प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड की गोष्ठी संपन्नएबीएन सोशल डेस्क। गायत्री शक्तिपीठ बोकारो के प्रांगण में प्रांतीय युवा समन्वय समिति झारखंड के आह्वान पर बोकारो उपजोन के सक्रिय कार्यकर्ताओं, ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ता एवं सक्रिय महिला मंडल की बहनों की गोष्ठी बोकारो जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी बिजय प्रसाद बर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, टाटानगर के युवा प्रतिनिधियों के साथ बोकारो उपजोन के समन्वयक श्याम नंदन सिंह, बोकारो के जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, प्रांतीय युवा समन्वय समिति के प्रांतीय समन्वयक संतोष राय, समिति के मार्गदर्शक नरेश भट्ट, शिव कुमार वर्णवाल, नीरज महतो एवं सुरेश यादव, बोकारो के सभी युवा प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे। गुरुदेव द्वारा रचित सत्संकल्प पाठ बहन सुमन दीदी ने कराया। आगामी 19 से 21 अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले प्रांतीय युग सृजेता शिविर जिसमें डॉ चिन्मय पंड्या जी भाई साहब का मार्गदर्शन झारखंड के युवाओं को प्राप्त होने जा रहा है। जिसकी तैयारी से संबंधित पहली गोष्ठी हुई। आज की गोष्ठी में शिविर के आयोजन स्थल, आयोजन समिति, उपजोन एवं जिला स्तर पर सांगठनिक ढांचा के मजबूत करने एवं नियमित संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गयी। प्रांत स्तर पर प्रत्येक 15 दिनों में आॅनलाइन गोष्ठी कर प्रगति की समीक्षा का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक युवाओं को इस कार्यक्रम में सक्रिय करते हुए शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा चलाया जा रहा गतिविधियों में शामिल हो ऐसा प्रयास करना है। गुरुदेव का संकल्प मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण कैसे साकार हो। जनसंपर्क बढ़ाना, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से अपनी साधना को बढ़ाने पर जोर देने की बात की गयी।आज की गोष्ठी में धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिला युवा समन्वयक गीता कुमारी ने करते हुए कहा कि ऐसा अवसर इस धरा में गुरुदेव के आने के बाद 45 वर्षों में पुन: हम सभी का सौभाग्य मिला है। इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ झारखंड के युवा को मिले। उक्त जानकारी गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी धीरेंद्र कुमार महतो ने दी।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खतरा!झारखंड राज्यसभा चुनाव में पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों संग कर रहे हैं मंथनटीम एबीएन, रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान से कुछ दिन पहले राज्य में विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों को यहां एक होटल में ले जाया जा रहा है। गठबंधन के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे (राजग विधायक) 18 जून को चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक दो दिनों तक होटल में ही रहेंगे, मरांडी ने कहा, हम बैठक करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की दो राज्यसभा सीटों में से एक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर विश्वास जताया।विजयी होने के लिए एक उम्मीदवार को प्रथम-वरीयता वाला न्यूनतम 28 वोट प्राप्त करना आवश्यक है। सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने कहा कि भाजपा-नीत राजग के पास नाथवानी को चुनाव में विजेता बनाने के लिए राज्य विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल नहीं है, जब तक कि क्रॉस वोटिंग न हो।झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के चार और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के दो सदस्य शामिल हैं। राजग के कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है। राज्य की एक राज्यसभा सीट झामुमो के सह संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दूसरी सीट भाजपा सदस्य दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने के कारण खाली हो रही है।
झारखंड : एसआईआर में 1.63 करोड़ वोटरों को नहीं देने होंगे कोई दस्तावेजझारखंड में एसआईआर: 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं जमा करने होंगे कोई दस्तावेजटीम एबीएन, रांची। झारखंड के 2026 की मतदाता सूची के 1.63 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को वर्तमान एसआईआर प्रक्रिया में कोई भी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इन मतदाताओं को प्रारूप एसआईआर मतदाता सूची और 2026 की अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए गणना अवधि के दौरान केवल विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित प्री-फिल्ड गणना फॉर्म तथा हालिया रंगीन तस्वीरें जमा करनी होगी। मैपिंग कार्य समाप्त होने के बाद अब चुनाव आयोग का मुख्य फोकस 30 जून से शुरू हो रहे मतदाताओं के पहचान को लेकर है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार राज्य के 2026 की मतदाता सूची के शेष बचे अनमैप मौजूदा मतदाताओं के स्वयं और पैतृक मैपिंग का दूसरा और अंतिम सत्र गणना अवधि 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 के दौरान आयोजित किया जायेगा।अनमैप किए गए मतदाताओं से अनुरोध है कि यदि आप या आपके माता-पिता झारखंड के बाहर पिछली एसआईआर मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत थे, तो गणना अवधि के दौरान बीएलओ के घर-घर दौरे के समय झारखण्ड या अन्य राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की 2003 की एसआईआर मतदाता सूची का विवरण बीएलओ को अवश्य उपलब्ध करायें।मतदाता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि (उनके बीएलए-2 सहित) और चुनावी प्रक्रिया के अन्य हितधारक www.voters.eci.gov.in पर जाकर पिछले एसआईआर विवरण में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। मतदाताओं द्वारा दस्तावेजों को जमा करने की आवश्यकता को कम करने के लिए ही मौजूदा मतदाताओं की स्वयं और/या पैतृक मैपिंग की जा रही है।एसआईआर में मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण तिथि30.06.2026 से 29.07.2026 - बीएलओ द्वारा घर-घर का दौरा (हाउस टू हाउस विजिट)।05.08.2026 - प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।05.08.2026 से 04.09.2026 - दावा और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि।05.08.2026 से 03.10.2026 - नोटिस और सत्यापन की अवधि।07.10.2026 - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर रहे युवा भी बनेंगे वोटरचुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 2026 की मतदाता सूची के केवल सीमित संख्या में मौजूदा मतदाताओं और झारखंड में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के इच्छुक नये मतदाताओं को ही दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी। जिन मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता है, उनकी सूची 5 अगस्त 2026 को या उसके बाद प्रत्येक मतदान केंद्र और सीईओ झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। उन्हें संबंधित ईआरओ (एफड) द्वारा दस्तावेज जमा करने के लिए व्यक्तिगत नोटिस भी तामील किया जायेगा। भारत के जो पात्र नागरिक 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर रहे हैं। वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र और सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 जमा करें। झारखंड में नये मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए, पिछले एसआईआर में माता-पिता के मतदाता पंजीकरण विवरण का उद्धरण पृष्ठ या स्वयं का विवरण (यदि कोई पात्र नागरिक 2003 के एसआईआर में पंजीकृत था लेकिन 2026 की मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है) माता-पिता या स्वयं के मामले में पर्याप्त दस्तावेज माना जायेगा।इसके अतिरिक्त जन्म तिथि और जन्म स्थान के आधार पर अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। मौजूदा मतदाताओं की स्वयं या पैतृक मैपिंग संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा मतदाताओं या उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ईसीआईनेट में बीएलओ ऐप के माध्यम से दी गयी जानकारी के आधार पर की जा रही है।इसलिए, प्रवासी श्रमिकों, झारखंड से बाहर पढ़ रहे छात्रों या अस्थायी रूप से झारखंड से बाहर रह रहे अन्य लोगों को मैपिंग के उद्देश्य से बीएलओ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रवासी श्रमिकों, झारखंड से बाहर पढ़ रहे छात्रों आदि की ओर से परिवार के सदस्य के माध्यम से बीएलओ से संपर्क करके या ईसीआईनेट में उपलब्ध बुक-ए-कॉल सुविधा या झारखंड के प्रत्येक घर में चिपकाए गए स्टिकर पर उल्लिखित बीएलओ के फोन नंबर के माध्यम से मैपिंग का कार्य किया जा सकता है।इसी तरह, गणना फॉर्म पर भी प्रवासी श्रमिकों के परिवार के सदस्य द्वारा संबंध के प्रकार और नाम का उल्लेख करते हुए। ईसीआईनेट के माध्यम से आॅनलाइन या बीएलओ से इलेक्ट्रॉनिक रूप में व्यक्तिगत गणना फॉर्म प्राप्त करके हस्ताक्षर किये जा सकते हैं और वे हस्ताक्षरित गणना फॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों से बीएलओ को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेज सकते हैं।
झारखंड में राज्यसभा चुनाव : नाथवाणी के लिए एनडीए हुई फूल्ली एक्टिव!राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के लिए एनडीए ने बिछायी रणनीतिक बिसात, क्रॉस वोटिंग की चर्चाए तेजटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। सोमवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य एनडीए समर्थित प्रत्याशी और उद्योगपति परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने तथा गठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति तैयार करना था।मतदान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुईबैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रत्याशी परिमल नाथवानी समेत एनडीए के सभी विधायक मौजूद रहे। नेताओं ने चुनावी गणित और मतदान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।एनडीए को चार अतिरिक्त वोट की जरूरतवर्तमान संख्या बल के अनुसार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पास 24 वोट हैं, जबकि जीत के लिए उसे चार अतिरिक्त मतों की आवश्यकता होगी। ऐसे में चुनावी मुकाबले में क्रॉस वोटिंग और अंतरात्मा के आधार पर मतदान की चर्चाएं भी तेज हो गयी हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भरोसा जताते हुए कहा कि कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में महागठबंधन के भीतर संभावित सेंध और क्रॉस वोटिंग की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है।दिलचस्प होगा मुकाबलाझारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों का इतिहास भी रहा है, जिससे इस बार का चुनाव और दिलचस्प बन गया है। बैठक के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मीडिया से कहा कि एनडीए के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के सभी 81 विधायक मतदाता हैं और कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर नाथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे। जायसवाल ने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है।
जल्द घोषित होंगे 51 जिला स्तरीय पदाधिकारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, गालूडीह (घाटशिला), पूर्वी सिंहभूम। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन विस्तार एवं पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज मनोज महतो भवन, गालूडीह घाटशिला में संपन्न हुई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल जिला पुनर्गठन प्रभारी देवेन्द्र नाथ महतो केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, संतोष महतो केंद्रीय सचिव, मार्शल महतो, संतोष सिंह एवं रवि महतो सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार प्रभारियों ने संगठन के नीति-सिद्धांत, उद्देश्य एवं जनाधार को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है, इसलिए प्रत्येक पंचायत एवं बूथ तक संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। मौके पर जानकारी दी गयी कि पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन के पुनर्गठन के तहत जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 51 जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची शीघ्र जारी की जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों एवं 6 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा तथा समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का लक्ष्य जनता की आवाज को मजबूती देना, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना तथा झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और विकास के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा टीम एबीएन, रांची। बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दौरान मिले निर्देशों के अनुपालन को लेकर तत्परता से आगे बढ़ने पर सहमति बनी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक में 21 जून को व्यापक रूप से योग दिवस पार्टी स्तर पर मनाने, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा समेत अन्य कई कार्यक्रम को लेकर योजना को अंतिम रूप दिया गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आगामी संगठनात्मक एवं जन सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के निमित्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दौरान मिले निर्देशों के अनुपालन को लेकर झारखंड बीजेपी पूरी तरह तत्पर है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिली राजनीतिक मार्गदर्शन से झारखंड भाजपा नयी ऊर्जा और उत्साह में दिख रही है। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ, जिला एवं प्रदेश स्तर पर नियमित मासिक बैठकों की श्रृंखला निर्धारित की गयी है।
रत्नेश कुमार ने 35वीं पुण्यतिथि पर मजदूरों के मसीहा सूर्यदेव सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मजदूरों के नेता और गरीबों के मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कतरास मोड़, झरिया स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सिंह मेंशन कार्यकर्ता रत्नेश कुमार ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रत्नेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का जीवन श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा, स्व सूर्यदेव सिंह जी को कोटि-कोटि नमन...। सूर्यदेव सिंह अमर रहें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
एसआईआर को लेकर गिरिडीह में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन सभागार में बीएलए-दो प्रशिक्षण शिविर सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंडों से बड़ी संख्या में बीएलए-दो, बूथ कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और एक भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि विवाह के कारण महिलाओं का निवास और पहचान संबंधी दस्तावेज बदलते रहते हैं। ऐसे में बूथ कमेटियां अभी से आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित कराने में जुट जायें, ताकि किसी महिला मतदाता को परेशानी न हो। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर के इस अभियान में बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो संगठन अपनी मजबूत जमीनी पकड़ के बल पर इस चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना करेगा। पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बूथ कमेटियों से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक हर स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके।
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने की। बैठक में आगामी स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च को व्यापक एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों, युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा। साथ ही राज्य में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, छात्र हितों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा। बैठक में संगठन के रांची जिला, विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय इकाइयों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया। आजसू नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष एवं जनसेवा की भावना को स्मरण करने का अवसर है, वहीं आक्रोश मार्च के माध्यम से जनता और छात्रों की आवाज को सशक्त रूप से उठाया जायेगा। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रशांत महतो, अंजू तिर्की, अनुष्का सिन्हा, जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो महानगर अध्यक्ष अमन साहू रवि रोशन, नितेश, राहुल, अब्दुल खान, अमित, निशांत, राज, हर्ष मनीषा, विकास इत्यादि छात्र नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) प्रधान कार्यालय, रांची के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.