टीम एबीएन, रांची। राजधानीवासियों को अगले 2 दिन पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। सप्लाई वाटर नहीं आने से 30 और 31 मार्च को लोगों को पानी को लिए कुछ वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ेगा। दरअसल बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे कनेक्टिंग सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण 30 और 31 मार्च को जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। हटिया वाटर सप्लाई पाइपलाइन शटडाउन होने की वजह से निम्न इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ये इलाके – सिरमटोली, पीपी कम्पाउंड, कडरू, अशोकनगर, चर्च कोड, कर्बला चौक, कोंका रोड, इस्लाम नगर, नयाटोली,आजाद बस्ती, चुटिया, लोवाडीह, सामलौंग, कांटाटोली, मकचुंद टोली और डोरंडा हैं। जहां 30-31 मार्च को वाटर सप्लाई नहीं होगी। दरअसल फ्लाईओवर रूट से गुजर रही मुख्य सप्लाई पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण के तहत पेयजल विभाग की ओर से पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जायेगा। इस कार्य के चलते हजारों की आबादी सीधे प्रभावित होगी और लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।बहुबाजार, पटेल चौक और आसपास के कई मोहल्लों को पानी का से जुझना पड़ेगा। जहां नियमित जलापूर्ति इन दो दिनों तक ठप रहेगी। जबकि रांची के बाकी इलाकों में पानी सप्लाई होगा। वहीं स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के सप्लाई बंद करना आम जनता के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा।
खूंटी में रामनवमी जुलूस के बाद बवालमुरहू में पथराव से बढ़ा तनाव, धारा 144 लागू, स्थिति नियंत्रण मेंएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के समापन के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में पथराव की घटनाएं सामने आईं हैं।शुक्रवार को निकली रामनवमी शोभायात्रा के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी। उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया था। हालांकि, शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे झड़प की स्थिति बन गई और तनाव बढ़ गया।घटना के बाद एहतियातन मुरहू क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मुरहू महादेव मंडा के पास इकट्ठा होकर पथराव में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।खूंटी की एसडीओ दीपेश कुमारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।प्रशासन के मुताबिक, जुलूस के दौरान एक-दो लोगों पर पत्थर गिरने की घटना हुई थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पत्थर कहां से फेंका गया या कहीं से छिंटक कर आ गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
काल बनकर आया रामनवमी का पर्व! जुलूस के दौरान झारखंड के कई जिलों में हिंसा और हादसेटीम एबीएन, रांची। रामनवमी के मौके पर झारखंड के कई जिलों में निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा और हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।रामनवमी जुलूस के दौरान हुईं अलग-अलग घटनाएं दरअसल, झारखंड के हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा और बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान अलग-अलग घटनाएं हुईं। कहीं झगड़ा और पथराव हुआ, तो कहीं हादसों में लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।हजारीबाग की घटनाहजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद बढ़कर हिंसा में बदल गया। इस दौरान राम कुमार साव नाम के व्यक्ति पर तेज हथियार से हमला किया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।धनबाद की घटनाधनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में जुलूस के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ को काबू में किया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।कोडरमा की घटनाकोडरमा के झुमरीतिलैया में जुलूस के दौरान करतब दिखा रहे युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक वीर कुमार पर तलवार से हमला किया गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बोकारो की घटनाबोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र की खेतको पंचायत में जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुछ युवक हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।प्रशासन की कार्रवाईइन घटनाओं के बाद सभी प्रभावित इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
राजस्थान दिवस गौरव, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि भारत के सबसे विशाल राज्यों में से एक राजस्थान अपनी वीरता, समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी गौरवशाली इतिहास और एकता के प्रतीक के रूप में हर वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस या राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1949 में विभिन्न रियासतों के एकीकरण के बाद आधुनिक राजस्थान राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में अनेक रियासतें थीं, जिनका एकीकरण एक बड़ी चुनौती थी। राजस्थान क्षेत्र में भी जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर सहित कई रियासतें अस्तित्व में थीं। सरदार वल्लभभाई पटेल और वी.पी. मेनन के प्रयासों से इन सभी रियासतों को मिलाकर 30 मार्च 1949 को ग्रेटर राजस्थान का निर्माण हुआ। यही ऐतिहासिक घटना राजस्थान दिवस के रूप में मनाई जाती है।राजस्थान दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना की स्मृति नहीं है, बल्कि यह राज्य की एकता, संस्कृति और विकास का उत्सव भी है। इस दिन राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक नृत्य, संगीत, कला प्रदर्शनियां और सरकारी समारोह शामिल होते हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में विशेष आयोजन होते हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राजस्थान दिवस का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है। यह दिन लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास, वीरता की गाथाओं और समृद्ध लोक परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा जैसे वीरों की शौर्यगाथाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। साथ ही यह दिन राज्य के विकास, सामाजिक एकता और प्रगति के प्रति संकल्प को भी सुदृढ़ करता है।राजस्थान अपनी विविध संस्कृति, रंग-बिरंगे परिधानों, लोक संगीत, नृत्य और खान-पान के लिए जाना जाता है। कालबेलिया, घूमर, चकरी जैसे लोक नृत्य और मांड, पधारो म्हारे देश जैसे लोकगीत इसकी पहचान हैं। यहां के किले, महल और हवेलियां राज्य के समृद्ध इतिहास की गवाही देते हैं।अंततः राजस्थान दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह राज्य की पहचान, एकता और गौरव का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने अतीत पर गर्व करने और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। राजस्थान की यह गौरवगाथा सदैव देशवासियों के हृदय में सम्मान और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
रांची : तिरुपति अपार्टमेंट में नवरात्र महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्नटीम एबीएन, रांची। रांची के कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट परिसर में स्थापित श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाला पावन नवरात्र महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे पर्व के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।जहां प्रतिदिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।महानवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्वान पंडित जी द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। हवन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।नवमी के दिन कन्या पूजन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस आयोजन ने पूरे माहौल को और अधिक भावनात्मक एवं आध्यात्मिक बना दिया।इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वेजिटेबल खिचड़ी, सब्जी, चटनी, मीठा, पापड़ सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को परोसे गए। इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया पूरे आयोजन में तिरुपति अपार्टमेंट सोसाइटी की महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम की सफलता और भव्यता और भी बढ़ गई। फीड सामूहिक सहयोग और समर्पण की भावना इस आयोजन की विशेष पहचान रही।इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी के पूर्व सचिव संजय सर्राफ ने बताया कि नवरात्र महापर्व को हर वर्ष इसी प्रकार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जिससे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता है।
रामजन्म उत्सव के दिव्य अवसर पर शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य पूजा आरतीजय श्री राम, जय जय राम के नाम से भक्ति में झूमे भक्तएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। शहर के मुख्य बाजार कुरमी टोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य तरीके से रामजन्म उत्सव, श्री राम लला व भक्त हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गयी।जिसमें सैकड़ो भक्त गणों ने राम नाम की धुन बजरंगी की पारंपरिक गीतों को गाया ढोल नगाड़ों बाजा के साथ महा आरती व रामजन्म उत्सव पर महिलाओं ने रामलला व अयोध्या में बाजे बाजे रे बधाई पर शोहर को गया मौके पर भक्तों ने हलवा व मनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। आपको बतादे की जपला शहर में यह मंदिर एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में भक्त भगवान हनुमान का मात्र एक ही पाँच मुखों वाला मंदिर है जो भव्य दिव्य हैं यंहा रोजाना सैकड़ो महिलाओं की टोली व भजन मंडली के द्वारा गीत व संगीत होते रहता हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका इन लोगो का रहता आ रहा है। मौके पर प्रमुख सुबोध साहू, सचिव अजित अग्रवाल, अयोधया चौधरी, विपिन पटेल बिहारी चौधरी सुरेंद्र चौधरी, बुलबुल चौधरी बिगन चौधरी, पवन चौधरी आदि भक्त गन के अलावा सैकड़ो रामभक्त उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 2026 मोराबादी मैदान रांची में स्टॉल संख्या 1 एवं 2 में अवस्थित अमेज इनवर्टर बैट्री सोलर के स्टॉल का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी द्वारा फीता काटकर और दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन के पहले श्री नितेश निराला (ब्रांच मैनेजर झारखंड) ने श्री तिवारी को अंग वस्त्र देकर पौधा भेंट किया और अपने इनवर्टर बैटरी और सोलर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दिए।इस अवसर पर रांची के डिस्ट्रीब्यूटर जगदीश इंटरप्राइजेज के दिलीप शाह, सूर्यकांत पांडे, सेल्स मैनेजर विकास कुमार झा, गौरव कुमार सर्विस हेड तुलसी जी और मेले के व्यवस्थापक विक्रम दत्ता शुभम कुमार गुप्ता मौजूद थे। शनाइडर ग्रुप की लुमिनस और अमेज दोनों ब्रांड है। अमेज इनवर्टर बैट्री सोलर सोलुशन के सभी प्रोडक्ट में इंडिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है। अमेज 5 केवीए का इनवर्टर 48 वोल्ट पर लिफ्ट चलाने के लिए।2 केवीए 24 वोल्ट के इनवर्टर से एक एसी 1.5 टन की और डेढ़ एचपी का सबमर्सिबल पंप चला सकते हैं। सोलर पैनल मोनो हॉफ कट, बाइ-फेशियल, टॉप कोन बेस्ट सीरीज 595 और 630 वाट से उपलब्ध है। इनवर्टर, बैटरी, सोलर का रेंज देखकर श्री तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रोडक्ट से जिसकी सर्विस झारखंड के हर गांव में उपलब्ध है। Amaze ब्रांड में ऊर्जा के क्षेत्र में लोगों को पावर कट में उपयोग हेतु 3 केवीए से 250 केवीए तक 3 फेज इन्वर्टर अमेज के पास उपलब्ध है। अमेज के जनरल मैनेजर श्री दीपक कुमार ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहां की मेले में आए हुए ग्राहकों को हम कुछ गिफ्ट भी देंगे। अमेज के सारे प्रोडक्ट का डिस्प्ले देखकर मन बड़ा हर्षित हुआ मार्केटिंग टीम के उदय सिंह भी मौजूद रहे। सभी टेक्निकल क्यूरी का हम जवाब मेले में आए हुए ग्राहकों को देंगे उन्हें संतुष्ट कर अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट डिलीवर करेंगे। उक्त जानकारी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी (9431115714) ने दी।
रामनवमी जुलूस बना हिंसा का कारण, एक व्यक्ति की मौत; इलाके में तनावटीम एबीएन, रांची। रामनवमी के पावन अवसर पर जहां झारखंड के हजारीबाग जिला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।गांव में डर और तनाव का माहौलशुक्रवार रात कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसा में बदल गया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (40) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है।इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनातवहीं, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा और आसपास के इलाकों में भी झड़प की खबरें आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्कपुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
टीम एबीएन, रांची। रांची में पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल सभा, रांची द्वारा मेन रोड पर एक स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं चना की विशेष व्यवस्था की गयी।शिविर में सभा के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और सेवा भाव से श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें प्रसाद स्वरूप चना वितरित किया।अग्रवाल सभा के इस सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य की आमजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रकार के सेवा शिविर न केवल पर्व की गरिमा को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.