Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
कड़े कानून, लेकिन न्याय अभी बाकी
Published / 2025-08-08 21:16:13
कड़े कानून, लेकिन न्याय अभी बाकी

राज्यस्तरीय परामर्श में बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई पर जोर  एबीएन सेंट्रल डेस्क। बचाव और अभियोजन के बीच की चौंकाने वाली खाई बच्चों के खिलाफ अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने में एक बड़ी बाधा बनी हुई है और अक्सर बच्चे इस खाई में फंस कर बाल श्रम, ट्रैफिकिंग, बाल विवाह तथा यौन शोषण जैसी स्थितियों में घिर जाते हैं। पटना में भारत में मानव दुर्व्यापार: समन्वय और रोकथाम तंत्र को मजबूत करना विषय पर राज्यस्तरीय परामर्श बैठक में बच्चों की ट्रैफिकिंग एवं अन्य बाल अपराधों से निपटने के लिए बेहतर समन्वय, जवाबदेही और रोकथाम रणनीतियों की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया गया। यह परामर्श जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की ओर से बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया गया। बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी ज्यादा नागरिक संगठनों का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) 418 जिलों में काम कर कर रहा है। जेआरसी ने अपने सहयोगी संगठनों की मदद से देशभर में 1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2025 के बीच 56,242 बच्चों को ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल से मुक्त कराया और ट्रैफिकर्स के खिलाफ 38,353 से अधिक मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की। बिहार में जेआरसी के 35 सहयोगी संगठन राज्य के सभी 38 जिलों में सक्रिय हैं। इन संगठनों ने 2023 से अब तक 4991 बच्चों को बाल श्रम व ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल से मुक्त कराया और 21,485 बाल विवाह रोके और रुकवाये। साथ ही, 6510 मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य हुलेश मांझी ने बच्चों के विरुद्ध अपराधों से निपटने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल देते हुए कहा, हमें एक समाज के रूप में बच्चों के खिलाफ हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार की सूचना देनी चाहिए। बहुत से कमजोर और असुरक्षित बच्चे हमारे सामने शोषण का शिकार होते हैं, लेकिन हम इसे अनदेखा कर देते हैं। यह रवैया अब बदलना चाहिए, क्योंकि बच्चों को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव शिल्पी सोनिराज ने परामर्श बैठक में कहा, हमें ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखने की आवश्यकता है। समय की मांग केवल न्याय ही नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण पुनर्वास भी है ताकि जिन बच्चों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय के साथ-साथ वह देखभाल और गरिमा मिल सके, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। बिहार पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। हम अभी भी सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने से बहुत पीछे हैं। अधिकांश अभियान नागरिक समाज संगठनों से मिली सूचनाओं पर ही आधारित होते हैं। यह सहयोग अमूल्य है, परंतु अब समय आ गया है कि इस पारिस्थितिकी तंत्र के सभी घटक सक्रिय हों और समयबद्ध तथा उपयोगी सूचनाओं के लेन-देन में अपनी भूमिका निभाएं। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने भारत में ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए कानूनी ढांचे की सराहना करते हुए कहा, भारत सरकार ने देश में ट्रैफिकिंग विरोधी कानूनों को सुदृढ़ किया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)) के तहत कई महत्वपूर्ण प्रावधान और प्रक्रियाएं जोड़ी हैं। अब आवश्यकता इन कानूनों का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन की है जिसके लिए सभी स्तरों पर सभी पक्षों की समन्वित कार्रवाई जरूरी है। ट्रैफिकिंग एक संगठित अपराध है, और हमें इसे इसी दृष्टिकोण से देखना होगा। यदि हम बाल दुव्यार्पारियों यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग करने वाले गिरोहों से आगे रहना चाहते हैं तो समयबद्ध सुनवाई, लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, सभी हितधारकों का क्षमता निर्माण और मजबूत अभियोजन तंत्र अनिवार्य हैं। इस परामर्श में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख अधिकारियों में बिहार सरकार के संयुक्त श्रम आयुक्त विजय कुमार, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष निशा झा, बीएसएलएसए की रजिस्ट्रार अनुपमा, वरिष्ठ अधिवक्ता केडी मिश्रा, समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित सुधा वर्गीज, अंकिता कश्यप (राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार), पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता वत्सल वर्मा, बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के पूर्व सलाहकार सुनील झा,  डीएसपी, आर्थिक अपराध शाखा एवं साइबर क्राइम धीरेंद्र और जेआरसी के सहयोगी संगठन मौजूद थे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने भारत में मानव दुर्व्यापार से जुड़े मौजूदा कानूनी और नीतिगत ढांचे की समीक्षा की और आह्वान किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों, न्यायपालिका, सरकारी विभागों और सिविल सोसाइटी के बीच ठोस समन्वय स्थापित हो ताकि कानून पर अमल, पीड़ितों की मदद और विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग में आने वाली चुनौतियों से पार पाया जा सके। उन्होंने बच्चों की ट्रैफिकिंग के उन्मूलन की दिशा में समयबद्ध कार्ययोजना बनाए जाने की भी सिफारिश की। ध्यान देने योग्य है कि नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संगठित अपराध है। ट्रैफिकिंग गिरोह इन मासूम बच्चों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें तमाम तरह के उन धंधों में धकेल देते हैं जहां उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता है। इस खबर से संबंधित और जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (85959 50825) से संपर्क करें।

ललितपुर के झांसी रोड स्थित गार्डन में संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग संपन्न
Published / 2025-08-03 20:21:42
ललितपुर के झांसी रोड स्थित गार्डन में संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग संपन्न

कमल सिंह लोधा एबीएन सेंट्रल डेस्क। ललितपुर के झांसी रोड पर स्थित अमर पैलेस गार्डन में रविवार तारीख 3 अगस्त  2025 को तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का एलसीडी के माध्यम से सत्संग कार्यक्रम हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में सत्संग सुनते हुए श्रद्धालु नजर आये सत्संग में बताया गया। जो भक्ति मीराबाई ने की रविदास जी को कबीर साहब न आदेश दिया था।दीक्षा देने का पहले कृष्ण जी की भक्ति करती थी लेकिन बाद में कबीर साहब का सत्संग सुनने के बाद कबीर  साहब की भक्ति की। जिससे उसका मोक्ष हुआ। सत्संग में यह भी बताया गया कि आज पृथ्वी पर भगवान है और साक्षात कबीर साहब हैं, जो संत रामपाल जी महाराज जी का भेश में सभी लीला कर रहे हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर कर रहे। कबीर परमेश्वर की हैं वाणी है -जो संत मम सत शब्द दृढ़ आवे, बाके संग सब राड बड़ाबे, ऐसे संत महंत  की करनी धर्मदास में तो से बरनी, मीराबाई कीवाणी है- सत्संग में जाना मीरा ना छूटे अरे चाहे जल के मरो संसार। संत जी के अनुयाई भगत राजपाल दास भगत श्री कृष्ण दास भगत प्रमोद दास भगत रामदास के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं ने सत्संग में यह दुनिया अनजान है धरती पर भगवान है कबीर साहेब भगवान है। क्यों फिरता दाने-दाने नू,हरी आये हरियाणे नू, सतलोक हमारा ठिकाना है, सत भक्ति करके जाना है... के नारे लगाये गये।

गुना जिले को युवा संगम कार्यक्रम के  उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दूसरी बार मिला प्रथम स्थान
Published / 2025-08-02 22:41:29
गुना जिले को युवा संगम कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दूसरी बार मिला प्रथम स्थान

कमल सिंह लोधाएबीएन सेन्ट्रल डेस्क (गुना)। राज्य शासन द्वारा संचालित युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गुना जिले को राज्य स्तर पर लगातार चौथी बार सराहना मिली है।इसी क्रम में जुलाई 2025 में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के लिए रोजगार आयुक्त द्वारा गुना जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना क़ो प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। जिसमें कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आकांक्षी युवाओं अब युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार और स्वरोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी भी दी जा रही हैं। इन गतिविधियों के आधार पर जिले की रैंक तैयार होती है। इन सभी दिशा में गुना में युवाओं क़ो प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की गई है।उल्लेखनीय है कि युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत माह नवम्बर 2024 से माह के चौथे बुधबार क़ो लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गुना जिले ने जून 2025 में राज्‍य स्‍तरीय रैंक में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया था। इसी प्रकार जुलाई 2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन निरंतर उपलब्धियों के लिए कलेक्टर कन्याल को रोजगार आयुक्त द्वारा लगातार चार माह से प्रशंसा पत्र प्रेषित किए जा रहे  हैं।कलेक्‍टर  किशोर कुमार कन्‍याल के नेतृत्‍व एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जिले में युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की उन्मुखी गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संचालित की गईं, जिनमें निजी क्षेत्र में प्लेसमेंट आधारित रोजगार मेले, अप्रेंटिसशिप शिविर तथा स्वरोजगार योजनाओं के लिए मार्गदर्शन और हितलाभ वितरण शिविर प्रमुख हैं। इन प्रयासों से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।ज्ञात है कि युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन हर माह के चौथे बुधवार को होता है जिसमें कौशल विकास एवं रोजगार एमएसएमई, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित आईटीआई का स्टाफ का विशेष सहयोग रहता है। कलेक्टर द्वारा सभी टीम क़ो बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पीएम किसान संपदा योजना को मिली 6520 करोड़ की मंजूरी
Published / 2025-07-31 19:16:08
पीएम किसान संपदा योजना को मिली 6520 करोड़ की मंजूरी

मोदी कैबिनेट के किसानों और रेलवे को लेकर 6 बड़े फैसलेएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। मोदी कैबिनेट ने किसानों और रेलवे से जुड़े छह बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) के फंड में वृद्धि की गई है, जिससे 94 प्रतिशत किसान जुड़े हुए हैं। कैबिनेट ने इसके लिए 2025-26 से 2028-29 तक 2000 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को अनुदान सहायता को मंजूरी दी है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के तहत वित्तीय आवंटन 6520 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिसमें लैब और ढांचागत सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस योजना के तहत फूड टेस्टिंग लैब और इरिडिएशन यूनिट स्थापित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 सालों में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर दोगुना हो चुका है।इटारसी से नागपुर रेल लाइन को मंजूरीरेलवे क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति हुई है। कैबिनेट ने इटारसी से नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन की मंजूरी दी है, जबकि तीसरी लाइन का काम पहले से चल रहा है। इसके अलावा, रेलवे की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के 13 जिलों को कवर करेंगी और रेलवे नेटवर्क में लगभग 574 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी।पीएम किसान संपदा योजना को 6520 करोड़ की मंजूरीकिसान संपदा योजना के बारे में मंत्री ने बताया कि 2021-22 से 2025-26 तक के लिए इस योजना का कुल बजट अब 6520 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (ICCVAI) के तहत 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों और खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना (FSQAI) के तहत NABL मान्यता प्राप्त 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये की मंजूरी शामिल है। इसके अलावा, विभिन्न घटक योजनाओं के लिए 920 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।सरकार के ये फैसले किसानों के हित में सहकारी विकास को बढ़ावा देने और रेलवे नेटवर्क विस्तार के जरिए बेहतर अवसंरचना मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कहने की आवश्यकता नहीं, प्रमिला ताई की कृति ही बोलती है : डॉ. मोहन भागवत
Published / 2025-07-31 19:07:09
कहने की आवश्यकता नहीं, प्रमिला ताई की कृति ही बोलती है : डॉ. मोहन भागवत

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को प्रातः 9:05 बजे राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रमुख संचालिका, वंदनीया प्रमिला ताई मेढ़े जी का 97 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। अंतिम श्वास तक राष्ट्रकार्य की चिंता करने वाली प्रमिला ताई का जीवन राष्ट्रभक्ति, मातृशक्ति जागरण और तपश्चर्या का अनूठा उदाहरण रहा।उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका देहदान 1 अगस्त 2025 को प्रातः 8 बजे एम्स को किया जाएगा। 1965 से वे देवी अहल्या मंदिर, नागपुर में निवास कर रहीं थीं, वहीं उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु रखा गया है।प्रमिला ताई मेढ़े का जन्म महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में हुआ था। बाल्यकाल से ही वे राष्ट्र सेविका समिति के संपर्क में आईं और वंदनीया लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी जी) के सान्निध्य में राष्ट्र कार्य व स्त्री शक्ति संगठन के सूत्रों को समझा।शैक्षणिक और सेवा भावना से समर्पित जीवनस्नातक शिक्षा एवं शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने नागपुर के सी.पी. एंड बरार उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापन किया। तत्पश्चात सरकारी सेवा में वरिष्ठ अंकेक्षक के रूप में कार्यरत रहीं। किंतु राष्ट्र कार्य हेतु उन्होंने सेवा निवृत्ति से 12 वर्ष पूर्व ही स्वैच्छिक अवकाश ले लिया।समिति में शाखा से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने 1978 से 2003 तक 25 वर्षों तक अ.भा. प्रमुख कार्यवाहिका के रूप में कार्य किया। विदेशों में भी उन्होंने समिति के विचार एवं कार्य का प्रचार-प्रसार किया।झारखंड से विशेष संबंधवर्ष 1987 में पहली बार झारखंड के पतरातु में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनका प्रवास हुआ। इसके पश्चात उनका सतत् प्रवास झारखंड के विभिन्न स्थानों पर होता रहा, जिससे इस क्षेत्र को उनका स्नेहिल सान्निध्य और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा। उनका नेतृत्व झारखंड के संगठनात्मक विकास में भी प्रेरणास्रोत बना।सम्मान व राष्ट्र जागरण का कार्यउनके सामाजिक जागरण के कार्यों को अमेरिका में विशेष सराहना मिली और न्यूजर्सी शहर के महापौर द्वारा उन्हें "मानद नागरिकता प्रदान की गई।भारत परिक्रमामौसी जी के जन्मशताब्दी वर्ष में उन्होंने 2003-2004 में 266 दिन की भारत यात्रा कर लगभग 28,000 किमी की यात्रा की और संपूर्ण देश में मातृशक्ति जागरण का संदेश फैलाया।वर्तमान प्रमुख संचालिका वंदनीया वी. शांता कुमारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने देवी अहिल्या मंदिर पहुंचकर वंदनीया प्रमिला ताई मेढ़े जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमिलाताई का जीवन, कार्य और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

ट्रंप मामले में गोल मटोल जवाब दे रहे पीएम मोदी : राहुल-प्रियंका
Published / 2025-07-30 21:09:22
ट्रंप मामले में गोल मटोल जवाब दे रहे पीएम मोदी : राहुल-प्रियंका

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सैन्य कार्रवाई रोकने के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोल मोल जवाब दे रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि यदि सच बोल दिया तो श्री ट्रम्प पूरी सच्चाई सामने रख देंगे। उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि श्री ट्रम्प के मामले में श्री मोदी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। श्री मोदी जानते हैं कि यदि श्री ट्रम्प को लेकर कुछ बोलेंगे तो व्यापार समझौते में वह मनमानी पर उतर आयेंगे इसलिए इस संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री गोल मोल जवाब दे रहे हैं। श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया।ये सबको मालूम है क्या हुआ है और प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया, तो ट्रम्प खुलकर बोलेंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे, इसलिए प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। ट्रम्प बार-बार एक ही बात को इसलिए दोहरा रहे हैं, क्योंकि वो व्यापार समझौते में श्री मोदी को दबायेंगे। आप देखना कैसा व्यापार समझौता होता है। श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री गोल-मोल बातें कर रहे हैं। श्री मोदी साफ कहें कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।

महिला विश्व शतरंज चैंपियन को पीएम ने दी बधाई
Published / 2025-07-28 23:35:00
महिला विश्व शतरंज चैंपियन को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दीएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, कोनेरू हम्पी ने भी चैंपियनशिप के दौरान जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का एक ऐतिहासिक फाइनल! युवा दिव्या देशमुख के 2025 में फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर गर्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई, जो कई युवाओं को प्रेरित करेगी। कोनेरू हम्पी ने भी पूरे चैंपियनशिप में जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

हरिद्वार : मंदिर में भगदड़ से छह की मौत, कई गंभीर
Published / 2025-07-27 20:40:39
हरिद्वार : मंदिर में भगदड़ से छह की मौत, कई गंभीर

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, हादसे के बाद मचा कोहरामएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम ने तत्परता से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।कैसे हुआ हादसाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ, जब मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया और कुछ श्रद्धालु संतुलन खो बैठे। फिसलकर गिरने से कई लोग नीचे दब गए और उनके ऊपर अन्य लोग चढ़ते चले गए। इस भगदड़ में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु अपनों को खोजते दिखे तो कुछ मदद के लिए चिल्ला रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए।घायलों का इलाज जारीपुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह अत्यधिक भीड़ और भीड़ प्रबंधन की कमी है। मंदिर में हर रविवार और विशेष दिनों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज सुबह भी हजारों की संख्या में लोग मंदिर में पहुंचे थे, जिससे स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

शुद्ध मतदाता सूची चुनाव आयोग का कर्त्तव्य
Published / 2025-07-26 21:10:10
शुद्ध मतदाता सूची चुनाव आयोग का कर्त्तव्य

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के शुद्धिकरण हेतु चुनाव आयोग को साधुवाद, देशव्यापी हो यह अभियान एबीएन सेंट्रल डेस्क। गहन जांच कर मतदाता सूचियों को शुद्ध करना चुनाव आयोग का न सिर्फ अधिकार बल्कि कर्तव्य भी है। जो लोग इस राष्ट्रीय कार्य में अवरोध बन रहे हैं उनकी मानसिकता को देश भली भांति समझ रहा है। वे सभी वही हैं जो विदेशियों और घुसपैठियों के बल पर अभी तक राज्य सत्ता या राजनीति पर अनधिकृत तरीके से कब्जा जमाए बैठे हैं। आंख मूंदकर विदेशियों और अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करने या उन्हें जारी रखने से भारतीय लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक स्थिति बनती जा रही थी, जिसका निदान चुनाव आयोग ने किया है।  अब इस शुद्धि आंदोलन के विरोधियों को यह डर सता रहा है कि घुसपैठिए गए तो वे भी गये। किंतु बिहार ही नहीं, संपूर्ण भारत की मतदाता सूचियों को विशुद्ध रूप से भारतीय बनाया जाना बहुत आवश्यक है। हमें आशा है कि @ईसीआई स्वीप @स्पोक्सपर्सन ईसीआई इस  पावन राष्ट्रीय कार्य को द्रुत गति प्रदान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को घुसपैठियों से मुक्त करेगा। कुछ लोकतंत्र विरोधी दल ये यह तो राग अलाप रहे हैं कि बिहार की नयी वोटर लिस्ट से इतने लाख वोटर निकल गए किंतु वे यह क्यों नहीं बता रहे कि खदेड़े गए सभी लोग या तो फर्जी वोटर थे, या डुप्लीकेट और या फिर विदेशी घुसपैठिए। यदि कोई वास्तविक वोटर किसी भूलवश आउट हुआ भी हो, तो उसे आसानी से पुन: मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है। आज सभी राजनैतिक दलों की यह जिम्मेदारी है कि वे चुनाव आयोग के इस कदम में सहयोगी बनकर नई सूचियों की जांचकर उसमें यदि कोई न्यूनता हो तो उसे समय से ठीक कराएं, ना कि संवैधानिक संस्था पर हमला कर जनता की परेशानी का कारक बनें। भारतीय लोकतंत्र के शुद्धिकरण हेतु चुनाव आयोग को साधुवाद। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,462