Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य आयोजन कल से
Published / 2026-07-29 21:50:12
मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य आयोजन कल से

उद्घाटन सत्र में माननीय मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की, महापौर रौशनी खलको एवं उपमहापौर नीरज कुमार शामिल होंगे टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित  परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन का उद्घाटन सत्र 30 जुलाई को प्रात: 11 बजे मारवाड़ी भवन में आयोजित होगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस चार दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतीया ने जानकारी दी कि यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लजीज खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन ने दी।

कतरास : भटमुड़ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन आज
Published / 2026-07-29 13:56:27
कतरास : भटमुड़ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन आज

कतरास : भटमुड़ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन आजएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। श्री महाकालेश्वर शिव शक्ति दरबार भटमुड़ना में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा  महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। दोपहर समय अखंड संकीर्तन में जय माँ अंबे जय दुर्गे भवानी..। भजन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।महोत्सव में ना सिर्फ कतरास बल्कि झारखंड के कोने कोने के साथ दूसरे प्रांत से भी गुरु भाई शिरकत करते है। बुधवार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे संकीर्तन का समापन होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे गुरु पूजन, 3 बजे हवन और शाम 4 बजे भंडारा होगा।मौके पर राकेश दसौंधी, अशोक राम गुप्ता, अनिल कुमार, रामजस सिंह, डिंपल सिंह, अमर भट्ट, चेपा दे, उमाशंकर गुप्ता, हिमांशु कुमार, चन्द्रेश्वर सिंह, कमल रवानी, विजय सिंह,नवनीत सिंह, आरके सिंह, संतोष बर्मन, ब्रह्मानंद दसौंधी, संजीव मुखर्जी, उमेश चौहान, आर्यन भट्ट, राजू बेलदार, रमेश चौहान, रंजीत गुप्ता, अनीता प्रसाद, धनंजय नंदन, चंपा देवी, सुनेना देवी, गीता सिंह आदि थे। 

धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा
Published / 2026-07-29 13:52:13
धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा

धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूराएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र ने अपने सभी 355 मतदान केंद्रों के तीन लाख 3 हजार 288 मतदाताओं का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाघमारा विधानसभा की टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने विशेष बधाई दी है।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ज़िले में कुल 2,372 मतदान केंद्र के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 21 लाख 2 हजार 656 (99.37%) मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि टुंडी विधानसभा में 99.95%, निरसा में 99.91%, झरिया में 99.53%, सिंदरी में 99.46% एवं धनबाद विधानसभा में 98.02% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। बताया कि धनबाद जिले के 100% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाएगा।

धनबाद : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं
Published / 2026-07-29 13:49:21
धनबाद : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

धनबाद : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएंएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं।जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन, अबुआ आवास, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, विस्थापन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदकों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।

आंदोलनकारी आज निकालेंगे संविधान मार्च
Published / 2026-07-29 13:42:48
आंदोलनकारी आज निकालेंगे संविधान मार्च

आंदोलनकारी आज निकालेंगे संविधान मार्चटीम एबीएन, रांची। JPSC–JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के पाँचवें दिन "संविधान मार्च" का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का विवरण:दिनांक: - 29/07/2026समय: शाम 3:00 बजेशुभारंभ: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांचीसमापन: अल्बर्ट एक्का चौक, रांचीइस संविधान मार्च में JPSC, JSSC के अभ्यर्थी, झारखंड के युवा एवं बड़ी संख्या में Gen-Z सहभागी होंगे। कार्यक्रम के दौरान भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।अतः आप सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार का कवरेज प्रदान करने की कृपा करें। उक्त जानकारी आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो (9470114590) ने दी। 

सरकार दिशाहीन, कानून सिर्फ दिखावा, ट्रैक ही गलत है तो फास्ट-ट्रैक किस काम का : सुखदेव भगत
Published / 2026-07-28 20:52:14
सरकार दिशाहीन, कानून सिर्फ दिखावा, ट्रैक ही गलत है तो फास्ट-ट्रैक किस काम का : सुखदेव भगत

लोकसभा सांसद सुखदेव भगत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला कानून-व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर उठाये सवाल; सही नीयत के बिना कोई भी कानून नहीं होगा प्रभावी, सरकार जवाबदेही से बच रही है एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नये कानून बनाने और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था की बात कर रही है, जबकि सबसे बड़ी जरूरत सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली में सुधार की है। उनका कहना है कि जब तक शासन की दिशा और मंशा सही नहीं होगी, तब तक कोई भी कानून अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पायेगा। अपने बयान में सांसद सुखदेव भगत ने देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल और बिहार में खुलेआम एके-47 जैसे हथियारों के प्रदर्शन की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। सरकार की फास्ट-ट्रैक न्याय व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि केवल तेज गति से फैसले लेने की बात करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक ही गलत हो, तो फास्ट-ट्रैक का क्या मतलब? पहले सरकार अपनी दिशा और नीयत ठीक करे, तभी न्याय व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी। सांसद ने महात्मा गांधी के साधन और साध्य के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तक पहुंचने के साधन शुद्ध नहीं होंगे तो परिणाम भी सकारात्मक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे परीक्षा में धांधली रोकने के लिए नया कानून लाए या किसी अन्य अपराध पर कठोर अधिनियम बनाए, यदि उसकी नीयत साफ नहीं होगी तो ऐसे कानून जनता को अपेक्षित न्याय नहीं दिला पायेंगे। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय केवल घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार मंत्री संसद और जनता के सामने स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।सुखदेव भगत ने कहा कि देश को केवल नए कानूनों की नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन, ईमानदार नीयत और जवाबदेह प्रशासन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी सोच और कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएगी, तब तक कानूनों का वास्तविक लाभ आम जनता और देश के युवाओं तक नहीं पहुंच सकेगा।

झारखंड : 16 माओवादियों का आत्मसमर्पण, छह पर था 39 लाख का इनाम
Published / 2026-07-28 18:50:09
झारखंड : 16 माओवादियों का आत्मसमर्पण, छह पर था 39 लाख का इनाम

भारी मात्रा में एके-47 और हथियार सौंपे टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस के समक्ष मंगलवार को 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें छह माओवादी ऐसे हैं, जिन्हें पकड़ने में मदद करने वालों को कुल 39 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गयी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा उर्फ दिलीप भी शामिल है। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य था और उसके खिलाफ 128 मामले दर्ज हैं। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।अधिकारी ने बताया, 16 माओवादियों में से छह पर कुल 39 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले समूह में पांच महिला सदस्य भी शामिल हैं। इनमें एक क्षेत्रीय समिति सदस्य और एक जोनल समिति सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में प्रतिबंधित संगठन के दो उप-जोनल समिति सदस्य और दो एरिया कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हैं।  पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य संतोष महतो का आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि संतोष महतो कई जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज 128 मामलों में वांछित था। उस पर एक मार्च को मनोहरपुर, छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में शामिल होने का आरोप था। इस विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ था। अधिकारी ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के जोनल समिति सदस्य चंदन लोहरा ने भी आत्मसमर्पण किया है। उसके खिलाफ 78 मामले दर्ज थे और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने छह इंसास राइफल, दो एके-47 राइफल, 38 मैगजीन और 1,562 कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं।

चोरी रांची के अशोक नगर में और गिरफ्तारी बिहार से, एक करोड़ की भी रिकवरी
Published / 2026-07-28 18:45:28
चोरी रांची के अशोक नगर में और गिरफ्तारी बिहार से, एक करोड़ की भी रिकवरी

रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ रुपये की रिकवरी; एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार टीम एबीएन, रांची। जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेवर व्यवसायी मो समीर खान उर्फ कबीर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये हैं। इस मामले में अब तक नकदी और जेवरात मिलाकर करीब 1 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी मो इरफान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

धनबाद : बाबनदिहा जंगल से लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त
Published / 2026-07-28 13:44:38
धनबाद : बाबनदिहा जंगल से लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त

बाबनदिहा जंगल में CISF की बड़ी कार्रवाई, लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्तएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विभिन्न स्थानों पर चल रही छापेमारी के बीच  CISF ने भी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। BCCL एरिया-3 के अंतर्गत बाबनदिहा जंगल स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर BCCL और CISF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जंगल में अवैध रूप से जमा किए गए करीब 50 टन कोयले को बरामद किया गया। इसके बाद जब्त कोयले को BCCL हवाले कर दिया गया। अभियान के दौरान अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।BCCL और CISF ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding