Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
ट्रम्प को पछाड़ मोदी बने नंबर-1 नेता
Published / 2025-07-26 15:54:15
ट्रम्प को पछाड़ मोदी बने नंबर-1 नेता

PM मोदी फिर बने दुनिया के नंबर 1 नेता, पीछे छूटे ट्रंप Donald Trump और मैक्रोंएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। वह एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने जुलाई 2025 के अपने ताजा सर्वे की रिपोर्ट जारी की है जिसमें पीएम मोदी को 75% लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच हुआ जिसमें 20 देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई थी।पीएम मोदी के बाद कौन, ट्रंप की रैंकिंग गिरीइस लिस्ट में पीएम मोदी के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह ली जे म्युंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दक्षिण कोरिया में सर्वोच्च पद पर आसीन हुए उन्हें अभी सिर्फ एक ही महीना हुआ है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45% से भी कम अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर खिसक गए हैं।मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का कद देश के अंदर और बाहर दोनों जगह और बढ़ गया है। सर्वे में शामिल 75% लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार किया है। इस पर 7% लोग कोई निर्णय नहीं ले पाए जबकि 18% लोगों की राय इससे अलग थी।तीसरा स्थानदक्षिणपंथी माने जाने वाले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे उनके पक्ष में 57% वोट पड़े। 6% लोगों ने कोई राय नहीं दी और 37% प्रतिभागियों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया।सबसे कम लोकप्रियसबसे कम लोकप्रिय नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं जिन्हें केवल 18% लोगों का समर्थन मिला है जबकि 74% लोग उनसे असंतुष्ट हैं। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 10वें स्थान पर हैं। यह सर्वे रिपोर्ट एक बार फिर दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

आतंकवाद सेलड़ाई में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं : भारत-ब्रिटेन
Published / 2025-07-24 22:10:11
आतंकवाद सेलड़ाई में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं : भारत-ब्रिटेन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत और ब्रिटेन ने जोर देकर कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं है और उग्रवादी विचारधारा वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक आजादी का दुरूपयोग नहीं करने दिया जायेगा। ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लंदन में अपने समकक्ष कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रेस वक्तव्य में कहा कि लोकतांत्रिक आजादी का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को ही कमजोर करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। श्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए ब्रिटेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा। हम एकमत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि उग्रवादी विचारधारा वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करने दिया जा सकता। लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को ही कमजोर करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को इससे बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा, आज हमारे संबंधों में एक एतिहासिक दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद आज दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है। भारतीय टेक्सटाइल्स, फुटवियर, आभूषणों , समुद्री खाद्य उत्पादों और इंजीनियरिंग उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। भारत के ऐग्रिकल्चर उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड उद्योग के लिए ब्रिटिश मार्किट में नए अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता देश के युवाओं और लघु , सूक्ष्म और मझोले उद्योंगो के लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा, भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमई सेक्टर के लिए यह समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर भारत के लोगों और इंडस्ट्री के लिए ब्रिटेन में बने उत्पाद जैसे मेडिकल डिवाइसेज और एयरोस्पेस कलपुर्जे सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश व्यापक सामरिक साझेदारी को नयी दिशा देने के लिए विजन 2035 पर भी बात करेंगे। उन्होंने कहा, अगले दशक में हमारी व्यापक सामरिक साझेदारी को नयी गति और ऊर्जा देने के लिए आज हम विजन 2035 पर भी बात करेंगे। यह टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट, एजुकेशन और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट के क्षेत्रों में एक मजबूत, भरोसेमंद और महत्वाकांक्षी साझेदारी का रोडमैप होगा। विभिन्न देशों के बीच चल रहे संघर्ष और टकरावों पर उन्होंने कहा कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा,  इंडो-पैसिफिक में शांति और स्थिरता, यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हम विचार साझा करते रहे हैं। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान अनिवार्य है। आज के युग की मांग, विस्तारवाद नहीं, विकासवाद है। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अहमदाबाद में हवाई दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। श्री मोदी ने क्रिकेट को दोनों देशों के बीच साझेदारी का शानदार उदाहरण बताते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन उच्च स्कोर वाली साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। और साथ ही यह हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। कभी-कभी स्विंग और चूक हो सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं! हम एक मजबूत और उच्च स्कोर वाली साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ का इस्तीफा
Published / 2025-07-21 22:54:14
उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ का इस्तीफा

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफ़े में स्वास्थ्य कारणों को वज़ह बताया है। लेकिन राज्यसभा में जिस तरह कुछ विपक्षी सांसदों ने उनका अपमान किया, उसके बाद आहत होकर इस्तीफ़ा देने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।बड़ा अजीब दौर है, प्रधानमंत्री या सत्ता पक्ष को घेरने की बजाय संवैधानिक संस्थाओं और पदों पर सीधा अटैक किया जा रहा है। चुनाव आयोग, संसद के स्पीकर, राज्यसभा के सभापति, सेना, CJI आदि कोई भी संस्था को नहीं छोड़ा गया है। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू तक को राष्ट्रपत्नी कह अपमानित किया गया।इमरजेंसी के दौरान विपक्ष के तमाम नेता जेल गए, सत्ता के दुरुपयोग की पराकाष्ठा थी, अखबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, इसके बावजूद विपक्ष ने कभी संवैधानिक संस्थाओं को निशाने पर नहीं लिया। उस वक्त राष्ट्रपति कैसे बने, सबको पता है। इंदिरा गांधी के कार का दरवाज़ा खोलने राष्ट्रपति बढ़े थे, तब इंदिरा गांधी ने डांट दिया था, अब आप राष्ट्रपति पद पर हैं।देश ने राम मंदिर आंदोलन, 1962 का पराजय, घेराव, संतों पर गोलीबारी सब देखा, लेकिन किसी ने स्पीकर पर सवाल नहीं उठाया। लेकिन आज वो दौर भी है, जब देश का नेता प्रतिपक्ष उप राष्ट्रपति के चाल की नक़ल करता दिखा। राष्ट्र जगदीप धनखड़ को न्यायपालिका की कमियों और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ खुलकर बोलने वाले उप राष्ट्रपति के रूप में याद करेगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में जमशेदपुर को तीसरा स्थान
Published / 2025-07-17 20:59:43
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में जमशेदपुर को तीसरा स्थान

टीम एबीएन, रांची। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आज 17 जुलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया। इसमें 3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर जिले को तीसरा स्थान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया। इस खास मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार और जमशेदपुर अधीसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणियों में भी झारखंड के विभिन्न शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है। वाटर प्लस शहरों की सूची में भी जमशेदपुर को जगह मिली है। बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहिबगंज और देवघर को ओडीएफ ++ (खुले में शौच मुक्त प्लस प्लस) श्रेणी में रखा गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में विभाग और निकायों द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 से पहले सभी निकायों में बैठक, कार्यशाला और कैंपेन आयोजित किये गये। समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम भी चलाये गये। डोर टू डोरकचरा उठाव सुनिश्चित कराया गया। कैरी बैग को बैन किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लायी गयी। स्वच्छता ऐप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।

गरीब रथ : बोगी में धुआं देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री
Published / 2025-07-09 15:54:13
गरीब रथ : बोगी में धुआं देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। दिल्ली से रांची जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12878) में सवार यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से कूद गए।यह हादसा गाजियाबाद और खुर्जा के बीच हुआ। ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से अपने सामान के साथ कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी है। टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने कोच की जांच की।इस दौरान लगभग 35 मिनट तक डरे और सहमे यात्री पटरी के किनारे खड़े रहे। कोच में आई खराबी को ठीक कर लिया गया जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन में बैठे।

भूकंप के झटके से हिली उत्तराखंड की धरती
Published / 2025-07-08 21:19:48
भूकंप के झटके से हिली उत्तराखंड की धरती

भारत के इस राज्य में भूकंप के झटकों से दहशत, धरती कांपी, लोग घरों से बाहर निकले एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिÞले में मंगलवार, 8 जुलाई को भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर आए इस भूकंप की पुष्टि राज्य के आपदा कंट्रोल रूम और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र दोनों ने की है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गयी और इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। अचानक हिले धरती के कदम, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले भूकंप के झटके कुछ ही क्षणों के लिए महसूस हुए, लेकिन इतने थे कि कई लोग डर के मारे घरों और इमारतों से बाहर निकल आये। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की और कई जगहों से छोटे स्तर की कंपन की रिपोर्ट मिली। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आयी है।

दलाई लामा से रिजिजू ने लिया आशीर्वाद
Published / 2025-07-05 20:18:15
दलाई लामा से रिजिजू ने लिया आशीर्वाद

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैकलियोड गंज स्थित मुख्य मंदिर (त्सुकग्लागखांग) में परम पावन चौदहवें दलाई लामा के दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुआ। इस पवित्र अवसर पर उनका आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा ने अपनी 90वीं जयंती से पहले धर्मशाला में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में आशीर्वाद दिया। परम पावन ने अवलोकितेश्वर के आशीर्वाद को महसूस करने का उल्लेख किया और अगले 30-40 वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहने की अपनी मंशा व्यक्त की।

अंतरिक्ष में अब अपनी धाक जमा रहा भारत : मोदी
Published / 2025-07-04 13:09:29
अंतरिक्ष में अब अपनी धाक जमा रहा भारत : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत अपनी स्पेस सफलताओं को विश्व के साथ साझा कर रहा हैएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति बिंदु रखे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद है और हम गगनयान नाम के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रहे हैं। जल्द ही एक भारतीय चंद्रमा पर कदम रखेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन भी होगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अपनी अंतरिक्ष सफलताओं को विश्व के साथ साझा कर रहा है।मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की और उन्हें राष्ट्रदूत बताया। उन्होंने कहा, हम अपने प्रवासी भारतीयों की ताकत और समर्थन को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। दुनिया भर में 3.5 करोड़ से अधिक प्रवासी भारतीय भारत की संस्कृति, मूल्यों और विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।प्रधानमंत्री ने पिछले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने बताया कि भारत गिरमिटिया समुदाय के इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए विभिन्न पहलों पर काम कर रहा है।मोदी ने कहा, हम गिरमिटिया समुदाय के गांवों और शहरों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं जहां से उनके पूर्वज भारत से गए थे। इसके साथ ही, हम विश्व गिरमिटिया सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बना रहे हैं, जिससे हमारे ऐतिहासिक और भावनात्मक रिश्ते और मजबूत होंगे।

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 तक होगा रजिस्ट्रेशन
Published / 2025-07-02 18:36:09
पद्म पुरस्कारों के लिए 31 तक होगा रजिस्ट्रेशन

पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक होंगे नामांकनएबीएन सेन्ट्रल डेस्क (नयी दिल्ली)। अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है।सरकार की ओर से आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/ सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,532