ध लोकल जैमर्स नेपाल बैंड रास एंड रिदम की खास विशेषता होगी नेपाल से आने वाला प्रसिद्ध लोकल जैमर्स नेपाल बैंड। बैंड अपने बेहतरीन लाइव म्यूजिक, जामिंग और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। उनकी ऊर्जावान और मधुर प्रस्तुति कार्यक्रम के माहौल को और खास बनायेगी। इस विशेष संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से रांचीवासियों को नेपाल के लोकप्रिय जामिंग बैंड के साथ भजन और संगीत का एक अलग एवं यादगार अनुभव प्राप्त होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों के साथ पूरी सक्रियता से जुड़े हुए हैं। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार एवं मित्रों के साथ इस विशेष आयोजन में शामिल हों और भक्ति, संगीत, आनंद एवं एकजुटता से भरी रास एंड रिदम की शाम का हिस्सा बनें। उक्त जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने दी।
जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चतुर्थ पुण्य तिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चतुर्थ पुण्य तिथि आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सहायक सचिव शाहवाज नदीम, कार्यकारिणी सदस्य मिहिर प्रितेश टोपनो, रत्नेश कुमार सिंह, जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, कंट्री क्रिकेट क्लब के कोषाध्यक्ष विनय बिहारी कर्ण, डायरेक्टर अजित कुमार, जेएससीए सदस्य शिव कुमार पाण्डेय, विजय कुमार पुरी, सौमित्र पटनायक, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, सुभाष चटर्जी, अभिषेक कुमार सिंह सहित विभिन्न टीमों के कोच, खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी एवं जेएससीए और कंट्री क्रिकेट क्लब के कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में भी सव। अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमितावा घोष, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजेश वर्मा, राजीव वधान, परवेज खान, असीम कुमार सिंह, मनोज यादव, तरीत घोष, दिपू सिंह, व्यास, आशीष सिन्हा ने स्व। अमिताभ चौधरी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंदुआ-पुटकी में खपाया जा रहा चोरी के लोहा एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद एसएसपी महोदय को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद के केंदुआ और पुटकी इलाके में कचरा गोदाम की आड़ में कथित रूप से वर्षो से अवैध लोहे का कारोबार किया जा रहा है। इन गोदामों में बीसीसीएल और रेलवे से चोरी किए गए लोहे को खपाया जाता है। केंदुआ में पारस और पुटकी में इकरार मियां द्वारा कचरा गोदाम के नाम पर लोहे का कारोबार किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संबंधित गोदामों के पास लोहे का कारोबार करने के लिए वैध लाइसेंस और आवश्यक अनुमति है या नहीं अगर नहीं है तो चल रहे अवैध लोहा गोदाम पर अविलंब कार्यवाई किया जाना चाहिए। पिछले कई वर्षों से कचरे की आड़ में कथित रूप से चोरी का लोहा इन गोदामों तक पहुंचाया जा रहा है। सुबह के समय केंदुआ में पारस ओर पुटकी में इकरार मियां के गोदामों के बाहर लोहे से लदे ठेले दिखाई देते हैं, जिनमें बीसीसीएल और रेलवे की संपत्ति चोरी कर इनके गोदाम में खपाया जाता है। जिससे बीसीसीएल और रेलवे की काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि लोहा चोरी पर रोक लग सके।
टीम एबीएन, रांची। लेक व्यू एकेडमी किशोरगंज चौक हरमू के नन्हे बच्चे बच्चियों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में सुसज्जित थे तथा सभी अपने कंधों पर तिरंगा पटृटा धारण किये हुए थे। बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में सभी शिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया राष्ट्रीय गान किया और झंडे को सलामी दी।स्कूल के प्रिंसिपल शाहिद अख्तर ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलनके बाद सावधान की मुद्रा में खड़े सभी बच्चे बच्चियों तथा शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चे बच्चियों ने देशभक्ति गीत पर आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल शाहिद बच्चों और शिक्षकों को अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों से उनके उज्जवल भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ने लिखने और खेलने पर जोर दिया। झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया जिस प्रकार बच्चे काफी खुश नजर आये।
टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा सभा परिसर में प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा के मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में सभा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सदस्य अरुण जोशी ने किया। रक्तदान शिविर शाम 4 बजे तक चला, जिसमें 102 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए सभा की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को एक-एक हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। रक्तदान वास्तव में मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। शिविर में रक्त संग्रह एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए आॅर्किड ब्लड बैंक की मेडिकल टीम उपस्थित रही। टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। सभा ने आॅर्किड ब्लड बैंक एवं उसकी पूरी मेडिकल टीम के सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्ण लाल शर्मा, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा टोली संयोजक अमित सारस्वत, धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, मनीष शर्मा, कमल शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान शिविर का आयोजन देश एवं समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। भविष्य में भी सभा द्वारा इसी प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 10:30 बजे थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करे जो आवश्यक है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली विरोधी ताकतों के प्रति हमे सजग रहने की आवश्यकता है। एक व्यापारी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें और ईमानदारी से अपने व्यापार को करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पंकज पोद्दार, विक्रम खेतावत, उमाशंकर कनोडिया, उपाध्यक्ष विवेक मोहता, सह सचिव सौरव कटारुका, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघानिया मनोरंजन समिति के संयोजक गौरव काबरा, विक्रम जैन, विमल जैन ,विक्की जैन, विपुल जैन,वंशज लोहिया, प्रमोद सारस्वत, सुनील मोदी, बजरंग तोदी, सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन के सहसचिव सौरव कटारुका ने दी।
टीम एबीएन, रांची। ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बड़गई, रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आत्मविश्वास के साथ किया गया। यह आयोजन आत्मबल, समानता, सम्मान और समावेशिता का प्रतीक बना। कार्यक्रम की शुरूआत नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा अनुशासित एवं आत्मविश्वास से भरे मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे के आरोहण के साथ राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इसके पश्चात बालिकाओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलू वर्मा, रीतिका जैन, मंजू सरावगी एवं जेवियर इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल सर्विस के शिक्षक रूपेश रजक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की। विद्यालय की शिक्षिकाएं तारा एवं रेणु सिन्हा ने बालिकाओं को कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। समारोह का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की सच्ची शक्ति केवल बाहरी दृष्टि में नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना, आत्मबल, अनुशासन और आत्मसम्मान में निहित है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय, मारवाड़ी भवन, रांची में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत आज निरंतर प्रगति एवं उन्नति की ओर अग्रसर है, लेकिन राष्ट्र को और मजबूत एवं विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित तथा समाजहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए नशामुक्ति अभियान, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करना आवश्यक है। सामाजिक सुधार की प्रत्येक पहल राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। स्वाधीनता दिवस पर मारवाड़ी भवन स्थित मारवाड़ी सहायक समिति के कार्यालय में समिति के उपाध्यक्ष कौशल राजगढ़िया ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सम्मेलन के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के अनेक बंधुगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.