एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद निकेश सिन्हा के निर्देश पर कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सिविल कोर्ट धनबाद में किया गया।जानकारी देते हुए डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला में विभिन्न प्रावधानों की जानकारी सहिया एवं आशा वर्करों को दी गई।प्रतिभागियों को आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति की भूमिका और शिकायत दर्ज कराने की निर्धारित समय-सीमा के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बिना भय के अपनी शिकायत सामने रखने तथा अन्य महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
शारदीय नवरात्र की पंचमी पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया झारखंड मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ!माँ दुर्गा से धनबाद सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। विधायक राज सिन्हा आज शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में आयोजित भव्य दुर्गापूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर दुर्गापूजा पंडाल का विधिवत किया शुभारंभ।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक राज सिन्हा ने माँ दुर्गा के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त धनबादवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का किया कामना।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि शारदीय नवरात्र हमारी आस्था, शक्ति, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।उन्होंने कामना किया कि माँ दुर्गा की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा धनबाद सहित पूरा झारखंड सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े। विधायक राज सिन्हा ने समस्त धनबादवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माँ दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य का किया प्रार्थना। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों सहित मनोज मालाकार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं शहरी विकास योजनाओं की हुई समीक्षा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गत बैठक में दिए गए निदेर्शों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा संबंधित मामलों में जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। सड़क एवं आधारभूत संरचना योजनाओं की समीक्षा बैठक में केरार-बुलबुल पथ, भक्सो ऐने नदी नगड़ा से बाघी पथ में निर्मित पुल, जीमा-बराटपुर चौक से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया। जिला अभियंता को सभी कनीय अभियंताओं के बीच योजनाओं का कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया गया।नदिया-इरगांव-भंडरा पथ के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को लंबित मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश पथ प्रमंडल, लोहरदगा को दिया गया। बैठक में बंडा पुल की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) को दिया गया। वहीं, विधायक प्रतिनिधि द्वारा चिरी-लापुर पथ से संबंधित मामला भी उठाया गया। पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश पेशरार, किस्को एवं भंडरा प्रखंड में हर घर नल योजना के तहत निर्मित अधूरे संरचनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को दिया गया। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। किसानों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर सांसद ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जिले के सभी किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। इसके लिए बीटीएम-एटीएम, कृषक मित्र एवं अन्य माध्यमों से किसानों को जागरूक करने तथा गांवों में नियमित रूप से किसान गोष्ठियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। आवास एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभुकों के चयन में पूरी सावधानी बरतने तथा पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिले। नगर परिषद के सफाई-कर्मियों के मानदेय भुगतान के संबंध में संबंध पृच्छा किये जाने पर आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर बताया गया कि संबंधित कर्मियों को सितंबर माह 2026 का भुगतान कर दिया गया है। मिशन चौक से बक्सीडीपा तक जलजमाव की समस्या की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश सिविल सर्जन, लोहरदगा को अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिकायत प्राप्त होने पर क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पतालों की जांच करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आवेदन सृजित कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। खेलो इंडिया के तहत जिला में प्रशिक्षण खेलो इंडिया से संबंधित विषय पर जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र ललित नारायण स्टेडियम में बनाया गया है। इसके तहत 10 से 14 वर्ष की उम्र के बालक बालिकाओं का नामांकन लेकर फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण देने के लिए एक प्रशिक्षक नियुक्त है। इस दिशा में यहां के बालक बालिकाओं को लगातार प्रमोट किया जा रहा है। बैठक में ये रहे उपस्थित बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव शहंशाह अली खान, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद,सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, विधायक के निजी सचिव संजय कुमार, बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि बिठू उरांव, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जतायी गहरी संवेदना मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए धीरज प्रसाद साहू एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा/ लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नेमरा पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके तथा पूरे परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन से परिवार में छाए शोक के बीच धीरज प्रसाद साहू का नेमरा पहुंचना संवेदना और आत्मीयता का प्रतीक रहा। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। मां केवल परिवार का आधार ही नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत, ममता का आंचल और हर मुश्किल में हौसला देने वाली शक्ति होती है। उनके जाने से पैदा हुआ खालीपन समय के साथ भी पूरी तरह नहीं भर पाता। इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मां को खोने का दुख जीवन की सबसे गहरी पीड़ाओं में से एक है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मुलाकात के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दुखद अवसर पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी भी मौजूद थे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। दुख की घड़ी में अपनों का साथ और संवेदना के दो शब्द पीड़ित हृदय को संबल देते हैं। धीरज प्रसाद साहू की यह मुलाकात इसी मानवीय भावना को दशार्ती है कि अपनों को खोने के दर्द में संवेदना, साथ और सहारा ही सबसे बड़ी शक्ति बनते हैं।
देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में वार्ता सफल, मजदूरों की मांगों पर बनी सहमति श्रम विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद लिखित समझौते की सभी शर्तों को धरातल पर लागू कराना प्राथमिकता : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। जिले के पांचा स्थित अब्रन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरों के अधिकार, उचित वेतन एवं सम्मानजनक व्यवहार की मांग को लेकर लगातार दो दिनों तक आंदोलन चला। झारखंड के आंदोलनकारी छात्र नेता एवं जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिशुम वीर बाबू देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में चले इस आंदोलन के दौरान फैक्ट्री का काम ठप रहा। बड़ी संख्या में मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की। आंदोलन के दूसरे दिन कंपनी के डायरेक्टर बिरेन्द्र रावत एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ लगभग 3-4 घंटे तक वार्ता हुई। वार्ता में श्रम विभाग के अधीक्षक एतवारी महतो, उदय कुमार, बुंडू, तमाड़ एवं खिजरी क्षेत्र के फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश तथा तैमारा थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के मजदूर प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए लिखित आश्वासन दिया। वार्ता में निम्न प्रमुख मांगों पर बनी सहमति वेतन में बढ़ोतरी : अकुशल मजदूरों का कुल सीटीसी 15,795 रुपये, अर्ध-कुशल मजदूरों का 16,430 रुपये तथा कुशल मजदूरों का 20,734 रुपये निर्धारित करने पर सहमति बनी। समय पर वेतन : प्रत्येक महीने की 1 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान किया जायेगा। ओवरटाइम का भुगतान : रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में काम करने तथा ओवरटाइम के लिए दोगुनी दर से भुगतान करने पर सहमति बनी, जो लागू श्रम कानूनों के अनुरूप होगा। आठ घंटे का कार्य : सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया, जिसमें एक घंटे का अवकाश शामिल है। अतिरिक्त कार्य के लिए नियमानुसार भुगतान होगा। मजदूरों का सम्मान : गाली-गलौज एवं अपमानजनक व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई और संबंधित एचआर एवं सुपरवाइजरों के व्यवहार की जांच की जायेगी। एडमिन पर कार्रवाई : मजदूरों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में एडमिन गौरव कुमार को निष्कासित करने पर सहमति बनी। शिकायत समितियों का पुनर्गठन : मजदूरों की समस्याओं और महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा। अवैध बर्खास्तगी पर रोक : कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई लागू श्रम कानूनों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप की जायेगी। आंदोलन में मजदूरों के साथ शामिल रहे जेएलकेएम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस आंदोलन में भारी संख्या में आंदोलनरत मजदूरों के समर्थन में जेएलकेएम के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रमंडल प्रवक्ता जयराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष अजय, जिला वरीय उपाध्यक्ष भागीरथ मुंडा, जिला प्रवक्ता महावीर साहू, प्रमंडल महासचिव रामकृष्ण महतो, प्रमंडल सचिव प्रदीप महतो, जिला सचिव गणेश महतो, सिद्धार्थ महतो, प्रखंड सचिव जगन्नाथ, हरेंद्र एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर दास, अनंत महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष ने साबित कर दिया कि संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। मजदूर किसी भी कंपनी की प्रगति की नींव होते हैं। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार, उचित वेतन और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। यह जीत मजदूरों की एकता, संघर्ष और अधिकारों की जीत है। अब हमारी प्राथमिकता लिखित समझौते की सभी शर्तों को धरातल पर लागू कराना है।
टीम एबीएन, रांची। त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंगलमय ध्वनि के साथ कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, काठीटांड रांची में दिनांक 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर विद्यालय परिसर में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित छात्र-छात्राओं के डांडिया की धुन पर थिरकन से पूरा विद्यालय भक्तिमय हो गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सबों को मंत्र मुक्त कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य संजय मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत, सात्विक उर्जा का द्योतक तथा सदाचरण और संकल्प का प्रतीक बतलाया। उन्होंने ने दुर्गा सप्तशती के, या देवी सर्वभूतेषु विद्या, शक्ति, क्षमा, क्षांति (सहनशीलता), लज्जा, तुष्टि, श्रधा, बुद्धि, क्षमा रूपेण संस्थिता श्लोक का महत्व पर प्रकाश इसे जीवन में आत्मसात करने की बात कही।उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि इस श्लोक के माध्यम से हम आदिशक्ति के प्रतीक मां दुर्गा से मानव के व्यक्तित्व में, विद्या, बुद्धि, विनम्रता, शक्ति, क्षमा, संतोष, सहनशीलता एवं लज्जा जैसे मौलिक गुणों के समावेश की याचना करते हैं। डांडिया नृत्य कार्यक्रम में ध्रुव भगत, इकाक्षी, यशराज भगत, आशीष, उन्नति वत्स, प्रगति, देव, हंसिका, कनक मानवी आदि छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महती भूमिका रही।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभायी टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभायी। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभायी। उन्होंने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किये।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विद्यार्थियों ने नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दीप प्रज्वलित करके ईश स्तुति के साथ किया गया, तत्पश्चात ई.ई. डी.पी.विभाग की छात्राओं ने देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन किया। इसके बाद छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने देवी दुर्गा के परिवार के विभिन्न सदस्य यथा मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेशजी, कार्तिकेय भगवान के मोहक रूपों के साथ-साथ उनके वाहनों का भी आकर्षक रूप धारण करके सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देवी दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी का रूप आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा प्रथम तथा द्वितीय की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में इइडीपी विभाग की शिक्षिकाओं के इस सफल प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक सद्भावना ही भारत की पहचान है। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति से परिचित करवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को नवरात्रि तथा दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कार्रवाई की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया-3 के सोनारडीह क्षेत्र अंतर्गत कोइरीडीह में बंद खदान का मुहाना खोलकर कथित अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा है, ओर दिन के उजाले में मजदूरों को लगाकर कथित रूप से कोयला निकाला जा रहा है ओर कोयला निकालने के बाद रात के अंधेरे में मिनी हाइवा से आमटांड़ के पहाड़ीधार तक ढुलाई की जाती है, जहां से ट्रकों में अवैध कोयला लोड कर भट्ठे में भेजा जाता है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक सरयू राय, सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कथित तौर पर प्रतिदिन कई ट्रक कोयले की आवाजाही किया जा रहा है और धड़ले से अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। कोइरीडीह की बंद खदान के मुहाने, आमटांड़ के पहाड़ीधार स्थित कथित भंडारण केंद्र और वहां से होने वाले कोयला परिवहन की जांच जरूरी है। जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि कोयला कहां से निकाला जा रहा है, किन वाहनों से उसकी ढुलाई होती है, भंडारण कौन करता है और आगे उसकी आपूर्ति कहां की जाती है।यदि अवैध उत्खनन और परिवहन की पुष्टि होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.