Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 400
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गोड्डा : 15 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त, मामला दर्ज
Published / 2022-01-20 06:31:21
गोड्डा : 15 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त, मामला दर्ज

टीम एबीएन, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला प्रशासन ने बुधवार को नगर के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मारकर लगभग 15 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा जब्त किया है। गोड्डा के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओ) ऋतुराज ने प्रतिबंधित पान मसाले की बरामदगी की सूचना देते हुए बताया कि इससे पहले भी जिले में थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा की बिक्री को लेकर आगाह किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ थोक एवं खुदरा विक्रेता प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करके धड़ल्ले से प्रतिबंधित पान मसाले और गुटखा की बिक्री कर रहे हैं। ऋतुराज ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आज थोक विक्रेता राजेश जायसवाल और पान मसालों के खुदरा विक्रेताओं के यहां छापा मार कर वहां से करीब 15 लाख रुपए कीमत के प्रतिबंधित पान मसाले और गुटखा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले इन व्यवसायियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद सड़क हादसे में दो की मौत
Published / 2022-01-20 06:23:17
धनबाद सड़क हादसे में दो की मौत

टीम एबीएन, धनबाद। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जीटी रोड पर रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर जोड़ा पीपल के समीप यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तोपचांची की ओर से एक तेज रफ्तार कार गोविंदपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार जोड़ा पीपल के समीप जीटी रोड पर खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर जा घुसी। कार में दो लोग सवार थे, हादसे में कार में सवार दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।

नारी शक्ति की पहल पर 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Published / 2022-01-20 06:20:52
नारी शक्ति की पहल पर 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

टीम एबीएन, रांची। नारी शक्ति सेना की ओर से हरमू के स्वागतम बैंक्वेट हॉल में बुधवार को आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आदर्श सामूहिक विवाह में प्रेम, जागरूकता और सामाजिक दायित्व के कई रंग एक साथ दिखाई पड़े। गरीबी, अमीरी और कुप्रथाओं से अलग होकर 15 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। सबने मिलकर जरुरतमंद परिवार से जुड़े युवक-युवतियों की गृहस्थी बसाई। विवाह कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने लायक था। सुहाग जोड़े में लिपटीं कन्याओं का जब विवाह संस्कार संपन्न हो रहा था उस समय आयोजकों के दिल खुशी से चहक रहे थे। सभी तन्मयता से अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। सभी तरह की व्यवस्था में लोग दिल खोलकर जुटे हुए थे। समारोह में शामिल होने आए लोग इसे अपने घर की शादी मानकर योगदान कर रहे थे। विवाह से पूर्व आयोजन स्थल पर दुल्हनों को तैयार करने में भी दर्जनों महिलाएं घंटों तक जुटी रहीं। इसके बाद हाथों में मेहंदी रचायी गयी। आयोजन स्थल पर चहल-पहल बनी हुई थी। पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होने के बाद आरएसएस के वीरेंद्र पांडे, कमेटी की अध्यक्ष सुचिता तिवारी समेत अन्य ने नव दंपति को आशीष दिया। विवाह के बाद सहभोज हुआ। इसके बाद नव दंपति को जरूरत के सामान के साथ विदा किया गया। आयोजन स्थल पर कमेटी की ओर से जरूरतमंद परिवार की सेवा को लेकर अस्पताल और स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।

27 जनवरी को भाकपा माओवादियों का बिहार-झारखंड बंद
Published / 2022-01-20 05:58:25
27 जनवरी को भाकपा माओवादियों का बिहार-झारखंड बंद

रांची। भाकपा माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर 27 जनवरी को बिहार झारखंड बंद करने और प्रतिरोध दिवस मनाने का एलान किया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिए माओवादियों ने मांग की है कि उनके वृद्ध नेता ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाय। साथ ही प्रशांत बोस और शीला मरांडी को राजनीतिक बंदी का दर्जा देकर दोनों को बिना शर्त रिहा किया जाए। माओवादियों ने मांग की है कि प्रशांत बोस और शीला मरांडी कई तरह की बीमारियों से जुझ रहे हैं। बीमारी के बावजूद उन्हें यातना दी जा रही है। राजनीतिक बंदियों को मिलने वाले अधिकार दोनों को देने की मांग माओवादियों ने रखी है।

लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले मामले में हुई बहस
Published / 2022-01-19 17:46:41
लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले मामले में हुई बहस

टीम एबीएन, रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में बुधवार को पशुपालन विभाग के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ केएम प्रसाद की ओर से दलीलें रखी गई। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में आरोपी के अधिवक्ता ने आॅनलाइन बहस की। अधिवक्ता ने कहा, मेरे मुवक्किल मामले में निर्दोष है। एक ही आरोप में दो अलग-अलग मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की गवाही में यह बात सामने आई है कि स्व डॉ एसबी सिन्हा एवं डॉ केएम प्रसाद के डर से आपूर्ति आदेश जारी किया जाता था। जिसका पुख्ता सबूत नहीं है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि उनकी ओर से गुरुवार को भी बहस जारी रहेगी। मामले में डॉ केएम प्रसाद एवं डॉ शैलेश कुमार सिन्हा की ओर से लिखित बहस भी अदालत को सौंपा गया। मालूम हो कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 100 आरोपियों की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। एक का बहस जारी है। इसके बाद अंतिम आरोपी की ओर से बहस की जाएगी। बहस पूरी होते ही मामला फैसला पर चला जायेगा।

किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है झारखंड सरकार : बादल पत्रलेख
Published / 2022-01-19 17:29:46
किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है झारखंड सरकार : बादल पत्रलेख

एबीएन डेस्क। झारखंड में किसानों की समस्याओं एवं उनके सुझावों से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने किसान कॉल सेंटर शुरू करने की पहल की है। इसकी शुरुआत आज 19 जनवरी से होने जा रही है। यह बातें कृषि मंत्री बादल ने नेपाल हाउस में किसान कॉल सेंटर के ऑनलाइन शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी एवं कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई गीत का शुभारंभ भी किया। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं, साथ ही उनके सुझावों से भी सरकार अवगत होना चाहती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर सरकार ने किसान कॉल सेंटर की शुरुआत की है, जो कृषि निदेशालय से संचालित होगा।राज्य के किसान कहीं से भी इस किसान कॉल सेंटर (जिसका टॉल फ्री नं.1800-123-1136 है) में अपनी समस्याओं एवं सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। उनकी समस्याओं को प्रखण्ड स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक हल करने का प्रयास किया जायेगा। टॉल फ्री नं. पर किसानों के सुझावों को भी प्राप्त कर उस पर कार्रवाई की पहल की जाएगी। वहीं पदाधिकारी भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग करेंगें। बादल ने कहा कि राज्य में विभिन्न प्रकार की भाषा एवं बोली बोली जाती हैं। किसानों को संवाद करने में कोई परेशानी न हो, इस हेतु किसान कॉल सेंटर में किसानों की भाषा के अनुरूप ही उन्हें जवाब भी दिया जाएगा।

राजधानी : रिम्स में चमकी बुखार से तीन माह की बच्ची की मौत
Published / 2022-01-19 17:26:22
राजधानी : रिम्स में चमकी बुखार से तीन माह की बच्ची की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची में चमकी बुखार (मैनिंगो इंसेफेलाइटिस) ने दस्तक दे दी है। बुधवार को इससे रिम्स में इलाजरत तीन माह की बच्ची की मौत हो गई है। रिम्स के सूत्रों के मुताबिक, बच्ची आशी एक महीने से इस बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची दो दिन पहले अचानक कोविड-19 संक्रमित हो गई थी। अब यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मौत चमकी बुखार से हुई है या कोरोना के कारण। रिम्स की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिम्स में 73 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। क्या है चमकी बुखार : चमकी बुखार मैनिंगो इंसेफेलाइटिस इंसेफेलाइटिस है। इसे दिमागी बुखार भी कहा जाता है। चमकी बुखार में बच्चों के खून में शुगर और सोडियम की कमी हो जाती है। यह इतनी खतरनाक और रहस्यमयी बीमारी है कि अभी तक विशेषज्ञ भी इसकी सही-सही वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। लक्षण : यह मुख्य रूप से 3-4 साल के बच्चों में होता है। हालांकि कई बार ये इनसे बड़े बच्चों में भी देखने को मिलता है। इसके लक्षण में मिरगी का दौरा आना, तेज बुखार आना, शरीर में ऐंठन, ब्रेन में प्रेशर बनना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की सबसे खराब बात ये है कि इसमें अचानक मौत होती है। इसकी मृत्यु दर 50 फीसदी से भी अधिक होती है।

गणतंत्र दिवस : मोरहाबादी मैदान में 10 विभाग निकालेंगे झांकियां
Published / 2022-01-19 15:33:50
गणतंत्र दिवस : मोरहाबादी मैदान में 10 विभाग निकालेंगे झांकियां

रांची। 26 जनवरी को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। कोरोना को देखते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सीमित लोगों और कार्यक्रम के जरिए देशभर में मनाया जायेगा। रांची में भी इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मोरहाबादी मैदान में परेड की प्रैक्टिस जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केवल रांची ही नहीं राज्यभर में इस दिन के विशेष समारोह के लिए मुख्य सचिव ने कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियों का आयोजन नहीं होगा। समारोह में 60 से अधिक उम्र और 18 साल से कम उम्र के लोग शामिल नहीं हो पायेंगे। परेड में केवल सेना, सीआरपीएफ और जैप बैंड ही हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अतिथियों के बैठने के लिए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी का पालन किया जायेगा। साथ ही स्थल पर मेडिकल कैंप भी लगाया जायेगा। 10 विभाग निकालेंगे 10 झांकियां : इस वर्ष रांची में मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मात्र 10 झांकी निकाली जायेगी। ये 10 झांकियां अलग-अलग विभागों द्वारा निकाली जायेगी। एक झांकी में 10 कलाकार ही शामिल होंगे। इन झांकियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकालने का निर्देश दिया गया है। वहीं परेड में सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, जैप वन, जैप- 2, जैप 10, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के प्लाटून परेड में शामिल होंगे। वहीं इस वर्ष स्कूली बच्चे जैसे स्कॉट एंड गाइड, आदि शामिल नहीं होंगे। ये विभाग निकालेंगे झांकी : पेयजल और स्वच्छता विभाग, वन पर्यावरण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा झांकियां निकाली जायेगी।

65 साल में जो नहीं हुआ, वह अब होगा : डॉ लंबोदर महतो
Published / 2022-01-19 14:50:02
65 साल में जो नहीं हुआ, वह अब होगा : डॉ लंबोदर महतो

बेरमो /बांध कथारा। गोमिया एवं पालीहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो से भेंट की। भेंट के दौरान आजसू प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन एक्सप्लोसिव कंपनी ओरिका से पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक पहल की मांग की। विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया क्षेत्र तरक्की की राह पर चल पड़ा है। जो 65 वर्षों तक यहां नहीं हुआ है, वह अब होगा। उन्होंने ओरिका के महाप्रबंधक राकेश शर्मा को अविलंब 2 महीने के भीतर दोनों पंचायत क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को निर्देश दिया। जिसमें फिलहाल अभी अस्थाई तौर पर दो मिनी वाटर टैंक जल ग्रामीणों को मुहैया कराने की बात कही गई। साथ ही ग्रामीणों को अस्थाई पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विधायक ने कहा कि किसी तरह के दिक्कत होने पर वे उनके साथ हैं। ओरीका प्रबंधन विधायक से आग्रह किया कि रेलवे से एनओसी मिलने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो सामान उपयोगी होगा उसे विधायक मुहैया करा दे, तो आने वाले दिनों में गोमिया मोड़ तक पानी का पाइप लाइन बिछाकर 3 पॉइंट जलापूर्ति उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गोमिया प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, उत्तरी छोटानागपुर प्रवक्ता बबलू तिवारी, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, प्रखंड सचिव मिनहाज अंसारी, गोमिया विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, गोमिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, साड़म मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पेयजल से संबंधित विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा प्रभारी रविंद्र साहू, प्रभु स्वर्णकार, संजय यादव, विनोद यादव जबकि प्रबंधन की ओर से ओरिका के जीएम राकेश शर्मा, प्रबंधक मानव संसाधन रोशन सिन्हा, प्रभास कुमार, राजीव कुमार, गोमिया अंचलाधिकारी संदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...