Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा में क्रिकेट स्टेडियम को लेकर सीएम से मिले धीरज साहू
Published / 2026-07-01 21:07:37
लोहरदगा में क्रिकेट स्टेडियम को लेकर सीएम से मिले धीरज साहू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम और पर्यटन विकास पर हुई विस्तृत चर्चा टीम एबीएन, रांची। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम के विकास, उसमें फ्लड लाइट लगाने की योजना तथा जिले में पर्यटन स्थलों के समग्र विकास को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पुत्र हर्षित साहू भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री का ध्यान लोहरदगा के खेल एवं पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त संसाधन और प्रतिभाएं मौजूद हैं। यदि आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाये तो लोहरदगा राज्य के प्रमुख खेल एवं पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना सकता है। धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर ड्रेसिंग रूम, दर्शक दीर्घा, अभ्यास सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक खेल संसाधनों के विकास पर जोर दिया। उनका कहना था कि इन सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलेगा और जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा बैठक में लोहरदगा के पर्यटन स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व वाले कई स्थल आज भी अपेक्षित विकास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि इन स्थानों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। मुलाकात के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार लोहरदगा के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करेगी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, धीरू बाबू मेरे अभिभावक हैं। उनके कार्यों के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। जिन योजनाओं पर चर्चा हुई है, उनका विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन से लोहरदगा के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में नयी उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि यदि प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी मिलती है तो बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और जिले में खेल गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा। साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास से लोहरदगा की पहचान राज्य के प्रमुख पर्यटन जिलों में भी स्थापित हो सकेगी। इस शिष्टाचार मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा से यह संकेत मिला है कि राज्य सरकार लोहरदगा के खेल, पर्यटन और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों को अब इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने का इंतजार रहेगा।

रांची : 25 लाख से ज्यादा की चोरी के बाद सकते में फ्लैट के लोग
Published / 2026-07-01 19:03:59
रांची : 25 लाख से ज्यादा की चोरी के बाद सकते में फ्लैट के लोग

रांची में दिनदहाड़े 25 लाख की बड़ी चोरी, बंद फ्लैट से जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश टीम एबीएन, रांची। जिले के पंडरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट की है, जहां बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

धनबाद : शिकायत के बावजूद करकेंद टीओपी के पीछे कोयला कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं
Published / 2026-07-01 18:59:08
धनबाद : शिकायत के बावजूद करकेंद टीओपी के पीछे कोयला कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं

करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में फिर शुरू अवैध कोयला कारोबार, छापेमारी के बाद भी नहीं थमी अवैध तस्करी, रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिला के पुटकी क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार को धड़ले से जारी है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह और सीआईएसएफ को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। रत्नेश कुमार का आरोप है कि एरिया-07 के बंद पड़े एसटीजी आउटसोर्सिंग क्षेत्र से कथित रूप से अवैध खनन कर बड़े पैमाने पर कोयला निकाला जा रहा है। उनका कहना है कि इस कोयले को करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में संचालित एक कथित अवैध डिपो में जमा किया जाता है और बाद में रात के समय ट्रकों के माध्यम से भट्ठे तक भेजा जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि सोमवार को अवैध डिपो में छापेमारी हुई थी और कोयला भी जब्त हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कथित अवैध कारोबार नहीं रूका। आरोप है कि मजदूरों के जरिए बंद आउटसोर्सिंग से कोयला निकालकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे बीसीसीएल और सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है।  रत्नेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में संचालित कथित अवैध डिपो में कोयले की तौल के लिए कांटा लगाया गया है, जहां खुलेआम साइकिल और स्कूटर से लाए गए कोयले की खरीद-बिक्री और भंडारण किया जाता है। इसके बाद रात में ट्रकों के जरिए कोयला विभिन्न भट्टों तक भेजा जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छापेमारी के बाद भी यह कथित अवैध डिपो किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है। साथ ही उन्होंने डीजीपी महोदय ओर एसएसपी महोदय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हुसैनाबाद : सरहु गांव में हिरण के बच्चे को लोगों ने बचाया
Published / 2026-07-01 10:41:14
हुसैनाबाद : सरहु गांव में हिरण के बच्चे को लोगों ने बचाया

हुसैनाबाद सरहु गांव में जंगली मृग का बच्चा आया ग्रामीणों दिया मानवता परिचयमुखिया के माध्यम से वन विभाग को सौंपा गयाएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। हुसैनाबाद प्रखंड के उर्दवार मंजूराहा पंचायत अंतर्गत सरहु गांव में मंगलवार को जंगल से भटककर एक हिरण गांव पहुंच गया। खेत की ओर भटकने के दौरान आवारा कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने समय रहते स्थिति को देखा और हिरण को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बचाकर अपने पास लाया तथा उसे पानी पिलाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत की मुखिया पूनम देवी को दी। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि सनोज राजवंशी उर्फ छोटू ने लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सरहु गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग के हवाले कर दिया। लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हिरण को सौप दिया गया है। फिलहाल चिकित्सक से उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज कराई जा रही है। जांच व इलाज के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। हिरण को वन विभाग को सौपने में संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुदेश पासवान, संतोष कुमार सिंह, विशाल सिंह, बन्टेश सिंह, अनुज सिंह, अजित रजवार, मुरारी सिंह, मनोज सिंह, पप्पू कुमार और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हिरण की जान बच गई और वह फिर से जंगल में पहुंच सकेगी।

एदलहातू के श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा
Published / 2026-06-30 21:01:44
एदलहातू के श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा

मंदिर के स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का कार्यक्रम एक से आठ जुलाई तक टीम एबीएन, रांची। मोराबादी के एदलहातू स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर के स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ हो जायेगा। परमपूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज (बिहार) के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की कलश यात्रा 1 जुलाई को निकाली जायेगी। इस दौरान 1 से 8 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा। 1 से 7 जुलाई तक शाम 4 बजे से कथा प्रवचन होगी। 8 जुलाई को भंडारा का महाप्रसाद वितरण होगा। इस दौरान प्रतिदिन नित्य प्रात: वेद पाठ होंगे। सभी कार्यक्रम परमपूज्य श्री देवेंद्र आचार्य जी महाराज (गया, बिहार) के मुखारबिंद से संपन्न होगा। मौके पर आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य सुधीर सिंह ने बताया कि एदलहातू का श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर इलाके का प्रसिद्ध धर्मस्थल बनता जा रहा है। स्थापना काल से ही इसके स्थापना दिवस पर हर वर्ष भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस बार भी कार्यक्रम को लेकर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

झारखंड : भाजपा नेताओं ने किया हूल नायकों को नमन...
Published / 2026-06-30 18:35:15
झारखंड : भाजपा नेताओं ने किया हूल नायकों को नमन...

हूल दिवस पर वीर शहीदों को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम स्थल पहुंच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि टीम एबीएन, रांची। हूल दिवस पर झारखंड के वीर शहीदों को बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के बीच कार्यक्रम स्थल बाबूलाल मरांडी पहुंचे और हूल क्रांति के वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि 30 जून 1855 को जिस मकसद से हूल क्रांति हुई थी वह कारण आज भी मौजूद है। आज भू माफिया जमीन लूटने में लगे हैं और उन्हें सरकारी तंत्र का समर्थन प्राप्त है। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी शामिल हैं।  भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन प्रेरणा लेने का दिन है। इस मौके पर जमशेदपुर में एक व्यक्ति की हत्या को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा, कितना शर्मनाक है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के सामने नहीं, बल्कि पूरे राज्य पुलिस प्रशासन के सामने एक व्यक्ति की हत्या हुई है, पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है।

झारखंड : हूल दिवस पर राज्यपाल ने किया हूल नायकों को नमन...
Published / 2026-06-30 18:33:12
झारखंड : हूल दिवस पर राज्यपाल ने किया हूल नायकों को नमन...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हूल दिवस पर लोक भवन में हूल क्रांति के अमर महानायकों सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को हूल दिवस पर लोक भवन, रांची में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने अन्याय, शोषण एवं औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

धनबाद : तेतुलमारी में फल-फूल रहा है अवैध कोयला कारोबार
Published / 2026-06-30 18:32:30
धनबाद : तेतुलमारी में फल-फूल रहा है अवैध कोयला कारोबार

तेतुलमारी गंडुवा कोढ़ीया बस्ती विनोद बिहारी अस्पताल परिसर के अंदर बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला डिपो, आखिर किसके संरक्षण में चलाया जा रहा अवैध कारोबार? एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बंद पड़े विनोद बिहारी अस्पताल परिसर के अंदर प्रशासन को गुमराह करके कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। दिन के उजाले में मोटरसाइकिल, स्कूटर तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से कोयला अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता है। भारी मात्रा में कोयला का भंडारण किया जाता है। फिर उस कोयला को ट्रक एवं हाईवा के जरिये बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है।  आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है? खुलेआम दिन दहाड़े मोटरसाइकिल से कोयला डिपो में पहुंचाया जाता है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं होती है जिससे दिन पर दिन कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा ही जिससे ओर भी बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी कर रहे हैं। अवैध कोयला कारोबार के वजह से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एवं राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रहा है। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक अवैध कोयला कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद कोयला माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर तेतुलमारी गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर एसएसपी की भी छवि धूमिल हो रहा है। आखिर ये कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो खुलेआम कोयला कारोबार चला रहे हैं। कोई कार्रवाई भी नहीं हो रहा है। आये दिन अवैध कोयला कारोबार के चलते भू धसान जैसे घटना घट रही है। तेतुलमारी क्षेत्र में भी ऐसे घटना घट चुका है। लेकिन फिर भी कोयला माफिया का हौसला बुलंद है। खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चला रहे है लेकिन कोई कार्रवाई तक नहीं होता है।

धनबाद : पुटकी के गोपालीचक कोयला डंप पर पुलिस बल तैनात
Published / 2026-06-30 18:31:26
धनबाद : पुटकी के गोपालीचक कोयला डंप पर पुलिस बल तैनात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पुटकी। गोपालीचक कोयला डंप में डीओ के तहत कोयला उठाव को लेकर रविवार को उत्पन्न विवाद के बाद सोमवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुणवत्तापूर्ण कोयला समय पर नहीं मिलने से विवाद की स्थिति बनी थी। सूचना पर धनबाद डीएसपी प्रकाश सोय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बीसीसीएल के पीबी एरिया महाप्रबंधक जीसी साहा सहित अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने धनबाद मेयर संजीव सिंह से फोन पर वार्ता के बाद मामले को शांत कराया। बीसीसीएल प्रबंधक जेपी साहा ने बताया कि समय पर कोयला उपलब्ध नहीं होने से विवाद हुआ था, जिसे समझाकर सुलझा लिया गया। डीओ के नवीनीकरण का भी प्रयास किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding