मुहर्रम को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठकदिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देशएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने की। संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला ने सभी समुदाय के लोगों और शांति समिति सदस्यों को आपसी भाईचार और प्रेम सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देकर इसकी सूचना पुलिस को दें किसी भी स्थिति में कानून को अपने अपने हाथों में लेने का प्रयास न करें। अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा की हुसैनाबाद जो आपसी भाईचारे की परम्परा बना हुआ है, उस भाईचारा को कायम रखना आप दोनों समुदाय के लोगों का दायित्व बनता है।मौके पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, डॉ एजाज आलम, लोकनाथ केशरी, हसनैन जैदी, अमीन खान, पूर्व पार्षद नजीर अहमद, सुहैल आलम, नजिर अहमद, लोकनाथ केशरी, अजय प्रसाद गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, वार्ड पार्षद अनवर आलम, अभिमन्यु कुमार, आनंद कुमार, शम्भू कुमार, सरवरी बीबी, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, सोनू कुमार चंद्रवंशी, तक्की हुसैन रिजवी, सुदेश्वर राम,बिजली विभाग के सहायक जितेंद्र ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।
पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतोसीसीएल लातेहार के आंदोलन स्थल से किया गया था गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज दोपहर लगभग 02:00 बजे आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं एवं लिखित शर्तों के साथ रिहा किया गया।गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने बालूमाथा थाना परिसर में अपना जमकर विरोध दर्ज किया। जिसे प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ाते जा रही थी। अंततः एक दिन बाद रिहा करना हुआ। रिहाई के साथ समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला। रिहाई के उपरांत श्री महतो ने अपने समर्थकों के साथ बालूमाथा चौक में स्वर्गीय रामकुमार भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लातेहार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कड़ी निगरानी के बीच उन्हें जिला सीमा तक पहुंचाया।राजधानी रांची पहुंचने के बाद श्री महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मगध परियोजना, सीसीएल क्षेत्र लातेहार में लंबे समय से अवैध उत्खनन एवं अनियमित परिवहन का कार्य जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने से तीन स्थानीय बच्चों की दुखद मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र की जनसमस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।श्री महतो ने कहा कि मृतक परिवारों को न्याय, उचित मुआवजा तथा स्थानीय लोगों की लंबित मांगों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने संजय सर्राफ को की सम्मानितटीम एबीएन, रांची। हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय सर्राफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र की प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं विशेष ज्ञान पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा के स्रोत होते हैं। संजय सर्राफ विगत दो दशकों से रांची के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक, मीडिया एवं जनसेवा से जुड़े संस्थानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संजय सर्राफ ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस संस्थान में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आकर सदैव मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा तथा सकारात्मक प्रेरणा की अनुभूति होती है।उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान विश्व बंधुत्व, मानवता, सेवा, नैतिक मूल्यों और विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य कर रहा है, जिससे समाज में सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागृति का वातावरण निर्मित हो रहा है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्मकुमारी बहनों एवं गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति रहीं।
आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने अनुमंडल के इंटर व मैट्रिक के टॉपरों को सम्मानित कियाएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को खादी ग्रामोद्योग के निकट उदयनाथ विश्वकर्मा कम्प्लेक्स परिसर में अनुमंडल स्तरीय प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर ने की। संचालन कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य उपाधीक्षक सही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस.के. रवि, एसबीआइ के सेवानिवृत्त डीजीएम संजय कुमार गुप्ता आदि ने सरस्वती माता व आचार्य सिद्धेश्वर पाठक की तसवीर के समक्ष दीप जलाकर किया।फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर व सचिव व अधिवक्ता आलोक कुमार ने उनकी जीवन व फाउंडेशन द्वारा की जा रही कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक रोड स्थित पंच मंदिर सरोवर पार्क के उत्थान के लिए मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष को 15 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा मैट्रिक व इंटर कॉलेज के टॉपरों को प्रशस्ति पत्र व शिक्षण किट बैग देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता को लेकर सभी प्रतिभागियों के बीच फलदार व छायादार पौधे वितरण किये गये। सभी प्रतिभागियों को उक्त पौधों को अपनी-अपनी माँ के नाम संवर्धित व संरक्षित करने की बात कही गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतरता अति आवश्यक है। आप सभी को लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का हौसला अफजाई हुआ है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ती है, जो सफलता का मूलमंत्र है। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व डीजीएम संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश का भविष्य तभी बेहतर होगा, जब आपका वर्तमान संघर्षशील होगा।जिन बच्चों को सम्मानित किया गयासाक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी, अंशु कुमारी मरियम आलिया, नासरीन परवीन, सुगंधा कुमारी, सुरभि कुमारी, विवेक कुमार, अनुराधा कुमारी, प्रेम गिरी, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, अंजली कुमारी, अनुज कुमार, रेशम कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान सिंह, दृष्टि सिंह, अलीशा फातमा, सब्बे नूर, आकिब खान, विवेक कुमार, आयुष कुमार विश्वकर्मा, अनन्या प्रिया, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार पाल, प्रेम प्रकाश गौतम,आर्य सिंह आदि का नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह, डॉ शिवकुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार चौधरी, उदयनाथ विश्वकर्मा, धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ निरंजन प्रसाद, बबलू कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, हर्ष अंशुमान, चंदन कुमार, प्रिया सिंह आदि मौजूद थे।
हुसैनाबाद में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसहर मानव रहे निरोग, रोज करें योग" थीम पर हुए कार्यक्रमएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के साथ हर मानव रहे निरोग, स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग का संदेश दिया गया। अनुमंडल मुख्यालय के कर्पूरी मैदान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। हुसैनाबाद के एसडीओ समीर अलफ्रेंड मुर्मू ने भी योग में भाग लिया। उन्होंने कहा, योग भारत की प्राचीन विरासत है जो अब विश्व कल्याण का माध्यम बन चुकी है। यह तनावमुक्त जीवन और स्वस्थ समाज की कुंजी है। अनुमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए।जवाहर नवोदय विद्यालय लंगरकोट, सरकारी डिग्री कॉलेज झरहा और एके सिंह डिग्री कॉलेज जपला में एनएसएस के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और समता स्कूल सहित सभी विद्यालयों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह शारीरिक ही नहीं, मानसिक शक्ति भी देता है।सरकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार ने बताया, "संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। पहला योग दिवस 2015 में मनाया गया। 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन है और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक है।
आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू ने निर्मल महतो चौक में दीप प्रज्ज्वलित किया। आजसू के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू के तत्वावधान में रांची स्थित निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र आजसू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और झारखंडी अस्मिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आजसू आंदोलन के प्रेरणास्रोत एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया। निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन के 41 वर्षों की संघर्षशील यात्रा को नमन किया गया। छात्र आजसू के नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही झारखंड के हक, अधिकार, पहचान और युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष किया है।संगठन का 41वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए नये उत्साह, ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। छात्र आजसू आने वाले समय में छात्र-युवा हितों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकतार्ओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव अंजू तिर्की, राजेश सिंह, सक्षम झा, अनुष्का सिन्हा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सौरभ यादव, खुशबू, रवि रोशन, राज दुबे, ईश्वर चंद्र, अमित इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
जगदंबा मां सरस्वती की स्मृति दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में मनाया गयाएबीएन सोशल डेस्क। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम अध्यक्ष जगदंबा मां की स्मृति दिवस के पूर्व सप्ताह पर चौधरी बगान, हरमू रोड रांची में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में कार्यक्रम किया गया।दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चिन्मय मिशन के सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि जगदंबा सरस्वती ने 14 वर्ष की छोटी आयु में अपना जीवन संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के साथ जन कल्याण व विश्व सेवा में लगाया। जिसके फलस्वरूप आज संस्थान के हजारों सेवा केंद्र मानव के कल्याण एवं जीवन में चरित्र निर्माण का कार्य कर रहे हैं। ब्रह्मा बाबा ने हमें जो शांति का मार्ग दिखाया उस पर हमें चलने का प्रयास करना चाहिए।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा कि जगदंबा सरस्वती के जीवन में ऐसा चमत्कार था कि हर आस्तिक-नास्तिक, विरोधी, श्रद्धालु उनका साक्षात्कार होने पर ऐसा अनुभव करता था कि रूहानी नाते से वे उनकी मां हैं। उनका प्यार, उनकी मधुरता, उनकी पवित्रता, उनके ज्ञान की गहराई और उनका तपस्वी जीवन हर एक को प्रभावित करता था।विश्ववासिनी नंदन पांडेय, पूर्व प्रोफेसर रांची विश्वविद्यालय ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और शक्तियों की चेतन्य दिव्य मूर्ति मातेश्वरी श्री जगदंबा, कर्मयोग की ज्ञान-गंगा बहाकर आध्यात्मिक क्षेत्र में पुरुष वर्चस्व के मिथक तोड़कर यह संदेश देने में सफल रही कि आध्यात्मिक पुरुषार्थ और साधना के लिए त्याग, तपस्या और आत्म-अनुभूति ही यथार्थ सत्य है।कार्यक्रम में उपस्थित मनवीर कौर, काउंसलर ने कहा कि जगदम्बा सरस्वती ने मातृ शक्ति के हाथ में इस भारत को पुन: स्वर्ग बनाने का ध्वज दिया है। हमें मातेश्वरी के समान आज्ञाकारी, वफादार एवं फरमानबरदार बनना है। उनके द्वारा बतायी गयी अनमोल शिक्षा को जीवन में उतारना है।राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने अपने संदेश में कहा कि मातेश्वरी जी ने राजयोग की साधना और सहनशीलता से सारे संसार के सामने धर्म के सत्य मर्म को स्पष्ट किया कि आत्म-अनुभूति और परमात्म-अनुभूति से ही सत्य धर्म की स्थापना होती है, नारियों को पर्दे से ढककर नहीं। उन्होंने अपने दिव्य व्यक्तित्व के चुंबकीय आकर्षण से हजारों नारियों को स्वयं परमपिता परमात्मा द्वारा इस सृष्टि के परिवर्तन के महान कार्य के लिए निमित्त बनाकर नव-सृजन की राह दिखायी। सभा में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने मम्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही गाइडेड मेडिटेशन के द्वारा राजयोग का अभ्यास भी किया गया। उक्त जानकारी केंद्र प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला ने दी।
तेरापंथ युवक परिषद, रांची ने किया योग कार्यक्रम टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में फिट युवा-हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, रांची द्वारा योग कार्यक्रम मोराबादी के आॅक्सीजन पार्क में आयोजित किया गया।योग कार्यक्रम में काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। योग सत्र सुबह 6:30 से 7:30 तक चला जिसका संचालन सोनू पारख ने किया। युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज बोहरा द्वारा योग सत्र में शामिल सभी लोगों कों आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम कों आयोजित करने में श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल का सहयोग रहा।आज के कार्यक्रम में अमर चंद बैंगानी, अशोक सुराणा, कुसुम पारख, अमित बैंगानी, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया, विकास नाहटा, नेहा बैंगानी, पूजा नाहटा, रति बोहरा,नेहा सेठिया, विवेक बैंगानी आदि शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल से हिरासत में लियामगध परियोजना, सीसीएल लातेहार में मृतक बच्चों के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहा था धरनाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी श्री द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो को रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल से हिरासत में ले लिया।ज्ञात हो कि उक्त तीनों बच्चों की मृत्यु अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने के कारण हुई थी। घटना के बाद मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो पिछले 48 घंटों से आंदोलनरत थे। वे कंपनी के परिवहन कार्य को रोककर मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।आज रविवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो को हिरासत में ले लिया। उनकी हिरासत की खबर फैलते ही आंदोलन स्थल पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बालूमाथ एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने प्रशासन से देवेंद्र नाथ महतो की शीघ्र एवं सकुशल रिहाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.