टीम एबीएन, रांची। वृंदावन निवासी श्रीमद् भागवत कथा वाचक, हम सभी धर्म प्रेमियों के सद्गुरु, धर्म प्रचारक परम पूज्य संत श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज का आज पुरुलिया से रांची होते हुए दिल्ली जाने के क्रम में रांची आगमन पर स्वागत, अभिनंदन किया गया। गो माता की सेवा में समर्पित गुरु जी वृंदावन में गोशाला भी चला रहे हैं, जिसमें सैकडों की संख्या में बिना दूध देने वाली बूढ़ी, कमजोर गो माता की सेवा की जाती है। वृंदावन में समर्पण गोशाला के नाम से विख्यात गोशाला में गायों की निरंतर सेवा दान दाताओ के माध्यम से हो रही है। ज्ञात हो कि आज प्रात: गुरु जी का पुरुलिया से सड़क मार्ग द्वारा रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर गौ सेवक, धर्म प्रेमी व व्यवसायी प्रमोद सारस्वत संग श्री श्याम प्रेमी किशन अग्रवाल ने गुरु जी के आगमन पर उनका अभिनंदन, स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद सारस्वत ने गुरु जी को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं किशन अग्रवाल ने बाबा खाटू के श्री श्याम का एक दुपट्टा उन्हें भेंट कर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आगामी वर्षों में देश विदेश सहित कई राज्यो में होने वाली कथाओं के तिथियो पर विशेष चर्चा हुई। धर्म और आध्यात्मिक से संबंधित कई विषयों पर विशेष चर्चा की गयी। गुरु जी ने आज के युवाओं से आहवान किया अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने धर्म और आध्यात्मिक के प्रति हमेशा जुड़े रहे। आने वाले समय मे झारखंड के देवघर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बहुत जल्द होने जा रहा है। इस अवसर पर गुरु जी के मुखार विन्द से कथा अमृतवर्षा का रसपान करेंगे। झारखंड के कई तीर्थ स्थलों की भी जानकारी उन्होंने ली। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (रांची) ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज बदला ग्राम में देशवाली स्थल में काड़ा (भैंसा) की बलि पूरी परंपरा के अनुसार दिया गया है, जिसमें बदला पड़हा अंतर्गत पड़ने वाले सात मौजा के ग्रामीण मौजूद रहे। जिसमें बदला नावाटोली, बोधाटोली, चितरौली, महादेव टोली, टंगराटोली, नवाड़ीपाड़ा, डुमरटोली, बकसीडीपा इत्यादि जगह के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सर्वप्रथम रामेकेश्वर पाहन और राजु पाहन ने सूप के साथ भैंसा को देशवाली स्थल गाजा-बाजा के साथ लाया गया। वहां पाहन ने पूरे विधि विधान से पूजा के उपरांत हजारों वर्ष से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूर्व जमीनदार परिवार के सदस्य लाल अरुण नाथ शाहदेव ने भैंसा की बलि दी गयी। उल्लेखनीय है कि गांव की सुख-समृद्धि महामारी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए हजारों वर्ष से यह परंपरा चली आ रही है, जो हर 12 वर्ष में एक बार होता है। आज के इस कार्यक्रम में शाहदेव परिवार के सदस्य डॉ अजय शाहदेव मुखिया, दिलीप उरांव पूर्व मुखिया, ऐतवा उरांव उप मुखिया, दीपक उरांव, पचु मुंडा, गोइंदा उरांव, बैचु मुंडा, अनिल उरांव, औमपाल उरांव, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, बबलु अंसारी, लाल विक्रांत नाथ शाहदेव, संजय उरांव, गोरी सिंह, संजय शाहदेव, अशोक पांडेय, बुधवा मुंडा, बैचु मुंडा, राजकुमार उरांव, विराज उरांव, रामा उरांव, रंजीत उरांव, आशुतोष शाहदेव, औमपाल उरांव, बिशु उरांव, ललु उरांव, डब्लू अंसारी, अशोक पांडेय, बीरबल महतो, रमेश महतो, संजय रवानी, गौरीशंकर सिंह, विजय उरांव, लहसनिया उरांव, अमर सिंह, चंदन पांडेय, सुरज महतो, भोला मुंडा, संजय उरांव, गंगा उरांव, बिराज उरांव, रामा उरांव, लाल विशाल शाहदेव, दुर्गा महली, अजय महली, भीम यादव, कृष्णा यादव, रामकुमार उरांव, दिनेश उरांव, राजु उरांव, ऐतवा टाना भगत, परमेश्वर साहु, अनिल उरांव, कृष्णा उरांव, संजय रवानी, जिलानी अंसारी, कलसु खेरवार सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।
लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रयास एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के तत्परता से लोहरदगा प्रखंड के कुर्से गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी का माहौल एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। प्रखंड अंतर्गत कुर्से गांव के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से विद्युत आपूर्ति की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई थी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों को दैनिक जीवन, शिक्षा, कृषि कार्य एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार उत्पन्न हो रही इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से अपनी मांग जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा विधायक कार्यालय पहुंचा तथा अपनी समस्या से संबंधित आवेदन विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गयी है तथा इसका सीधा प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने तत्काल संज्ञान लिया तथा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश के उपरांत विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मामले के शीघ्र समाधान की दिशा में पहल की। लगातार प्रयास एवं प्रशासनिक समन्वय के परिणामस्वरूप कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पुन: सुचारू रूप से बहाल हो गयी। ट्रांसफॉर्मर लगने के पश्चात ग्रामीणों में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस त्वरित एवं जनहितकारी पहल के लिए लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों की तत्परता एवं प्रतिबद्धता सराहनीय है तथा इससे आम जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर समयबद्ध पहल ही जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली की पहचान होती है तथा कुर्से गांव में ट्रांसफॉर्मर की स्थापना इसी जनसेवा एवं जनसमर्पण का सशक्त उदाहरण है।
आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार। एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित बारूद घर के समीप कथित अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिला अध्यक्ष, रत्नेश कुमार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला डिपो का संचालन जारी है, जिससे कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बीसीसीएल के बंद पड़े मुहानों एवं विभिन्न डंपों से मोटरसाइकिल के माध्यम से कोयला लाकर तिलाटांड़ स्थित कथित डिपो में जमा किया जाता है। इसके बाद खुलेआम मजदूरों की सहायता से कोयले को ट्रकों में लोड कर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है। बीसीसीएल एवं सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। आखिर सवाल ये उठता है कि आखिर कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जा खुलेआम अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है ओर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार आखिर कब लगेगा कोयला तस्करी पर पुन: विराम? कोयला माफिया प्रशासन की छवि भी धूमिल करने में लगे हुए है, ये पूरा अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है। जिससे धनबाद एसएसपी महोदय का भी छवि धूमिल हो रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि वे लगातार संबंधित अधिकारियों से इस कथित अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सरेआम इस तरह दवाइयां फेंकना नियमों का उल्लंघन के साथ सामाजिक खतरा एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर के बैंक मोड़ रे टॉकीज की गली में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां सड़कों पर खुलेआम फेंक दी गयी हैं। जो कि सीधे तौर पर नियम का उल्लंघन है। इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों दवाईयों की दुकान हैं। इसके बावजूद नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लगभग तीन दिनों से इसी अवस्था में भारी मात्रा में दवाइयां फेंकी गयी है। दवाइयों की सीसी से बदबू फैल रही हैं। इसे देखने वाला कोई नहीं है। वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार कौन फेंका? किसने फेंका? किसी ने नहीं देखा! नगर निगम की गाड़ियां भी इन दवाइयों को उठाकर नहीं ले गयी। करीब तीन दिनों से भारी मात्रा में दवाइयों सीसी से बदबू निकल रही हैं। आसपास के दुकानदारों का बैठना भी मुश्किल हो रहा हैं। इस मामले में धनबाद सिविल सर्जन को सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं।
हुड़दंगियों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजरसौहार्द और भाईचारे का दिया गया संदेश एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामकनाली/कतरास। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को रामकनाली ओपी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा कमेटियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लेते हुए क्षेत्र में अमन, शांति और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी ने की, जबकि संचालन राजा महतो ने किया। ओपी प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम त्याग, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है तथा इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के निदेर्शों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अशांति फैलाने की कोशिश अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि रामकनाली ओपी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है। ओपी प्रभारी ने शांति समिति के अध्यक्ष, सचिव, सभी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही किसी भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि रामकनाली और कतरास क्षेत्र की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए रही है, जिसे आगे भी मजबूती के साथ कायम रखना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता की परंपरा को बनाये रखने में शांति समिति की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी सभी लोग मिलकर इस परंपरा को मजबूत करेंगे। बैठक में अखाड़ों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा सभी आयोजकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर निरंजन गोप (मुखिया, जमुआटांड़), छोटू सिंह (पार्षद, रामकनाली), राजा महतो, कंचन महतो, रतीलाल टुडू, देवानंद महतो उर्फ लालजी, सुरेश कुमार महतो, राज मंडल, ठाकुर महतो, मानिक महतो, चंदन दास, भागीरथ महतो, लुकमान खान सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई सुरसंड सांगा, एएसआई मानिकचंद्रम राम, एएसआई जयचंद्र तिग्गा, एसआई विजय राम, एएसआई सुना उरांव एवं एएसआई विजय गंझू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
परिजनों सहित समाज के लोगों में आक्रोश राजद जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव सहित समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शनमुआवजे की मांग कों लेकर किया सड़क जाम एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दिनांक 22 जून 2026 को धनबाद के केंदुआ- गोंदूडीह ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिकाबाद में अपराधियों द्वारा स्वर्गीय उमेश यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की खबर मिलते ही धनबाद राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव सहित यादव समाज के लोग धरना -प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। घटनाक्रम पर शोक जताते हुए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुखद है। साथ ही बेहद निंदनीय एवं हृदयविदारक है।जिलाध्यक्ष मृतक के आवास बस्ताकोला पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों कों ढाढ़स बंधाने का प्रयास किया। राजद जिलाध्यक्ष सहित सभी ने संयुक्त रूप से धनबाद ग्रामीण एसपी से यह मांग किया कि अविलंब एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये। मृतक उमेश यादव के पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को सड़क पर रखकर बस्ताकोला में जिलाध्यक्ष सहित समाज के लोग डटे रहें। झरिया- धनबाद मुख्य मार्ग लगभग पांच घंटे तक जाम रहा। इस दौरान मृतक परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सभी लोग लगातार पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहें। मृतक उमेश यादव अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चे अभी बहुत छोटी उम्र के हैं! जिनमें कुछ की उम्र लगभग 10 वर्ष या उससे भी कम है। परिवार की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक एवं मार्मिक है। इस कठिन समय में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में हिस्सा लिया और आंदोलन को मजबूती प्रदान किया। लगातार वार्ता एवं प्रयासों के बाद मृतक के आश्रितों को कुल 7.50 लाख की सहायता राशि प्रदान करने पर सहमति बनी। इसमें तत्काल 4 लाख नकद मृतक की पत्नी को दिए गए तथा शेष 3.50 लाख का पीडीसी चेक 13 दिनों के बाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस न्याय की लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, सुधीर यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार यादव जी, बड़े भाईया संतोष यादव, जिला महासचिव गणेश यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, समाजसेवी अशोक यादव, धनराज यादव उर्फ लालू, जितेंद्र कुमार राय, शिवकुमार यादव, सोनू यादव सहित सैकड़ों लोगों ने मजबूती के साथ अपना योगदान दिया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए! ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम रहे। राजद सहित समाज द्वारा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंने का किया प्रार्थना! शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय उमेश यादव को सभी भावभीनी श्रद्धांजलि किया अर्पित।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 जून दोपहर 1:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर परम पूज्य श्रधेय श्री भागवताचार्य वृंदावन निवासी श्री संजीव कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज का आगमन हो रहा है। आग्रह होगा एक बार एयरपोर्ट पर पहुंचकर धार्मिक व्यवस्थाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी।
सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर गुमला को बड़ी सौगातपहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 सड़कों को मिली स्वीकृतिलोहरदगा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत के अथक प्रयासों से गुमला जिले को सड़क विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सांसद की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने जिले के सुदूर पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दे दी है। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत इन 9 सड़कों कुल 34 किलोमीटर लंबी ये सभी सड़कें बिशुनपुर, चैनपुर और डुमरी प्रखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बनेंगी, जहां आजादी के बाद से लोगों को पक्की सड़क का इंतजार था। बिशुनपुर प्रखंड: हेलता से बालतूपाठ, टुटुवा कुजाम रोड से रमझरिया तक, कुजाम से चोटोंग पाठ।चैनपुर प्रखंड: गुंगरू से चकडीपा पाठ, लुपुंगसे वीजा पाठ ,चमनरवा गुरदारी रोड से बागलता भाया कोरकोट पाठ।डुमरी प्रखंड: कंदा पाठ से दुरूलसरना, कंदा पाठ से टोपे टोली, दीना महुआ टोली से वेलटोली।सांसद सुखदेव भगत ने कहा, ये सिर्फ सड़कें नहीं हैं, ये पहाड़ों में रहने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए विकास की लकीर है। बरसात में इन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था। सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगा। सांसद जल्द ही इन सभी सड़कों का आधारशिला रखेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.