एबीएन सोशल डेस्क। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। संजय सर्राफ ने कहा कि देवशयनी एकादशी सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ होता है। यह काल आध्यात्मिक साधना, सेवा, संयम एवं धर्माचरण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, सदाचार एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना के दौरान बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश में सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की गयी। साथ में अनूप दास, कौशिक कुमार, सिती कुमारी आदि शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष पद पर मुकेश काबरा के निर्विरोध निर्वाचन होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश काबरा तथा नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित, जनसेवा एवं संगठन के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी तथा सामाजिक सरोकारों को नयी दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि श्री माहेश्वरी सभा सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रही है और नयी कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार सहित अनेक सदस्यों ने भी मुकेश काबरा एवं उनकी पूरी टीम को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नेशनल डूरंड कप के बीच छात्रों का सत्याग्रह धरना बना आकर्षण का केंद्रजेएसएससी-जेपीएससी के सीबीआई जांच की मांग पर धरनाटीम एबीएन, रांची। जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली व अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होते जा रहा है। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना का आज दूसरा दिन जारी रहा। संयोगवश समीप स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित नेशनल डूरंड कप मैच के कारण बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में छात्रों का धरना आकर्षण का केंद्र बना रहा।एक ओर जमशेदपुर एफसी की जीत का उत्साह दिखाई दे रहा था, वहीं दूसरी ओर धरनास्थल पर छात्र झारखंड सरकार होश में आओ, भ्रष्टाचार बंद करो और सीबीआई जांच कराओ, परीक्षा रद्द करो जैसे नारेबाजी व त्खतीयां देखी गई।जेएसएससी द्वारा आज विवादित परीक्षा एजेंसी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किए जाने के बावजूद छात्रों में नाराजगी बरकरार रहा। सत्याग्रह के दूसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र धरनास्थल पर जुटे और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जांच टीम के समक्ष धांधली एवं अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अब तक परीक्षा रद्द नहीं किया जाना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोनों चयन आयोग के सभी सदस्यों व कर्मचारीयों पुनः रिफॉर्म करते हुए। सभी विवादित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित की जाए।आज को रविवार को जारी सत्याग्रह धरना में दीनबंधु मंडल, रामावतार महतो, दीप्ति पांडे, रिहान अंसारी, महावीर साहू, शिल्पी कुमारी, अंकित कुमार व आलिया नाज सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस पर सांसद सुखदेव भगत ने शहीदों को किया नमनदेश की सुरक्षा के लिए जवानों का त्याग अतुलनीयएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश को गर्व से भर दिया था। मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके साहस, त्याग और बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।कारगिल हमें सिखाता है कि जब देश पर संकट आता है तो हमारा जवान अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। आज भी सीमाओं पर हमारे जवान उसी जज्बे के साथ खड़े हैं। शहीदों का साहस और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।मैं सरकार से मांग करता हूं कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनकी भलाई सर्वोपरि हो। और देश की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।
राहुल गांधी दूरदर्शी नेता, संविधान बचाने का बीड़ा उठाया : सुखदेव भगतभारत जोड़ो यात्रा और युवाओं के साथ खड़े होना मिसालएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने संविधान और गांधीवादी मूल्यों को बचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सबकी अपनी सोच है। लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि राहुल गांधी जी ने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए और युवाओं के साथ जिस तरह वो खड़े रहे हैं, उससे साफ है कि वो देश निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।सांसद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष का रास्ता अलग है और वो संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल, रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 5 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान अजय कुमार एवं हिमांशु कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये। सर्व प्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं यजमान द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया । इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 800 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पढ़िया , प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, अरुण धानुका, नितेश लाखोटिया, लल्लू सारस्वत का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजनटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा द्वारा आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की आराधना, समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की भावना से इस वर्ष 51 दंपतियों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के लिए नासिक से विद्वान वैदिक आचार्य एवं पंडितों का दल रांची आ रहा है तथा प्रत्येक जोड़े का रुद्राभिषेक एक-एक पंडित के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक के उपरांत संध्या में भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन जैमिंग संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से शिव भक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित होगा। उन्होंने रांची एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।यह दोनों कार्यक्रम डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल मे आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रसाद वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सहज एवं भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक के संयोजक मनीष लोधा एवं अमित चौधरी हैं, जबकि भजन जैमिंग संध्या के संयोजक विकास अग्रवाल (मो. 8787942294), नीरज अग्रवाल, सौरव बजाज एवं निकुंज पोद्दार हैं। यदि कोई श्रद्धालु रुद्राभिषेक में सहभागी बनना चाहते हैं अथवा भजन जैमिंग संध्या में सम्मिलित होना चाहते हैं, तो वे संबंधित कार्यक्रम संयोजकों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
चौपारण : श्रीराम मंदिर निर्माण को गति देने के लिए बनी रणनीतिट्रस्ट गठन और जनसहभागिता पर बनी सहमतिएबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। बाजार स्थित साहू भवन प्रांगण में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दूसरी बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील साहू ने की। बैठक में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर बल दिया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट का गठन किया जाए। उपस्थित सदस्यों का मत था कि ट्रस्ट बनने से मंदिर निर्माण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित होगा, समाज में धार्मिक आस्था और विश्वास मजबूत होगा तथा जनसहयोग भी बढ़ेगा।बैठक का दूसरा प्रमुख विषय मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान रहा। इस संबंध में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का निर्णय लिया गया।तीसरे महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत यह निर्णय लिया गया कि जो भी धर्मप्रेमी ₹11,000 या उससे अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दान करेंगे, उनके नाम मंदिर परिसर में स्थापित शिलापट्ट पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।बैठक में प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए चौपारण क्षेत्र को चार जोनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जोन में पाँच-पाँच धर्मप्रेमियों की टोली गठित की जाएगी, जो पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर मंदिर निर्माण के उद्देश्य, महत्व एवं जनसहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा अधिकाधिक दान एवं सहयोग के लिए प्रेरित करेगी।बैठक के अंत में उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने संकल्प लिया कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
छात्रों के सत्याग्रह धरना को देवेंद्र नाथ महतो का मिला समर्थनधरनास्थल खाली कराने को लेकर प्रशासन ने बनाया दबावब्लैकलिस्टेड एजेंसी से आयोजित जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द का मांगटीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परीक्षा के संचालन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की संलिप्तता के आरोपों के बीच जांच का दायरा अब जेएसएससी तक पहुंच चुका है। अब तक परीक्षा एजेंसी तथा आयोग से जुड़े कुल आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण व विवादित तथ्यों का हाथ लगा हैं। जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में नाराजगी है। इसी क्रम में छात्रों ने जेएसएससी-जेपीएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना शुरू कर दिया है। आज शनिवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा धरनास्थल खाली कराने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अडिग रहे। प्रशासनिक दबाव का सूचना मिलने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने घंटों तक धरने में शामिल होकर मांग को जायज ठहराया।इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा छात्रों के हित में साफ नहीं है, पूर्व में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की एसआईटी जांच पर भी कई सवाल उठ रहे हैं अब के सीआईडी जांच से उस एसआईटी जांच का लीपा पोती का स्पष्ट उजागर हो रहा है। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से आयोजित रेगुलर जेपीएससी, बैकलॉग जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल व अन्य विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए।धरना का नेतृत्व कर रहे छात्र प्रतिनिधि राम अवतार महतो ने राज्य के सभी छात्रों को आह्वान करते हुए परीक्षा रद्द करने तक आंदोलन जारी की बात कही। आज के धरना कार्यक्रम में निशांत यादव, दीनबंधु मंडल, दीपक मिंज, अर्चना कुमारी, सतनारायण शुक्ला, उदय मेहता, राहुल कुमार एवं राम प्रवेश सहित अनेक छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.