Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
Published / 2021-12-31 15:33:04
लोहरदगा : CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में साल के आखिरी दिन एक बड़ी घटना हुई। सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार ने लोहरदगा के चैनपुर पिकेट में इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार ने ड्यूटी से लौटने के बाद आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 158 बटालियन का जवान दिलीप कुमार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद गंगानगर का रहने वाला था। उसके परिवार में उसकी मां, पिता, पत्नी और एक 11 साल का बेटा है। दिलीप 19 नवंबर 2021 को छुट्टी से वापस लौटा था। कहा जा रहा है कि दिलीप शुक्रवार को सुबह 6 से लेकर रात 8 बजे तक संतरी की ड्यूटी पर था। इसके बाद उसने नाश्ता किया और कैंप में चला गया। जहां पर उसने अपने बेड में कंबल के नीचे इंसास राइफल को रखकर अपनी सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। कई सीआरपीएफ के जवान कैंप की भाग कर पहुंचे। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दिलीप की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

कांग्रेस के चाल चरित्र में शामिल है महिलाओं का अपमान करना : दीपक प्रकाश
Published / 2021-12-31 15:18:45
कांग्रेस के चाल चरित्र में शामिल है महिलाओं का अपमान करना : दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की महिला पत्रकार के साथ सरकार के वर्षगांठ कार्यक्रम की रिपोर्टिंग पर कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। दीपक प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना,अभद्र भाषा का प्रयोग करना ये कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र में शामिल है। इतिहास में ऐसे कृत्यों के अनेक उदारहरण भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ताधारी दल अपनी घटती लोकप्रियता से घबरा चुके हैं। सच का सामना वे नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि जिस महिला पत्रकार के साथ कल मोरहाबादी मैदान में दुर्व्यवहार किया गया, असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया, उसमें उसकी गलती क्या थी? कहा कि सत्ता मद में चूर लोग बताएं कि उसने खाली कुर्सियों की रिपोर्टिंग करके आखिर कौन सा गुनाह कर दिया। उन्होंने कहा की 2 साल की विफल सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए करोड़ों रूपए पानी की तरह खर्च किए, बड़े-बड़े झूठे विज्ञापन लगवाए। परंतु बावजूद इसके जनता का विश्वास यह सरकार हासिल नहीं कर सकी। और मुख्यमंत्री के भाषण के समय भी पांडाल में हजारों कुर्सियां खाली पड़ी थी। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल ने अपने विरोध में बोलने वालों के साथ दमन की नीति अपना ली है। ये अपनी गलतियों को सुधारने, झूठे वायदों पर पश्चाताप करने के बजाए विरोधियों को लाठी डंडों, केस मुकदमो और दुर्व्यवहारों से दबाना चाहते है। प्रकाश ने कहा कि पहले तो ये सत्ता में बैठे लोग भाजपा सहित अन्य विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे थे परंतु अब इन लोगों ने पत्रकारों को भी निशाना बना लिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। राज्य की बहन बेटियों की इज्जत पहले से ही असुरक्षित है। अब तो महिला पत्रकार भी असुरक्षित हो गए। जिस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, वह राज्य में महिलाओं की स्थिति को स्वयं उजागर करता है। प्रकाश ने राज्य प्रशासन एवं सत्तारूढ़ दलों से आग्रह किया कि महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले पर पार्टी भी कठोर कार्रवाई करे और प्रशासन भी ऐसे व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्रवाई करे।

ट्रक-पिकअप की टक्कर में पिक‌अप सवार 6 मजदूरों की मौत
Published / 2021-12-31 15:13:15
ट्रक-पिकअप की टक्कर में पिक‌अप सवार 6 मजदूरों की मौत

हरिहरगंज पलामू (राजेश प्रसाद)। शहरी क्षेत्र के अररुआखुर्द में एनएच 98 स्थित अररुआ खुर्द मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने मजदूर को ले जा रहे पिकअप जीप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पर सवार तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर को गंभीर अवस्था में औरंगाबाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गई। इनके अलावा चार घायलों को सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में पांकी थाना के जीरो गांव निवासी कालो कुमारी, रीता कुमारी, बसंती कुमारी, नीलम कुमारी, अर्पणा देवी तथा कमलेश भुइयां शामिल है। जबकि बब्लू भुइयां, विनोद भुइयां, दिनेश सिंह तथा सूरज बिहारी सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त सभी मजदूर बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा थाना के सिहोरा गांव से धान काट कर पिकअप (बीआर 26 जीए 2268) से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी उस स्थान पर छतरपुर से औरंगाबाद की ओर केला लाद कर जा रहे ट्रक (बीआर 26 जीबी 4812) ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी। वहीं टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर जाकर वह ट्रक बिजली खंभे से टकराते हुए पलट गई। उधर इस दुर्घटना के होते ही आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में इकट्ठा होकर घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहीं सूचना के बाद बीडीओ जयप्रकाश नारायण, सीओ वासुदेव राय, थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास दल बल के साथ पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया। इस दुर्घटना के बाद एनएच 98 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस आवागमन सामान्य बनाने में लगी हुई है।

पलामू : पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 5 महिला समेत 6 की मौत
Published / 2021-12-31 14:37:13
पलामू : पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 5 महिला समेत 6 की मौत

पलामू। जिले के हरिहरगंज में नेशनल हाइवे- 98 पर बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना में मारे गए लोगों में 5 महिला और 1 पुरूष शामिल है। जबकि कई मजदूर जख्मी हुए हैं, जिन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग पांकी थाना क्षेत्र के जीरो गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना क्षेत्र से धनकटनी कर दो पिकअप वैन से मजदूर वापस लौट रहे थे। दोनों पिकअप वैन आगे-पीछे चल रही थी। इसी क्रम में हरिहरगंज मिडिल स्कूल के पास नेशनल हाईवे-98 पर एक पिकअप वैन की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को रौंद डाला और उसके बाद पलट गई। इस घटना में कालो कुमारी, रीता कुमारी, बसंती कुमारी, नीलम कुमारी, अपर्णा कुमारी और कमलेश भूइयां की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से नेशनल हाईवे 98 जाम हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

रांची सांसद भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद हुए आइसोलेट
Published / 2021-12-31 14:14:06
रांची सांसद भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद हुए आइसोलेट

रांची। सांसद संजय सेठ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 29 दिसंबर को उन्हें बदन में हल्का दर्द था। फिर 30 दिसंबर को उनके लगे में खराश और सिर भारी लग रहा था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। कोरोना ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 29 दिसंबर को उन्हें बदन में हल्का दर्द था। फिर 30 दिसंबर को लगे में खराश और सिर भारी लग रहा था। लिहाजा उन्होंने रांची सदर अस्पताल में सबसे पहले रैपिड एंटिजन टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर भी डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने RT PCR Test के लिए सैंपल दे दिया। गुरुवार देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही सांसद संजय सेठ ने डॉक्टों की सलाह के अनुसार खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। अच्छी बात यह है कि उनका सीटी वैल्यू 22 है जो एसिंपटोमेटिक के समान ही है। खुद को आइसोलेट करने के बाद भाजपा सांसद संजय सेठ ने अपील की है कि जो लोग भी हाल के दिनों में उनके संपर्क में थे, अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी तरह की परेशानी महसूस होने पर सबसे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं।

कोडरमा : जिले में शुक्रवार को मिले 63 कोरोना संक्रमित
Published / 2021-12-31 13:49:40
कोडरमा : जिले में शुक्रवार को मिले 63 कोरोना संक्रमित

कोडरमा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड टेस्टिंग किया जा रहा है ताकि संक्रमित होने पर उन्हें सामुचित इलाज किया जा सके। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि शुक्रवार को हुए कोरोना जांच में 63 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 30, आरटीपीसीआर जांच में 26 एवं एन्टी जेन जांच में 07, कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 344 है। साथ ही 03 संक्रिमत डीसीएचसी में भर्ती हैं और 341 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखता है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें। आपकी सावधानी और सतर्कता ही आपको कोविड से बचा सकती है। साथ ही निरंतर मास्क पहने और सामाजिक दूरी का अनुपालन करें। जिन्होंने अभीतक वैक्सीन नहीं लिया है वे अपने-अपने नजदीक सेशन साइट पर जाकर कोविड का टीका जरुर लें।

बढ़ते संक्रमण को देख कोडरमा जिला प्रशासन सख्त...धारा 144 लागू
Published / 2021-12-31 11:28:30
बढ़ते संक्रमण को देख कोडरमा जिला प्रशासन सख्त...धारा 144 लागू

कोडरमा। ओमिक्रोन व कोविड के तीसरी लहर के प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोडरमा सख्त कदम उठा रहा है। पिछले दिनों कोडरमा जिले में कोविड संक्रमण मामलों में इजाफा हुआ है। इस हेतु उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा 31 दिसंबर 2021 की देर रात से धारा 144 लगा दी गयी है। निषेधात्मक धारा के तहत सभी सार्वजनिक स्थल, पार्क, रेस्टुरेंट/बार/होटल, खेल मैदानों इत्यादि भीड़-भाड़ स्थानों पर निषेधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त सभी स्थानों पर अधिक भीड़-भाड़ नहीं करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ सभी लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है कि निषेधात्मक धारा को सख्ती से अनुपालन करायें। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना से संक्रमित लोगों में इजाफा हुआ है औऱ लोगों के द्वारा अपेक्षित रुप से कोविड अनुरुप व्यवहार का अनुपालन नहीं करने के कारण जिला प्रशासन सख्त कदम उठ रहा है। जिला प्रशासन ने कोडरमावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये वर्ष का हमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करना और कोविड का सुरक्षित टीका लगवाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण अपना जरुर करवायें। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अपील करते हुए कहा कि छूटे हुए सभी लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड का टीका जरुर लें और मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें। अनावश्यक रुप से घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क पहने। अपने हाथों के साफ पानी से समय-समय पर धोएं। नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों में ही मनायें। अधिक भीड़-भाड़ स्थानों में जाने से बचें। साथ ही साथ रेस्टुरेंट व बार संचालकों से अपील की गयी है कि अपने बार, होटल व रेस्टुरेंट में अधिक भीड़ न करें। सभी स्थानों पर सेनेटाइजर व मास्क की पूरी व्यवस्था हो। सामाजिक दूरी का अवश्य रुप से अनुपालन हो। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये साल में नये चैलेंज आ रहे है। कोविड का नया वैरिंयट आ रहा है। पिछले दिनों भी कोविड के खिलाफ कोडरमा जिला ने जंग लड़ी, इस जंग को जारी रखना होगा। कोविड अनुरुप व्यवहार का सख्ती से पालन करना होगा ताकि हम अपने परिवार, आस-पड़ोस को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव व रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रुम बनाया है। किसी बाहरी राज्यों से आ रहे हो, उनकी सूचना दे। कोविड से संबंधिक किसी प्रकार के लक्षण आपमें दिख रहा है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें। साथ ही टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील किया। अपने और अपने परिवार व आस-पड़ोस का ख्याल रखते हुए नव वर्ष का आगमन करें। एसडीओ मनीष कुमार ने जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर प्रशासक व अंचल अधिकारी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिले के अंतरराज्यीय सीमाओं पर कोविड जांच को बढ़ने की बात कही। कंटेनमेंट जोन में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। कहा कि अगर परिवार के सदस्य में कोई भी कोविड से संक्रमित पाये जाते हैं तो पेनिक व घहराये नहीं, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराये। आपकी सावधानी व सतर्कता ही आपको कोविड से बचा सकती है।

झारखण्ड : बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भी हुईं कोरोना संक्रमित
Published / 2021-12-31 06:30:33
झारखण्ड : बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भी हुईं कोरोना संक्रमित

टीम एबीएन, हज़ारीबाग़।झारखंड में कोरोना की लहर दिखाई दे रही है। 30 दिसंबर को एक दिन में 482 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। सिर्फ रांची में 246 नए संक्रमित की पहचान हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। झारखंड में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। 29 दिसंबर के बाद दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में एक दिन में 19 जिलों में 482 नए केस मिले हैं, जबकि 29 दिसंबर को 344 संक्रमित पाए गए थे। अब पूरे झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 1400 के करीब पहुंच गयी है।

झारखण्ड : गुरुवार को मिले कुल 492 संक्रमित, एक महिला की मौत, सात डॉक्टर संक्रमित
Published / 2021-12-31 05:34:28
झारखण्ड : गुरुवार को मिले कुल 492 संक्रमित, एक महिला की मौत, सात डॉक्टर संक्रमित

एबीएन डेस्क, रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को भी रांची कोरोना विस्फोट हुआ और सात डॉक्टरों समेत 246 नए संक्रमित मिले। पूरे झारखंड में 492 नए मरीज मिले हैं। कोडरमा में नवोदय विद्यालय के पांच बच्चों समेत 56 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार रात एक मौत भी हो गई। कोडरमा में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां एक इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। रिम्स के तीन डॉक्टर संक्रमित रांची में गुरुवार को भी सात डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन रिम्स, एक सदर अस्पताल और तीन निजी प्रैक्टिस करने वाले हैं। बुधवार को भी जिले में 12 डॉक्टर संक्रमित मिले थे। गुरुवार को 492 नए संक्रमितों के मिलने के बाद राज्यभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1300 के पार पहुंची है। वहीं रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भई 564 हो गई है। चिंता की बात यह है कि रांची में पिछले चार दिनों से हर दिन दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को जहां 38 मरीज मिले थे।मंगलवार को यह संख्या 53 हो गई थी। बुधवार को यह 118 थी। गुरुवार को यह 246 पर पहुंच गई। रांची में बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गयी। 68 वर्षीय महिला नामकुम की थी। जिसे मंगलवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने बताया कि महिला कोरोना संक्रमित थी। राज्य में दिसंबर महीने में यह तीसरी मौत है। राज्य में अबतक 5143 मौत हो चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding