Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जल्द चालू करने की मांग
Published / 2026-08-02 18:26:53
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जल्द चालू करने की मांग

बीसीसीएल की लापरवाही से अभी तक बंद पड़ा है रोड, रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप भू-धंसान के कारण बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सड़क मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग की है।रत्नेश कुमार ने कहा कि बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग सड़क के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क बंद रहने के कारण लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। रत्नेश कुमार ने कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार गंभीर होते जा रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि बस दिखाया के लिए निरक्षण करते है लेकिन अभी रोड को चालू नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्र में गैस रिसाव की समस्या और बढ़ जाती है। भू-धंसान वाले इलाके से निकलने वाली जहरीली गैस हवा के साथ आसपास के क्षेत्रों में फैल रही है, जिससे केंदुआडीह क्षेत्र के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रत्नेश कुमार ने बीसीसीएल एवं डीजीएमएस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों विभागों की लापरवाही के कारण अब तक सड़क चालू नहीं हो सकी है। उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा बंद पड़े सड़क मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

देवेंद्र नाथ महतो ने किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान
Published / 2026-08-02 18:20:53
देवेंद्र नाथ महतो ने किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मामले को लेकर सत्याग्रह धरना का आज नौवां दिन टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसि को समक्ष कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। जांच का दायरा अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षाओ तक पहुंच गयी है। जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह धरना का आज नौवां दिन जारी रहा। धरना स्थल पर छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षा परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल जारी किया। उन्होंने कहा कि जेपीएससी विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों पर राज्य सरकार के मंशा पर खोट है। अपनी मांगों की पूर्ति तक सत्याग्रह व भूख हड़ताल जारी रहेगा।

संसद को भीड़ का हिस्सा ना बनाया जाए : सुखदेव भगत
Published / 2026-08-02 18:20:14
संसद को भीड़ का हिस्सा ना बनाया जाए : सुखदेव भगत

परिसीमन पर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए सांसदों की संख्या बढ़ाना समाधान नहीं, व्यवस्था पर बढ़ेगा बोझ एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/लोहरदगा। देश में प्रस्तावित परिसीमन (डीलिमीटेशन) और लोकसभा सीटों की संभावित बढ़ोतरी को लेकर सियासी बहस तेज हो गयी है। इस बीच लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि संसद में सांसदों की संख्या बढ़ाना लोकतंत्र की मजबूती का उपाय नहीं है, बल्कि इससे व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ बढ़ सकता है।संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में 543 सदस्य हैं और सभी सांसदों को जनता के मुद्दे उठाने तथा अपने विचार रखने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। ऐसे में केवल सांसदों की संख्या बढ़ा देना किसी समस्या का समाधान नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पहले से ही बहुस्तरीय है। राज्यों की अपनी सरकारें हैं, वहीं जिला परिषद, नगर निगम और अन्य स्थानीय निकाय स्थानीय स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसलिए प्रतिनिधित्व को केवल सांसदों की संख्या बढ़ाने तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। सुखदेव भगत ने संसद की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि संसद का मूल दायित्व देश के लिए राष्ट्रीय नीतियों का निर्माण करना है। विदेश नीति, आर्थिक नीति तथा संघ और समवर्ती सूची से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और गुणवत्तापूर्ण बहस ही संसद की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि यदि केवल संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया तो निर्णय प्रक्रिया और संसदीय व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रतिनिधियों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी प्रभावी भागीदारी, जवाबदेही और राष्ट्रीय  मुद्दों पर सार्थक विमर्श से सुनिश्चित होती है। ऐसे में परिसीमन पर निर्णय लेते समय केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

आदिवासी संस्कृति को हर कोने तक पहुंचाना हमारा दायित्व : सुखदेव भगत
Published / 2026-08-02 18:18:34
आदिवासी संस्कृति को हर कोने तक पहुंचाना हमारा दायित्व : सुखदेव भगत

रांची के पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में हमीन आदिवासी रे गीत का सफल प्रीमियर एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी संस्कृति और संगीत को समर्पित गीत हमीन आदिवासी रे का सफल प्रीमियर शो रांची के पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हॉल पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।सांसद श्री भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, आदिवासी संस्कृति, कला और संगीत देश के हर कोने तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत पर हमें गर्व है और इसे नई पीढ़ी तक ले जाना जरूरी है। उन्होंने गीत की पूरी टीम और आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से आदिवासी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। प्रीमियर शो में बड़ी संख्या में कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। गीत को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से स्वागत किया। सांसद ने आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को समर्पित इस गीत की पूरी टीम को बधाई दिये।

लोहरदगा बोल बम समिति ने निकाली कांवड़ यात्रा
Published / 2026-08-02 18:17:45
लोहरदगा बोल बम समिति ने निकाली कांवड़ यात्रा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा बोल बम समिति चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर ने कांवड़ शोभा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। सभी कांवरिया लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा।

रांची : कांके रोड में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक को किया घायल
Published / 2026-08-01 20:56:54
रांची : कांके रोड में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक को किया घायल

कांके रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर, कई वाहनों को लिया चपेट में... एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जमकर कहर बरपाया। बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे और किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कांके रोड पर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर ने एक के बाद एक कई वाहनों में टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो से तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया।

संजय सेठ ने किया विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 और नयी वेबसाइट का उदघाटन
Published / 2026-08-01 20:53:57
संजय सेठ ने किया विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 और नयी वेबसाइट का उदघाटन

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने आज झारखंड की अग्रणी टूर एवं ट्रैवल कंपनी ट्रिप 24/7 ने होटल जेड 3, रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 तथा अपनी नयी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो समेत पर्यटन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह पहल यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और डिजिटल ट्रैवल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सेठ, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजा राम महतो (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुरमाली भाषा परिषद),  सुधा चौधरी (अध्यक्ष, जिला परिषद) सहित कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक हस्तियायों  ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे झारखंड के पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक शुरुआत बताया। मौके पर ट्रिप्स 24/7 के संस्थापक आकाश मेहता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 में भारत एवं विदेश के अनेक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के ग्रुप टूर की तिथियां शामिल हैं, जबकि नई वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक घर बैठे टूर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, आनलाइन बुकिंग कर सकेंगे तथा बेहतर ग्राहक सेवा का लाभ उठा सकेंगे। समारोह के दौरान कंपनी ने आने वाले विंटर सीजन के लिए कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, अंडमान, थाईलैंड, बाली, वियतनाम, मालदीव, भूटान, स्पीति वैली सहित कई आकर्षक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेजों की घोषणा भी की।

आंदोलन को खत्म करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2026-08-01 20:46:41
आंदोलन को खत्म करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है : देवेंद्रनाथ महतो

कोतवाली थाना में उपद्रवियों पर शिकायत दर्ज अनुमंडल पदाधिकारी से सत्याग्रही अभ्यर्थियों के सुरक्षा का लिखित मांग टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न चयन परीक्षाओं में हो रही अनियमितता और भारी धांधली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मांडू, रामगढ़ निवासी व जेपीएससी अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा जेपीएससी जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महा अभियान प्रशासनिक सूचनार्थ के लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। 06 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय रांची। 13 जुलाई को शांतिपूर्ण आंदोलन का सुचना उपायुक्त रांची। 13 जुलाई को कोतवाली थाना प्रभारी को आंदोलन का सुचना। 14 जुलाई को खढरउ परीक्षा स्थगित का आवेदन। 24 जुलाई को उपायुक्त रांची बापू वाटिका में सत्याग्रह धरना।  28 जुलाई को उपयुक्त रांची को सत्याग्रही धरना स्थल स्थानांनतरण कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम। 28 जुलाई को धरना स्थल से अलवरट एक्का चौक तक संविधान पदयात्रा। 30 जुलाई को कोतवाली थाना में आंदोलन भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। 30 जुलाई को उपायुक्त, रऊड रांची व से कथित कथित उपद्रवियों द्वारा सुरक्षा का मांग। 30 जुलाई को कैंडल मार्च। इसके तहत बीते 25 जुलाई से बापू वाटिका मोराबादी में सत्याग्रह धरना दिया जा रहा था। नेशनल डूरंड फुटबॉल मैच होने के कारण प्रशासन की गाइडलाइन पर आंदोलन स्थल को बदलाव करते हुए 28 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में शांतिपूर्ण सत्याग्रह चलाया जा रहा है। 29 जुलाई को धरना स्थल अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों द्वारा संविधान यात्रा निकाला गया। संविधान यात्रा सफल होने के साथ ही अभ्यर्थी राम अवतार महतो पर आंदोलन तोड़ते एवं खत्म करने को लेकर लगातार उपद्रवियों द्वारा दबाव बनाये जाने लगा। जिससे आहत होकर अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा 30 जुलाई को कोतवाली थाना में कथित उपद्रवियों पर नाम दर्ज शिकायत दर्ज किया गया। उपायुक्त से समुचित सुरक्षा की मांग की गयी। कल 31 जुलाई को धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों का विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। आज शनिवार को रामावतार महतो ने प्रेस वार्ता करते हुए आंदोलन को अलग गुट में टूटने का आहत व्यक्त किया। एवं प्रशासन से समुचित कार्रवाई का मांग की। बताते चलें कि आज आठवें दिन भी सत्याग्रह धरना जारी है।

सावन की भक्तिमय संध्या में रांची बनेगी शिवमय
Published / 2026-08-01 18:25:19
सावन की भक्तिमय संध्या में रांची बनेगी शिवमय

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा  कल सुबह 8 बजे से 31 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं पहली बार सजेगी भजन जैमिंग संध्या टीम एबीएन, रांची। सावन माह के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा कल 2 अगस्त 2026 (रविवार) को डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से भगवान भोलेनाथ की आराधना हेतु 31 दंपतियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के समापन पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जायेगा। वहीं संध्या में रांची में पहली बार आयोजित होने वाली भजन जैमिंग संध्या श्रद्धालुओं को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेगी। शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की कृपा, समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ आयोजित इस महाअनुष्ठान में महाराष्ट्र के नासिक से विद्वान वैदिक आचार्यों एवं पंडितों का विशेष दल रांची पहुंच चुका है। प्रत्येक दंपति का रुद्राभिषेक एक-एक पंडित के सान्निध्य में पूर्ण वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थान की सीमित क्षमता को देखते हुए 51 जोड़ों के स्थान पर 31 जोड़ों को शामिल किया गया है। जब सभी दंपति एक साथ ॐ नम: शिवाय के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक करेंगे, तब पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय हो उठेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सशक्त करने का एक अनूठा प्रयास है। शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे से प्रारंभ होने वाले रुद्राभिषेक के उपरांत संध्या 7 बजे से पहली बार भव्य भजन जैमिंग का आयोजन जा रहा है। केशवम् डिवोशनल रॉक बैंड की मधुर प्रस्तुतियों, शिव स्तुति एवं भक्तिमय संगीत के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब जायेंगे। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि आधुनिक संगीत और पारंपरिक भजनों का यह अद्भुत संगम रांचीवासियों के लिए एक नया और यादगार अनुभव होगा। सावन माह में आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन हर आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री, बैठने की विशेष व्यवस्था, पार्किंग, प्रसाद वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी भक्त सहज, सुरक्षित एवं दिव्य वातावरण में कार्यक्रम का आनंद उठा सकें। रुद्राभिषेक के संयोजक मनीष लोधा एवं अमित चौधरी हैं, जबकि भजन जैमिंग संध्या के संयोजक विकास अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सौरव बजाज एवं निकुंज पोद्दार हैं। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding