Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर केंद्र सरकार ने 409 रोगों की इलाज सीमा बढ़ाई
Published / 2021-12-31 16:17:11
मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर केंद्र सरकार ने 409 रोगों की इलाज सीमा बढ़ाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 27 अक्टूबर में दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराने की सीमा को बढ़ाने के लिए आवाज उठाई थी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने उक्त बैठक में जोर देते हुए कहा था कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन मरीजों का इलाज किया जाता हैं वो पूरी इलाज से ही ठीक होते हैं, लेकिन जो पैसा मरीजों के इलाज के लिए देता जाता है, वो कम रहता है जिस कारण मरीज के परिजन परेशान रहते हैं और पैसे के कमी के कारण पूर्ण इलाज नहीं करवा पाते हैं कई केसों में तो मरीजों की मृत्यु भी हो जाती हैं। अतः इसके अंतर्गत इलाज करने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाए। केंद्र सरकार ने इस पहल को स्वीकार करते हुए 409 रोगों के लिए इलाज की राशि को बढ़ाने का फैसला किया है, इस सकारात्मक पहल के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ये पहल निश्चित तौर पर राहत भरा है, इससे इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी और सही मायने में इलाज का लाभ मिल पायेगा।

2 जनवरी को मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
Published / 2021-12-31 16:04:22
2 जनवरी को मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी दो जनवरी को मेरठ का दौरा करेंगे और वहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी रविवार को मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांव में 700 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और देश के हर हिस्से में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करना शामिल है। इसी के तहत मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह विश्वविद्यालय आधुनिक और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से सुसज्जित होगा।इसमें सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल/वॉलीबॉल/हैंडबॉल/कबड्डी ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देश्यीय हॉल और साइकिल वेलोड्रोम शामिल है। विश्वविद्यालय में निशानेबाजी, स्क्वैश, जिमनास्टिक, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। विश्वविद्यालय में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़यिों को मिलाकर कुल 1080 खिलाड़यिों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी।

बेकाबू कोरोना : महाराष्ट्र में सामने आए 8 हजार से ज्यादा मामले, चार ओमिक्रॉन के...
Published / 2021-12-31 15:28:50
बेकाबू कोरोना : महाराष्ट्र में सामने आए 8 हजार से ज्यादा मामले, चार ओमिक्रॉन के...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 8067 नए मामले सामने आए हैं। इतनी बढ़ी संख्या में कोरोना के केस आने के बाद महाराष्ट्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। इस दौरान कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 4 मरीज भी सामने आए हैं। आज कुल 8 लोगों ने वायरस से अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 1,766 मरीज कोरोना से मुक्त हुए हैं। वहीं, सूबे में इस वक्त कुल 24,509 एक्टिव केस हैं। अभी तक कोरोना से कुल 65,09,096 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। वहीं, ओमीक्रॉन की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा मामलों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां करीब 450 से ऊपर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, दिल्ली दूसरे नंबर पर बनी हुई है। देश में ओमिक्रॉन के कुल 1300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह देते हुए कहा कि बुखार को ही कोविड मानें और अपना कोरोना टेस्ट कराएं। बता दें कि भारत में कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यह वायरस दो से तीन दिन में दोगुनी रफ्सार से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की हाल ही में कमी, थकान और दस्त के साथ / बिना बुखार वाले किसी भी व्यक्ति को COVID-19 का एक संदिग्ध मामला माना जाना चाहिए। इस संबंध में मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद जानकारी दी। यशोमति ठाकुर ने बताया कि मैंने कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें कोविड के कोई लक्षण नहीं है, फिर भी मैं डॉक्टर की सलाह पर आगे का इलाज लूंगी। मेरे संपर्क में आने वाले अपना टेस्ट करवा लें।

कोरोना इफ़ेक्ट : राष्ट्रपति भवन और संग्रहालय जनता के लिए अगले आदेश तक बंद
Published / 2021-12-31 14:00:52
कोरोना इफ़ेक्ट : राष्ट्रपति भवन और संग्रहालय जनता के लिए अगले आदेश तक बंद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन के एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, अगले आदेश तक चेंज ऑफ गार्ड कार्यक्रम भी नहीं होगा। इसमें कहा गया है, कोविड-19 के मद्देनजर कल (1 जनवरी 2022) से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले एक दिन में सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं, जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

दिल्ली में IAS के बेटे ने छठी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत
Published / 2021-12-31 13:56:46
दिल्ली में IAS के बेटे ने छठी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में आत्महत्या का एक खौफनाक वाकया सामने आया है, जिसमें एक आईएएस अधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली। ये IAS अधिकारी जॉइन सेकेट्री लेवल के अधिकारी हैं और इस समय श्रम मंत्रालय में तैनात हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजधानी के कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज की बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर 15 साल के बच्चे ने मौत को गले लगा लिया। यह मामला शनिवार रात करीब 8.30 बजे का है। घटना के वक्त परिवार में मां और पिता मौजूद नही थे। केवल बच्चा घर में अकेले था। इसी दौरान उसने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आवाज सुनने के बाद पड़ोसी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से परेशान था। उसका बीते सितंबर से ही इलाज चल रहा था। हालांकि घटना की तात्कालिक वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। इसमें रोहिणी के मॉल के बार में काम करने वाली महिला ने छत से कूदकर जान दे दी थी। मृतका के परिवार ने बार के मालिक पर जबरन डांस के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। महिला नॉर्थ एक्स मॉल के बार में काम करती थी और उसने बार की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहन ने आरोप लगाया था कि बार मालिक उसकी बहन पर डांस करने के लिए दबाव बना रहा था, उसी विवाद के चलते महिला ने गुस्से में आकर बार की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। पुलिस केस दर्ज कर मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने रेस्टोरेंट बार के मालिक और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बर्फबारी : ऐतिहासिक मुगल रोड तीन महीने तक बंद
Published / 2021-12-31 13:26:16
बर्फबारी : ऐतिहासिक मुगल रोड तीन महीने तक बंद

एबीएन डेस्क। बीते कई दिनों से ज़िले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों एवं पुंछ राजौरी ज़िले को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर रुक-रुक हो रही बर्फबारी के बाद रोड को अगले तीन महीने तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मुग़ल रोड बीते कुछ दिनों से बर्फ़बारी के बाद यातायात हेतु बाधित थी, जबकि अब बर्फबारी के बाद मुगल रोड को तीन महीने तक बंद कर दिया गया। मुगल रोड पुंछ राजौरी ज़िले के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है जहां से दोनो ज़िले के लोग कम समय में कश्मीर घाटी चले जाते हैं, जबकि अधिकतर लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रहण करने के लिए कश्मीर जाते हैं। लोगों को अब लंबा मार्ग तय कर जम्मू से होकर कश्मीर घाटी जाना पड़ेगा। मुगल रोड बंद होने के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, मुगल रोड पर काफ़ी बर्फबारी हुई है जिसके बाद कई जगह पर काफी फिसलन हो गई है और हादसों को रोकने के लिए रोड बंद दी गई है अब तीन महीने के बाद मुगल रोड से बर्फ हटाकर मुगल रोड को यातायात हेतु फिर से बहाल किया जाएगा।

2021 का लेखा-जोखा : इस साल कश्मीर में 182 आतंकी ढेर, जिनमें 20 विदेशी भी
Published / 2021-12-31 13:21:50
2021 का लेखा-जोखा : इस साल कश्मीर में 182 आतंकी ढेर, जिनमें 20 विदेशी भी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल 2021 में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने केंद्र शासित प्रदेश में 100 सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों में 44 शीर्ष आतंकियों और 20 विदेशियों समेत कुल 182 आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर पुलिस के 100वें सफल आतंकवाद-रोधी अभियान के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिंह ने आतंकवादियों के मारे जाने की कुल संख्या की जानकारी दी। सिंह ने कहा कि पंथा चौक में पुलिस की बस पर हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के कुल नौ आतंकवादी पिछले 24 घंटों में मारे गए, जबकि वर्ष के दौरान कुल 20 विदेशी आतंकवादी ढेर किए गए। डीजीपी ने कहा कि इस वर्ष केंद्र शासित प्रदेश में सीमा पार से आतंकवादियों की कम घुसपैठ हुई। अफगानिस्तान से किसी भी आतंकवादी के देश में घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। सिंह ने यहां जम्मू कश्मीर पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कल रात हमने 100वां सफल अभियान पूरा किया। हमने 100 सफल अभियानों में विभिन्न आतंकी संगठनों के 182 आतंकवादियों का सफाया किया। डीजीपी ने कहा कि इस वर्ष केंद्र शासित प्रदेश में सीमा पार से आतंकवादियों की कम घुसपैठ हुई। अफगानिस्तान से किसी भी आतंकवादी के देश में घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। सिंह ने यहां जम्मू कश्मीर पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कल रात हमने 100वां सफल अभियान पूरा किया। हमने 100 सफल अभियानों में विभिन्न आतंकी संगठनों के 182 आतंकवादियों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के कारण जम्मू कश्मीर के एक बड़े क्षेत्र को आतंकी हमलों से मुक्त कर दिया गया है। डीजीपी ने कहा, साल मारे गए 44 शीर्ष आतंकवादियों में से 26 लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के, 10 जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के, सात हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के और एक आतंकी अल-बद्र का था। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में 20 विदेशी थे। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के कारण जम्मू कश्मीर के एक बड़े क्षेत्र को आतंकी हमलों से मुक्त कर दिया गया है। डीजीपी ने कहा, साल मारे गए 44 शीर्ष आतंकवादियों में से 26 लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के, 10 जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के, सात हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के और एक आतंकी अल-बद्र का था। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में 20 विदेशी थे। आतंकवादी संगठनों से युवाओं के जुड़ने का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश में 134 युवा आतंकी संगठनों में शामिल हुए लेकिन उनमें से 72 को खत्म कर दिया गया और 22 को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों की मदद करने वालों पर भी नकेल कसी है और ऐसे 570 लोगों गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवाद और अन्य समाज विरोधी कृत्यों में शामिल होने के लिए गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत कुल 497 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फिर से शुरू करने के लिए अफगानिस्तान से आने वाले आतंकवादियों के खतरे के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं लेकिन ऐसी कोई आशंका नहीं है।

बिहार : नीतीश सरकार ने पुलिस भर्ती के नियम में किया परिवर्तन
Published / 2021-12-31 06:34:35
बिहार : नीतीश सरकार ने पुलिस भर्ती के नियम में किया परिवर्तन

टीम एबीएन, पटना। बिहार में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया बदल गई है। बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों पर बढ़ रहे काम के दबाव को देखते हुए और लंबित मुकदमों के मद्देनजर लंबी पुलिस भर्ती को साइडलाइन कर दिया है। इसके तहत अब जो नई भर्तियां की जाएंगी, वे त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से होंगी। हालांकि, इनका कार्यकाल भी थोड़ा अलग और संक्षिप्त होगा। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदों पर दी जाएंगी नौकरियां इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा आवश्यक आदेश और दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि नई त्वरित भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पदों पर नौकरियां दी जाएंगी।बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि राज्य में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर बिहार पुलिस में सिपाही से इंस्पेक्टर तक के रिक्त पदों पर रिटायर्ड यानी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कार्मिकों की बहाली की जाएगी। यह फैसला पुलिस महकमे में मुकदमों के बढ़ते दबाव और जांच-अनुसंधान के लिए पुलिसकर्मियों की कमी के मद्देनजर किया गया है। रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को कॉन्ट्रेक्ट यानी अनुबंध के आधार पर नियुक्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सिपाही से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर तक के खाली पदों पर सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नियुक्तियां दी जानी है। इसके लिए अनुबंध के आधार पर कर्मियों को नियुक्ति दी जाएगी। जो जिस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें उसी पद पर नियुक्ति दी जा सकेगी। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान यह भी गौर किया जाएगा की कि संबंधित कार्मिक के खिलाफ कोई मामला लंबित न हो। कार्मिक एवं कल्याण विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में यह शर्त भी रखी गई है कि अनुबंध पर नियुक्त किए जा रहे सिपाही या किसी अधिकारी के खिलाफ कोई आपराधिक या अनुशासनिक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्हें सेवाकाल के दौरान किसी अनुशासनिक या आपराधिक मामले में अंतिम 10 वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी गई हो। इसके अलावा सेवाकाल के अंतिम 5 वर्षों में कोई दंड नहीं दिया गया हो। इन शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मी, जिस कार्यालय या इकाई से सेवानिवृत्त हुए हैं वहां तत्काल प्रभाव से आवेदन कर सकते हैं।

ओमिक्रोन रफ्तार- देश में पिछले 24 घंटों में 16 हजार 764 नए केस दर्ज
Published / 2021-12-31 05:31:59
ओमिक्रोन रफ्तार- देश में पिछले 24 घंटों में 16 हजार 764 नए केस दर्ज

एबीएन डेस्क। देश में कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 361 है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 80 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल 7585 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 66 हजार 363 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। पहले विवाह समारोह या सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सभा में बंद स्थानों में 100 और खुले स्थानों में 250 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति थी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात को जारी नए दिशानिर्देश में इन आयोजनों में शामिल होने वालों की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। नए आदेश में यह भी कहा गया है कि अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5368 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 1468 अधिक हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,70,754 हो गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.