Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू
Published / 2026-02-13 18:39:30
विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू

विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरूशहरवासियों समेत आम  दुकानदारों में हर्षएबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद/ पलामू। शहर के लाईफ लाईन जपला स्टेशन रोड निर्माण कार्य सुरू शहर वासियों में हर्ष हुसैनाबाद शहर के लाईफ लाईन माने जाने वाली स्टेशन रोड का निर्माण सुरु कर दी गयी हैं जो एक किलोमीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी कालीकरण होगी इससे रेलवे स्टेशन समेत अन्य मुसाफिरों को आने जाने की सुगम व्यवस्था होगी। यह सड़क 99 लाख 91 हजार रुपये की लागत से कराई जा रही हैं। विदित हो कि यह सड़क की स्थिति इतनी जर्जर थी कि स्टेशन से उतरने वाले राहगीरों समेत अन्य मुसाफिरों को चलना मुश्किल हो गया था उतना ही नही टेम्पू चालक व अन्य छोटे बड़े वाहनों को भी आने जाने में परेशानी होती थी।साथ स्थानिय दुकानदारों का व्यवसाय पर भी काफी प्रभाव पड़ता था, जिसको लेकर स्थानीय विधायक ने संजय कुमार सिंह यादव ने चुनाव जीतते के साथ वहां के व्यवसायिकों  से वादा किया था। साथ ही दशहरा के नवरात्र में ही कार्य को कराने की स्वीकृति दिलाई थी लेकिन संवेदक व विभागीय तकनीक कारणों से इतना विलंब हुआ, हालांकि इस सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही आम राहगीरों व दुकानदारों समेत शहर वासियों में विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया हैं।

विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू
Published / 2026-02-13 18:39:19

Published / 2026-02-13 16:35:48

संतोष कांस्यकार के निधन पर शोक
Published / 2026-02-13 16:19:40
संतोष कांस्यकार के निधन पर शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद अंतर्गत अपर बाजार धर्मशाला रोड (हटिया गार्डन) निवासी संतोष कांस्यकार उम्र 40 वर्ष का निधन हो गया। वे 3 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना करती है।शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा एवं ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना आदि उपस्थित थे। 

महाशिवरात्रि महापर्व 15 फरवरी को
Published / 2026-02-13 16:01:36
महाशिवरात्रि महापर्व 15 फरवरी को

महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी कोमहाशिवरात्रि आस्था, साधना, आत्मजागरण और आध्यात्मिक उन्नति का पावन पर्व: संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जो प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।महाशिवरात्रि पर्व इस वर्ष 15 फरवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है भगवान शिव की महान रात्रि। यह दिन भगवान शिव की आराधना, उपवास, जप, तप और ध्यान के लिए समर्पित माना जाता है। एक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह विवाह केवल दो दिव्य शक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के एकत्व का प्रतीक है। दूसरी मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले विष हलाहल को भगवान शिव ने ग्रहण कर सृष्टि की रक्षा की थी। उनके इस त्याग और करुणा के स्मरण में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार इसी रात्रि भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।महाशिवरात्रि का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत गहरा है। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और साधना का संदेश देता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित करते हैं तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं।रात भर जागरण कर भजन-कीर्तन और शिव पुराण का पाठ किया जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव उपासना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति तथा शक्ति प्राप्त होती है।महाशिवरात्रि हमें यह भी सिखाती है कि जीवन में त्याग, तपस्या और संतुलन का कितना महत्व है। भगवान शिव को संहारक भी कहा जाता है, परंतु उनका संहार नकारात्मकता और अज्ञान का होता है। अतः यह पर्व बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने का प्रेरक संदेश देता है।इस प्रकार महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मजागरण और आध्यात्मिक उन्नति का महापर्व है, जो श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से मानव को ईश्वर के निकट ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

संवेदनशील, पारदर्शी एवं संतोषजनक पुलिस सेवा प्रदान करें : डीआईजी
Published / 2026-02-12 23:44:45
संवेदनशील, पारदर्शी एवं संतोषजनक पुलिस सेवा प्रदान करें : डीआईजी

संवेदनशील, पारदर्शी एवं संतोषजनक पुलिस सेवा प्रदान करें : डीआईजीडीआईजी ने महुआडाड़ स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, महुआडाड़/लातेहार, (पलामू)। पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत जिलों में संवेदनशील, पारदर्शी एवं संतोषजनक पुलिस सेवा प्रदान सुनिश्चित करें। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध संबंधित थाने के थाना प्रभारी प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए, ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस करें। थाना प्रभारी थाना में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत समय पर दर्ज करें और अनुसंधान में तेजी लाकर उसका निष्पादन भी सुनिश्चित करें। लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। यह बातें पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने कही। वे आज लातेहार जिले के महुआडाड़ स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण उपरांत उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीआईजी ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, नक्सल अभियान,लंबित वारंट/कुर्की के निष्पादन, थानों में दर्ज कांडों की वर्तमान स्थिति तथा अनुसंधान की प्रगति की गहण समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों का संधारण एवं कार्यालयी कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।डीआईजी ने क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पर्यटकों का नियमित आवागमन होता है। अतः पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। आम नागरिकों एवं पर्यटकों को विधि-व्यवस्था के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्यटकों के लिए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके पूर्व डीआईजी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, पुलिस अवर निरीक्षक एवं महुआडाड़ के थाना प्रभारी मनोज कुमार  पुलिस अवर निरीक्षक एवं बारेसाढ़ के थाना प्रभारी शशि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक एवं गारू के थाना प्रभारी  जय प्रकाश शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक एवं नेतरहाट के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह एवं महिला पुलिस अवर निरीक्षक एवं महुआडाड़ की महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी आदि उपस्थित रहे।

स्वामी दयानंद के बताये रास्ते पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्राचार्य
Published / 2026-02-12 18:40:56
स्वामी दयानंद के बताये रास्ते पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्राचार्य

टीम एबीएन, रांची। स्वामी दयानंद के बताये रास्ते पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वामी दयानंद जी ने अछूत उद्धार, विधवा विवाह, पाखंड खंडन, महिला शिक्षा पर जोर दिया। प्रस्तुत बातें डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एमके सिन्हा ने आज स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 203वीं जयंती के अवसर पर कही। वे आज स्वामी दयानंद जी के जन्म दिवस पर छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। श्री सिन्हा ने कहा कि स्वामी दयानंद जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी अपना योगदान दिया। स्वामी दयानंद जी से जब अंग्रेजों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करने को कहा तो स्वामी दयानंद जी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि अंग्रेज भारत छोड़कर जायें। भारत केवल भारतीयों का है। इसी प्रकार स्वामी दयानंद जी ने कुंभ के मेले में हरिद्वार में पाखंड खंडिनी पताका फहरायी थी। श्री सिन्हा ने बताया कि स्वामी जी इतने दयालु थे कि दूध में  जहर और शीशे का चूर्ण मिलाकर देने वाले रसोइये जगरनाथ को जीवन दान दिया और उसे नेपाल भाग जाने को कहा था। स्वामी जी ने कहा था- वेदों की ओर लौट चलो। प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद जी के अवसान के बाद हंसराज जी और गुरुदत्त विद्यार्थी जैसे महापुरुषों के सहयोग से डीएवी की स्थापना हुई जिसमें वेद और अंग्रेजी दोनों का समन्वय है।इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। मौके पर एस के राणा, संजय कुमार सिंह के अलावा शिक्षक शिक्षिका तथा छात्र छात्रा मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर केतुंगा धाम न्यास समिति की बैठक
Published / 2026-02-12 18:39:50
महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर केतुंगा धाम न्यास समिति की बैठक

तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर व्यवस्थित रूप से लगेगी दुकानें, भक्तों को नहीं होगी असुविधा एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा/ बानो। केतुंगा धाम परिसर में आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर केतुंगा धाम न्यास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न तकनीकी एवं व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सूकरा केरकेट्टा ने की, जबकि संचालन सचिव ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था, प्रकाश सज्जा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल आपूर्ति, यातायात नियंत्रण तथा पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित करने पर भी सहमति बनी। समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए मंच निर्माण, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव में लगने वाली दुकानें व्यवस्थित रूप से लगेंगी, मंदिर की सजावट का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जायेगा। साथ ही स्वयंसेवकों की तैनाती कर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जायेगा। वहीं श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। अंत में समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति ने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग और समन्वय से इस वर्ष का महोत्सव पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न होगा। मौके पर न्यास समिति के अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा, महासचिव ओमप्रकाश साहू तथा कोषाध्यक्ष अजित साहू के अतिरिक्त मानव धर्म रक्षक संघ के बिलखु महतो, दिलमोहन साहू, राजेंद्र बराइक, उमेश साहू, रोहित साहू, करमबीर साहू, अयोध्या सोनार, रामचंद्र साहू, प्रमोद सोनार, दिलीप पांडा, मुकेश साहू एवं पियून सिंह उपस्थित थे, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रविकांत मिश्रा ने दी।

सीएमएस वातावरण रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष बल
Published / 2026-02-12 18:38:31
सीएमएस वातावरण रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष बल

टीम एबीएन, रांची। आड्रे हाउस, रांची में सीएमएस वातावरण रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ हुआ। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित इस फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न फिल्मों के माध्यम से प्रकृति, जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर केंद्रित संदेश प्रस्तुत किये जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। फेस्टिवल का इस वर्ष का विषय Roots & Renewal: Indigenous Knowledge, Youth Voices, Planetary Stewardship रखा गया है, जो पारंपरिक ज्ञान, युवाओं की भूमिका और पृथ्वी के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। फिल्मों के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि Roots & Renewal विषय अत्यंत सार्थक और समयानुकूल है। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए ही हम पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त साधन हैं। दृश्य-श्रव्य माध्यम का प्रभाव गहरा होता है और जब पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया जाता है, तो वे समाज के मन-मस्तिष्क पर स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं। राज्यपाल ने झारखंड की जनजातीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की जीवन-पद्धति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण है। जैव-विविधता के संरक्षण की भावना हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा रही है। इन परंपरागत ज्ञान प्रणालियों का संरक्षण एवं प्रलेखन आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.