आजसू ने रांची विश्विद्यालय के द्वारा तुगलकी फरमान के विरोध में आजसू ने तुगलकी फरमान को फाड़ कर विश्वविद्यालय में किया तालाबंदी टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/4/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों एवं छात्र प्रतिनिधियों से मिलने के समय को सीमित करने के निर्णय का विरोध में तुगलकी फरमान फाड़ कर विश्वविद्यालय में तालाबंदी किया। आजसू ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों एवं छात्र प्रतिनिधियों से मिलने के लिए सप्ताह में केवल एक दिन, शुक्रवार को मात्र एक घंटे का समय निर्धारित किए जाने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं छात्र हितों के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्था होने के साथ-साथ छात्रों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित समाधान में बाधा उत्पन्न करेगा। अधिकांश छात्र दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनके लिए केवल एक निर्धारित दिन और सीमित समय में अपनी बात रखना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। छात्र प्रतिनिधियों का भी यह दायित्व होता है कि वे समय-समय पर छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें। लेकिन इस निर्णय के कारण संवाद की प्रक्रिया बाधित होगी, जिससे विश्वविद्यालय में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हम विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि इस निर्णय को अविलंब वापस लिया जाय और प्रतिदिन छात्र छात्राओं एवं छात्र प्रतिनिधि को समस्या को रखने का काम करे ताकि समस्याओं को सहजता से रख सकें और उनका शीघ्र समाधान हो सके। यदि प्रशासन इस निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो छात्र समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा हेतु चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस कार्यकम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, रवि रोशन, बिट्टू वर्मा, निशांत लिंडा, राज दुबे इत्यादि उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के टुंडू सीएचपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन-रात बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है अवैध कारोबार, बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन से इलाके की जमीन लगातार कमजोर हो रही है, जिससे चिटाही मंदिर और सीएचपी प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कोयला माफिया इतना बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहा है? और क्यों अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने भी ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक के गढ़ में ही इस तरह का खुलेआम अवैध कारोबार चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सबसे पहले नुकसान चिटाही मंदिर और CHP प्लांट को होगा।
खपिया कोतीझरना में गूंजे गोलियों के धमाके, हथियारों का जखीरा बरामद एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी। हजारीबाग-चतरा सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित खपिया कोतीझरना के जंगलों में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सली मार गिराये गये। इस संयुक्त आॅपरेशन को कोबरा बटालियन और पिपरवार पुलिस ने अंजाम दिया। मारे गये नक्सलियों में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम) शामिल है, जो केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव का निवासी था। उसके साथ उसकी पत्नी नताशा, जो सब जोनल कमेटी सदस्य (एसजेडसीएम) थी और मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली बतायी जा रही है भी मारी गयी। इसके अलावा 1 लाख के इनामी एरिया जोनल कमांडर बुद्धदेव उर्फ बुधन करमाली और 10 लाख के इनामी रंजीत गंझू भी ढेर हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिसमें चारों नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है, जिसमें 2 एके राइफल, 1 कोल्ट एआर-15 राइफल और 1 इंसास राइफल शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च आॅपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अभियान अभी भी जारी है।
हुसैनाबाद के पूर्व विधायक ने नगर पंचायत को 50 हजार का अग्रिम राशि दीनगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभी लोगो ने जताया आभारएबीएन न्यूज़ नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। संयुक्त बिहार झारखण्ड के हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह ने अपने आवासीय मकान जो अमन चैन मुहल्ला स्थित हैं। उसका पूर्ण होल्डिंग टैक्स के साथ साथ 50 हजार अग्रिम राशि का चेक नगर पंचायत को दिया ताकि नगर के साफ सफाई व अन्य मद में पैसों का उपयोग हो सके इस कार्य से जहां एक ओर शहर की आम अवाम जनता में एक बेहतर पहल की प्रेरणा मिली है।वहीं दूसरे तरफ नगर पंचायत को आर्थिक सहायता मिली हैं जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व नगर कर्मियों में हर्ष हैं तथा उनके प्रति सभी लोगो ने आभार व्यक्त हैं।अजय भारती ने कहा कि जब समाज के जनप्रतिनिधियों की मदद मिलती हैं तो निश्चित रूप से यह सराहनीय योगदान हैं जो हर जनप्रतिनिधियों को इसी भावना से मिल जुल कर विकास की कार्यो में करना चाहिए ताकि आपका शहर आपकी जनता स्वास्थ्य व स्वक्छ वातावरण में संचालित हो। हम सब माननीय के प्रति आभार व्यक्त करते है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध वस्तु की जांच जारी ग्रामीणों की सूचना पर बहरागोड़ा थाना पुलिस तत्काल हरकत में आयी और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरे में ले लिया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बरामद वस्तु वास्तव में कोई बम है या सिर्फ एक धातु सामग्री। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में संदिग्ध विस्फोटक मिला हो। बहरागोड़ा का यह इलाका पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 17 मार्च को पानीपाड़ा गांव के पास नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था। 24 मार्च को इसी क्षेत्र से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक शक्तिशाली अमेरिकी बम मिला था, जिसे सेना और पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया था। लगातार मिल रहे इन विस्फोटकों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोगों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी है।
टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर, उप-महापौर और सभी निर्वाचित 52 वार्ड पार्षदों से मुलाकात की। सभी को अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा लिखित झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं की पुस्तक भेंट की। सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। रांची नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर तथा उप-महापौर की पहली निगम बोर्ड मीटिंग के अवसर पर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची के महापौर रोशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार एवं शेष सभी 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर उनको बधाई देते हुए सभी को रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 एवं झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली, 2017 एवं नागरिक सुविधाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की और सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो, टाउन वेंडिंग कमेटी को सशक्त किया जाय, सभी वार्ड में वार्ड समिति का गठन करवाते हुए वहां वार्ड सभा का आयोजन करवाया जाये, ताकि जनता की योजना जनता के द्वारा जनता के बीच से ही चुनकर रांची नगर निगम में आये तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय और क्रॉउन पब्लिकेशन के राजेंद्र आर्या जी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 अप्रैल को शहीद चौक रांची पर केंद्रीय कर्मचारी महासंघ, एनसीसीपीए और एआईपीआरपीए के राष्ट्रीय आह्वान के तहत रांची सहित देश भर में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की एक किस्त जो 1जनवरी से देय है, उसे अविलंब जारी करने को लेकर धरना- प्रदर्शन का आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा मार्च में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की घोषणा की जाती है परंतु अभी तक घोषणा नहीं गयी जिसके कारण कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में आक्रोश है। केंद्र सरकार इससे पूर्व कोविड काल के 18 महीने का मंहगाई भत्ता/मंहगाई राहत रोके हुई है। धरना प्रदर्शन में के डी राय व्यथित, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, नूर अलम, मधेश्वर, गोराई आदि उपस्थित थे। उक्त जानकराी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गुरुवार से शुरू हो गई। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर इस अभियान के तहत चिह्नित 254 दुकानदारों में से अधिकतर ने प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही अपनी-अपनी दुकानें स्वत: खाली करनी शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर 7 जेसीबी मशीन लेकर मंदिर परिसर पहुंचा है। सुबह होते ही मंदिर परिसर का नजारा बदला-बदला दिखा। जहां कभी दुकानें सजी रहती थीं, वहां अब लोग अपने सामान समेटते दिखे। रातभर कई दुकानदार छोटे-बड़े वाहनों से अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आये, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बीच उनके चेहरों पर मायूसी और भविष्य की चिंता साफ झलक रही थी।
गिरिडीह में सड़क हादसा: ट्रक और दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग; 2 लोगों की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में गुरुवार को एक ट्रक और दो मालवाहक वाहनों के बीच टक्कर से लगी आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वारिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना डुमरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक टोल नाके के पास सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब ट्रक सड़क के किनारे खड़े दो वाणिज्यिक वाहनों से टकरा गया और आग लग गयी। डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक ट्रक चालक तथा सहायक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार को पलामू जिले में भी एक दोपहिया तथा एक तिपहिया वाहन में टक्कर से हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी। यह घटना सदर पुलिस थाने कर अंतर्गत आने वाले जोरकट क्षेत्र में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक मृतकों के पहचान प्रदीप कुमार (26) तथा संतोष सिंह (52) के रूप में की गयी। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि यह टक्कर जोरकट के पास हुई, जब एक दोपहिया, जिससे दो लोग मेदिनीनगर जा रहे और सतबरवा से शहर जा रहे यात्रियों से भरे तिपहिया वाहन में टक्कर हो गयी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेदिनीराय कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहो चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.