Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बोकारो : गोमियों में हाथियों ने दो दिनों में पांच को मार डाला, आक्रोश
Published / 2026-02-09 21:31:17
बोकारो : गोमियों में हाथियों ने दो दिनों में पांच को मार डाला, आक्रोश

बोकारो के गोमिया में हाथी के आतंक से 2 दिनों में पांच मौतों से उबाल, वन विभाग ने बुलाई बंगाल से स्पेशल टीम एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले ने भयावह रूप ले लिया है। बीते दो दिनों में हाथी हमलों में पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम को घेर लिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को शांत कराया। लगातार हो रही घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने बड़े कदम उठाये हैं। हाथियों के नियंत्रण और निगरानी के लिए पश्चिम बंगाल से 19 सदस्यों की एक विशेष विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही संभावित इलाकों में मशाल की व्यवस्था, रात्रि गश्ती और लगातार पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग ने जंगल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है, ताकि हाथियों की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जा सके। इसके अलावा छह क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गयी हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों से संपकर् कर रही हैं, स्थिति की जानकारी जुटा रही हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल अलर्ट जारी कर रही हैं। बोकारो के डीएफओ संदीप शिंदे ने बताया कि गोमिया क्षेत्र में लगभग 42 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जो आपस में बिछड़कर अब छोटे-छोटे झुंडों में बंट गया है। उन्होंने कहा कि पांच हाथियों का एक झुंड लगातार इस क्षेत्र में घूम रहा है और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हालिया हमले इसी झुंड द्वारा किए गए हैं। डीएफओ शिंदे के अनुसार, इन पांच हाथियों को लुगु पहाड़ी के जंगल में देखा गया है। इस जंगल से सटे आसपास के गांवों को चिह्नित कर लिया गया है, जहां वन विभाग की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी बनाये हुए हैं। जैसे ही किसी क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलती है, विभाग तुरंत ग्रामीणों को सतर्क करता है, ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। हालांकि, लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में डर के साथ-साथ नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

आचार संहिता के नियमों की हो रही अनदेशी : बाबूलाल मरांडी
Published / 2026-02-09 21:30:16
आचार संहिता के नियमों की हो रही अनदेशी : बाबूलाल मरांडी

शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार नियमों की अनदेखी कर रही: बाबूलाल मरांडी टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने आज अपने सोशल मीडिया पर लिखा, पिछले छह वर्षों में हेमंत सरकार ने झारखंड के शहरी क्षेत्रों की स्थिति को बदतर बना दिया है।       यह सरकार की नीयत और नाकामी दोनों को उजागर करता है राज्य के 15 नगर निकायों का कार्यकाल 2020 में और शेष नगर निकायों का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो गया, लेकिन समय पर चुनाव कराने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासकों के माध्यम से शहरी निकायों को चलाया। इस दौरान भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का एक पूरा तंत्र खड़ा किया गया। साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्यों के ठेके झामुमो से जुड़े लोगों को देकर शहरी विकास के नाम पर जमकर लूट की गई और शहरी जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा गया। अदालत की बार-बार की फटकार के बाद सरकार दबाव में आकर चुनाव कराने को मजबूर हुई है। यह सरकार की नीयत और नाकामी दोनों को उजागर करता है। हेमंत सोरेन सरकार को न सिर्फ भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा, बल्कि... मरांडी ने कहा कि हर चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करना और चुनाव खत्म होते ही उन्हें ठंडे बस्ते में डाल देना हेमंत सरकार की पहचान बन चुकी है। शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार नियमों की अनदेखी कर रही है। शहरी जनता सब कुछ देख और समझ रही है। हेमंत सोरेन सरकार को न सिर्फ भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा, बल्कि शहरी नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या का जवाब भी देना पड़ेगा।

1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
Published / 2026-02-09 21:24:40
1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

टीम एबीएन, रांची। श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति, साउथ रेलवे कॉलोनी, रांची ने आज श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली। इस पावन अवसर पर लगभग 1100 से 1200 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक बना। कलश यात्रा का शुभारंभ प्रात: श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर, साउथ रेलवे कॉलोनी से विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात यात्रा नगर भ्रमण करते हुए तपोवन मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में जय मां काली, हर हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों, शंख-ध्वनि एवं भक्ति संगीत की मधुर धुनों ने संपूर्ण क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस कलश यात्रा में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता देखने को मिली। पारंपरिक वेश-भूषा में सिर पर कलश धारण कर चलती महिलाओं की पंक्तियां अत्यंत मनोहारी एवं प्रेरणादायक प्रतीत हो रही थीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ायी। यह यात्रा धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनी। इस भव्य आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सचिव उज्ज्वल आनंद, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी अनीश कुमार की विशेष भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, जलपान एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि कलश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही इस प्रकार के भव्य कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। सचिव उज्ज्वल आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कलश यात्रा मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के उपलक्ष्य में निकाली गयी। इसका उद्देश्य जनमानस में धर्म, संस्कार और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि समिति निरंतर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहती है। कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का हृदय से धन्यवाद किया। वहीं मीडिया प्रभारी श्री अनीश कुमार ने बताया कि व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता संभव हो सकी, जिससे यह कलश यात्रा ऐतिहासिक बन गयी। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की, जिससे सामाजिक सहयोग और सद्भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा मां काली एवं भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की गयी।

केंद्रीय मनचिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान, कांके में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत, मुआवजा पर जोरदार आंदोलन
Published / 2026-02-09 21:22:13
केंद्रीय मनचिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान, कांके में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत, मुआवजा पर जोरदार आंदोलन

मुआवजा तक देवेंद्रनाथ महतो आंदोलन में डंटे रहे टीम एबीएन, कांके। चामा नगड़ी, कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु पेड़ से गिरने के दौरान हो गयी। मृतक के पिता सोमरा कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पुत्र बिरसा कच्छप केंद्रीय मन चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान, कांके में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वे एमएस धनंजय कुमार आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन सेवा दे रहे थे। रविवार को दोपहर 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर द्वारा सुखदेव उरांव एवं बिरसा कच्छप को पेड़ काटने का कार्य सौंपा गया था। पेड़ काटने के दौरान बिरसा कच्छप अचानक पेड़ से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि उनके सहकर्मी सुखदेव उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गये। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का पार्थिव शरीर रिम्स से परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मृतक के परिजनों के साथ केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। श्री महतो ने संस्थान प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को अविलंब समुचित मुआवजा हेतु आश्रित परिवार के साथ डटे रहे। घंटों तक संस्थान प्रबंधन से वार्ता चलती रही। देर शाम को डीएसपी की उपस्थिति में दश लाख रुपये राशि, आश्रित परिवार को उसी पद पर एक नियोजन एवं उनकी पुत्री को आजीवन सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने पर सहमति बनी। उसके बाद मृत शव को दाह संस्कार के लिए विदा किया गया।  आंदोलन में कांके विधायक सुरेश बैठा, देवेंद्र नाथ महतो, निशा भगत, कमलेश राम, जिला परिषद प्रतिनिधि जामील अख्तर, फुलेश्वर बेठा, गुना भगत, संतोष साहू आदि सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता डंटे रहे।

विकसित भारत के लक्ष्य को आधार देगा आम बजट : राजीव प्रताप रूड़ी
Published / 2026-02-08 20:23:36
विकसित भारत के लक्ष्य को आधार देगा आम बजट : राजीव प्रताप रूड़ी

केंद्रीय बजट की विशेषता बताने रांची पहुंचे राजीव प्रताप रूडी, कहाआत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को आधार प्रदान करने वालाटीम एबीएन, रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने आज झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट करार दिया।उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को लोकसभा में पेश इस बजट के मुख्य प्रावधानों और घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी के नेता विभिन्न स्थानों पर पीसी के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें रांची आकर बजट से जुड़ी जानकारियां साझा करने की जिम्मेदारी मिली है।बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का मजबूत आधार: रूडीसांसद राजीव प्रताप रूडी ने बजट को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट निर्णय, सुधार और जन-कल्याण की स्पष्ट सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ-साथ राज्यों, खासकर झारखंड को विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे ले जाने वाला है।रूडी ने बजट में बायो फार्मा क्षेत्र को हब के रूप में विकसित करने की योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अभी अमेरिका और चीन प्रमुख ताकत हैं, लेकिन इस बजट में बड़े अभियान की घोषणा की गई है। राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के साथ हर क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने का संकल्प है।झारखंड की सरकार भी अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जा सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका से होने वाले व्यापारिक समझौते से देश को फायदा होगा और भारत की कृषि या डेयरी क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा।झारखंड को बजट से मिली विशेष राशि और योजनाएंरूडी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में झारखंड को कर हस्तांतरण के रूप में ₹51,236 करोड़ प्रस्तावित है। वर्ष 2014 से अब तक राज्य को ₹3.14 लाख करोड़ से अधिक का कर हस्तांतरण मिल चुका है। इसके अलावा अनुदानों के रूप में 2014-26 के दौरान ₹1.04 लाख करोड़ प्रदान किए गए हैं। यह मोदी सरकार की सहकारी संघवाद की नीति का प्रमाण है। विशेष पूंजीगत सहायता योजना के तहत 2020-21 से जनवरी 2026 तक झारखंड को ₹11,567 करोड़ की ब्याज-मुक्त ऋण सहायता मिली है, जिससे सड़क, सिंचाई, शहरी अवसंरचना और औद्योगिक परियोजनाओं को गति मिली।रेलवे क्षेत्र में झारखंड 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला राज्य बन चुका है। रेलवे बजट आवंटन 2009-14 के औसत ₹457 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹7,302 करोड़ हो गया। राज्य में 57 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है और रांची-पटना, रांची-वाराणसी सहित 7 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं। देवघर और जमशेदपुर में नए हवाई अड्डों की शुरुआत, वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 3,600 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और ₹30,000 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाएं झारखंड की आर्थिक तस्वीर बदल रही हैं।जनजातीय कल्याण पर जोर देते हुए रूडी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीएम-जनमन योजना और बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं का जिक्र किया, जिनसे आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

धनबाद : मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग से मची अफरातफरी
Published / 2026-02-08 20:01:18
धनबाद : मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग से मची अफरातफरी

धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भयंकर आगजान बचाने के लिए हॉस्पिटल से बाहर दौड़े मरीजएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा जरूरी कागजात जल गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहाधनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के कार्यालय में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घटना के समय कार्यालय बंद था और बाहर ताला लगा हुआ था। धुआं निकलता देख तुरंत शोर मचाया गया और ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया। अंदर घना धुआं फैला हुआ था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काटा। इसके बाद कार्यालय में प्रवेश कर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा ली गई, लेकिन तब तक विभाग की कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर नष्ट हो चुकी थीं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।धुएं के कारण अफरातफरी का माहौलघटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. डी.के. गिंदोरिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी तुबिद, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुमन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बिजली सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। आग का धुआं पास के वार्डों तक पहुंच गया, जिससे वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। धुएं के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और कई लोग अपने मरीजों को लेकर बाहर निकल आए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की तत्परता से जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और हालात सामान्य होने के बाद मरीजों को दोबारा वार्डों में भेज दिया गया।

रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत
Published / 2026-02-08 19:48:11
रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क,चतरा । चतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ परएक दर्दनाक सड़क हादसे में गैस लदे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है, जो स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रह्लाद सिंह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी अनियंत्रित गति से आ रहे गैस वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया है। सांसद कालीचरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।इस आकस्मिक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

चित्रांश विचार मंच के मेगा कैंप में 300 लोगों के आंखों की जांच
Published / 2026-02-08 19:47:51
चित्रांश विचार मंच के मेगा कैंप में 300 लोगों के आंखों की जांच

मेगा नेत्र जांच शिविर में 300 लोगों ने कराई आंखों की जांच जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्माटीम एबीएन, रांची। झारखंड चित्रांश विचार मंच एवं सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के संयुक्त प्रयास से दृष्टि नेत्रालय द्वारा आज स्कूल परिसर में मेगा आई चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के डायरेक्टर अमरेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका रश्मि भूषण, हरविंदर कौर एवं शिक्षक शुभम अग्रवाल और अमित लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं दृष्टि आई हॉस्पिटल की टीम बंटी बरियार, डॉ. मनोज कुमार, राकेश प्रसाद सिन्हा, स्वाति कच्छप, प्रभा कुजूर, प्रीति कुमारी, विकास कच्छप एवं सुधांशु कुमार ने पूरी तत्परता से नेत्र जांच की।झारखंड चित्रांश विचार मंच के अध्यक्ष संजय पिपरवाल, उपाध्यक्ष राजीव सहाय एवं श्रीकांत शरण, सचिव प्रखर जयपुरियार, कोषाध्यक्ष साकेत बिहारी शरण तथा सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ के पी सिन्हा ,आनंद श्रीवास्तव, पंकज पीयूष, अशोक प्रसाद, विकास सहाय एवं मनीष वर्मा ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।उक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष राजीव सहाय ने देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना मंच का प्रमुख उद्देश्य है। समय समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। समाजसेवा के इस अभियान में सहयोग के लिए उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उक्त जानकारी झारखण्ड चित्रांश विचार मंच के उपाध्यक्ष राजीव सहाय ने दी।

सर्व हिन्दू समाज ने अल्कापुरी में किया हिंदू सम्मेलन
Published / 2026-02-08 19:43:15
सर्व हिन्दू समाज ने अल्कापुरी में किया हिंदू सम्मेलन

सर्व हिन्दू समाज द्वारा अलकापुरी में हिंदू सम्मेलन आयोजितटीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलकापुरी, रातु रोड पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में मनीष सिन्हा जी ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने हिंदू संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलोनी की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस बिहार-झारखंड क्षेत्र के सद्भाव प्रमुख राकेश लाल जी (लालपुर निवासी) ने उद्बोधन किया।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए परिवार व्यवस्था को सुधारना आवश्यक है। जन्मदिन जैसे कार्यक्रम स्वदेशी तरीके से करने चाहिए। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का उपयोग रोकना जैसे तीन प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।1 मार्च को चुटिया में विराट हिंदू संगम: इसी श्रृंखला में पूरे रांची महानगर  में 156 स्थानों पर  हिंदू संगम आयोजित होंगे। 1 मार्च को चुटिया के शास्त्री मैदान में  भव्य विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें श्रीराम मंदिर से निकलने वाली  शोभा यात्रा, धर्म ध्वज पूजन, गो पूजन, महिला पुरोहितों द्वारा यज्ञ एवं संतों के आशीर्वचन शामिल होंगे। उक्त जानकारी  विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित समिति के संयोजक गिरधारी महतो ने प्रचार विभाग के माध्यम से दी। सभी हिंदूजन परिवारों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। उक्त जानकारी सर्व हिंदू समाज प्रचार विभाग के चंदन कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.