Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
धनबाद : अनवी शर्मा के मुस्कान के लिए हाथ बढ़ाएं
Published / 2026-08-23 19:23:34
धनबाद : अनवी शर्मा के मुस्कान के लिए हाथ बढ़ाएं

धनबाद : अनवी शर्मा के मुस्कान के लिए हाथ बढ़ाएंएबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। लोयाबाद कनकनी हनुमान बाजार  के रहने वाले अकलेश कुमार बैद की चार वर्षीय पुत्री अनवी शर्मा थैलीसीमिया मेजर रोग से पीड़ित है। 2022 में अनवी के दो वर्ष की उम्र में थैलीसीमिया मेजर होने का पता चला। अनवी चार साल की है और थैलीसीमिया मेजर से लड़ रही है। अनवी शर्मा का बॉर्न मेरो ट्रांसप्लांट कर जान बचाई जा सकती है जिसके लिए नारायण हेल्थ सिटी बैंगलोर में बॉर्न मेरो ट्रांसप्लांट का खर्च 40 से 45 लाख बताया गया है।अनवी के पिता अकलेश कुमार बैद ने अनवी के इलाज के लिए सरकार और आम लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।अनवी के पिता आर्थिक रूप से कमजोर है। और वह फिलहाल अनवी अपने माता-पिता के साथ अपने नाना जीतेन्द्र  ठाकुर के घर ईस्ट बसुरिया दो नंबर इंदिरा चौक में रह रही है।

धनबाद : गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराई
Published / 2026-08-23 19:19:37
धनबाद : गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराई

गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराईबीसीसीएल-सीआईएसएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाईएबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-1 क्षेत्र में बीसीसीएल, सीआईएसएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गणेशपुर बस्ती के पीछे स्थित एक अवैध मुहाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी भराई कर बंद करा दिया।संयुक्त टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अवैध मुहाने को पूरी तरह भरकर सील कर दिया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध खनन एवं कोयला चोरी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।बीसीसीएल, सीआईएसएफ, पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

धनबाद : बरवाअड्डा थाना में भिड़े विधायक जयराम और मुखिया समर्थक
Published / 2026-08-22 20:40:58
धनबाद : बरवाअड्डा थाना में भिड़े विधायक जयराम और मुखिया समर्थक

फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बढ़ा विवाद एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली बनाये जाने के आरोपी गणेश दास की गिरफ्तारी मामले को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच थाना परिसर में विवाद हो गया। दोनों के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई। घटना में मुखिया के बेटे के घायल होने की सूचना है। गणेश दास जेएलकेएम एससी मोर्चा के जिला सचिव हैं। बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने गांव के ही गणेश दास पर उनका फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र एवं वंशावली तैयार कराने का आरोप लगाया था। इस बाबत बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके थाना नहीं आने पर एसआइ मीनू कुमारी नोटिस देने उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान गणेश दास और उसके परिजनों ने पुलिस के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस गणेश दास को हिरासत में लेकर थाना ले आयी। विधायक के साथ पुलिस की बहस पुलिस सूत्रों के अनुसार, गणेश दास को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। विधायक ने थाना प्रभारी रवि कुमार समेत धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत से गणेश दास के साथ मारपीट को लेकर सवाल किये। इस दौरान विधायक और पुलिस पदाधिकारियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक तीखी बहस हुई। इसी बीच विधायक के समर्थकों की ओर से आरोप लगाया गया कि गणेश दास के साथ थाने में मारपीट की गयी है। मुखिया के समर्थन में पहुंचे कई गांव के लोग विधायक के थाना पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद मुखिया यशोदा देवी के भी समर्थक बड़ी संख्या में थाना पहुंच गये। बड़ापिछरी, कोरियाटांड़, कसियाटांड़ समेत पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग पहुंचे। बताया जाता है कि मुखिया समर्थक थाना प्रभारी के चेंबर में पहुंच गये और विधायक जयराम महतो के साथ नोक-झोंक की। इसके बाद विधायक समर्थकों तथा मुखिया समर्थकों के बीच चेंबर में ही विवाद बढ़ गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मुखिया समर्थकों को चेंबर से बाहर निकाला। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आयी। घटना में मुखिया पुत्र के घायल होने की सूचना है। सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप मामले में पुलिस ने गणेश दास के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का भी केस दर्ज किया है। आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन कर गणेश दास को छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, इस संबंध में विधायक या पुलिस के आधिकारिक बयान की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

रांची : छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा
Published / 2026-08-22 20:38:45
रांची : छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा

थाने पहुंचे भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता टीम एबीएन, रांची। रांची के कोतवाली स्थित महिला थाना में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को पूछताछ के लिए डिटेन किए जाने पर हंगामा हो गया। पुराने केस से जुड़े मामले में पुलिस अमीषा से पूछताछ कर रही है। सूचना पर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा। वरुण साहू और संजय जायसवाल समेत मेयर व डिप्टी मेयर भी मौजूद रहे। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह भी महिला थाना पहुंचे।

छात्रों को राजनीति के लिए उकसा रही है भाजपा : मिथिलेश ठाकुर
Published / 2026-08-22 20:36:23
छात्रों को राजनीति के लिए उकसा रही है भाजपा : मिथिलेश ठाकुर

छात्र आंदोलन पर झामुमो का पलटवार टीम एबीएन, रांची। छात्र आंदोलन और शुक्रवार देर शाम पुतला दहन के दौरान हुए विवाद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना पक्ष रखा है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि छात्रों का आंदोलन 26 दिनों तक चला और इस दौरान झामुमो ने आंदोलन को पूरा नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही नियुक्तियों में अनियमितता के आरोप लगते रहे हैं। जेपीएससी की शुरुआती परीक्षाओं में भी अनियमितताओं को लेकर जांच और सीबीआई जांच की अनुशंसा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में भी जेपीएससी में नियुक्ति घोटाले हुए हैं। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए सीआईडी जांच की अनुशंसा की और टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। लेकिन भाजपा को सरकार का यह कदम रास नहीं आया और उसने छात्रों के आंदोलन की आड़ में राजनीति शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने छात्रों को उकसाने का काम किया। हाईकोर्ट में सरकार की ओर से वकील नहीं भेजे जाने की बात कहकर छात्रों के बीच भ्रम फैलाया गया, जबकि सरकार की ओर से कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत में अपना पक्ष रखा था।

पंचायतों की मजबूती से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास : सुखदेव भगत
Published / 2026-08-22 20:34:02
पंचायतों की मजबूती से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास : सुखदेव भगत

गुमला के अनेक मुखियाओं ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात पंचायतों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला जिले की विभिन्न पंचायतों से आये मुखियाओं ने लोहरदगा स्थित सांसद आवास पहुंचकर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात की। इस दौरान मुखियाओं ने अपनी-अपनी पंचायतों की जमीनी समस्याओं को सांसद के समक्ष प्रमुखता से रखा और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की मांग की। मुखियाओं ने बताया कि पंचायतों में सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, जंगल-पट्टा, विद्यालय तथा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने इन समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया। मुखियाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पंचायतें विकास की सबसे मजबूत बुनियाद हैं। पंचायत सशक्त होगी तो समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो देश भी सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। सांसद ने विशेष रूप से सरना स्थल और मसना स्थल के घेराव तथा अखड़ा निर्माण जैसी योजनाओं पर भी गंभीरता से काम करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि ये स्थल केवल परंपरा और संस्कृति के प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की पहचान और सामुदायिक एकजुटता के केंद्र भी हैं। इनके संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक पहल की जानी चाहिए। सांसद सुखदेव भगत ने मुखियाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुखिया पंचायत के लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं। आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं। आदिवासी समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। मुलाकात के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद के समक्ष क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी रखे। सांसद के आश्वासन के बाद मुखियाओं ने उम्मीद जतायी कि लंबे समय से लंबित पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए अब ठोस पहल होगी।

खूंटी : घुसखोर महिला थाना प्रभारी सुलेखा को नहीं मिली बेल
Published / 2026-08-22 18:51:26
खूंटी : घुसखोर महिला थाना प्रभारी सुलेखा को नहीं मिली बेल

50 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को बेल देने से कोर्ट का इनकार एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। एसीबी ने 30 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी। श्याम कुमार के खिलाफ थाना में दर्ज केस में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के बदले आरोपी महिला थाना प्रभारी ने रिश्वत की मांग की थी। 4 लाख 50 हजार रुपए की मांग आरोपी महिला थाना प्रभारी ने की थी। दोनो पक्षों के बीच बातचीत के बाद पहली किस्त 50 हजार रुपए देने पर सहमति बनी थी। जिसकी शिकायत एसीबी से की गयी थी। शिकायत की सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी थाना प्रभारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

रांची : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज
Published / 2026-08-22 18:50:32
रांची : झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गयी है। धमकी मिलते ही झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने किया पूरे विधानसभा परिसर में सर्च किया, लेकिन कोई भी आपतिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इस धमकी के संबंध में झारखंड विधानसभा के पदाधिकारी ने रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस धमकी देने वाले सोर्स को सत्यापित करने में जुटी है।

एल-7 में समायोजन की मांग को लेकर सांसद सुखदेव भगत से मिले आजीविका कंप्यूटर आॅपरेटर
Published / 2026-08-22 18:49:42
एल-7 में समायोजन की मांग को लेकर सांसद सुखदेव भगत से मिले आजीविका कंप्यूटर आॅपरेटर

सांसद ने दिया भरोसा, बोले आपकी जायज मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखूंगा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर आॅपरेटर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से कार्यरत आजीविका कंप्यूटर आॅपरेटरों को उनकी कार्य-जिम्मेदारियों, अनुभव और योगदान के अनुरूप एल-7 वेतन स्तर में समायोजित करने की मांग को मजबूती से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए इस मामले में न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों में ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का कंप्यूटर आॅपरेटर वर्षों से निरंतर जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा, अनुभव और कार्य की प्रकृति के अनुरूप एल-7 में समायोजन की मांग अब तक निर्णायक स्थिति तक नहीं पहुंच सकी है। इसी मांग को लेकर संघ की ओर से 12 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को विभाग की ओर से जारी पत्रों की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया। बताया गया कि 18 अगस्त को पत्रांक जेएसएलपीएस/ एचआरडी 556/2720 के माध्यम से 20 अगस्त को बैठक के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 21 अगस्त 2026 को पत्रांक जेएसएलपीएस- एचआरडी/ 56/2822 जारी कर हड़ताल समाप्त कर कार्य पर वापस लौटने का निर्देश दिया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि 20 अगस्त को हुई बैठक में उनकी मूल मांग एल-7 में समायोजन को लेकर कोई अंतिम एवं स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया। बैठक में केवल तथ्यों और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया, लेकिन न तो समायोजन की अंतिम स्वीकृति दी गई और न ही निर्णय के लिए कोई निश्चित समय-सीमा बतायी गयी। ऐसे में अगले ही दिन हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का पत्र जारी किये जाने से कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात गंभीरता से सुनने और संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद सांसद सुखदेव भगत ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आपके साथ न्याय दिलाया जायेगा। मैंने आपके सभी पत्रों को देखा है। यह आपकी जायज मांग है। इस संबंध में मैं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर आपकी एल-7 में समायोजन की मांग को पुरजोर तरीके से रखूंगा और आपको न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। सांसद के आश्वासन से प्रतिनिधिमंडल में उम्मीद जगी है। संघ ने विश्वास जताया कि वर्षों से पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे आजीविका कंप्यूटर आॅपरेटरों की मांग पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी और उनके अनुभव एवं कार्य-जिम्मेदारियों के अनुरूप एल-7 में समायोजन का मार्ग शीघ्र प्रशस्त होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,183