Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी
Published / 2026-05-06 18:47:45
अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा : प्रो० शशोधर महतो टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी है। शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 मई से लोक भवन के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनरत शिक्षकों को समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। श्री महतो ने कहा कि अंशकालिक शिक्षक पिछले 10 वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट, यहां तक कि कई बार 100 प्रतिशत रहा है। इसके बावजूद एक दशक बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शोषणकारी है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप आंदोलनरत शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय द्वारा दिवाकालीन पहाड़िया आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर अंशकालिक शिक्षकों के लिए एकमुश्त मानदेय निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन विभाग एवं सरकार द्वारा अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है। बताते चलें कि शिक्षकों का सेवा विस्तार 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है, जिससे राज्य के सैकड़ों शिक्षकों के समक्ष आजीविका एवं भविष्य को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षक संघ के महासचिव प्रोफेसर शशोधर महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आज बुधवार को अपने लिखित मांगों को विभागीय मंत्रालय को सोपा गया है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से अविलंब हस्तक्षेप कर शिक्षकों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। बताते चलें की इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रोफेसर सशोधर महतो, संदीप कुमार महतो, प्रतिमा कुजूर, पंकज कुमार, प्रदीप नाग, संदीप सिंह, अभिषेक नायक, नीरज कुमार, नमिता कुमारी आदि शिक्षक डंटे हुए हैं।

राजगंज में खुलेआम चल रहा अवैध कोयला कारोबार, राजस्व का भारी नुकसान
Published / 2026-05-05 20:52:27
राजगंज में खुलेआम चल रहा अवैध कोयला कारोबार, राजस्व का भारी नुकसान

राजगंज में खुलेआम चल अवैध कोयला कारोबार, राजस्व को हो रहा भरी नुकसान एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए लिखा कि राजगंज क्षेत्र के धावाचिता स्थित महतो धर्मकांटा के बगल में, मछली गोदाम के पास अवैध कोयला कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इस संबंध में मैने ट्वीट के माध्यम से भी जांच एवं अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहा हूं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं होने से कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उक्त स्थान पर दिनदहाड़े ट्रकों में अवैध कोयले की लोडिंग की जा रही है। मौके पर पेलोडर एवं जेसीबी मशीनों द्वारा कोयले का उठाव किया जा रहा है तथा कारोबारियों की गाड़ियां अंदर खड़ी रहती हैं। यह अवैध गतिविधि सुबह से लेकर देर रात तक निरंतर जारी रहती है।इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह अवैध तस्करी इसी प्रकार जारी रहेगी, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।यह भी प्रतीत होता है कि यह पूरा अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन ओर धनबाद के एक ईमानदार एसएसपी महोदय का भी छवि को धूमिल किया जा रहा है।रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध करते हुए कहा कि आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ओर अवैध कोयला कारोबारी पर कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध कोयला कारोबार पर पूर्णतः रोक लग सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ
Published / 2026-05-05 12:20:20
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनभावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति है, जिसमें जनता ने परिवर्तन और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। संजय सर्राफ ने कहा कि महान विभूतियों की पावन धरती पश्चिम बंगाल, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, आचार्य रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया, वहां सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार हुई है। यह परिणाम सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत का प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश में अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है तथा विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। इसके साथ ही उन्होंने असम और पांडिचेरी में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं एवं जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश और अधिक सशक्त एवं समृद्ध दिशा में अग्रसर होगा।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
Published / 2026-05-05 11:26:34
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगतएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कोयला इस्पात एवं खनन मंत्रालय के लोकसभा के स्थायी समिति के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सिलीगुड़ी पहुंचे। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत लोकसभा स्थायी समिति के अध्यक्ष सह सांसद अनुराग ठाकुर के साथ चाय का जायका लेते हुए शैक्षणिक कार्यक्रम के संदर्भ में विचार विमर्श करते हुए।

बंगाल चुनाव में 29 लाख वोटर रह गये वोट से वंचित : झामुमो
Published / 2026-05-04 23:37:24
बंगाल चुनाव में 29 लाख वोटर रह गये वोट से वंचित : झामुमो

बंगाल चुनाव पर झामुमो का बड़ा आरोप, कहा- 29 लाख वोटर वंचित; निष्पक्षता पर भी उठाये सवालटीम एबीएन, रांची । रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए दावा किया है कि करीब 29 लाख मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई, जिससे मतदाताओं में भय का माहौल बना। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन मतदाताओं की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें भी मतदान करने दिया गया। उनके अनुसार, यह मामला न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद ऐसे वोटों का इस्तेमाल चुनाव की वैधता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।झामुमो का कहना है कि यदि कथित रूप से अवैध वोटों को हटाया जाए, तो चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को लोकतंत्र पर आघात बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।वहीं, असम विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने कहा कि वहां संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे भविष्य में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण का उत्तर है हिंदुत्व का प्रचंड विजय : डॉ बीरेंद्र साहू
Published / 2026-05-04 23:21:36
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण का उत्तर है हिंदुत्व का प्रचंड विजय : डॉ बीरेंद्र साहू

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण का उत्तर है हिंदुत्व का प्रचंड विजय : डॉ बीरेंद्र साहूटीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा सत्ता परिवर्तन के साथ देश के अंदर हिंदुत्व विचारधारा का पुनरप्रतिष्ठापन का यह संकेत है। मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अब देश के अंदर नहीं चलेगा। पश्चिम बंगाल का प्रचंड विजय तुष्टीकरण का हीं उत्तर है। बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों के सहारे सत्ता में आने का सुख का अंत हुआ है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता की जीत मानी जायेगी : प्रमोद सारस्वत
Published / 2026-05-04 20:06:03
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता की जीत मानी जायेगी : प्रमोद सारस्वत

टीम एबीएन, रांची। हरियाणा संघ के सह सचिव प्रमोद सारस्वत ने प.बंगाल के इतिहास में आज बंगाल के सनातन को आजादी मिली है। 4 मई, ममता दीदी गयी के नारे को चरितार्थ किया हैं।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते यह अद्भुत, अकल्पनीय एवं अविस्मरणीय जीत प.बंगाल  की जनता ने इस चुनाव में तानाशाही शासन के विरुद्ध वोट की चोट से जनादेश दिया है। देश एवं सनातनियों के मशीहा दूरदर्शी, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को ऐतिहासिक जीत की दिलायी है। बंगाल के सभी वोटरों को इस ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

बसंत मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य अभिनंदन
Published / 2026-05-04 20:05:32
बसंत मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य अभिनंदन

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार मित्तल के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके  ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव मनोज चौधरी ने बसंत कुमार मित्तल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मोतियों की मालापहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बसंत मित्तल की सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मित्तल जी का यह चयन न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।अपने संबोधन में बसंत कुमार मित्तल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जीत है। उन्होंने समाज के उत्थान, एकता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धनबाद के कृष्णा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं राकेश हेलिवाल, को पुजारी अरविंद पांडे ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर-ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की समीक्षा बैठक
Published / 2026-05-04 20:04:52
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की समीक्षा बैठक

महापंचायत गठन व मारवाड़ी छात्रावास निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित मारवाड़ी भवन के प्रांतीय कार्यालय में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्य समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिये गये। सभी प्रांतीय उपाध्यक्षों को झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। साथ ही नयी शाखाओं के गठन एवं व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके। सम्मेलन द्वारा एक नए ट्रस्ट के गठन का भी निर्णय लिया गया, जिसका नाम संपत्ति संरक्षण मंडल रखा गया है। इस ट्रस्ट का उद्देश्य संगठन की संपत्तियों का संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा। बैठक में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महापंचायत का गठन किया गया, जिसके संयोजक पूर्व सांसद महेश पोद्दार को बनाया गया। इसके सदस्य के रूप में देवघर से अशोक डालमिया, चाकुलिया से दुर्गा दत्त लोधा, धनबाद से चंद्रशेखर अग्रवाल, जमशेदपुर से दीपक भलोटिया, कोडरमा से राम रतन महर्षि एवं गिरिडीह से श्रवण केडिया को शामिल किया गया संगठनात्मक विस्तार के क्रम में धनबाद प्रमंडल के लिए मोहन अग्रवाल को नया उपाध्यक्ष तथा दीपक रूईया को मंत्री नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त अनुशासन समिति का गठन करते हुए कृष्णा अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया, ताकि संगठन में अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में रांची में एक मारवाड़ी छात्रावास के निर्माण का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसे सम्मेलन द्वारा संचालित किया जायेगा। यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दशार्ती है।संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत सभी विभागीय समितियों को भंग कर दिया गया है, जबकि आवश्यकता के अनुसार कुछ समितियों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इस कदम का उद्देश्य कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है। इसके साथ ही आगामी 17 से 19 मई तक जमशेदपुर में आयोजित होने वाले भव्य राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन सहित कमल कुमार केडिया, राजेंद्र कुमार केडिया, पवन कुमार पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, पवन शर्मा, सज्जन पाड़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया, सुभाष पटवारी, निर्मल बुधिया, विजय कुमार खोवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रीतम गाड़िया, राजेश अग्रवाल, राकेश हेलिवाल, रामरतन महर्षि, नेहा पटवारी, रिंकू अग्रवाल, अरुण भरतिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding