Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
किसानों के सम्मान से मोदी सरकार ने की वर्ष की शुरुआत : दीपक प्रकाश
Published / 2022-01-02 07:57:32
किसानों के सम्मान से मोदी सरकार ने की वर्ष की शुरुआत : दीपक प्रकाश

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य के लाखों किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के सम्मान से वर्ष का शुभारंभ किया है। प्रकाश ने राज्य की जनता को 2022 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष की शुरुआत किसानों की सेवा से की है जो उनके गांव, गरीब, किसान को समर्पित नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा, आज केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पीएम किसान सम्मान की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी है। यह इस योजना की दसवीं क़िश्त है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष तीन किश्तों में 6000 रुपये किसानों के खाते में केंद्र सरकार भेजती है जो किसानों का बहुत बड़ा सहारा बन रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह राशि बिना बिचौलियों के सीधे किसानों के खाते में जा रही है जिससे किसान अपनी छोटी छोटी आवश्यकताओं के लिए कर्जे का मोहताज नहीं रहा। झारखंड से राज्य सभा सांसद प्रकाश ने कहा कि इस राज्य में भी लगभग 15 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से अन्न के उत्पादन में लगातार वृद्धि करके देश और राज्य को अनाज के मामले में आत्म निर्भर बना दिया है। श्री प्रकाश ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में सभी क्षेत्रों में आत्म निर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रधानमंत्री मोदी ने जो आह्वान किया है उसे पूरा करने में झारखंडवासी बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

कोरोना : IIT-ISM धनबाद ने छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर लगाई रोक
Published / 2022-01-02 07:53:09
कोरोना : IIT-ISM धनबाद ने छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर लगाई रोक

टीम एबीएन, धनबाद। कोयलांचल में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को जहां जिले में 61 मरीज पाए गए थे, वहीं शनिवार साल के पहले ही दिन 113 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसके बाद देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने फिलहाल छात्रों को संस्थान में आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं संस्थान में पहुंच चुके छात्रों का कैंपस से बाहर निकलना भी बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि लगातार कई दिनों से जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को लगभग दोगुना संक्रमित मरीज जिले में पाए गए हैं, जिसने जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भी नींद उड़ा रखी है। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। IIT-ISM Dhanbad ने परिसर में रिपोर्ट नहीं करने वाले बीटेक सेकंड ईयर के छात्रों को अब संस्थान में आने पर रोक लगा दी है। प्रबंधन ने ऐसे सभी छात्रों को शनिवार को ईमेल भेजकर अपनी यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा है। साथ ही परिसर में मौजूद सभी छात्रों के कैंपस से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख यह कदम उठाया गया है। परिसर में रहने वाले शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के लिए भी नए सिरे से आईआईटी आईएसएम ने कोविड-19 गाइडलाइन जारी की है। सत्र 2020-24 में बीटेक और इंटीग्रेटेड कोर्स में कुल 1009 विद्यार्थी नामांकित है। इनमें 927 बीटेक 4 ईयर प्रोग्राम और 82 इंटीग्रेटेड कोर्स के विद्यार्थी हैं। इनमें लगभग 95% से अधिक छात्र-छात्राएं परिसर आ चुके हैं। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने परिसर में पहुंचते ही इन सभी छात्र छात्राओं को 7 दिनों के लिए इनके हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया है।

झामुमो : एक ऐसा दल, जिसमें कप्तान है पर टीम नहीं...महाधिवेशन के एक पखवाड़े बाद भी नहीं चुने जा सके पदाधिकारी
Published / 2022-01-02 07:47:29
झामुमो : एक ऐसा दल, जिसमें कप्तान है पर टीम नहीं...महाधिवेशन के एक पखवाड़े बाद भी नहीं चुने जा सके पदाधिकारी

रांची। झामुमो का 18 दिसंबर 2021 को रांची में 12वां महाधिवेशन हुआ था, जिसमें शिबू सोरेन को फिर एक बार पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया था। इस महाधिवेशन में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम तय करने की जवाबदेही सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष को सौंपी गई थी। महाधिवेशन में संशोधन के बाद केंद्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय महासचिव सहित कई पदों की संख्या घटा देने का बाद भी JMM नेतृत्व अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि किसे संगठन में कौन सी जिम्मेवारी दी जाए। जेएमएम के निवर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी नेताओं ने महाधिवेशन में संगठन तैयार करने और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सौंपी गई थी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों के चयन में थोड़ी देरी होती है। लेकिन उम्मीद है बहुत जल्द पार्टी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। जेएमएम के वरीय नेता और निवर्तमान केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि एक सप्ताह में पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की सत्ता का बागडोर भी संभाल रहे हैं और सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम में व्यस्तता थी, इसलिए कुछ देरी हुई है। लेकिन उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय महासचिव, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर देंगे।

झारखंड : रांची समेत कई जिलों में कोरोना संक्रमण खतरे के निशान तक, सरकार जल्द लगाएगी लॉकडाउन!
Published / 2022-01-02 04:23:14
झारखंड : रांची समेत कई जिलों में कोरोना संक्रमण खतरे के निशान तक, सरकार जल्द लगाएगी लॉकडाउन!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह में संक्रमण का प्रसार लगभग पूरे राज्य में हो चुका है। चिंता की बात यह है कि सूबे में संक्रमण दर में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। हाल यह है कि रांची समेत राज्य के छह जिलों में संक्रमण की दर या तो खतरनाक स्तर के करीब है या उस लाइन को पार कर चुकी हैं। बोकारो ऐसा जिला है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। यहां य दर 10.86 प्रतिशत पाई गयी। रांची की संक्रमण दर 4.91, हजारीबाग 5.01, कोडरमा 5.74 व रामगढ़ की संक्रमण दर 5.00 प्रतिशत पाई गयी है। इसके अलावा लोहरदगा में 3.08, खूंटी में 2.53,धनबाद 1.74, देवघर 1.72, पूर्वी सिंहभूम 1.43, जामताड़ा 1.04 व पश्चिमी सिंहभूम में 1.09 प्रतिशत संक्रमण मिल है। जबकि, जिलों में 1 प्रतिशत से कम एवं तीन जिलों में 00 पॉजिटिविटी मिली है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से ऑफलाइन पढ़ाई बंद होगी। बच्चों को ऑनलाइन क्लास और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार जनवरी के पहले सप्ताह में इस पर निर्णय लेगी। वर्तमान में छठी से 12वीं तक के स्कूल बच्चों के लिए खुले हुए हैं। जो छात्र-छात्रा स्कूल आकर ऑफलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं वे करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए बंद किया जाएगा। सरकार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्कूल बुला सकती है और छठी, सातवीं, आठवीं, नौंवी और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ऑफलाइन पढ़ाई बंद की जा सकती है। कोरोना के मामले बढ़ने पर या फिर एहतियातन 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन पढ़ाई भी स्थगित की जा सकेगी।

झारखंड : नए साल के पहले दिन मिले 1000 से अधिक संक्रमित
Published / 2022-01-02 04:15:54
झारखंड : नए साल के पहले दिन मिले 1000 से अधिक संक्रमित

रांची। झारखंड में नए साल के पहले दिन 1000 से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। शनिवार को राज्‍य के 20 जिलों में नये मरीज मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्‍क लगाएं। झारखंड की राजधानी रांची में 495 नये मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में 43, देवघर में 20, धनबाद में 113, कोडरमा में 47, पूर्वी सिंहभूम में 123, हजारीबाग में 43 नये मामले मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार शनिवार को 1007 नये मामले मिले हैं। शुक्रवार को 753 मामले मिले थे। इसी तरह गुरुवार को झारखंड में 482 नये मामले मिले थे। ऐसे बढ़े मामले : 01 जनवरी : 1007, 31 दिसंबर : 753, 30 दिसंबर : 482, 29 दिसंबर : 344, 28 दिसंबर : 155, 27 दिसंबर : 138, 26 दिसंबर : 60, 25 दिसंबर : 58, 24 दिसंबर : 55, 23 दिसंबर : 44, 22 दिसंबर : 51, 21 दिसंबर : 26.

टाटा स्टीलकर्मियों का डीए 2.11 फीसदी बढ़ा
Published / 2022-01-01 15:06:23
टाटा स्टीलकर्मियों का डीए 2.11 फीसदी बढ़ा

टीम एबीएन। टाटा स्टील के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में एक जनवरी से वृद्धि होगी। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में 415.80 रुपये की मासिक वृद्धि हुई है, जबकि स्टील ग्रेड (ओल्ड ग्रेड) के कर्मचारियों के डीए में 2.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि से इस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम करीब 2000 रुपये मासिक की वृद्धि होगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी के वेतन के साथ फरवरी में मिलेगा।

चतरा के तमासीन जलप्रपात में सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से युवक डूबा
Published / 2022-01-01 15:02:41
चतरा के तमासीन जलप्रपात में सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से युवक डूबा

टीम एबीएन, चतरा। नए साल के मौके पर झारखंड के प्रसिद्ध तमासीन जलप्रपात में एक युवक को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। हजारीबाग का रहने वाला ये युवक अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने तमासीन जलप्रपात पहुंचा था। इसी दौरान जलप्रपात के पास सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद युवक की तलाश के लिए गोताखोर की टीम को बुलाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक की तलाश जारी है।

देवघर : जमीन विवाद में बमबाजी और मारपीट से गुस्साए लोगों ने 7 वाहन फूंके
Published / 2022-01-01 14:15:50
देवघर : जमीन विवाद में बमबाजी और मारपीट से गुस्साए लोगों ने 7 वाहन फूंके

टीम एबीएन, देवघर। देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर झारखंड-बिहार की सीमा दर्दमारा बॉर्डर के समीप शुक्रवार को भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आगजनी व बमबाजी की घटना हुई है। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसक भीड़ ने पांच बाइक के अलावा दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। वहीं मालवाहक सवारी मिनी ट्रक व एक ट्रैक्टर समेत एक बाइक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमावर्ती बिहार प्रांत के बांका जिला अंतर्गत चांदन थाना के बिरनिया मौजा में कई सालों से लगभग 23 एकड़ जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को बांका जिला के लगभग 50 से अधिक असामाजिक तत्वों ने आग्नेयास्त्र के बल पर विवादित जमीन पर सीमेंट के पीलर और कटिला तार से घोराबंदी शुरू करा दी गयी। उसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से विरोध शुरू कर दिया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने मालिकाना हक जताने वाले ग्रामीणों को रिवॉल्वर के बट से मारकर घायल कर बम से हमला किया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। स्थिति को भांपते हुए असामाजिक तत्व झारखंड सीमा क्षेत्र में बाइकें छोड़कर भाग निकले। झारखंड-बिहार सीमा पर दर्दमारा बॉर्डर के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आगजनी व बमबाजी से पूरा इलाका थर्रा उठा है।

2021 में दुनियाभर के 45 संवाददाताओं-मीडियाकर्मियों की काम के दौरान मौत
Published / 2022-01-01 14:00:09
2021 में दुनियाभर के 45 संवाददाताओं-मीडियाकर्मियों की काम के दौरान मौत

टीम एबीएन, रांची। दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में पिछले एक साल में कुल 45 संवाददाता और मीडियाकर्मी अपना काम करते हुए मारे गये। संगठन ने सबसे पहले 1991 में काम करने के दौरान हादसों में मारे गये पत्रकारों की संख्या पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया था। तब से, 30 साल में यह पत्रकारों की मृत्यु के सबसे कम आंकड़ों में शामिल है। इससे पहले 2020 में 65 पत्रकार मारे गये थे। लेकिन आईएफजे ने कहा कि 2021 के आंकड़े इस प्रवृत्ति की पुष्टि करते हैं कि मीडियाकर्मी अक्सर भ्रष्टाचार उजागर करने, अपने समुदायों, शहरों एवं देशों में अधिकारों के दुरुपयोग के मामलों और अपराधों का खुलासा करने के दौरान मारे जाते हैं। IFJ के महासचिव एंथनी बेलांगर ने कहा, इस साल हिंसा में इन 45 पत्रकारों की मृत्यु हमें दुनियाभर में पत्रकारों की भयावह शहादत की याद दिलाती है कि जो जनहित में सेवा करते हुए देनी पड़ती है और हम इस सर्वोच्च बलिदान को देने वाले इन पत्रकारों और हजारों अन्य के ऋणी रहेंगे। संगठन ने कहा कि दुनियाभर में 1991 से 2,721 पत्रकार मारे गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding