Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग
Published / 2026-06-24 20:57:04
रांची : पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग

रांची-रामगढ़ मार्ग के पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ मार्ग के पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में आग लग गयी। हादसे के बाद ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल गये। इसके बाद गाड़ी धू-धू कर जल गयी। गाड़ी रामगढ़ से रांची की ओर जा रही है जिसमें पांच लोग सवार थे। सभी सुरक्षित गाड़ी से निकले और गाड़ी को जलता हुआ छोड़ निकल गये।

रांची : नगड़ी में वज्रपात से किशोर की मौत
Published / 2026-06-24 20:56:35
रांची : नगड़ी में वज्रपात से किशोर की मौत

नगड़ी थाना क्षेत्र में ठनका की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत टीम एबीएन, नगड़ी/ रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी कुम्हार टोली निवासी संजय महतो के 13 वर्षीय पुत्र हनी कुमार की ठनका (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।

समाज और देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
Published / 2026-06-24 20:55:19
समाज और देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन का शानदार इतिहास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है : मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी टीम एबीएन, रांची। आॅल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए उलमा के केंद्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना और मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने अपने संदेश में कहा है कि दुनिया में ऐतिहासिक क्रांति लाने में मोहसिन-ए-इंसानियत हजरत मोहम्मद (सल्ल.) ने बेमिसा इतिहास रचा है। आपने अपनी जवानी के दौर में मक्का वालों के बीच ऐसा पवित्र जीवन व्यतीत किया कि पूरा मक्का शहर आपकी अमानत और ईमानदारी का कायल हो गया।आपने अल-अमीन (विश्वसनीय) बनकर अमानत की हिफाजत करने और हकदार को उसका हक वापस लौटाने की जो महान मिसाल पेश की  उससे पूरी दुनिया हैरान है। मुफ्ती साहब ने बताया कि आपने कभी किसी की अमानत में खयानत (धोखा) नहीं की। मक्का वालों ने आपको अस-सादिक यानी हर हाल में सच बोलने वाला पाया। एक बेहतर इंसान बनने और कामयाबी हासिल करने के लिए ये गुण अनिवार्य और जरूरी हैं। इनके बिना कोई भी व्यक्ति एक सफल समाज या विकसित देश का निर्माण नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि आपने अपने दोनों नवासों (इमाम हसन और इमाम हुसैन) को बचपन में जो प्यार और स्नेह दिया, वह अपने आप में बेमिसाल है। एक मौके पर आपने अपने साथियों (सहाबा) से फरमाया कि ये दोनों दुनिया में मेरे दो फूल हैं।हुजूर ने दोनों की शिक्षा और पालन-पोषण पर विशेष ध्यान दिया और दुनिया वालों के सामने यह व्यावहारिक आदर्श पेश किया कि बच्चों को अच्छे शिष्टाचार और शानदार चरित्र का स्वामी कैसे बनाया जाता है। मुफ्ती कासमी ने अफसोस जताते हुए कहा कि इमाम हसन और इमाम हुसैन का जो सकारात्मक किरदार इतिहास में मौजूद है।आम लोग उससे पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं। जिस तरह हजरत मोहम्मद ने सुलह हुदैबिया के अवसर पर दुनिया वालों को शांति का आईना दिखाया और मक्का व मदीना वालों को सुलह पर राजी करके दोनों पक्षों के बीच युद्ध का खतरा खत्म कर दिया, वह आज के शासकों के लिए एक बेहतरीन नमूना और मार्गदर्शक है। उन्होंने मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज दुनिया के शासक एक-दूसरे के देश को कमजोर करने और उनके संसाधनों पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। हजारों बेगुनाह इंसानों की जानें जा रही हैं, लेकिन वैश्विक शासक मूक दर्शक बने हुए हैं, मानो दुनिया से इंसानियत मर चुकी है। अंत में उन्होंने कहा कि रसूल के नवासे हजरत इमाम हसन ने मुसलमानों के बीच एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने और उन्हें आपसी खून-खराबे से बचाने के लिए अपनी खिलाफत (शासन) से हटने की घोषणा की और बिना किसी शर्त के हुकूमत हजरत अमीर मुआविया को सौंप दी। हमें इतिहास की इन महान घटनाओं से सबक लेना चाहिए और दुनिया में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए हमेशा अपने अंदर कुर्बानी का जज्बा जिंदा रखना चाहिए।

राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से मिला मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल
Published / 2026-06-24 18:24:56
राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से मिला मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से की शिष्टाचार भेंट टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की एवं राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बैजनाथ राम के उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झारखंड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जायेगा। भेंट के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा राज्यभर में संचालित विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनजागरण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की तथा समाजहित एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री बैजनाथ राम जी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द्र, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। प्रतिनिधिमंडल मे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, महामंत्री दीपक गोयनका, कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा, रांची शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी उपस्थित हुए।

लोहरदगा : वार्ड 8 पार्षद अविनाश कौर की समस्याओं पर नहीं हुई अबतक कार्रवाई
Published / 2026-06-24 18:19:57
लोहरदगा : वार्ड 8 पार्षद अविनाश कौर की समस्याओं पर नहीं हुई अबतक कार्रवाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद वार्ड नंबर आठ की पार्षद अविनाश कौन ने आज कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि नये बोर्ड के गठन के बाद ही मैंने बोर्ड की बैठक के अलावा लिखित तौर पर आपको दिया था कि न्यू रोड बजरंगबली मंदिर के पीछे वाले दोनों मोहल्ले में नाली की अति आवश्यकता है। नाली नहीं होने से बरसात और सड़क का गंदा पानी मोहल्ले वासियों के आवास के अंदर चला जाता है। सांप, बिच्छू, कीड़े-मकोड़े सभी उनके घरों में चले जाते हैं, जिसे लेकर अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ मैंने भी मोहल्ले का दौरा अध्यक्ष को कराया था। उसके बाद सहायक अभियंता और अभियंता पहुंच कर मापी भी लिये थे, किंतु अभी तक नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि बरसात शुरू होने वाली है।इस पर पार्षद ने अविलंब नागरिक सुविधा के तहत इस नाली निर्माण को यथाशीघ्र शुरू कराने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 8 के कुम्हार मोहल्ले में चापानल में समरसेबल लगाने की मांग भी कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी से सफाई के मुद्दे पर भी कहा कि पिछले तीन दिनों से कचरा उठाव वाली गाड़ी नहीं आ रही है, जिसके कारण गली मोहल्ले के आम नागरिक परेशान है और पिछले कई दिनों से सुचारू रूप से सफाई कार्य भी ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसके लिए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था करने के लिए कहा है। बरसात शुरू होने से पहले नाली, कुएं आदि में ब्लीचिंग छिड़काव की भी मांग की है। 

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून को
Published / 2026-06-24 18:19:08
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून को

नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं की जड़ है : संजय सर्राफ टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1987 में इस दिवस की शुरुआत की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए वैश्विक स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।वर्तमान समय में नशाखोरी एक गंभीर सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या बन चुकी है। शराब, तंबाकू, गांजा, हेरोइन, कोकीन तथा अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से न केवल व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति विशेष रूप से चिंता का विषय है, क्योंकि यह उनके भविष्य को अंधकारमय बना सकती है।अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस का प्रमुख उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। इस अवसर पर विभिन्न देशों में जागरूकता अभियान, संगोष्ठियां, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नशामुक्ति से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस की विशेषता यह है कि यह केवल नशे के विरोध का संदेश नहीं देता, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। यह दिन समाज को यह संदेश देता है कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं की जड़ है। आज आवश्यकता इस बात की है कि परिवार, विद्यालय, सामाजिक संस्थाएं और सरकार मिलकर युवाओं में नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। यदि प्रत्येक नागरिक नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ले, तो निश्चित ही एक स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण संभव हो सकेगा।

लोहरदगा के मिशन चौक में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर
Published / 2026-06-24 18:13:41
लोहरदगा के मिशन चौक में बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर

लोहरदगा के मिशन चौक में भव्य श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का शुभारंभमुख्य अतिथि निशा उरांव एवं रोहित उरांव ने किया गया भूमि पूजन समर्पण और त्याग का प्रतीक है प्रभु श्री राम: निशा उरांव श्री राम दरबार मंदिर बनेगा लोहरदगा की नई धार्मिक पहचान : रोहित उरांव भव्य रूप में बनेगा श्री राम दरबार मंदिर: निशीथ जायसवाल एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर क्षेत्र स्थित मिशन चौक में श्री राम दरबार न्यास के तत्वावधान में प्रस्तावित भव्य श्री राम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोगों ने भूमि पूजन हेतु लाए गए शीला को लेकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में पूजनीय पुरोहित श्री रामसेवक पाठक, देवेंद्र पाठक एवं परमानंद मिश्र ने  वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अतिरिक आयकर आयुक्त निशा उरांव एवं युवा नेता सह समाजसेवी रोहित उरांव शामिल हुए। दोनों अतिथियों का पारंपरिक वाद्य यंत्र से स्वागत किया गया जिसके पश्चात अतिथियों ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का निर्माण समाज को जोड़ने का कार्य करता है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन चौक में बनने वाला यह मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्य अतिथि निशा उरांव जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण केवल एक धार्मिक परियोजना नहीं बल्कि समाज को सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने का प्रयास है। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन, मर्यादा एवं समाज के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। ऐसे मंदिर नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही ऐसे कार्य सफल होते हैं। वहीं युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित उरांव जी ने कहा कि मिशन चौक में बनने वाला भव्य श्री राम दरबार मंदिर लोहरदगा की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा। यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं होगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण समाज की एकता और सहभागिता का प्रतीक है तथा इसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान श्री राम दरबार न्यास के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा तथा इसके लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जायेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को सफल बनाने का संकल्प लिया। मिशन चौक में बनने वाला यह भव्य श्री राम दरबार मंदिर आने वाले समय में लोहरदगा नगर क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान के रूप में स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौके पर श्री राम दरबार न्यास के सचिव विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, मनोज जायसवाल, दीपक जायसवाल, नवीन जायसवाल, पंकज महतो, रोहित साहू, राकेश सिन्हा, नीरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, चंदन गोयल, सुनील जायसवाल, निश्चय वर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रवीण जायसवाल, अरविंद जायसवाल, विशाल डुंगडुंग, पहलवान सिंह, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार, राकेश सिंघल, विनय अग्रवाल, उज्ज्वल बंसल, आलोक मित्तल, ओम केसरी एवं भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

सीएम की मां रूपी सोरेन ने लिया गुरुजी का पद्मभूषण
Published / 2026-06-23 21:50:14
सीएम की मां रूपी सोरेन ने लिया गुरुजी का पद्मभूषण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने किया ग्रहण टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में आज उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया है। गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किये जाने के बाद उनकी जीवन गाथा को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिशोम गुरु को मिले इस सम्मान का स्वागत करते हुए कहा है कि हालांकि गुरु जी भारत रत्न के हकदार थे, मगर पद्म भूषण उन्हें मिला है इसका स्वागत है। केंद्र सरकार को चाहिए कि उनके योगदान की जीवन गाथा को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम शामिल करे, ताकि आनेवाली पीढ़ी भी अवगत हो सके। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि गुरुजी आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उन्होंने जो शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। 

रांची : 13 पार्षदों ने सौंपी समस्याओं की सूची
Published / 2026-06-23 20:39:25
रांची : 13 पार्षदों ने सौंपी समस्याओं की सूची

वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के तहत अगले क्रम में 13 वार्ड पार्षदों से मुलाकात हुई उनको उनके वार्ड क्षेत्र में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने अंग वस्त्र देकर निर्वाचन पर बधाई ल्लँ वार्ड की समस्याओं पर समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा टीम एबीएन, रांची। सभी वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड की कमी का बहाना बनाकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है, जिससे उनके क्षेत्र में कार्य नहीं हो पा रहे हैं और जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहले बोर्ड मीटिंग में हर वार्ड पार्षद को उनकी अनुशंसा पर उनके वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग का और 50 स्ट्रीट लाइट लगाने का बात हुआ था, लेकिन अभी तक इसका अनुपालन नहीं हुआ है। वार्ड पार्षदों ने बताया कि उनके निर्वाचन को 3 महीना से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मात्र एक ही बोर्ड की मीटिंग हुई है। रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के सभी 53 वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के क्रम में वार्ड 12 के वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की वार्ड पार्षद अंजू देवी, वार्ड 24 के वार्ड पार्षद विजय कच्छप, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड 30 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड 32 के वार्ड पार्षद संजय कुमार और पप्पू सिंह, वार्ड 34 के वार्ड पार्षद अजीत कच्छप, वार्ड 35 की वार्ड पार्षद रजनी लिंडा, वार्ड 44 के वार्ड पार्षद परमजीत सिंह, वार्ड 46 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी, वार्ड 47 की वार्ड पार्षद कविता सांगा और वार्ड 48 के वार्ड पार्षद अमित मिंज से मुलाकात कर उनको उनके निर्वाचन पर अंग वस्त्र देकर बधाई देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं खासकर जल जमाव और अनियमित साफ सफाई एवं कूड़ा उठाव, टूटी फूटी एवं क्षतिग्रस्त नाली एवं खतरनाक नाले, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, अनियमित पेयजलापूर्ति, कानून व्यवस्था का संकट, इत्यादि मुद्दों पर समाधान और सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा। इस प्रकार अब तक कुल 38 वार्ड पार्षदों से मुलाकात हुई। अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना है कि फंड नहीं होने का रोना रोकर विकास कार्यों को रोके हुए हैं और विगत 3 माह से मात्र एक बोर्ड मीटिंग हुई है, जिस पर स्पष्ट रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग करने का अनुशंसा का प्रस्ताव पास हुआ था, जिस पर भी अधिकारी ने अपनी आपत्ति प्रकट की थी।अब तक जब बरसात आ चुका है उक्त बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका, इसी प्रकार हर वार्ड में 50 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा पर बात हुआ था, जिसका भी अनुपालन नहीं किया गया है और अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि अधिकारी उन्हें समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं और उनकी बातें गंभीरता से क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। इस क्रम में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला, हरीश नागपाल, सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, कुमार अभिषेक दुबे, आशीष कुमार जायसवाल, इत्यादि सम्मिलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding