Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भू माफियाओं के खिलाफ एकजुट हुआ आदिवासी समाज
Published / 2022-01-21 14:51:35
भू माफियाओं के खिलाफ एकजुट हुआ आदिवासी समाज

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21 जनवरी 2022 को भू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किए जाने के खिलाफ शतरंजी बगीचा में सुश्री मदिया तिर्की की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में खाता संख्या 122 के प्लॉट संख्या 696 कुल रकबा 1 एकड़ 63 डिसमिल, प्लॉट संख्या 1002 कुल रकबा 3 एकड़ 37 डिसमिल एवं प्लॉट संख्या 1005 कुल रकबा 13 डिसमिल परती कदीम जमीन पर भू -माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों एवं ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इस बैठक में कहा गया कि किसी भी कीमत पर भू माफियाओं को इन जमीनों को नहीं लेने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो भू माफियाओं को ग्रामीणों और आदिवासी समाज सबक सिखायेगा। साथ ही शतरंजी बस्ती जिसे एचईसी द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था और जिसके एवज में एचईसी के द्वारा 145 विस्थापित परिवारों को बसाने हेतु 1959-60 में नया शतरंजी बसाया गया, लेकिन एचईसी द्वारा इन विस्थापितों को जमीन का गलत कागज दिया गया, यही कारण है कि आज भी विस्थापित परिवार के लोग उस जमीन के सही कागजात को लेकर एचईसी प्रशासन और अंचल कार्यालय के बीच दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश है इस संबंध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर जल्द ही एचईसी प्रशासन एवं जिला प्रशासन से मिलेंगे और विस्थापितों को जो गलत पट्टा दिया गया है उस पर सुधार करने हेतु आग्रह करेंगे े इसके साथ ही वहां उपस्थित सभी लोगों ने गैरमजरूआ जमीन को बचाने का संकल्प लिया तथा भू माफियाओं द्वारा अबे ध्यान से जमीन लूट लिए जाने के खिलाफ एकजुट रहने का भी संकल्प लिया इस बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी महासभा के संयोजक सह पूर्व मंत्री श्री देव कुमार धान, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्रीमती गीताश्री उरांव, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष श्री प्रेमशाही मुंडा, झारखंड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री अंतू तिर्की, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति हटिया के अध्यक्ष अजीत उरांव, आदिवासी अधिकार मंच के महासचिव प्रफुल्ल लिंडा, सुशीला सामंत, पूर्व पार्षद धरमू लिंडा, बुधवा मुंडा, पूर्व मुखिया निकोलस एक्का, पार्षद निर्मला गाड़ी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

2 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Published / 2022-01-21 12:38:21
2 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सिमरिया। अनुमंडल क्षेत्र के पत्थलगड़ा पुलिस ने शुक्रवार को 2 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार तस्करों में तेतरिया निवासी ओम प्रकाश कुमार, लेम्बोईया निवासी पिंटू कुमार और सदर थाना क्षेत्र के लोवगड़ा निवासी प्रभात कुमार वर्मा का नाम शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त किया। जिसके डिक्की में 2 किलो अफीम बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से पांच मोबाइल फोन और दो स्कूटी भी जबकि है।एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लेंबोइया तेतरिया सड़क पर कुछ अफीम तस्कर सक्रिय हैं और अफीम की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जैसे ही मौके पर पहुंची, वैसे ही तस्कर भागने लगे। जिसे पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा और प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी रोहित साव, एसआई बमबम कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

मृतक के परिजन को मिला एक लाख का चेक
Published / 2022-01-21 12:37:55
मृतक के परिजन को मिला एक लाख का चेक

पाकुड़। शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह ने अमड़ापाड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना में मृतक विकास घोष के परिजनों को एक लाख का चेक दिया। साथ ही शौक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। डीडीसी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। मृतक के परिजनों को 20 किलो चावल, 5 -5 किलो चुड़ा, चना मुड़ी 2 किलो गुड़ 2 किलो आदि दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी उपस्थित थे।

जिले में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की होगी साफ-सफाई : डीडीसी लोकेश मिश्रा
Published / 2022-01-21 10:57:13
जिले में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की होगी साफ-सफाई : डीडीसी लोकेश मिश्रा

कोडरमा। 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों एवं सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। उप विकास आयुक्त ने 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से लिये और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समारोह में सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोडरमा जिले में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा का विशेष रूप से साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों एवं पूरे शहर की साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराएंगे। झंडोतोलन का कार्यक्रम : उपायुक्त आवास में पूर्वाह्न 8.00 बजे, बागीटांड स्टेडियम, कोडरमा में झंडात्तोलन का समय पूर्वाह्न 9:00 बजे, समाहरणालय परिसर पूर्वाह्न 10:10 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्वाह्न 10.15 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय-10.20 बजे, जिला परिषद् कार्यालय पूर्वाह्न 10.25 बजे, अनुमंडल कार्यालय पूर्वाह्न 10:30 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पूर्वाह्न 10.35 बजे, नगर पंचायत कार्यालय कोडरमा पूर्वाह्न 10.40 बजे, वन प्रमंडल कार्यालय पूर्वाह्न 10.45 बजे, समाहरणालय समीप स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण पूर्वाह्न 10.50 बजे, गांधी चौक कोडरमा अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण पूर्वाह्न 10.55 बजे व पुलिस लाइन पूर्वाह्न 11:20 बजे होगा। डोमचांच स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच, अंचल अधिकारी डोमचांच, थाना प्रभारी डोमचांच, नगर प्रशासक डोमचांच नगर पंचायत समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में इनकी रही उपस्थिति : बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, जिला नजारत उप समाहर्ता जयपाल सोय व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अविलंब हो भुगतान : माकपा
Published / 2022-01-21 10:55:33
सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अविलंब हो भुगतान : माकपा

बेरमो /गोमिया। माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने उपायुक्त बोकारो व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कहा 4-5 माह से बकाए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अविलंब भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा पिछले 4-5 महीने से गोमिया प्रखंड के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सरकार द्वारा मिलने वाले वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य पेंशन का भुगतान लंबित है। उस वक्त जब कोरोना के तीसरी लाल की वजह से लॉकडाउन की परिस्थिति है तब एक तरफ लोगों का जीवन मुश्किल से गुजर रहा है वहीं दूसरी तरफ असहाय गरीब व वृद्ध लोगों को जिन्हें वृद्धा अथवा विधवा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सरकार की ओर से मिला करता था जिससे उनका जीवन यापन होता था, भुगतान नहीं होने से उन्हें भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग किया है कि अविलंब स्वयं हस्तक्षेप कर जो भी समस्या हो उसे दूर करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाले वृद्धा अथवा विधवा पेंशन का भुगतान अविलंब किया जाए ताकि उन असहाय लोगों को जिन लोगों को इसका लाभ मिल रहा है , उनको राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि जो असहाय लोग अपने जीवन यापन के लिए इसी पेंशन पर निर्भर हैं आज चार-पांच महीनों से पेंशन नहीं मिलने की वजह से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वह दाने-दाने के लिए मोहताज है।

शुल्क घटाने का विरोध : निजी लैब संचालक आज नहीं करेंगे कोरोना जांच
Published / 2022-01-21 03:48:08
शुल्क घटाने का विरोध : निजी लैब संचालक आज नहीं करेंगे कोरोना जांच

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की ओर से निजी लैब में कोरोना जांच शुल्क घटाए जाने का फैसला निजी लैब संचालकों को रास नहीं आया। इसको लेकर निजी लैब संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। रांची के निजी लैब संचालकों ने गुरुवार रात इसको लेकर करमटोली के आईएमए भवन में आपात बैठक की। बैठक में सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई गई। साथ ही इसके विरोध में निजी पैथलैब संचालकों ने शुक्रवार को कोरोना जांच नहीं करने का भी ऐलान किया। आईएमए भवन में निजी लैब संचालकों की बैठक में अधिकतर ने कहा कि 300 रुपये में जांच करने में ने असमर्थ हैं क्योंकि इतनी कम राशि में उन्हें नुकसान उठाना होगा। लैब संचालकों का कहना था कि सरकार 300 रुपये में जांच करना चाहती है तो उन्हें प्रति जांच 200 रुपये सब्सिडी दे। जांच में न केवल किट का खर्च होता है बल्कि मशीन में करोड़ों का इंवेस्टमेंट में होता है। उन्हें कर्मचारियों की सैलरी ( कोरोनाकाल में ज्यादा देना पड़ रहा है), बिजली बिल, अन्य मेंटेनेंस पर भी खर्च करना पड़ता है। साथ ही निजी लैब संचालक कम मात्रा में हजारों की संख्या में किट खरीदते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिक मात्रा (लाखों की संख्या) में किट लेने वालों की तुलना में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। रांची में निजी लैब संचालकों ने कहा कि इस बाबत निजी लैब संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलकर अपनी समस्याएं बताएगा। लैब संचालकों ने कहा कि सरकार ने रैपिड एंटीजेन टेस्ट का शुल्क 50 रुपये तय किया है; जबकि बाजार में रैट किट 250-350 रुपये की आती है। लैब संचालकों को इस पर प्रति किट 90 रुपये एवं टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में कोई भी लैब 50 रुपये में रैपिड एंटीजेन जांच कैसे कर सकती है। बैठक में जे शरण, एन शरण, माइक्रोप्रैक्सिस आदि निजी लैब के प्रतिनिधि शामिल थे।

कुंदन पाहन को झटका, जमानत अर्जी खारिज
Published / 2022-01-20 18:05:16
कुंदन पाहन को झटका, जमानत अर्जी खारिज

टीम एबीएन, रांची। सरेंडर कर चुका नक्सली कुंदन पाहन को झटका लगा है। अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी खारिज कर दी है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद बीते 17 दिसंबर को 12 जनवरी तक के लिए अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन 12 जनवरी को अदालत नहीं बैठी और अगली तारीख 20 जनवरी निर्धारित की गई थी। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ईश्वर दयाल किशोर ने कहा कि मेरे मुवक्किल पर सीधा आरोप नहीं बन रहा है, इसको देखते हुए उसे जमानत की सुविधा प्रदान की जाए। इसका विरोध एनआईए के विशेष लोक अभियोजक ने किया था। बता दें कि कुंदन पाहन ने पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड से जुड़े स्पेशल एनआईए कांड संख्या 1/17 मामले में बीते 10 जून को जमानत याचिका दाखिल की थी। इस मामले में वह 2017 से लगातार जेल में हैं। इसी मामले में सूबे के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर भी जेल में हैं। रमेश सिंह मुंडा की हत्या 9 जुलाई 2008 को हाईस्कूल बुंडू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान गोली मारकर कर दी गई थी।

टेरर फंडिंग : 14 फरवरी तक के लिए होटवार जेल भेजे गए महेश अग्रवाल
Published / 2022-01-20 18:02:52
टेरर फंडिंग : 14 फरवरी तक के लिए होटवार जेल भेजे गए महेश अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार आधुनिक पावर कंपनी के एमडी महेश अग्रवाल को अदालत ने 14 फरवरी तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया है। इससे पूर्व गुरुवार को एनआईए टीम ने आरोपी को एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में पेश किया। साथ ही पूछताछ के लिए तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन दिया। इस पर अदालत ने कहा कि किस ग्राउंड पर रिमांड लेना चाह रहे हैं, पूरी दस्तावेज प्रस्तुत करें। रिमांड आवेदन पर दूसरे दिन सुनवाई होगी। पेशी के दौरान अदालत ने आरोपी से पूछा कि सब ठीक है। इस पर आरोपी ने कहा कि कुछ दिनों से बीपी लो रह रहा है। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद बीपी लो हो जाता है। सुनवाई पश्चात आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। एनआईए टीम ने आरोपी को मंगलवार को कोलकाता में गिरफ्तार किया था। बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया। मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने महेश अग्रवाल की क्वैसिंग याचिका मंगलवार को खारिज कर दी है। अर्थात् उस पर लगी सभी तरह के रोक को हाईकोर्ट ने हटा लिया। याचिका खारिज होने के कुछ घंटे बाद ही एनआईए टीम ने आरोपी को धर दबोचा था।

झारखंड : अब 300 में RT-PCR और 50 रुपए में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
Published / 2022-01-20 17:27:27
झारखंड : अब 300 में RT-PCR और 50 रुपए में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर घटा दी गई है। अगर आप किसी निजी लैब में आरटी पीसीआर टेस्ट (RT PCR Test Rate) कराना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 300 रुपए देने होंगे। जबकि रैपिड एंजीटन टेस्ट (Rapid Antigen Test Rate) के लिए सिर्फ 50 रुपए देने होंगे। दरअसल, RT-PCR TESTING KIT EXTRACTION KIT और VTM KIT (आरटी पीसीआर टेस्टिंग किट) के मूल्यों में लगातार गिरावट आयी है। इसके बाद कई राज्यों ने पूर्व में निर्धारित जांच शुल्क में कमी की है। इसकी समीक्षा के बाद झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने भी संशोधित जांच दर जारी कर दी है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। अगर आप अपने घर पर ही सैंपल देना चाहते हैं तो आपको RT-PCR और रैपिड एंटीजन की तय दर के अतिरिक्त 100 रुपए देने होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण सिंह के हवाले से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी जानकारी सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन और निजी लैब को दे दी गई है। बता दें कि निर्दलीय विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच दर घटाने का आग्रह किया था। उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच दर को 400 रुपए से घटाकर 200 रुपए करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि घर पर एक से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने पर अलग-अलग सर्विस चार्ज न लिया जाए। साथ ही सर्विस चार्ज को 150 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया जाए। बता दें कि राज्य में हर दिन औसतन 55 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें काफी लोग ऐसे हैं जो निजी लैब में जांच करा रहे हैं। चूंकि इस बार बहुत तेजी से कोरोना का संक्रमण हुआ है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जांच की संख्या में तेजी आने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...