एबीएन डेस्क। बीआईटी मेसरा की जिस जमीन पर विवाद नहीं है उसकी चहारदीवारी की जाएगी। चहारदीवारी का निर्माण 26 जनवरी के बाद शुरू होगा। इस दौरान अंचलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे। अंचलाधिकारी को पुलिस बल मांगने को कहा गया है। एसडीओ को चहारदीवारी निर्माण के दौरान मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को बीआईटी मेसरा की जमीन के मामले पर बैठक के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने यह निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, उप समाहर्ता भूमि सुधार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी कांके एवं बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधियों से संस्थान को प्राप्त भूमि की विस्तार से जानकारी ली।बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुल प्राप्त 779.08 एकड़ भूमि में से 729.08 एकड़ भूमि का म्यूटेशन हो गया है। भूमि नक्शा को देखते हुए उपायुक्त ने सीमांकन विवाद दूर करने और चहारदीवारी निर्माण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एबीएन डेस्क। जिले में कोरोना के 52 फीसदी से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। महज 48 फीसदी मरीज ही कोविड अस्पतालों में इलाजरत हैं। कोविड की तीसरी लहर की यह स्थिति है जबकि दूसरी लहर में 95 फीसदी से अधिक कोविड मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा था। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय कोविड मरीजों की कुल संख्या 434 थी। इसमें 227 मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे मरीजों के लिए टेली मेडिसिन की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस में बना है टेलीमेडिसिन सेंटर : होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस में बने कोविड वार रूम में ही टेलीमेडिसिन सेंटर बनाया गया है। इसमें रोस्टर के आधार पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। कोई भी पेशेंट डॉक्टरों से सलाह ले सकता है। इतना ही नहीं डॉक्टर भी दिन में तीन बार सभी पेशेटों से मोबाइल पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेते हैं और जरूरी डॉक्टरी सलाह देते हैं।
कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार करने के मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जयनगर स्थित फोटो शॉप के संचालक के द्वारा रेलवे के ई टिकट बनाने का अवैध कारोबार किया जाता है ।सूचना के आधार पर उनके साथ निरीक्षक प्रभारी हजारीबाग रोड, सीआईबी धनबाद तथा उप निरीक्षक अंकुर कुमार दल बल के साथ स्थानीय थाना के सहयोग से कोडरमा जिला के जयनगर स्थित आंनद फोटोशॉप दुकान में छापामारी किया। इस दौरान दुकानदार से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विक्रम कुमार पिता राम लखन प्रसाद बताया इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम के द्वारा दुकान में रखे लैपटॉप को चेक करने पर पर्सनल युजर आईडी के माध्यम से बनाए गए 12 ई टिकट बरामद किया गया। उपरोक्त टिकट के बारे में पूछने पर दुकानदार ने बताया कि सभी टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए काटे गए हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से कमीशन के रूप में 300 रुपए से 400 रुपए अधिक लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि बरामद टिकट का अनुमानित कीमत 17,772 पाया गया है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच ईएसआई विनोद कुमार को सौंपा गया। ई टिकट के अवैध कारोबार में घोड़तंबा से कोडरमा में कुछ दिनों पूर्व भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी टिकट के साथ हुई थी।
कोडरमा। बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए इन दिनों छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 20 जनवरी को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के अलग-अलग 99 स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें बिजली चोरी को लेकर 30 लोगों पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि इन सबों पर 2,65,994 रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। बताया गया कि इन सबों पहले से एक लाख 40 हजार 727 रुपये बिजली बिल बाकी था। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 32 स्थानों पर छापामारी हुई। जहां बिजली चोरी को लेकर 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं कोडरमा के 35 स्थानों पर छापामारी हुई जिसमें 9 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसके अलावा डोमचांच के 32 साल में पर रेड हुआ जिसमें बिजली चोरी को लेकर 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने सभी बकाएदारों को अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की बात कही है।
कोडरमा। झारखंड के 62 हजार पारा शिक्षकों को 19 जनवरी 2022 को हेमंत सरकार द्वारा अपने चुनावी वादे को पूरा करने ओर कैबिनेट में ऐतिहासिक मुहर लगाने पर एकीकृत पारा शिक्षक संघ राज्य इकाई के सदस्य वीरेंद्र राय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड सरकार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं तमाम कैबिनेट मंत्री ,मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, वितसचिव एवं कार्मिक सचिव परियोजना निदेशक को सहृदय धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पारा शिक्षक ने अब अपने आप को सम्मान से जिने के लिए गौरान्वित है। बिगत लगभगबी 19 वर्षों से पारा शिक्षकों ने लंबी लड़ाई लड़ी, विधानसभा घेराव, राज्यपाल आवास घेराव, प्रमंडल घेराव, जिला मुख्यालय घेराव, प्रखंड घेराव, मंत्री आवास घेराव, मुख्य मंत्री आवास घेराव, दिल्ली जंतर मंतर घेराव, बाइक रैली, गिरफ्तारी देने, पैदल मार्च इत्यादि विभिन्न प्रकार के संघर्षों से भरे आयोजन करते अपनी मांगों रखते रहे। लेकिन वर्तमान हेमंत सरकार ने उनकी चिरपरिचित मांग को ध्यान में रखकर आत्मचिंतन कर झारखंड के इतिहास में स्वर्ण युग की तरह 19 जनवरी को पारा शिक्षकों से सहायक अध्यापक सेवा स्थाईकरण नियमावली कैबिनेट की मुहर लगा दी। जिससे पारा शिक्षक ही नहीं उनके सभी परिवार में खुशी का महौल है और इसके लिए झारखंड सरकार के आभारी है। नियमावली में कुछ कमी रही है जिसके लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वेतनमान भी हमारी सरकार लागू करगी। पारा शिक्षकों ने मांगो को लेकर जेल तक गए। आज नियमावली कैबिनेट से पास होते देखकर सभी मे खुशी का रंग भरा है। महागठबंधन के वादा पूरा करने पर सरकार को धन्यवाद देने वालों में सहायक अध्यापक विकेंद्र सिन्हा, मनोज यादव, दामोदर यादव, अमित कुमार, संजीव भारती, कैलाश राम,रामू यादव, तनवीर आलम, शाकिब महमूद, वीरेंद्र साव,सीताराम पासवान, रामकृष्ण यादव, मनोज यादव, प्रणब मुरारी, सुखदेव राणा, सुभाष सिंह, प्रदीप गिरी, मनोज राणा, सुरेश यादव, सुरेश गुप्ता, मुकेश तिवारी, राजेश राणा, शंभु यादव, सलीम अंसारी, बलदेव रजक, सुनील यादव, इंद्र देव यादव, रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र दास, पंकज सिंह, राजा बाबू, प्रवीण कुमार, छाया देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, अरचना देवी, बिहारी यादव, अनुराग विश्वकर्मा, सुमन कुमार, शशिरंजन, सुमित कुमार, पवन सिंह आदि शामिल है। लंबे संघर्ष और आंदोलन में शिक्षकों की शहादत के बार झारखंड के पारा शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार 19 वर्षों बाद महागठबंधन और हेमंत की सरकार ने मोहर लगाकर पूरी कर दी। लेकिन 19 जनवरी की शाम जैसे ही यह खबर झारखंड के कोने कोने में पहुंची, जिसके बाद तमाम पारा शिक्षक समुदाय ने अपने खोए शहीद शिक्षकों की शहादत को याद कर उनकी आंखें नम हो गई। आज भले ही नियमितीकरण की मांग पूरी हुई हो पर पारा शिक्षक समुदाय ने अपने जीवन में जो खो दिया उसके कारण आज वह इस उपलब्धि पर पूरी खुशी भी जाहिर नहीं कर पा रहे। हालांकि देखना होगा की सहायक अध्यापक के पद मिलने के बाद अब पद की गरिमा बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें वेतनमान देकर कब अलंकृत करती है।
कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में दूसरे दिन छात्र-छत्राओं में वैक्सीन लेने के लिए काफी उत्साह देखा गया। शीतलहरी में भी बच्चे प्रात: 10 बजे से ही वैक्सीन लेने आ रहे थे। कोडरमा प्रखंड विकाश पदाधिकारी रेशम डुंग-डुंग व अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैक्सीनेशन करवा रहे बच्चों से बातचीत कर छात्र-छत्राओं से टीकाकरण और कोरोना नियमों की पालना करने की अपील की। बीडीओ ने वैक्सीनेशन कराने आए बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चे उत्साह एवं उमंग के साथ कोविड-19 का टीका लगवाएं। इसके साथ अपने-अपने घर, परिवार, रिश्तेदार, चिर परिचितों के बच्चों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। बीडीओ ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 के दोनों टीके तथा कोविड अनुकूल व्यवहार, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग तथा साबुन एवं सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोना जीवन का सुरक्षा कवच है। इसे सभी को आत्मसात करना होगा और अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। तो वही अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने अपील की है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है। जल्द से जल्द अपने नजदीकी वैक्सीनशन सेन्टर पर जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण से ही कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। मौके पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर की शुक्रवार को भी कॉलेज में छात्र-छत्राओं को वैक्सीन दिया जाएगा। शिक्षक प्रतिनिधि प्रोकमलेश कमल, प्रो यूपी सिंह, प्रो आरके गुप्ता, प्रो पीएल यादव, प्रो एसके पटेल, प्रो एसएल जोजो, प्रो नीता कुमारी, प्रो बिपिन यादव, प्रो मो समसुद्दीन, प्रो पीएन सिन्हा, प्रो नित्यानंद पांडेय, प्रो चंदन सिंह, प्रो सबिता कुमारी, प्रो अभिषेक रंजन, मोजिब फैज, विशेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, कालेश्वर यादव, बालेश्वर महतो, लालन कुमार, विजय यादव, नयन कुमार सिंह, नीरज कुमार, बिष्णुदेव यादव सहित सभी कर्मचारी मैजूद थे।
कोडरमा। कोडरमा रेलवे स्टेशन नर 19 जनवरी को प्लेटर्फार्म सेख्या चार पर एक भूली भटकी लड़की को करामद किया है। इस बारे में निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर गस्ती व चेकिंग के क्रम में एक बच्ची को अकेली व सहमी हालत में देखा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिया पटनायक, उम्र 16 वर्ष तथ पता के रुप में पिता बालेश्वर पटनायक, गली नंबर 7 सेसय, थाना सेसय, जिला पूरी, ओडिशा बताया। उसने बताया कि वह घर से कोलकता अपने घर के बगल के चाचा के साथ सिलाई का काम करने जा रही थी, लेकिन अब मेरे चाचा भी नही मिल रहे हैं व मैं भटक कर यहां स्टेशन पर पहुंच गयी हूं। बाद में बच्ची को रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया और चाइल्ड केयर सेंटर कोडरमा की सदस्य पिंकी देवी को रेसुब पोस्ट कोडरमा पर बुलाकर बच्ची को कागजी कार्यवाही कर सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आज डीएवी बरियातू में सभी शिक्षकों और आॅनलाइन जुड़े सैकड़ों विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए आचार्य मुक्तरथ जी ने कहा कि भारत में उपनयन संस्कार की प्रथा बहुत प्राचीन है। उपनयन आज्ञा चक्र को जागृत करने की विधा है। जब बच्चों का कम उम्र में उपनयन होता था, तो उन्हें सूर्यनमस्कार और प्राणायाम की शिक्षा दी जाती थी। जिससे मस्तिष्क में पिनियल ग्रंथि के श्राव को अधिक उम्र तक बरकरार रखा जा सके। उसके सेक्रिएसन को रोका जा सके। यह उपनयन का वैज्ञानिक रहस्य है। पीनियल ग्रंथि दस से बारह वर्ष तक ही कार्यशील रहता है और जब तक यह ग्रंथि कार्यशील रहती है, तब तक बच्चों में असीमित ऊर्जा रहती है। उसमें भय नहीं होता है, उसमें हिचक नहीं होती है। उसका याददाश्त बहुत तेज होता है, उसमें एकाग्रता धारण करने की क्षमता बहुत रहती है। लेकिन जैसे-जैसे पिनियल ग्रंथि का ह्रास होता जाता है, इन सभी क्षमताओं में कमी आने लगती है। इसी क्षय को रोकने के लिए हिंदुस्तान में उपनयन संस्कार की विधा आज भी जाग्रत है। पर बहुत कम। आज डीएवी बरियातू में स्वामी मुक्तरथ और अवनीश कुमार तथा रजनीश के निर्देशन में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सूर्यनमस्कार के अभ्यासों को किया। इसके साथ ही डीएवी हेहल, डीएवी नीरजा सहाय, डीएवी पुंदाग और डीएवी गांधीनगर के शिक्षक और हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक ने सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया। आज सत्यानंद योग मिशन का 51,000 सूर्यनमस्कार का लक्ष्य पूरा हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक पश्चिमी एमके सिन्हा, निदेशक पूर्वी एसके सिन्हा, बरियातू डीएवी के प्राचार्य विनय पांडे, नीरजा सहाय डीएवी के प्राचार्य टीके मिश्रा और एसआर डीएवी पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्रा का बहुत बड़ा सहयोग मिला।
गुमला। जारी पुलिस ने जारी कांड संख्या 19/21 व आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में चार पिस्तौल के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गुरुवार को एसपी ऐहतेशाम वकारीव ने अपने कार्यालय परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जारी थाना में दर्ज कांड संख्या 19/21 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी जारी अमर पोद्दार व सशस्त्र गार्ड के जवानों ने छापामारी अभियान चलाया। गठित दल ने थाना क्षेत्र के जरडा गांव पहुंचकर छापामारी आरंभ किया तो शाहरूख आलम पिता कुतुबुद्धीन आलम को पकड़ा। जिसके कमर से पुलिस ने एक देशी कट्ठा व तीन जिंदा गोली बरामद किया। गिरफ्तार शाहरुख आलम से पूछताछ के बाद उसके बताये अनुसार ग्राम बरवाडीह के महबुब खान पिता सबीर खान के घर छापामारी की गई। जिसमें महबुब ने बताया कि उसके पास एक देशी कट्ठा पिस्तौल है। जिसे वह इफ्तेखान पिता रहीम खान को रखने दिया है जो उसके पुराने घर में रहता है। उसके बताये अनुसार छापामारी कर हथियार के साथ एक मिसफायर गोली बरामद किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शाहरुख के बताये अनुसार सीसी करमटोली गांव में दीपक चीक बड़ाईक पिता परशुराम बड़ाईक के घर पर छापामारी की गई। जहां दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि उसके पास एक देशी कट्ठा है जिसे वह संजय चीक बड़ाईक के घर पर रखा है। जहां जाकर छापामारी करते हुए दीपक व संजय को हथियार के साथ पकड़ा गया। इसके पश्चात शाहरुख द्वारा दी गई जानकारी के अनुरूप सिंगपुर गांव के विनय एक्का पिता स्व रूबेन एक्का के घर पर छापामारी की गई। जहां विनय एक्का ने बताया कि कुछ माह पूर्व सिंगपुर में शादी समारोह के क्रम में झगड़ा हुआ था। जिसमें शाहरुख आलम के द्वारा हथियार लाकर फायर किया गया था। जिसे मैंने लुटकर रख लिया था। जिसे बाद में अपने दोस्त ग्राबियल कुजूर पिता पात्रिक कुजूर जनावल नवाटोली चैनपुर निवासी को रखने दिया था। जिसे छापामारी कर ग्राबियल के किचन रूम से बरामद किया गया और दोनों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी दल में पुअनि अमर पोद्दार, पुअनि अजय रजक, पुअनि दीपक कुमार रौशन, पुअनि उज्जवल कुमार गौरव, हवलदार मुरली प्रसाद यादव, हलिम अंसारी सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। वहीं एक अन्य मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में जारी पुलिस ने तीन अभियुक्त खुदबुद्धीन आलम, शहबाज आलम व आमिर आलम को गिरफ्तार किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.