टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने प.बंगाल के इतिहास में आज सनातन को आजादी मिली है। 4 मई, ममता दीदी गई के नारे को चरितार्थ किया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते यह अद्भुत, अकल्पनीय एवं अविस्मरणीय जीत प.बंगाल की जनता ने तानाशाही शासन के विरुद्ध वोट की चोट से जनादेश दिया है। देश एवं सनातनियों के मशीहिया, दूरदर्शी, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने झालमुड़ी से दीदी को झाल झाल कर दिया है। देश एवं बंगाल की जनता को ऐतिहासिक जीत की बधाई...।
टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार सोशल ने मीडिया हेमंत सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद जिला प्रशासन, विधायक रागिनी सिंह को लिखा कि धनबाद बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर हाइवा के चपेट मे आने से सिंह नेचुरल आउटसोसिंग कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक गोधर 4 नंबर का रहने वाला था। रत्नेश कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटी है जिससे कर्मी की मौत हो गई रत्नेश कुमार ने ये भी मांग कि है कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं नौकरी दिलाने में सहयोग करने की कृपा करें।इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उन्हें शांति प्रदान करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। ईटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस घटना में कार सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम करीब सात बजे चौपारण-ईटखोरी सड़क पर परसौनी चौक के पास ईटखोरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पासवान (19) और अभिषेक पासवान (22) के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निवासी थे। ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया, तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों चचेरे भाई थे और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज एक सप्ताह के लिए हैदराबाद, गंगटोक एवं सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए। कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय के लोकसभा स्थायी समिति का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम है।सांसद सुखदेव भगत के साथ अनेक सांसद जो इस समिति के सदस्य हैं वह भी शामिल होंगे। इन तीनों राज्यों में सांसद शैक्षणिक भ्रमण के तहत अध्ययन कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक कल शाम बक्शी डीपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जायेगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें।जब तक कि केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जायेगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। इसकी व्यवस्था की जाये, हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जायेगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जायेगा एवं आ रही परेशानियों का समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष अभय सिंह उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा प्रदीप कुमार कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू उमा चरण, मोती सिंह संतोष साहू बिट्टू विश्वकर्मा पवन सिंह अनिल उरांव बंटू साहू, गजाधर महतो मोहम्मद मजीद अंसारी मोहम्मद गुड्डू पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर रविवार को बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सचिन कुमार साहू ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन भी किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई 2026, दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने सभी माताओं, बहनों एवं राम भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।मौके पर उपस्थित अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कसकर, विजय खत्री, उमेश प्रसाद, सचिन कुमार साहू, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा, शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
इंटक यूनियन के स्थापना दिवस पर आलोक साहू ने इंटक के सभी मजदूर साथियों को दिया बधाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के लोहरदगा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लोहरदगा सहित देश के सभी इंटक के मजदूर साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साहू ने कहा कि 3 मई 1947 को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसे महात्मा गांधी का आशीर्वाद प्राप्त था और जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और गुलजारीलाल नंदा सहित अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने इसे आकार दिया था। श्री साहू ने कहा कि भारत की मिट्टी में निहित इंटक का निर्माण लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय, गरिमा और शांतिपूर्ण प्रगति के गांधीवादी सिद्धांतों पर किया गया है। इंटक यूनियन देश की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन है।देश के करोड़ों मजदूर इंटक के सदस्य है। 79 वर्षों में इंटक ने स्वतंत्र भारत में श्रम कानून को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभायी है। न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, सुरक्षा मानकों को लागू करवाया। संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया। मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और सरकारी त्रिपक्षीय बैठकों में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व दिलवाया। हाल के वर्षों में इंटक ने उन श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध किया जो श्रमिक अधिकारों को कमजोर करते हैं। इंटक हमेशा मजदूरों के हित के लिए काम किया है। लोहरदगा सहित पूरे देश में इंटक यूनियन काफी सशक्त है। राष्ट्रीय विकास में इंटक यूनियन का बहुत बड़ा योगदान है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन में शामिल किये जाने पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठन की मजबूती, आपसी विश्वास और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व की सकारात्मक सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। धीरज प्रसाद साहू ने अपने बयान में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक मजबूती के लिए जानी जाती रही है, और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कमेटी राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड जैसे राज्य में, जहां सामाजिक और राजनीतिक विविधता है, वहां पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। इस कमेटी के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, संघर्ष और जनसेवा से भरा हुआ है। ऐसे में पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेंगे। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में संगठनात्मक एकता और मजबूत रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य के रूप में वे राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पार्टी हित में निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नयी दिशा देने का प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का पुन: आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करेंगे तथा झारखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
रक्तदान के सच्चे नायक निकले बृजेश शर्मा, 36वीं बार रक्त देकर बचायी मरीज की जान बना चर्चा का विषय एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा फिर से एक बार चर्चा में है। क्योंकि भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा लोगों तथा समाज के लिए उम्मीद की नयी किरण जगाते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 36वीं बार रक्तदान कर एक मरीज की जान बचायी है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह उनके भीतर बसे मानव सेवा के जज्बे और समर्पण की कहानी बयां कर है। आज के समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में किसी अजनबी की मदद के लिए आगे आना वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। बता दें कि शनिवार रात्रि के समय जब अधिकतर लोग आराम कर रहे थे, उस वक्त सचिन साहू को एक फोन कॉल आया। जिसमें जल्द रक्त की मांग की गयी। उस वक्त सचिन ने बिना कुछ सोचे समझे भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा को फोन कर बताया। जैसे ही बृजेश को पता चला, वह बिना संकोच किया भाजपा के सक्रिय सदस्य अशोक कासकर को ले अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और एक मरीज की जान बचायी। जिसकी आज शहर भर में चर्चा है। यह नेक कार्य दर्शाता है कि उनके लिए मानवता और सेवा सबसे पहले है। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनका यह कार्य सिर्फ एक व्यक्ति की मदद तक सीमित नहीं है,बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देता है कि रक्तदान एक महान दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है। बृजेश शर्मा का योगदान निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.