एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन की एक बैठक बक्सीडीपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की, जिसमें बिमरला माइंस में चलने वाले ट्रक मालिक शामिल हुए। बैठक में चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी बिमरला माइंस मे ट्रिप की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र माइंस चालू करें क्योंकि पिछले कई महीनो से विमरला की माइंस में ट्रिप नहीं हो रही है और लगभग एक महीना से बिमरला माइंस बंद है। मीटिंग के दौरान ही कंपनी के जीएम और ट्रांसपोर्ट हेड से बात की गयी। कंपनी ने सोमवार को एसोसिएशन की एक बैठक कंपनी में बुलायी है। उसी में अंतिम निर्णय होगा। कंपनी को एसोसिएशन ने साफ-साफ कहा है कि आप माइंस को सुचारू रूप से या तो शुरू करें वरना कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा, दूसरी ओर कंपनी के जीएम से गुरूदरी के मसले पर भी बात की गयी की गुरदरी का ट्रिप मे सुधार किया जाए और विमरला की सड़क की स्थिति भी एकदम दयनीय है, कंपनी पिछले एक महीने में बंदी के दौरान भी सड़क मरमती का कार्य पूरा नहीं कर पायी है। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन ने यह भी कहा कि लोहरदगा डीएमओ एवं माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा ज्यादती की जा रही है। इसके संबंध मे पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी से बात की गयी है। उन्होंने कहा कि मैं इस मसले पर उपायुक्त से बात कर रहा हूं और बहुत जल्द लोहरदगा आ रहा हूं आपकी समस्या का समाधान होगा। एसोसिएशन का साफ कहना है कि अगर जिला प्रशासन डीएमओ के इस गैर वाजिब आदेश को वापस नहीं लेती है और जब्त ट्रकों को नहीं छोड़ती है, तो जोरदार आंदोलन की शुरूआत की जायेगी। सभी ट्रकों का परिचालन बंद करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जायेगा क्योंकि लोहरदगा में डीएमओ के द्वारा 110 किलोमीटर दूरी वाली माइंस की दूरी को सेटेलाइट से नाप कर 60 किलोमीटर बताया जा रहा और कहा जा रहा है कि 3 घंटे में आप ट्रक खाली कीजिये। वहीं 115 किलोमीटर दूरी के माइंस को 64 किलोमीटर दूरी बतायी जा रहा है वही 30 किलोमीटर दूरी की माइंस को 10 किलोमीटर बताया जा रहा है। इसी तरह से सभी माइंस में सेटेलाइट की नापी ली गयी है और दूरी को आधा कर दिया गया और समय को भी आधा कर दिया गया है और उसके बाद लाखों रुपया फाइन काटा जा रहा है। आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिन, मुंद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अवधेश उर्फ पिंटू मित्तल, समसुद्दीन जी, उपाध्यक्ष जतुर मुंडा, मुंतजिर आलम, महेंद्र प्रसाद साहू मोहम्मद राजू, इम्तियाज उर्फ बबलू, मुमताज आलम, अजमल कुरैशी, मोहम्मद गुड्डू, प्रेमनाथ उरांव, सहसचिव बरज सिंह, संदेश प्रजापति, मुख्तार अंसारी, मुन्ना खान, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मोती सिंह, मनोज साहू, अनिल भगत, मजीद अंसारी, बंटू साहू, साकेत कुमार उर्फ लड्डू सिंह, मनी महली, प्रकाश उरांव, मनोज उरांव, सुनील साहू, मोहम्मद शमसुद्दीन, राजू गुप्ता, बालेश्वर प्रजापति, बदेश प्रजापति, रामचरण, गोपाल सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, शिशिर सिंह, शुकरा भगत, विनोद प्रजापति, लैला उरांव, प्रकाश उरांव, नंदू सिंह, भीम प्रसाद, मोहम्मद इदरीश सहित अन्य लोग शामिल थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 219 वॉं सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक:- 23/08/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी.पी, वजन, ऑक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा, डॉ. कुमुद अग्रवाल जी के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे,आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।
लोहरदगा : मिशन चौक के विजय जायसवाल लापताएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के मिशन चौक के रहने वाले विजय जायसवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है और घर से बिना किन्हीं को कुछ बताये निकल गये हैं। अभी तक घर वापस नहीं आए हैं। अगर किन्हीं को दिखे तो कृपा कर दिए गए नम्बर पर या लोहरदगा थाना को सूचना करें। लापता : 21 अगस्त, 2026 सुबह : 9 बज के 22 मिनट में बरवाटोली मनोकामना दुर्गा मंदिर के पास सीसीटीवी फुटेज लास्ट लोकेशन देखा गया है। कोई भी बात भूल जाने का बीमारी हो गया है।कृपया जिन्हें भी इन्हें दिखे, कृपया मिशन चौक लोहरदगा या जहां भी दिखे थाना जिस क्षेत्र का पड़ता हो वहां पहुंचाने का कष्ट करें जायसवाल परिवार मिशन चौक। मोबाइल नंबर 7903071585, 9334203060
सावन की अंतिम सोमवारी पर लोहरदगा में गूंजेगा हर-हर महादेवशिव मंदिर कुटिया में होगा भव्य महाआरती का आयोजन : अनिल गुप्ताएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में आगामी सोमवार को देवाधिदेव महादेव की भक्ति में सराबोर सावन माह की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को लोहरदगा में आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। लोहरदगा जागृति मंच के तत्वावधान में ईस्ट गोला रोड स्थित शिव मंदिर कुटिया प्रांगण में संध्या 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जागृति मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर आयोजित यह महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है।उन्होंने जिले के सभी सनातनी भाई-बहनों एवं राम भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महादेव की आराधना करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। इस दौरान एसडीओ अमित कुमार को चुनरी ओढ़ाकर दिया गया निमंत्रणमहाआरती कार्यक्रम को लेकर जागृति मंच की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।इसी क्रम में लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को चुनरी ओढ़ाकर ससम्मान कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया गया। समाजसेवी उमेश सिंह ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर कन्याओं द्वारा भगवान शिव की महाआरती किया जाना अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी है।यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने का भी संदेश देगा। वहीं समाजसेवी सत्यम कुमार ने कहा कि शिव भक्ति में अद्भुत शक्ति है और भगवान भोलेनाथ की आराधना से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित महाआरती कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। जागृति मंच ने लोहरदगा के श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि सावन की अंतिम सोमवारी की इस पावन संध्या पर शिव मंदिर कुटिया प्रांगण पहुंचें। महादेव की भक्ति में डूबें और भव्य महाआरती के साक्षी बनें।
खाद्य एजेंसी एवं अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत से मरीजों के खाने के साथ हो रहा खिलवाड़ एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर सुचित करते हुए कहा है कि धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल में मरीजों को तीन टाईम का जो खाना मिल रहा है। उसमें भी अस्पताल के अधिक्षक डाक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया की मिलीभगत से मरीजों को खाना में कटौती किया जा रहा है। जबकि अस्पताल का हरेक समस्या को सरकार से लेकर अस्पताल अधीक्षक को अवगत कराया जा रहा है कि अस्पताल में रात्रि में इमरजेंसी वार्ड जुनियर नर्स के भरोसे चल रहा है धनबाद का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है फिर भी इस पर अधिक्षक डाक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया अनदेखा कर रहे हैं। अपने पावर एवं पद का हमेशा दुरुपयोग कर रहे हैं। क्योंकि सहिद निर्मल महतो अस्पताल में जिस एजेंसी को ठेका या कार्य दिया गया है जिसका नाम द जाना इंटरप्राइजेज है। वह मरीजों के खाना में कटौती कर उनके सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे एजेंसी की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। और सबसे बड़ी दु:ख की बात है कि शहीद निर्मल महतो अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिद्दोरिया खुद एक सरकारी मुलाजिम है फिर भी अस्पताल पर इनका कोई ध्यान नहीं है। इसलिए आज अस्पताल की स्थिति चरमरा गयी है क्योंकि वो अपने निजी नर्सिंग होम पर पुरा समय देते हैं। क्योंकि यह इनका अपना नर्सिंग होम है जिसका नाम शक्ति नर्सिंग होम है और यह धनबाद के जोड़ा फाटक के समिप है। इसलिए वो अस्पताल पर कम ओर अपने नर्सिंग होम पर जड़ा ध्यान देते है जिस वजह से आज अस्पताल की स्थिति खराब होते जा रही है ऐसे अधीक्षक को अविलंब तबादला किया जाना चाहिए ओर साथ में मरीजों के खाने के साथ कर रहे खिलवाड़ द जाना इंटरप्राइजेज एजेंसी के मालिक पर भी कार्यवाई होनी चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहेबगंज। जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोती चौकी पांगड़ो की स्थिति इन दिनों बद से बदतर बनी हुई है। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाल ही में जिला समाहरणालय के समक्ष धरना देकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। मामला तब और तूल पकड़ा जब परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रश्न पत्र ही उपलब्ध नहीं कराये गये। इस घटना के बाद पूरे जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर रोष व्याप्त है। छात्रों की आवाज सुनकर कोकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और स्कूल ठीक करो आंदोलन के तहत एक प्रतिनिधिमंडल को विद्यालय का दौरा करने के लिए भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों और स्कूल प्रबंधन दोनों से बातचीत की और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मौके पर सीजेपी के झारखंड कोआर्डिनेटर आशुतोष रंजन ने कहा कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चों में भारी आक्रोश है। अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। शिक्षा किसी की मोहताज नहीं हो सकती। वहीं स्कूल प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध करा दी जायेंगी। कार्यक्रम के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता वीरू ने छात्रों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरे में पार्टी की पूजा यादव, राजकुमार दास, सूरज हाजदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोकरोज जनता पार्टी ने मांग की है कि जिला प्रशासन अविलंब सोती चौकी पांगड़ो विद्यालय में पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करे, ताकि छात्रों का भविष्य अंधकार में न जाये।
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के द्वारा झारखंड के सभी जिलों में छात्रों की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। ओम वर्मा ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखने के लिए पुतला दहन कार्यक्रम कर रहे थे। ऐसे कार्यक्रम में कथित रूप से झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीनने/लूटने तथा कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तक्षेप करने के बजाय छात्रों की समस्याओं को समझने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन शांतिपूर्ण कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना स्वीकार्य नहीं है। ओम वर्मा ने पुलिस द्वारा छात्रों पर किये गये कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे थे तो उनके साथ बल प्रयोग करने के बजाय प्रशासन को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए था। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाये। ओम वर्मा ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनके न्यायसंगत मुद्दों के साथ मजबूती से खड़ा है। JPSC एवं JSSC से संबंधित छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि छात्रों की आवाज को दबाकर। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, रांची/ पटना। हिंदुस्तान हिंदी दैनिक, रांची के वरिष्ठ संवाददाता निशि कांत की माता का निधन शुक्रवार सुबह हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। पटना के फतुहा घाट पर देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र प्रवीण कुमार सिन्हा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।
खनन संशोधन बिल के खिलाफ सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा हमला खनन संशोधन बिल के खिलाफ सांसद ने प्रश्न किया कि क्या मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर हो गयी एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/लोहरदगा। झारखंड की खनिज संपदा और राज्य के संवैधानिक अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के एमएनआरडी (खान एवं खनिज) संशोधन बिल पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रवक्ता इस दौरान मौजूद रहे। सांसद सुखदेव भगत ने सीधे सवाल खड़ा करते हुए कहा कि झारखंड की जमीन होगी, झारखंड में खनन होगा, प्रदूषण और विस्थापन का दर्द यहां की जनता सहेगी, लेकिन खनिज संसाधनों से जुड़े फैसले दिल्ली में होंगे- यह कैसे स्वीकार किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि केंद्र का यह कदम केवल झारखंड के अधिकारों पर हमला नहीं, बल्कि देश के संघीय ढांचे और संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के सबसे समृद्ध खनिज राज्यों में है, लेकिन खनन का सबसे बड़ा बोझ भी इसी राज्य की जनता उठाती है। गांव उजड़ते हैं, जमीन जाती है, पर्यावरण प्रभावित होता है और स्थानीय लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकार के अधिकारों को सीमित करना झारखंड के साथ सीधा अन्याय है। सांसद ने सेस के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि हमें सेस लगाने का अधिकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मिला है। जब सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों के अधिकार को मान्यता दी है, तो क्या मोदी सरकार सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर हो गई है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संवैधानिक संस्थाओं और राज्यों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। भगत ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के राजस्व हितों को बड़ा झटका लग सकता है और इसका सीधा असर राज्य के विकास पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाली आय का लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए, क्योंकि इस संपदा की कीमत यहां के लोग अपनी जमीन, जंगल, पर्यावरण और विस्थापन के रूप में चुका रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यों के अधिकारों को कमजोर कर कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के हितों को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ऐसी किसी भी नीति का विरोध करेगी, जिससे झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों पर चोट पहुंचे। सांसद सुखदेव भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह लड़ाई केवल एक बिल की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार, यहां की अस्मिता और संवैधानिक संघीय व्यवस्था की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सदन से सड़क तक निर्णायक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड सरकार के साथ मिलकर इस मामले में कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी, ताकि राज्य के संवैधानिक अधिकारों, राजस्व हितों और आदिवासी समाज के हक की रक्षा की जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से खनन संशोधन बिल पर पुनर्विचार करने तथा राज्यों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.