Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
साहिबगंज : स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीया से दुष्कर्म, टीचर अरेस्ट
Published / 2026-06-20 18:41:56
साहिबगंज : स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीया से दुष्कर्म, टीचर अरेस्ट

साहिबगंज : स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीया से दुष्कर्म, टीचर अरेस्टस्कूल हॉस्टल में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले में एक स्कूल शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर संस्थान के छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरहेट थाने के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 30 साल के शिक्षक को पीड़िता की मां द्वारा एक दिन पहले की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार, अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रावास में 15 जून को लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और माता-पिता को इस बारे में दो दिन बाद पता चला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

रोटरी और योगासन एसोसिएशन ने किया योगासन स्पोर्ट्स स्टार्स को सम्मानित
Published / 2026-06-20 18:40:01
रोटरी और योगासन एसोसिएशन ने किया योगासन स्पोर्ट्स स्टार्स को सम्मानित

रोटरी और योगासन एसोसिएशन ने किया योगासन स्पोर्ट्स स्टार्स को सम्मानितरोटरी और योगासन एसोसिएशन ने किया योगासन स्पोर्ट्स के सितारों को सम्मानितटीम एबीएन, रांची। रोटरी क्लब आॅफ रांची और योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को योगासन स्पोर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी भवन में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ आईएएस व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड के पदाधिकारी शशि प्रकाश झा, सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, योगसन स्पोर्ट्स झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी इस ऐतिहासिक अवसर पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी और सचिव चंदू कुमार कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह और मुख्य सलाहकार विपिन पांडे सर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पदक विजेता को मोमेंटो शॉल और पौधा देकर कर सम्मानित किया। इसके अलावा चित्रा साहा, आकांक्षा कुमारी, पम्मी कुमार, चंदू कुमार, डॉ संतोषी साहू को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि शशिप्रकाश झा ने कहा कि योग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का सशक्त आधार है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को स्थिर और विचारों को स्पष्ट करने की शक्ति भी देता है।योगासन स्पोर्ट्स ने पारंपरिक योग को नयी पहचान दी है। यह देखकर खुशी होती है कि झारखंड के युवा इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं। हमें खेल और स्वास्थ्य को जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा।विशिष्ट अतिथि डीएन लाल ने कहा कि वर्दी हो या खेल का मैदान, सफलता का मूल मंत्र धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही होता है। दबाव के क्षणों में वही व्यक्ति आगे निकलता है जिसने स्वयं पर नियंत्रण सीखा हो। खिलाड़ियों की मेहनत मेडल से कहीं बड़ी होती है, क्योंकि उसके पीछे वर्षों का संघर्ष छिपा होता है। हर उपलब्धि एक नई जिम्मेदारी भी लेकर आती है। मेरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगे और ऊंचाइयां छुएंगे।क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धि का नहीं, बल्कि उस संघर्ष, समर्पण और निरंतर प्रयास का भी होता है जो सफलता तक पहुंचाता है। जब हमारे शहर और राज्य के युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकते हैं, तो पूरा समाज गौरवान्वित महसूस करता है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और प्रोत्साहन देना हम सबकी जिम्मेदारी है। रोटरी हमेशा सकारात्मक बदलाव के साथ युवाओं के सपनों को समर्थन देता रहा है। आज का यह सम्मान समारोह उसी संकल्प का प्रतीक है। सम्मानित होने पर रोशन थापा ने भावुक होकर कहा कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है। यह उपलब्धि एक दिन की मेहनत का नहीं, बल्कि वर्षों के अनुशासन, संघर्ष और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हर चुनौती ने मुझे और मजबूत बनाया तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज मिला यह सम्मान मेरे लिए नयी ऊर्जा और बड़ी जिम्मेदारी दोनों लेकर आया है। मेरा सपना है कि आने वाले समय में योगासन स्पोर्ट्स में भारत को विश्व स्तर पर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाऊं। मंच संचालन एसके घोषाल ने किया। समारोह मुख्य रूप से प्रवीण राजगढ़िया, क्लब उपाध्यक्ष शालिनी सिंघानिया, डॉ अनिल पांडेय, जयदीप सिंह, विनोद कुमार, करुणा राजगढ़िया, प्रशांत सिंह, एसके घोषाल, आम्या अंशु, पूजा सिंह, राहुल रंजन, शंकर राणा, उषा शर्मा, गुड़िया सोनी, मनीषा कुमारी, देव नंद, अनिष्का शिवराज, आरती पांडेय उपस्थित थे।रोशन ने योगासन चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता गोल्डरोशन थापा जैप-1 रांची में प्रतिनियुक्त आईआरबी लातेहार के जवान हैं। मूल रूप से वे नेपाल के बरेली (लुंबिनी के निकट) के निवासी हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने योगासन स्पोर्ट्स की शुरुआत की और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।वर्ष 2026 में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासन (सीनियर बी पुरुष वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। अंतरराष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने झारखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

झारखंड : राज्यसभा चुनाव के बाद झामुमो मस्त, गठबंधन के बाकी दल त्रस्त
Published / 2026-06-20 18:24:12
झारखंड : राज्यसभा चुनाव के बाद झामुमो मस्त, गठबंधन के बाकी दल त्रस्त

झारखंड : राज्यसभा चुनाव के बाद झामुमो मस्त, गठबंधन के बाकी दल त्रस्तचुनाव के बाद महागठबंधन में घमासान! कांग्रेस के आरोपों पर माले का पलटवार, क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर बढ़ा विवादटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद महागठबंधन के भीतर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस ने राजद और भाकपा (माले) पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया है। वहीं, माले ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।माले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाईशुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले नेताओं गीता मंडल और हलधर महतो ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी की ओर से अधिकृत पोलिंग एजेंट बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि माले के दोनों विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने मतदान के बाद उन्हें अपना मतपत्र दिखाया था, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया गया था।क्रॉस वोटिंग का आरोप पूरी तरह निराधारमाले नेताओं ने कहा कि ऐसे में पार्टी पर क्रॉस वोटिंग का आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उनका कहना है कि यदि उनके विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया था, तो कांग्रेस किस आधार पर माले को कटघरे में खड़ा कर रही है।हार के बाद सहयोगियों पर आरोप लगाने का आरोपमाले नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार के बाद बिना किसी ठोस प्रमाण के सहयोगी दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने के बजाय कांग्रेस सहयोगी दलों को सार्वजनिक रूप से कठघरे में खड़ा कर रही है।कांग्रेस के पुराने विवादों का भी किया जिक्रमाले ने इस दौरान कांग्रेस के राजनीतिक आचरण पर भी सवाल उठाये। नेताओं ने वर्ष 2022 के उस मामले का उल्लेख किया, जब कांग्रेस के तीन विधायक भारी नकदी के साथ पकड़े गये थे। माले का आरोप है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं की गतिविधियां पहले भी गठबंधन के लिए असहज स्थिति पैदा करती रही हैं।कॉरपोरेट हितों के करीब होने का आरोपप्रेस कॉन्फ्रेंस में माले नेताओं ने कांग्रेस पर कॉरपोरेट हितों के करीब होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस को पहले अपने संगठन और नेतृत्व स्तर पर आत्ममंथन करना चाहिए, बजाय इसके कि वह अपनी हार का ठीकरा सहयोगी दलों पर फोड़े।आगे क्या होगाअब सभी की नजर इस बात पर है कि महागठबंधन के घटक दल इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाते हैं या फिर यह राजनीतिक टकराव आने वाले दिनों में और गहरा होता है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड की राजनीति में नयी हलचल तेज हो गयी है।

लोहरदगा : तीन लोगों की मौत पर आजसू ने जताया शोक
Published / 2026-06-20 15:29:52
लोहरदगा : तीन लोगों की मौत पर आजसू ने जताया शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। बरवा टोली निवासी साहू परिवार की शिक्षिका एवं उनके एक बहन और भाई (तीन सदस्यों) की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती है।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें यह कामना करती है। इस दुख के घड़ी में परिवार के सदस्यों को भगवान धैर्य प्रदान करें यह कामना करती है।इनके अकाल मृत्यु पर भगवान अपने श्री चरणों में जगह दे यह प्रार्थना करती है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कही। 

लोहरदगा एक ही परिवार के तीन सदस्यों का हत्या का जिम्मेवार कौन : सूरज अग्रवाल
Published / 2026-06-20 15:26:24
लोहरदगा एक ही परिवार के तीन सदस्यों का हत्या का जिम्मेवार कौन : सूरज अग्रवाल

लोहरदगा एक ही परिवार के तीन सदस्यों का हत्या का जिम्मेवार कौन : सूरज अग्रवालएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के मिशन चौक के समीप कल रात्रि बजे एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें दो बच्चियों का मौके पर मौत हो गई और एक बच्चे का रांची ले जाने के क्रम में मृत्यु हो गई। आए दिन लोहरदगा में ट्रक लोगों को अपने चपेट में लेती रहती हैं परंतु पैसे के बल पर हिंडालको अपना पल्ला झाड़ देती है क्या इस तीहरे हत्या का हिंडालको कंपनी या ट्रक ड्राइवर,खलासी या फिर ट्रक यूनियन के लोग जिम्मेवारी लेंगे इतनी बड़ी घटना लोहरदगा में घट गई लेकिन परिवार के सदस्यों के प्रति हिंडालको कंपनी का कोई संवेदना नहीं है। आए दिन ट्रकों के कारण सड़क जाम होती रहती है जिसका उदाहरण है हेसल डंपिंग यार्ड हिंडालको करोड़ों रुपए की बॉक्साइट ले जाने के लिए लोगों को मौत दे रही है एक ओर जिला प्रशासन बाजार के दिनों में सोमवार एवं शुक्रवार को भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करती है। शाम 7 बजे के बाद ट्रकों का परिचालन शुरू होता है लेकिन रफ्तार पर रोक नहीं लगा पा रही है उसके बाद ट्रक ड्राइवर बॉक्साइट अनलोड करने के लिए और पहाड़ जल्दी पहुंच कर बॉक्साइट लोड लेने के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं कई ड्राइवर शराब के नशे में वाहन का परिचालन करते हैं या फिर अपने खलासी को ड्राइव करने के लिए वाहन दे देते हैं जिसका परिणाम होता है कि सड़क पर लोग कुचले जाते है।एक ओर जिला प्रशासन नशा मुक्ति अभियान चलाकर दिखावा कर रही है दूसरी ओर लोग नशे में वाहन चलाकर लोगों का जीवन समाप्त कर रहे है क्या यह ड्रंक एंड ड्राइव का मामला है या नहीं? ट्रक के ऊपर प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कर देती है लेकिन इस पूरे मामला का मुख्य अभियुक्त हिंडालको कंपनी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज नहीं होता है। पीड़ित परिवार से मेरा निवेदन है कि आप हिंडाल्को के ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज करें हिंडाल्को कंपनी सड़क सुरक्षा के नाम पर ड्रामा बाजी करती रहती है और दूसरी ओर ट्रक से कुचलकर लोगों को मौत दे रही है  कंपनी के यहां बैठे हुए लाट साहबों एवं लतखोरों को लोहरदगा की जनता के दुख तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है।एक कहावत है अपना काम बनता तो भाड़ में जाए जनता इसी को चरितार्थ हिंडालको कंपनी करते आ रही है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि भौकाल मचाने वाले सांसद, विधायक जिला परिषद,नगर परिषद के नेताओं के कान में आवाज नहीं पहुंच रही है। फिर चुनाव आएगा नेता जात धर्म के नाम पर अपना उल्लू सीधा करेंगे और जनता को मरने के लिए छोड़ देंगे अगर इन 5 वर्षों का आंकड़ा निकाला जाए तो लोहरदगा में बॉक्साइट ट्रकों के द्वारा सैकड़ो परिवार को उजाड़ दिया गया है और हिंडाल्को कंपनी चंद पैसे देकर कई लाश खरीद चुकी है।यही स्थिति बनी रही तो हिंडालको कंपनी लोहरदगा को कब्रिस्तान बनाकर अपने ट्रकों का परिचालन करती रहेगी और मुनाफा कमाते रहेगी इसलिए अब लोहरदगा की जनता को खुद जिम्मेवारी लेते हुए हिंडाल्को के ऊपर लगातार प्राथमिकी दर्ज करनी होगी ताकि हिंडाल्को के लतखोर और लाट साहबों को औकात पता चले। 

झारखंड : राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार पर महागठबंधन में झकझूमर
Published / 2026-06-19 21:28:12
झारखंड : राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार पर महागठबंधन में झकझूमर

राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में रार, कांग्रेस के आरोपों पर आरजेडी का पलटवार; कहा- अपने अंदर झांकेटीम एबीएन, रांची। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रभारी के. राजू द्वारा राजद पर गठबंधन प्रत्याशी को वोट नहीं देने का आरोप लगाए जाने के बाद राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के पोलिंग एजेंट भोला प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से कांग्रेस के आरोपों को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राजद के सभी चार विधायकों ने गठबंधन प्रत्याशी प्रणव झा को ही वोट दिया था।श्री पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू स्वयं इस चुनाव में खेला करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राजद पर आरोप लगाकर कांग्रेस अपनी विफलता छिपाने की कोशिश कर रही है। साथ ही राहुल गांधी से के. राजू को झारखंड प्रभारी पद से हटाने की मांग भी की।प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति उसके नेताओं की कार्यशैली और बयानों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार कांग्रेस से दूरी बना रही है और पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है।राजद विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दियाराजद के पोलिंग एजेंट भोला प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का स्पष्ट निर्देश था कि गठबंधन प्रत्याशी प्रणव झा को जिताना है। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दौरान सभी राजद विधायकों ने उन्हें अपना वोट दिखाया था, जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट थे।मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राजद ने कभी किसी सहयोगी दल के साथ विश्वासघात नहीं किया है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय गठबंधन के मंच पर चर्चा होनी चाहिए।

सांसद सुखदेव भगत लोक सभा याचिका समिति की बैठक में हुए शामिल
Published / 2026-06-19 21:10:05
सांसद सुखदेव भगत लोक सभा याचिका समिति की बैठक में हुए शामिल

सांसद सुखदेव भगत लोक सभा याचिका समिति की बैठक में हुए शामिलबैठक में जनता की शिकायतों, महत्वपूर्ण विधेयकों एवं जनहित मामले में हुई चर्चालोकसभा याचिका समिति की बैठक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के होटल माय फेयर में समिति के चेयरपर्सन चंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यगण, वित्तीय संस्थाओं व बैंकों के प्रमुख प्रतिनिधि के अलावा मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद  सुखदेव भगत शामिल हुए। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने कहा की संसद की याचिका समिति की बैठक जनता की शिकायतों , महत्वपूर्ण विधेयकों और व्यापक जनहित के मामलों की जांच के लिए आयोजित की जाती है। यह समिति सदन के सदस्यों से मिलकर बनती है और प्राप्त याचिकाओं या अभ्यावेदनों पर विचार विवश करने के बाद समिति सीधे अपनी रिपोर्ट संसद को सौपती है, उन्होंने याचिकाकर्ताओं  की समस्याओं पर उचित समाधान करने पर जोर दिए। बैठक में समिति ने  एमएमएमई क्षेत्र के लिए बनी योजनाओं और ढांचे के सही से क्रियान्वयन न होने के मामलों में विस्तृतसमीक्षा की गई।साथ ही साथ छोटे और मध्यम उद्यमियों को बैंकों से ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त करने में हो रही दिक्कतों को दूर करने पर जोर दिया गया। समिति ने इस मामले की जांच जारी रखने और याचिकाकर्ताओं की चिताओं को उचित समाधान के लिए संसद और सरकार के सर्वोच्च स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में नशा मुक्ति  तथा साइबर सुरक्षा अभियान
Published / 2026-06-19 21:07:25
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में नशा मुक्ति तथा साइबर सुरक्षा अभियान

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में नशा मुक्ति  तथा साइबर सुरक्षा अभियानटीम एबीएन, रांची। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, झारखंड के तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में साइबर सुरक्षा एवं नो नशा नेशन (नशा मुक्ति) अभियान का शुभारंभ सम्मानित अतिथि साइबर क्राइम डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल, रांची, जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हा, साइबर इंस्पेक्टर पंकज कुमार, रोहित कुमार, निर्मल कुमार महतो तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी सम्मानित अतिथि गण को पौधा भेंट करके उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अभियान के तहत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं नो नशा नेशन के बारे में विशेष जानकारी दी गई।इस जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम डीएसपी प्रदीप कुमार  ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से होने वाले विभिन्न अपराध एवं धोखाधड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके रोकथाम के  उपायों के बारे में भी बताया।साथ ही साइबर इंस्पेक्टर श्री पंकज कुमार ने नो नशा नेशन (नशा मुक्ति) के तहत नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी गलत संगति या  लालच की जाल में फंसकर नशे के गिरफ्त में आ जाते हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। साइबर इंस्पेक्टर ने नशा से बचने की नसीहत एवं उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर डीएवी. पब्लिक स्कूल झारखंड जोन- बी के एआरओ .श्री एम.के .सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के मार्गदर्शन में पूरे देश में नो नशा नेशन (नशा मुक्ति) अभियान चलाया जा रहा है।जिसकी  शुरुआत हरियाणा से हुई।इसके तहत हरियाणा के लाखों युवाओं ने नशा को न अपनाने का संकल्प लिया । इसी प्रकार अन्य राज्यों में भी इस अभियान को आंदोलन की तरह चलाया जाएगा। झारखंड में भी एस.आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग, राँची से इस जागरूकता  अभियान का शुभारंभ हुआ और पूरे झारखंड में इसे आंदोलन की तरह चलाया जाएगा।डीएवी. सीएमसी. के परम श्रद्धेय प्रधान (पद्मश्री से सम्मानित) आर्य रत्न श्री पूनम सूरी जी के कथनानुसार ईश्वर मानव बनाते हैं तथा डीएवी. उनमें मानवता भरता है। युवा ही देश की असली संपत्ति हैं, उनके जागरूक होने से ही विकसित भारत की संकल्पना साकार हो पाएगी।नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत का आधार बनेगा। शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

आठ वर्षों से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने विभागीय सचिव से की मुलाकात
Published / 2026-06-19 21:01:53
आठ वर्षों से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने विभागीय सचिव से की मुलाकात

आठ वर्षों से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने विभागीय सचिव से की मुलाकातJUIDCO Ltd. के 141 कनीय अभियंता पदों पर नियुक्ति शीघ्र पूर्ण करने की मांगटीम एबीएन, रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कनीय अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे लंबे विलंब को लेकर अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विभागीय प्रधान आप्त सचिव से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड में नियुक्ति प्रक्रिया को हो रही अत्यधिक देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र नियुक्ति की मांग की।अभ्यर्थियों ने आवेदन सौंपते हुए बताया कि झारखंड सरकार के संकल्प संख्या-2304 दिनांक 27.04.2018 तथा पत्रांक 4967 के आलोक में विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में संविदा आधारित कनीय अभियंताओं के कुल 141 पदों (सिविल-93, विद्युत-23 एवं यांत्रिक-25) पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। किंतु विज्ञापन प्रकाशित होने के लगभग आठ वर्ष बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।उन्होंने कहा कि आवेदन शुल्क के रूप में प्रत्येक अभ्यर्थी से ₹2000 की राशि ली गई थी, बावजूद इसके नियुक्ति प्रक्रिया अब तक अधूरी है। इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने का आग्रह किया।प्रधान आप्त सचिव संजय कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा JUIDCO Ltd. में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में संजय कुमार, तपेश्वर यादव एवं शेखर मंडल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding