टीम एबीएन, रांची। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड इकाई की ओर से आगामी 30 जनवरी को स्कूलों को खोलने के लिए एकदिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन प्रेस क्लब में किया जा रहा है। इस विचार गोष्ठी में पासवा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। सोशल डिस्टेसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है इसके माध्यम से राज्य में स्कूलों को खोलने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने आज बताया कि झारखंड में पिछले 22 महीने से पूरे राज्य में स्कूल बंद है, वहीं कुछ समय के लिए 5वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल खुले थे, लेकिन महीने-दो महीने में ही एक बार से स्कूलों को बंद कर देना पड़ा, अब स्थितियां भी तेजी से सामान्य हो रही है और बाजार, मॉल और सिनेमा हॉल खुल गये है, ऐसे में सिर्फ स्कूलों को ही बंद रखना उचित नहीं है। पासवा स्कूल खोलने को लेकर अगर जरुरत पड़ी तो सड़कों पर उतरने को भी तैयार है। प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए राज्य सरकार को अब स्कूल खोलने पर अविलंब निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि ओर जहां बोर्ड परीक्षाएं होने वाली है, वहीं अन्य क्लास की वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित की जानी है, ऐसे में बिना पढ़ाई कराये, बच्चों को सिर्फ दूसरी कक्षा में प्रोन्नति दे दिये जाने से उनके ज्ञान-अध्ययन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश महासचिव डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पासवा की ओर से स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अलावा मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव समेत अन्य अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया है एवं अनुरोध किया गया है कि कक्षा नर्सरी से ऊपर तक के बच्चों का स्कूल खोला जाए भले ही एक क्लास रुम में 10 ही बच्चों को बैठाया जाए।
टीम एबीएन, हजारीबाग।विष्णुगढ़ में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने जमकर उत्पात मचाया। प्रखंड के खरकी में नक्सलियों ने जियो कंपनी के मोबाइल टॉवर के शेल्टर रूम को बम से उड़ा दिया। नक्सली रात 10 बजे मोबाइल टॉवर के पास पहुंचे और टॉवर के शेल्टर रूम में बम प्लांट कर विस्फोट से उड़ा दिया। रात में तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। सुबह जब लोग घटनास्थल पहुंचे तो मोबाइल टॉवर के शेल्टर रूम को क्षतिग्रस्त पाया। वहीं, मोबाइल टॉवर के बगल में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरकी परिसर और मड़मो पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में भी काला झंडा लगा दिया। यहां मिले पर्चा में इसमें गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किसान दा एवं उनकी पत्नी शीला मरांडी को बिना शर्त रिहा करने तथा सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की बात कही गई है।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विद्याभूषण राम के नेतृत्व में करियातपुर स्थित एक मकान में छापामारी की गई। जहां कालाबाजारी के मकसद से एक कमरे में रखा हुआ एफसीआई जन वितरण प्रणाली का 53 पैकेट चावल, 183 खाली बोरा, एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया गया है। चावल का बोरा बदलकर प्लास्टिक के पीला पैकेट में रखा गया था। जिसे कारोबारी डीलर बगोदर, बरही जीटी रोड भेजकर बेचता था। पुलिस ने कारोबार में शामिल संजय कुमार मेहता, पुरुषोत्तम कुमार, मुन्ना कुमार और अंकित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर बुधवार को केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया गया। इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से पुराने मकान के एक कमरे में रखा गया गरीबों का निवाला एफसीआई का 53 पैकेट चावल को रिकवर कर थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कारोबारी सह जन वितरण प्रणाली डीलर संजय कुमार मेहता समेत चार अन्य कारोबारियों के खिलाफ इचाक थाना कांड संख्या 21/22 के धारा 07 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। जबकि डीलर के एक करीबी को निजी मुचलके पर 24 घंटा बाद हाजत से छोड़ दिया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोराबादी मैदान के पास अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें अपराधी कालू लामा की मौत हो गयी है। अपराधी कालू लामा कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हाल के दिनों में ही वह जेल से बाहर निकला था। अपराधी कालू लामा का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर आये अपराधियों ने कार सवार पर फायरिंग की। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की गोली लगी थी। इसमें अपराधी कालू लामा को गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन और अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। मौके पर सिटी डीएसपी अमित कुमार, लालपुर थानेदार राजीव कुमार, सहित कई पुलिस अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। रांची पुलिस ने बीते 20 अप्रैल 2020 को बरियातु स्थित जोगो पहाड़ से कुख्यात अपराधी कालू लामा को उसके छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से देशी आॅटोमेटिक पिस्टल, देशी कट्टा, तीन गोलिया, एक मिसरफायर गोली, मोबाइल सहित अन्य समान बरामद किया था। गौरतलब है कि कालू लामा बीते 16 अप्रैल 2020 की दोपहर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उल्लेखनीय है कि जिस इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है। वह राजधानी का हाई सिक्योरिटी जोन है। इस स्थान के आसपास करीब एक किमी के रेडियस में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रांची के डीसी-एसएसपी का आवास व कार्यालय समेत कई वरिष्ठ अफसरों का घर है।
रांची। 26 जनवरी को अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ प्रांतीय इकाई झारखंड प्रांत की ओर से परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज का जन्मदिन मनाया गया। रांची रेलवे स्टेशन के समीप परिसंघ के कार्यालय में उनके जन्मदिवस को जस्टिस डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें परिसंघ के झारखंड प्रांत के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। साथ ही संविधान निमार्ता बाबा भीमराव अंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया। मौके पर झारखंड प्रांत प्रदेश अध्यक्ष एल.एम उरांव ने डॉ उदित राज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने परिसंघ की स्थापना कर एससी एसटी के हक अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि परिसंघ आरक्षण सहित समाज के सर्वांगीण विकास और स्वरोजगार को लेकर सक्रिय है। साथ ही उन्होंने लोगों को एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर प्रेमा तिर्की, विनय हेंब्रोम, अनिल कच्छप, कोरनेलियुस मिंज, प्रदीप तिर्की, अरुण खलखो, अल्बर्ट लकड़ा, लालदेव उरांव, राजू खोया सहित अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में तथा कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट मानवता के अंतर्गत असहाय, गरीब, जरूरतमंद एवं इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए इससे प्रभावित लोगों को मदद करने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने बढ़-चढ़ कर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। ऐसे जरुरतमंदों को जहां एक ओर कड़ाके की ठंड से काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आर्थिक रूप से भी वे लोग काफी परेशान है। उनकी इस परिस्थिति को देखते हुए कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी ने जिले के कई सामाजिक संगठनों से जरुरतमंदों की मदद करने की अपील की है। इस क्रम में आज गुरुवार को होली फैमिली अस्पताल एवं जिवोद्या संस्थान में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा वहां रह रहे मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं होली फैमिली अस्पताल के सामान्य वार्ड में इलाजरत गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच इस ठंड से बचने के लिए कंबल, दवा एवं फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज विरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मानसिक रोगियों को दवा से अधिक प्यार की जरुरत है। इनके साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिवोदया के द्वारा मानसिक रोगियों की सेवा किया जाना अत्यंत ही सराहनीय है तथा उनका यह नेक कार्य हम सबों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। प्रधान जिला जज ने कहा कि समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगो की हर संभव सहायता के प्रति प्राधिकार कृत संकल्पित है तथा ऐसे लोगों को सहयोग कर विशेष आत्म संतुष्टि होती है। प्रधान जिला जज ने जिवोदया संस्थान एवं होली फॅमिली अस्पताल में इलाजरत महिलाओं से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहायता किये जाने का आश्वासन दिया। मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार, बाल कल्याण समिति के पूव अध्यक्ष रूपा सामंता, उपमुखिया सह समाजसेवी महेंद्र यादव, होली फैमिली अस्पताल की डॉक्टर अब्दुल्ला, डॉक्टर त्रिलोक, डॉक्टर अल्फो, सिस्टर सुषमा, सिस्टर रोस्मी, सिस्टर मोरिया, सिस्टर मर्लिन, सिस्टर सोमा, जियोद्य संस्थान की सिस्टर रौनिटा, न्यायलय कर्मी शंकर प्रसाद, प्रकाश लाल, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार सिन्हा, पीएलवी पाण्डेय शेखर प्रसाद, सुभाष मिस्त्री आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल्स प्रक्षेत्र एफ के क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि डीएवी झारखंड जोन एफ के क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा कि हम भाग्यवान हैं कि हमें डीएवी सीएमसी के प्रधान पूनम सूरीजी, निदेशक जेपी सूरजी तथा क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हाजी जैसे मार्गदर्शक मिले हैं। इनके कुशल मार्गदर्शन में डीएवी के विद्यार्थी देश-दुनिया में सफलता के परचम लहरा रहे हैं। हम सबको वर्तमान की चुनौतियों का सामना मजबूती से करना होगा। उन्होंने ऋगवेद की ऋचाओं के माध्यम से सबको संगठित रहकर देश हित में काम करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि हम अपना काम संपूर्ण समर्पण के साथ करके अपने गणतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। मनोज कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। यह सब डीएवी के प्रधान पूनम सूरी तथा निदेशक जेपी सूरजी के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है। डीएवी के झारखंड के विद्यार्थी हर तरह की गतिविधियों में भाग लेकर और पुरस्कार जीतकर अपनी योग्यता का परिचय देते रहे हैं। इसका श्रेय विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी जाता है, जो हर स्थिति - परिस्थिति में ढलकर अबाध गति से शिक्षा की ज्योति जलाए रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ग्रोवर को भी याद किया, जिनके अथक परिश्रम ने डीएवी संस्था को नई ऊंचाई दी। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने संगीत शिक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाठक के साथ विजयी विश्व तिरंगा प्यारा देशभक्ति गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनीति विज्ञान के शिक्षक कुमार कुशाग्र और हिंदी शिक्षिका मीनू पाठक ने भावपूर्ण कविता पाठ किया ।साथ ही यह समारोह विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन भी आयोजित किया गया, जिनमें उन्होंने ड्राइंग, देशभक्ति गीत, नृत्य, अभिनय, भाषण आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती इंदिरा घोष ने किया। अंत में राजश्री मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अर्चना प्रिया, सुजाता झा, स्नेहा रॉय, ललिता कुमारी, निशु पांडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह आॅनलाइन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन व भारत माता पूजन करते हुए ध्वजारोहण किया। उन्होंने 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत गणतंत्र भारत का है। हमें अपने संविधान के मौलिक अधिकार के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जिससे कि यह देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा सके। उन्होंने शहीदों एवं वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, सारी दुनिया में भारत को आज नई पहचान मिल रही है। साथ ही विद्यालय के सचिव नारायण सिंह ने 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं आॅनलाइन शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद, सहशिक्षा, पर्यावरण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास की भावी योजना के बारे में भी बताया। आॅनलाइन कार्यक्रम में विद्यालय के भैया -बहनों ने संस्कृत बौद्धिक, हिंदी बौद्धिक, अंग्रेजी बौद्धिक समूह गीत, समूह नृत्य आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार सह सचिव सुषमा सुमन सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी तथा बच्चु बाबू विद्यालय के भैया-बहनें, आचार्य, बंधु-भगिनी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। आॅनलाइन कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू एवं मंच संचालन विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार के निर्देशन में बहन ज्योत्सना और अनशिका एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आचार्य रामानुज पांडे, शैलेश कुमार, विजय कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार नवीन, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, प्रभात सौरभ, कुमार मुरलीधर, पवन कुमार शर्मा, बिरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार डे, शर्मिष्ठा साहा, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, अर्चना सिन्हा आदि आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी पश्चिमी जोन के रिजनल डायरेक्टर एमके सिन्हा ने स्वामी मुक्तरथ को शॉल भेंट करते उनका स्वागत किया। डीएवी के वृहद सभागार में मुख्य अतिथि आचार्य मुक्तरथ ने 150 शिक्षक, 200 एनसीसी कैडेट के छात्र और 50 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, मनुष्य के विकास का आधार है स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य का साधन है योग। आचार्य मुक्तरथ विद्यार्थियों से देश हित में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विद्या ऐसी हो जो आपको नेक इन्सान के रूप में खड़ा कर दे। राष्ट्रहित की भावना आप में कूट-कूट कर भरी हो। देश के उस प्रहरी को आपकी ताकत चाहिये जिसके भरोसे आप चैन की नींद सोते हैं। हम उनका कर्ज नहीं चुका सकते पर उनका मनोबल तो बढ़ा ही सकते हैं।आज हमारा देश हर तरफ तरक्की कर रहा है इसमें आप की अच्छी पढ़ाई,स्वास्थ्य और ईमानदारी देश को समृद्ध भारत बनाएगा। प्राचार्य एमके सिन्हा ने स्वामी जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि डीएवी हेहल आचार्य जी का आभारी है जिनका हमेशा योगदान मुझे मिलते रहता है। उन्होंने कहा इस बात का डीएवी परिवार को बहुत गर्व है कि स्वामी मुक्तरथ भारत के प्रतिष्ठित मनोचिकित्सा केंद्र सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ साईकेट्री के इथिकल कमिटी के सदस्य हैं। बताते चलें कि आचार्य मुक्तरथ सत्यानंद योग मिशन, रांची के अध्यक्ष हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.