झारखंड राज्य सूचना आयुक्त चयन प्रक्रिया की जानकारी देने से विभाग का इंकार, 220 किलोमीटर दूर से बुलाकर की गई औपचारिक सुनवाई :चन्द्रदेव वर्णवालनियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी संचिका लोग भवन में होने का बात करके सूचना उपलब्ध नहीं करा रहा है कार्मिक विभागअंजलि भारद्वाज बनाम भारत संघ जजमेंट का हो रहा है उल्लंघन : हमर अधिकार मंचटीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच, झारखंड के सचिव एवं आरटीआई कार्यकर्ता चन्द्रदेव कुमार वर्णवाल चंदू द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव, उपलब्धियों एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई थीं।उल्लेखनीय है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर राज्य सूचना आयुक्त के पद हेतु प्राप्त आवेदनों में से पांच अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए माननीय राज्यपाल महोदय को भेजे जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जनविश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यापक ज्ञान, अनुभव, प्रतिष्ठा, वर्तमान व्यवसाय, उपलब्धियों तथा आवेदन के साथ संलग्न प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई थीं। विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नियमानुसार प्रथम अपील दायर की गई।इस संबंध में प्रथम अपीलवाद संख्या- 20/2026 की सुनवाई आज दिनांक 19 जून 2026 को प्रथम अपीलीय प्राधिकारी श्री अमर कुमार, संयुक्त सचिव सर्वप्रथम आपके लिए प्राधिकारी के कार्यालय, प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित हुई।सुनवाई के दौरान स्थिति अत्यंत निराशाजनक रही। प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के पूर्व निर्देश के बावजूद संबंधित डीम्ड जन सूचना पदाधिकारी न तो मांगी गई सूचना उपलब्ध करा सके और न ही आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर सके। पहले संचिका अपने पास नहीं होने की बात कही गई, फिर यह कहा गया कि संबंधित फाइल माननीय राज्यपाल महोदय के कार्यालय में है।इसके बाद बुलाए गए अन्य विभागीय पदाधिकारी ने भी यही तर्क दोहराया, जबकि दिनांक 10 जून 2026 को ही चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी किया है, तब यहां सवाल यह उठता है कि यदि संचिका लोकभवन में है तो फिर उस संचिका के आधार पर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना कैसे जारी कर दी और अब जब उसी संचिका से जुड़ी सूचना मांगी जा रही है तो उक्त संचिका का राज्यपाल कार्यालय, लोक भवन में होने का बहाना बनाकर सूचना को रोका जा रहा है।सुनवाई के दौरान प्रथम अपीलीय प्राधिकारी द्वारा मौखिक रूप से यह भी कहा गया कि राज्य सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण के बाद सूचना उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि सूचना का अधिकार अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि नियुक्ति अथवा शपथ ग्रहण तक चयन प्रक्रिया से संबंधित अभिलेखों को रोका जाए, विशेषकर तब जब मांगी गई सूचना सार्वजनिक हित और पारदर्शिता से सीधे जुड़ी हो।हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला का मानना है कि राज्य सूचना आयुक्त का पद स्वयं सूचना के अधिकार और पारदर्शिता की रक्षा से जुड़ा हुआ संवैधानिक महत्व का पद है। ऐसे पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जितनी अधिक पारदर्शी होगी, जनता का विश्वास लोकतांत्रिक संस्थाओं में उतना ही मजबूत होगा, जैसा कि अंजलि भारद्वाज बनाम भारत संघ और नमित शर्मा बनाम भारत संघ के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है।दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस विभाग पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है, वही विभाग सूचना उपलब्ध कराने में टालमटोल करता दिखाई दिया और मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने के बजाय अपीलकर्ता को लगभग 220 किलोमीटर दूर गिरिडीह से रांची बुलाकर केवल औपचारिक सुनवाई की गई।यदि विभाग के पास अभिलेख उपलब्ध नहीं थे अथवा सूचना देने की तैयारी नहीं थी, तो सुनवाई की तिथि निर्धारित करने और अपीलकर्ता को उपस्थित होने के लिए बाध्य करने का कोई औचित्य नहीं था।यह न केवल सूचना के अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत है, बल्कि आम नागरिकों के समय, श्रम और संसाधनों की भी अनदेखी है। हमर अधिकार मंच इस मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी उपायों का उपयोग करते हुए आगे की कार्रवाई करेगा तथा राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को जारी रखेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में होगा विशेष योग शिविरटीम एबीएन, रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून रविवार को प्रातः 6 बजे डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निवास कर रहे 50 से अधिक निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को योग प्रशिक्षक अरविंद पांडेय द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रमवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के माध्यम से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करना है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है।योग सत्र के उपरांत सभी आश्रमवासियों के बीच जूस एवं पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन सेवा, स्वास्थ्य और मानव कल्याण की भावना को समर्पित है तथा इसके माध्यम से समाज के उपेक्षित वर्गों तक योग का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
झारखंड राजस्थानी अकादमी के विनय सरावगी बने अध्यक्षटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य की सुप्रसिद्ध समाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्था झारखंड राजस्थानी अकादमी के पदाधिकारीयो का चुनाव सत्र 2026-29 सम्पन्न हुआ।चुनाव पदाधिकारी अजय मारू ने निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पदाधिकारीयो के चयन हेतु आहूत किया।जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु विनय सरावगी के नाम का प्रस्ताव आया , जिन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।तदोपरांत उपाध्यक्ष पद में बसंत मित्तल एवं पंकज पोद्दार को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।महासचिव पद के लिए रविशंकर शर्मा टोली को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री शिवशंकर साबू को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। सहसचिव पद के लिए श्री मनोज बजाज एवं श्री राकेश जैन रारा को निर्वाचित घोषित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनय सरावगी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राजस्थान भाषा, संस्कृति, साहित्यिक, संस्कार, पहनावा, मान सम्मान, खान पान को व्यापक रूप से प्रचारित करने में राजस्थानी अकादमी की महत्ती भूमिका दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही वर्तमान में 100 संस्थापक सदस्यों के पाश्चात्य राज्यस्तरीय में सदस्यों का विस्तार किया जाएगा। श्री सरावगी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि रविन्द्र भवन का जल्द से उद्घाटन कर राज्य में आहूत सांस्कृतिक गतिविधियों, आयोजनो को बढ़ावा दे। जिससे झारखंड का चौमुखी विकास होगा।धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित महासचिव रवि शंकर शर्मा ने दिया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य संदीप मुरारका, अशोक पुरोहित, आशीष मोदी मीनू, दीपक मारू उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सह सहसचिव मनोज बजाज ने दी।
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने की निंदाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज और राज्य की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गंभीर घटना बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद झारखंड पुलिस ने तत्परता, तकनीकी जांच और खुफिया तंत्र के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की तथा उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधिकारियों,जांच टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे मामले का जल्द खुलासा संभव हो सका है जो सराहनीय है।इस दौरान सचिन कुमार साहू ने कहा कि झारखंड पुलिस की सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली के कारण अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया गया, जिससे लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाना चाहिए तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, ताकि राज्य में सुरक्षित और सकारात्मक माहौल कायम रहे।
देर रात सुदेश महतो के आवास पहुंचे नाथवानी, वैवाहिक वर्षगांठ की दी बधाईटीम एबीएन, रांची। एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी देर रात आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बुकरु स्थित आवास पर पहुंचे। श्री नाथवानी ने सुदेश महतो एवं नेहा महतो को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। बदले में महतो दंपति ने श्री नाथवानी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
झारखंड: रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक आरपीएफ जवान का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जवान वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग मिला। शव के पास उसका बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ जवान की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हादसा था या आत्महत्या। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना सामने आने से रेलवे विभाग में भी शोक की लहर है। फिलहाल मृतक जवान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि मामले को लेकर पूछे जाने पर रेलवे पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार में भी इस खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा। हाल ही में हुआ था तबादला रांची जिले में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 32 वर्षीय जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी थे। रांची स्थित रेलवे सुरक्षा बल थाने के प्रभारी शिशुपाल कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई। उनका हाल ही में पश्चिम बंगाल के सुइसा रेलवे स्टेशन से तबादला हुआ था और उन्होंने 14 मई को नामकुम स्टेशन पर कार्यभार संभाला था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/धनबाद। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड बारूद घर के समीप बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस एवं धनबाद पुलिस को ट्वीट कर इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कोयला तस्करों द्वारा तिलाटांड में अवैध कोयला डिपो संचालित कर कोयला का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है जहां बीसीसीएल के बंद पड़े मुहानों एवं विभिन्न डंपों से मोटरसाइकिल के माध्यम से चोरी का कोयला लाकर भंडारण किया जाता है। इसके बाद मजदूरों की सहायता से कोयले को ट्रकों में लोड कर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भेजा जाता है। प्रतिदिन कई ट्रकों में कोयला भरकर बाहर भेजा जा रहा है, जिससे बीसीसीएल और सरकार के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चचार्ओं का का विषय बना हुआ है कि आखिर इन कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसके बल पर खुलेआम अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। अवैध कोयला कारोबार के वजह से धनबाद एसएसपी महोदय ओर थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है। रत्नेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ जमशेदपुर। राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल आरएसएस कार्यालय पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद पर हमला है। बम नहीं फटने से एक बड़ी दुर्घटना टल गयी, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। साथ ही राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
आरएसएस मुख्यालय पर हमले की कड़ी निंदा, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्य कार्यालय पर अपराधियों द्वारा कथित रूप से पेट्रोल बम से किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण, निंदनीय एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है। संजय सर्राफ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में समर्पित संगठन है। ऐसे संगठन के कार्यालय पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं राज्य में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती हैं।उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा घटना में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि यदि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाये गये तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ेगा। संजय सर्राफ ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से राज्य में शांति, सुरक्षा और नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की तथा दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने की मांग दोहरायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.