एबीएन डेस्क। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के दोब आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी सहयोगियों की गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया और इनकी पहचान पुलवामा निवासी आदिल अली और आसिफ गुलजार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जैश कमांडरों के संपर्क में थे और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए रसद सहायता भी पहुंचा रहे थे। उनके पास से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद की आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक जांच कर रही है।
एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम ने मेट्रो ट्रेन का सफर कर इसकी सौगात कानपुरवासियों को दी है। इसके साथ ही आईआईटी के दीक्षांत समारोह में पीएम ने छात्रों को डिजिटल डिग्री व पदक प्रदान किए। पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी हैं। पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा खत्म हो गई है अब वह मेट्रो से उतर कर निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री की मेट्रो यात्रा में उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी गेट से हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। कुछ ही देर में पीएम आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे।
एबीएन डेस्क। राष्ट्र वंदना को लेकर भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 करोड़ सूर्यनमस्कार का संकल्प योग गुरु स्वामी रामदेव जी के पावन निर्देशन में आरंभ हो चुका है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक आर्य प्रह्लाद भगत ने बताया, इस वृहद संकल्प में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के साथ 9 अन्य मंत्रालय भी सहयोगी के रूप में आमंत्रित किये गए हैं तथा पांच संस्थान जिसमें पतंजलि योग पीठ, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार, हार्टफुलनेस संस्थाओं के साथ मैनेजिंग कमिटी जैसे बड़े संस्थान इस कार्यक्रम के मूल आयोजन के रूप में सामने आए हैं। साथ ही यह कार्यक्रम को राज्य एवं जिला, प्रखंड स्तर पर आयोजित करने के लिए झारखंड के सभी जिला में आयोजक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, आर्य समाज, नटराज योग संस्थान जैसे विभिन्न स्थानीय संस्थान, स्कूल भी इस कार्यक्रम में पढ़ता ले रहे हैं। वेब साइड www.75surya namaskar.com पर जाकर पंजीयन कर सकते है।
एबीएन डेस्क। ओमिक्रॉन संक्रमण देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर है, यहां 167 संक्रमित सामने आ चुके हैं, तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 142 मामलों की पुष्टि हुई है। इस्राइल में तीन महीने बाद बूस्टर डोज : ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच इस्राइल में कोरोना वायरस वैक्सीन की दो खुराक लेने वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज के इंतजार को कम कर दिया है। अब यहां के लोग पांच महीने के बजाए तीन महीने में बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। सोमवार को इस्राइली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई। खतरनाक हो रहा ओमिक्रॉन: एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा 135 मामले, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 670 ओमिक्रॉन वैरिएंट और भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। अब इसका संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। एक ही दिन में 135 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 670 पहुंच गई।
एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शहर आ रहे हैं। सबसे पहले वे आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद निरालानगर रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन समेत कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। वे सुबह 10:25 आएंगे और शाम 4:40 बजे लौटेंगे। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। इसके बाद आईआईटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर तक आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। यहीं पर परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे। वैसे तो कानपुर में मेट्रो का बजट 11076 करोड़ है, लेकिन अभी आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार रूट पर ही मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देंगे। 350 करोड़ से बने भारत पेट्रोलियम टर्मिनल का भी लोकार्पण करेेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री 25 लाभार्थियों से सीधे मुखातिब होंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे।
गया। शहर के हरिदास सेमिनरी स्कूल के किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का सोमवार की शाम रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शभारंभ के मौके पर किलकारी के बच्चों के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम जय बिहार जय जय बिहार की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावे शानदार आतिशबाजी इस आयोजन को और भी शानदान बना दिया। इसी दौरान एसएसबी बैंड की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का दिल जीता एवं उनके द्वारा एक प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर सभी मंद मुक्त हो गए। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी एसएसबी शोरिंग दोरजे ने किया। इस प्रतियोगिता में देश के सर्वश्रेष्ठ 8 महिला व पुरूष टीम भाग ले रही है। उदघाटन मैच एसएसबी व बिहार टीम के बीच हुयी। इस प्रतियोगिता में ऑल इंडिया मेडिकल संस्थान एम्स के भी खिलाड़ी भाग ले रहे। इसके अलावे दिल्ली व उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी भाग ले रहे। एसएसबी की तरफ से किलकारी के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के द्वारा बनाए गए स्टॉल को डीआईजी सहित सभी गणमान्य लोगों ने भ्रमण कर स्टॉल पर बनी हुयी कलाकृतियों को देखा और बच्चों के प्रतिभा की तारिफ की। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाये गये कलाकृति को अतिथि को भेंट कियागय् ई इस दौरान कमांडेंट सीनियर कमांडेंट एके वरुण भी उपस्थित थे। मंच संचालन शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी के द्वारा किया गया । जनमानस फाउंडेशन के सचिव विजय कुमार के द्वारा संबोधन में कहा गया कि होस्ट होने के नाते हमने वह सभी प्रबंध किया है जिससे खिलाड़ियों की कोई कमी ना हो एवं उन्हें बिहार की परंपरा अतिथि देवो भव आ रूप में हम उनका स्वागत किये। इस दौरान शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव विनय कुमार सिंह, विवेक भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गया। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आन्दोलन के कारण गया जंक्शन से होकर चलायी जाने वाली कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।कोलकाता से 28 दिसम्बर को चलने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। हावड़ा से 28 दिसम्बर को चलने वाली 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर लुधियाना में यात्रा समाप्त करेगी। धनबाद से 28 दिसम्बर, को चलने वाली 13307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस फिरोजपुर के स्थान पर लुधियाना में यात्रा समाप्त करेगी। अमृतसर से 29 दिसम्बर को चलने वाली 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर लुधियाना से चलायी जायेगी। फिरोजपुर से 29 दिसम्बर को चलने वाली 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस फिरोजपुर के स्थान पर लुधियाना से चलायी जायेगी।
गया। जंक्शन के पिलग्रिम प्लेटफार्म साइडिंग में नन यूज के रूप में खड़ी आइसोलेशन कोच में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग की लपट में आने से कोच का अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल कर राख हो गया। कोच के बाहरी हिस्सा भी आग की चपेट में आने से प्रभावित रहा। सुबह करीब 9:15 बजे कोच से तेज धुआं उठते देख रेल महकमे चौकस हो गई। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंचकर आग पर काबू पाने का भरकस प्रयास करते रहे। इसी बीच फायर बिग्रेड की टीम आयी और करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस कोच के साथ पांच अन्य और कोच था। घटना की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ ने जंक्शन पर रहे यात्रियों के सहयोग से शेष कोच को आग की चपेट में आए कोच से ठेल कर अलग किया। इस कारण अन्य कोच आग की चपेट में आने से बच गई। अगर मौके पर लोग क्रियाशील नहीं होते तो शेष कोच भी आग की लपट की शिकार हो जाती। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए गया जंक्शन पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। काफी पुराने यह कोच ट्रेन में चलने लायक नहीं था। आपालकाल उपयोग के लिए पिछले कुछ महीनों से इसे आइसोलेशन कोच में तब्दील कर बंद अवस्था में रखा गया था। इस घटना के अन्य रेल सम्पत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है। घटना की सूचना पाते ही तत्काल सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह चौहान, इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार, एमई अनिल कुमार, रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर बिक्रमदेव सिंह, चीफ क्रू कंट्रोलर एस जेड हक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी व जवान घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए थे। गया जंक्शन क्षेत्र में कोच में आग लगने की यह तीसरी घटना है। साथ ही एक सप्ताह में आग लगने की भी तीसरी घटना है। रेल सूत्रों ने बताया कि इस घटना के एक साल पूर्व यार्ड में खड़ी एक कोच में आग लगने की घटना हुई थी जिसपर तत्काल काबू पाया गया था। करीब पांच साल पूर्व करीमगंज यार्ड में खड़ी मेमू ट्रेन के चार कोच आग से जलकर राख हो गई थी। इसी क्षेत्र में रखे स्लीपर के ढ़ेर में भी आग लगने की घटना हो चुकी है। पिछले सप्ताह गया जंक्शन के बाहरी परिसर स्थित एक भवन में आग लगने से कमरे में रखे सामान जल गया था। इसी दिन रेल थाना के पास रखे जब्त कार में भी आग लगने की घटना हुई थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्का। कोरोना महामारी को हराने के लिए मोदी सरकार ने एक कदम और बढ़ा लिया है। अब देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बच्चों का भी रजिस्ट्रेशन उङ्मह्रल्ल ऐप के जरिए होगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के अपना नाम रजिस्टर करा सकेंगे। बता दें कि क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 3 जनवरी, 2022 से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन का डोज देना शुरू कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ड्रग कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया (ऊउॠक) ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीनकोवैक्सीन को 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए भी बूस्टर डोज यानी कि वैक्सीन के तीसरे टीके की भी मंजूरी दे दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.