शहीद बुली महतो के संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता : देवेन्द्र नाथ महतोएबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू। स्वतंत्रता सेनानी एवं कोल विद्रोह के महानायक अमर शहीद बुली महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सोनाहातू के तत्वावधान में सोनाहातू स्थित पार्टी कार्यालय से बुली महतो चौक तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।पदयात्रा के दौरान पुराना प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बुली महतो चौक तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे, जहाँ अमर शहीद बुली महतो जी की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया तथा उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया गया।इस अवसर पर शहीद बुली महतो के वंशज प्रसिद्ध महतो, संजय महतो, अर्जुन महतो, भीमसेन महतो, लक्ष्मण महतो, भागीरथ महतो, साधुचरण महतो, मोहिनी देवी, सरस्वती देवी, उमावति देवी, द्रौपदी देवी एवं गणेश महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, महासचिव पंचम एक्का, मांडर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गुना भगत, संगठन महासचिव मनीष साहु, केंद्रीय सचिव निवेदिता महतो, जिला अध्यक्ष पार्वती महतो, जिला उपाध्यक्ष शिल्पा महतो एवं दीपिका रजक सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अमर शहीद बुली महतो जी का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और जन-अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उनका बलिदान हमें अपनी संस्कृति, इतिहास और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि समाज अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवित रखना और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज में शिक्षा, संगठन, जागरूकता और एकता को मजबूत बनाकर ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाया जा सकता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में गदाधर महतो, रंजीत महतो, अजय महतो, बिनोद महतो, भागीरथ महतो सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन शहीद बुली महतो जी के सम्मान में नारे लगाते हुए तथा उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
टीम एबीएन, रांची। शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन से एक एनजीओ का निबंधन आठ माह पूर्व झारखंड सरकार के निबंधन विभाग द्वारा किया गया। प्रथम बैठक आज रांची के श्री कृष्णा पैलेस (बैंकट हॉल) उद्धव बाबू लेंन लालपुर मे संध्या 3 बजे से डॉ मनोरंजन कुमार जमुआर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। डॉ जमुआर ने कहा रांची में अनेक स्वयंसेवी और स्वेच्छिक संस्थाएं कार्यरत हैं ऐसे में एक और संस्था शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन के निबंधिकरण की क्या आवश्यकता आन पड़ी।पिछले कुछ वर्षों से रांची और आसपास के कुछ प्रोफेशनल्स तथा सेवानिवृत अधिकारी, शिक्षक इस पर मंथन कर रहे थे की व्यवस्था को दोष देने की अपेक्षा कुछ किया जाए।सामूहिक कार्य करने के लिए मंच की आवश्यकता थी निबंध के पश्चात ,एक वैधानिक पहचान मिलेगी ऐसा सदस्यों का विचार था। समाज में जो कुछ मिला है उसे तन मन अथवा धन से वापस समाज में देना। लोगो के जीवन में उत्साह का रंग भरना। विशेष कर बच्चे और विद्यार्थियों को भारतीय चिंतन के माध्यम से सबल बनाना। समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों के प्रति लोगों का ध्यान दिलाना ताकि हृदय परिवर्तन हो सके।संस्था के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने कहा- हम बहुत महत्वाकांक्षी नहीं है छोटे-छोटे काम से शुरू करेंगे। कुछ विद्यार्थियों से मिलकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे। उनके आत्मबल को बढ़ाएंगे। और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। हम महिलाओं/गृहणियों को वित्तीय मामलों में सशक्त बनाएंगे, जो आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझ सके। हम युवा वर्ग को सही मार्ग चुनने में मदद करेंगे। हम नहीं जानते कि हम कितना सफल होंगे। लेकिन हम संकल्पित हैं। कि हमारा प्रयास जारी रहेगा। लोगों को संस्था से जोड़ेंगे एवं जनमानस तक अपनी बात पहुंचते रहेंगे। हमारी अपेक्षा है कि बड़े बुजुर्ग हमारे संस्था को आशीर्वाद दें, मीडिया के लोग हमें रास्ता दिखाएं तथा उन लोगों तक पहुंचाएं जिनको हमारी जरूरत है। पुलिस प्रशासन के लोग हमारी बात सुने। स्कूल कॉलेज, विद्यालय, विश्वविद्यालय के शिक्षक, साथी, सहयोगी हमारा मार्गदर्शन करें एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करें। युवा हमारे सदस्यों से मिले तथा उनसे जीवन में सफलता प्राप्त करने का मंत्र लें। संस्था की कोषाध्यक्ष स्वाति सोनी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया की अधिक से अधिक सदस्य बनाएं, उनका सहयोग, समय ले और समाज में छोटे-छोटे को कार्यक्रम बनाएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।संयुक्त सचिव सोमेन दत्ता ने कहा एनजीओ का मतलब लाभ कमाना आजकल हो गया है। लेकिन हमारा उद्देश्य यह नहीं है हमारा उद्देश्य समाज के दलित, वंचित, अशिक्षित लोगों तक पहुंच कर आशा की किरण जगाना। अलग पहचान बनाना।संस्था के पदाधिकारी श्री भारतेंदु झा जी ने कहा कि हम सभी मिलकर संकल्पित होकर कार्य करेंगे। सभी सदस्यों ने संकल्प पत्र भरकर प्रतिज्ञा लिया कि हम शुद्ध अंतःकरण से समाज की सेवा करेंगे। बैठक में पूनम तिवारी, नामित खन्ना, शिवानी लता, रेणुका तिवारी, कीर्ति वर्मा, श्रीमती मेधा जायसवाल, माला झा, पायल तिवारी आदि महिला बहनों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी बातों को रखा। अपने विचार देने वालों में मुकेश पांडे, अरुण कुमार, चंदन कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, फेकू ठाकुर, श्याम झा, सुशील कुमार, श्री राजीव खंडेलवाल, ऋषभ जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट, आकाश पांडे अधिवक्ता, आदित्य राज दुबे, विमलेश सिंह, राजीव रंजन सिंह, पीएन सिंह, डॉक्टर आफताब जमील, श्रवण कुमार, संजय सिंह, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, उपेंद्र नारायण सिंह, आशुतोष पांडे, सचिन भारती, नारायण पोद्दार, अमित कुमार, शुभम गुप्ता।आदि सभी शब्द सदस्यों ने अपने विचार सामाजिक चेतना व्याप्त परिस्थितियों का जिक्र किया।इस अवसर पर अभिभावक सरयू राय विधायक जमशेदपुर (पूर्वी) पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, पहुंचकर अपना आशीर्वचन शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन आगे बढ़े, सेवा भाव से सभी मिलजुलकर कार्य करें। धैर्य पूर्वक। सरयू राय का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सोमेन दत्ता एवं मुकेश पांडे ने किया। अंशुल शरण जी का स्वागत नन्हे बालक शौर्य तिवारी एवं यति तिवारी ने किया। दिल्ली से पधारे सुमन सिंह एवं सुजीत पांडे का स्वागत चंदन सिंह ने किया। श्री तिवारी ने कहा कि जल्द ही 6 महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक कर तय की जाएगी। धन्यवाद श्री कृष्ण पैलेस बैंकट हॉल के पंकज जी ने दिया।
झारखंड राजस्थानी अकादमी की वार्षिक आमसभा संपन्नटीम एबीएन, रांची। झारखंड राजस्थानी अकादमी की सत्र 2023-26 की वार्षिक आमसभा दिनांक: 14 जून 2026 , दिन: रविवार, समय: प्रात:11 बजे से स्थान: श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, राँची (आधार तल) में आयोजित हुई। झारखंड राजस्थानी अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष अजय मारू ने सभी वरिष्ठ संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों का स्वागत करते हुए तदोपरांत अकादमी के कुल 6 दिवंगत सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त किया एवं एक मिनट का मौन आमसभा में रखा।झारखंड राजस्थानी अकादमी के संस्थापक महासचिव श्री विनय सरावगी ने सत्र 2023-26 की वार्षिक आमसभा की कार्यवाही एवं प्रतिवेदन सभा पटल में राजस्थानी भाषा में प्रस्तुत किया, जिसे सर्व सम्मति से संपुष्टि किया गया। अकादमी के कोषाध्यक्ष श्रद्धेय धर्मचंद जैन रारा के देवहसान पश्चात अध्यक्ष श्री अजय मारू ने आय व्यय का लिखित ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया।चुनाव पदाधिकारी अजय मारू ने बताया कि झारखंड राजस्थानी अकादमी के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हेतु कुल 11 नामांकन पत्र अंतिम तिथि 7 जून 2026 तक प्राप्त हुए, जिनमें क्रमशः सर्वश्री विनय सरावगी, बसंत मित्तल, पंकज पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, शिव शंकर साबू, मनोज बजाज, दीपक मारू, अशोक पुरोहित, आशीष मोदी मीनू, राकेश जैन रारा, संदीप मुरारका है।चुनाव पदाधिकारी श्री मारू ने बताया कि अकादमी में कुल 11 कार्यकारिणी समिति पद है एवं 11 ही उपरोक्त वैध नामांकन प्राप्त हुए, जिन्हें सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया जाता है साथ ही सभा को जानकारी दिया कि चुनाव पदाधिकारी 11 निर्वाचित कार्यकारणी समिति की बैठक करेंगे, जिससे पदाधिकारीयो का चयन निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य करेंगे।विविध- अध्यक्ष की अनुमति से हेतु अध्यक्ष अजय मारू ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज को बनने पर अकादमी की ओर से हार्दिक बधाई दी।धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने दिया तत्पश्चात सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।इस अवसर पर राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, पूरनमल जैन, अरुण छांवछरिया, ओम प्रकाश प्रणव, आलोक तुलस्यान, रमेश जी शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, सौरव सरावगी, किशोर मंत्री, पवन पोद्दार, राजीव मित्तल, कमल केडिया, नरेंद्र जैन, ललित केडिया, प्रदीप केडिया, संजीव बजाज, अनुज मोदी, अरुण केडिया, किशन शर्मा, कमल शर्मा, अमित सारस्वत, विश्वनाथ नारसरिया, राजेश कौशिक, बसंत हेतमसरियां, शशिकांत बजाज, सुंदर लाल रामसिसरिया, विनोद जैन, पवन शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज बजाज ने दी।
झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा: प्रदेश में 24 घंटे में सात लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच की गई ये अपीलटीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और एक 10 वर्षीय बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों से हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हुई है।मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों से हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हुई है।पिठौरिया थाना के सब-इंस्पेक्टर सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि रांची जिले में मृतकों की पहचान बाढ़ू गांव निवासी जीतू महली (55) और कटमकुली गांव निवासी निराशो देवी (33) के रूप में हुई है। दोनों अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।गढ़वा में दो लोगों की हुई मौतपुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गढ़वा जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव निवासी रीना देवी (30) और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी राम अवतार पाल (65) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य जिलों में हुई घटनाओं की भी जांच कर रही है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।
कोढ़िया बस्ती स्थित बिनोद बिहारी महतो अस्पताल के अंदर चल रहा अवैध कोयला डिपोएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर झारखंड सरकार, धनबाद पुलिस, झारखंड पुलिस, CISF समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को टैग करते हुए मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है।अपने पोस्ट में आरोप लगाया है कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोढ़िया बस्ती स्थित बिनोद बिहारी महतो अस्पताल के अंदर शिव मंदिर के समीप खुलेआम अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है। प्रतिदिन ट्रकों तथा हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध कोयला बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार के कारण बीसीसीएल एवं राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि कोयला माफिया लगातार मालामाल हो रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद के एसएसपी महोदय लगातार अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोयला माफिया प्रशासन को गुमराह करके तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोढ़िया बस्ती स्थित बिनोद बिहारी महतो अस्पताल के अंदर शिव मंदिर के समीप अवैध कोयला कारोबार को जारी रखे हुए हैं। इससे प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।रत्नेश कुमार ने संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लग सके ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।
जरूरतमंद बच्चियों के बीच नूतन वस्त्रों का वितरण : बुद्धा फाउंडेशनटीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा बुद्धा साइंस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, चूना भट्ठा, कोकर, रांची में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के पूर्व उपमहाप्रबंधक कैप्टन रमेश कुमार झा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंदीता झा, संस्था के अध्यक्ष श्री शशिभूषण पांडे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जी. पी. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि कैप्टन रमेश कुमार झा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना एक महान मानवीय कार्य है और समाज के सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जी. पी. सिंह ने कहा कि समाज में सेवा की भावना रखने वाले अनेक लोग हैं, आवश्यकता उन्हें एक मंच से जोड़कर समाजहित के कार्यों में प्रेरित करने की है। संस्था के अध्यक्ष शशिभूषण पांडे ने कहा कि संस्था समाज के सहयोग को सही एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान 20 आर्थिक रूप से पिछड़ी बच्चियों के बीच नूतन वस्त्रों का वितरण किया गया। बड़ी बच्चियों को फ्रॉक-सूट, पजामा एवं दुपट्टा तथा छोटी बच्चियों को फ्रॉक प्रदान किया गया। वितरण किए गए सभी वस्त्र संस्था के प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए थे।इस अवसर पर कैप्टन रमेश कुमार झा एवं अंदीता झा को महादानी कर्ण सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के सीईओ डॉ. भरत भूषण ने कहा कि समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाजहित में योगदान देना चाहिए।मंच का संचालन संस्था की डायरेक्टर इंजीनियर सुप्रिया भारती ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में चारवा भगत, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी, संजना कुमारी तथा अनन्या सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
लातेहार, चंदवा स्थित टोरी रेलवे फाटक पर जाम की समस्या को लेकर पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को अवगत कराया सामाजिक विचार मंचएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर जाम की समस्या के समाधान और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध मे सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा के संयोजक कवलजीत सिंह ने पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि रेलवे समपार (फाटक) की गंभीर समस्या है। धनबाद रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में शुमार होने के बावजूद, टोरी में एक अदद रोड ओवर ब्रिज न होने से आम जनता का जीवन नारकीय हो गया है। यह रेलवे फाटक अतिव्यस्त मार्ग पर स्थित है और दिनभर में मालगाड़ियों व ट्रेनों की आवाजाही के कारण यह लगभग 15 से 20 घंटे बंद रहता है। इस कारण एनएच-99 (अब एनएच-22) पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण स्कूली बच्चों, आम यात्रियों और विशेषकर एम्बुलेंस में जा रहे मरीजों को जानलेवा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनमानस और विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा इस गंभीर मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।अतः प्रधानमंत्री जी से विनम्र प्रार्थना करते हुए कहा है कि आम जनता की इस पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए टोरी रेलवे फाटक पर अविलंब रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए ताकि इस मौत के जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके।
सांसद सुखदेव भगत की ऐतिहासिक पहल रंग लाईलोहरदगा-गुमला-धर्मजयगढ़ रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, विकास की नई इबारत लिखेगा क्षेत्रसांसद सुखदेव भगत ने गुमला को नई रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए संसद में पुरजोर ढंग से उठाए थे आवाजदशकों पुरानी मांग पूरी होने की ओर, संसद में लगातार उठाई आवाज और रेल मंत्रालय से पैरवी का मिला परिणाम, लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। दक्षिणी झारखंड के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्षों से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे गुमला, लोहरदगा, जशपुर और आसपास के लाखों लोगों का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ चुका है।लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के सतत प्रयासों, संसद में मुखर आवाज और रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार की गई मजबूत पैरवी के परिणाम स्वरूप लोहरदगा से गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार ने अधिसूचित कर दिया है।रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने केंद्रीय सरकार रेल मंत्रालय अधिनियम 1889 की धारा 2 खंड 37 क द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक उद्देश्य में राष्ट्रीय अवसंरचना उपलब्ध कराने हेतु झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में लोहरदगा से गुमला होते हुए पत्थलगांव धरमजयगढ़ तक 291 °881 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनाने के परियोजना का अधिसूचना जारी किया है।यह परियोजना केवल एक रेलवे लाइन नहीं, बल्कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक उत्थान की मजबूत आधारशिला साबित होगी। सांसद सुखदेव भगत ने अपने कार्यकाल के दौरान इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए सांसद सुखदेव भगत ने दो बार संसद में गुमला में नई रेलवे लाइन बनने के मांग को उठाया था उन्होंने कहा था कि लायंस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का का गुमला जिला जन्म स्थान है। भगवान हनुमान का जन्म स्थान आंजन धाम है, आदिवासियों का धार्मिक स्थल सीरा सीता नाला है, भगवान शिव का धाम टांगीनाथ है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर गुमला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग रखी थी। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि अब यह बहुप्रतीक्षित परियोजना धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रेल मंत्रालय के अनुसार झारखंड में प्रस्तावित रेल मार्ग लोहरदगा के अलावा सेन्हा, घाघरा, टोटो, गुमला, रायडीह के पोगरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनेगा साथ ही लोदाम और जशपुर के अलावा इस मार्ग पर कई नए रेलवे स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों को भी देश की मुख्यधारा से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। नई रेलवे लाइन बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, रांची सहित देश के विभिन्न हिस्सों तक यात्रा के लिए लंबी दूरी तय कर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। किसान अपनी कृषि उपज को बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, व्यापार को नई गति मिलेगी और खनिज संपदा से समृद्ध इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही पर्यटन, होटल, परिवहन, ढाबा और सेवा क्षेत्र में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना केवल रेल लाइन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक कायाकल्प का माध्यम बनेगी। गुमला और लोहरदगा के नागरिकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास का गेम चेंजर बताया है।
टीम एबीएन, रांची। किडनी संबंधित लंबे समय से बीमारी से ग्रसित वरिष्ठ पत्रकार पिठोरिया निवासी प्रवीन केसरी का आज दोपहर 1 बजे निधन हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.