Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
इंडिगो का 74वां घरेलू गंतव्य बनी बाबानगरी, कोलकाता से देवघर के लिए 12 से शुरू होगी उड़ान सेवा
Published / 2022-07-09 04:05:45
इंडिगो का 74वां घरेलू गंतव्य बनी बाबानगरी, कोलकाता से देवघर के लिए 12 से शुरू होगी उड़ान सेवा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडिगो ने बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, देवघर इंडिगो का 74वां घरेलू और कुल मिलाकर 99वां गंतव्य बन गया है। एयरलाइन ने कहा कि नई उड़ानें देश के पूर्वी राज्यों के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी ने कहा, हम देवघर को 74वां गंतव्य घोषित करते हुए प्रसन्न हैं। इन नई उड़ानों से कोलकाता और देवघर के बीच यात्रा का समय 7.5 घंटों से कम होकर 1.25 घंटे का हो जाएगा तथा इससे संपर्क बढ़ेगा। वहीं एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, देवघर-बाबा बैद्यनाथ मंदिर, त्रिकुटा पर्वत, राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ और नौलखा मंदिर तक पहुंच बढ़ने से भी इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

टीएमसी सांसद ने नहीं करेंगे मुर्मू का समर्थन, बोले-  यशवंत हमारे उम्मीदवार
Published / 2022-07-09 04:02:00
टीएमसी सांसद ने नहीं करेंगे मुर्मू का समर्थन, बोले- यशवंत हमारे उम्मीदवार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के अन्य सांसदों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई के नेतृत्व से एक पत्र मिला है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा गया है। रॉय ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के सांसद और विधायक संयुक्त गैर-भाजपा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते राज्यों का दौरा कर रही मुर्मू का शनिवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए कोलकाता जाने का कार्यक्रम है। रॉय ने कहा, हमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के हस्ताक्षर वाला एक पत्र मिला है, जिसमें तृणमूल सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की अपील की गई है। उन्होंने दावा किया है कि मुर्मू की जीत तय है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मानदंडों को मजबूत करने के लिए हम सभी को उन्हें वोट देना चाहिए। हालांकि, तृणमूल सांसद ने मुर्मू का समर्थन करने की किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने सवाल किया, जब विपक्षी दलों ने मिलकर यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है तो हम राजग उम्मीदवार का समर्थन क्यों करें? हम सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। पिछले महीने मजूमदार और अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का समर्थन करने का आग्रह किया था। बंगाल भाजपा ने जून में घोषणा की थी कि वह सभी तृणमूल सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर राजग उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगेगी। पिछले हफ्ते ममता ने कहा था कि अगर भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती तो वह आम सहमति की उम्मीदवार बन सकती थीं।

चंडीगढ़ : स्कूल में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Published / 2022-07-08 13:20:16
चंडीगढ़ : स्कूल में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत, 10 से ज्यादा घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में एक नामी स्कूल में पेड़ गिरने से हादसा होने की खबर सामने आई है। यह बड़ा हादसा कारमल कॉन्वेंट स्कूल में हुआ है। जानकारी अनुसार स्कूल में एक बहुत बड़ा पेड़ गिरने से 10 से 12 बच्चे इस हादसे की चपेट में आए हैं। लगभग 10 से 11 बच्चे घायल होने की सूचना मिली है जिनमें से 2 बच्चों की हालत नाजुक है। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूल में हुए बड़े हादसे की चपेट में आए 1 बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे लंच टाइम ग्राउंड में इकट्ठे हुए थे कि इसी दौरान एक पड़े बच्चों पर गिर गया जिससे बच्चे घायल हो गए। इसमें से एक 12वीं कक्षा की स्टूडेंट्स भी हादसे का शिकार हुई हैं। स्कूल में हुए इस हादसे की खबर सुन अभिभावक भी स्कूल पहुंचे रहे हैं और वहां बच्चों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान स्कूल प्रशासन से भी बातचीत करने की कोशिश की जा रही है।जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे इस हादसे का शिकार हुए हैं

एम्स पहुंच लालू से मिले राहुल गांधी, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
Published / 2022-07-08 12:54:34
एम्स पहुंच लालू से मिले राहुल गांधी, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को गत बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिये पटना से दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया है। राजद के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने लालू से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना के एक अस्पताल में लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ का शुरुआती इलाज किया गया । वह अपने घर में गिर पड़े थे जिस वजह से उन्हें ये फ्रैक्चर हुए हैं।

देश में कोरोना : 7 जुलाई को मिले 18,000 से ज्यादा मामले, 38 की मौत
Published / 2022-07-08 08:08:02
देश में कोरोना : 7 जुलाई को मिले 18,000 से ज्यादा मामले, 38 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 18,815 नए कोविड मामले सामने आए हैं। 15,899 लोग ठीक हुए है। वहीं, इस संक्रमण से 38 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 1,22,335 हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में ठीक होने की दर 98.51 प्रतिशत और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.96 प्रतिशत थी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 198.51 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटें में कोरोना के 18,815 नए मामले सामने आए हैं। 38 मौतों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई है। वर्तमान में देश में 1,22,335 सक्रिय मामले हैं, जिनमें कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत शामिल है। कोरोना वायरस के एक नए सब वेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस का ये नया सब-वेरिएंट जांच के मौजूदा तरीकों को चकमा दे सकता है। इस समय आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट के साथ टेस्ट किया जा रहा है। नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना वायरस के सब वेरिएंट के सामने आने के बाद टेस्ट के तरीकों पर गंभीर असर पड़ सकता है। ये जानकारी लैब में कोविड टेस्ट किट से फ्रीक्वेंसी चेक करने के बाद मिली है।

उत्तराखंड : नैनीताल जिले में ढेला नदी में बही कार, 9 की मौत
Published / 2022-07-08 07:27:16
उत्तराखंड : नैनीताल जिले में ढेला नदी में बही कार, 9 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार के नदी में बह जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह पंजाब से आये पर्यटकों की कार कार्बेट पार्क से सटे ढेला बरसाती नाले में बह गयी। पानी का बहाव अधिक होने के चलते कार काफी दूर तक बह गयी, जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को रामनगर अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 4 पटियाला के हैं जबकि 2 रामनगर के हैं तथा बाकी की अभी पहचान नहीं हो पायी है। सूचना मिलते ही रामनगर और ढेला चैकीक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

एम्स में भर्ती लालू की तबीयत में सुधार, आज आयेगी जांच रिपोर्ट
Published / 2022-07-08 07:24:58
एम्स में भर्ती लालू की तबीयत में सुधार, आज आयेगी जांच रिपोर्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लालू यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। आज उनकी कई जांच रिपोर्ट आनी है। तेजस्वी ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार होता दिख रहा है। 3 जुलाई को अपने घर में सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान वो गिर गए थे, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीढ़ी से गिर जाने के बाद से लालू यादव की सेहत बिगड़ गई। उन्हें पटना से दिल्ली एम्स ले जाया गया। जहां लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर समर्थकों और शुभचिंतकों को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लालू जी की सेहत में सुधार है। उनकी सेहत उत्तरोत्तर बेहतरी के लिए है। सभी से अनुरोध है कि भ्रामक खबरों चिंतित ना हों। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बुधवार की रात एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली लाया गया और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार की रात एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि, एम्स में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। कहा जा रहा है कि लालू को जांच के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। दिल्ली एम्स में डॉक्टरों द्वारा लालू यादव की तमाम जांच की गई है। आज जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर आगे के इलाज के लिए कोई फैसला लेंगे।

आज ओडिशा यात्रा पर आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, सीएम पटनायक से मांगेंगी समर्थन
Published / 2022-07-08 07:20:53
आज ओडिशा यात्रा पर आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, सीएम पटनायक से मांगेंगी समर्थन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी। वहीं ओडिशा सरकार ने द्रौपदी मुर्मू के यहां पहुंचने पर राजकीय अतिथि के तौर पर व्यवहार करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे, राज्य के मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रोपदी मुर्मू को एक एस्कॉर्ट पायलट और एक निजी सुरक्षा अधिकारी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि उनके स्वागत, आवास, बोर्डिंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ आमने-सामने की बैठक होने की संभावना है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजद ने पहले ही ओडिशा की बेटी के लिए समर्थन का वादा किया था। सत्तारूढ़ बीजद नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का अनुरोध करने के लिए आदिवासी नेता और विधायक सीएस रजीन एक्का सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से भी मुलाकात की थी। हालांकि, एक्का ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा से अलग है। इस बीच, बीजद के निष्कासित सदस्य और गोपालपुर विधायक प्रदीप पाणिग्रही ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मुर्मू ओडिशा की बेटी हैं और मुझे उनके लिए पूरा समर्थन है। उद्धव ठाकरे पर मुर्मू के समर्थन का दबाव : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव बढ़ने लगा है। सांसद राहुल शेवाले के बाद अब पालघर के सांसद राजेंद्र गावित ने भी उद्धव को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने की अपील की है। पत्र में कहा, राजनीतिक विरोध दरकिनार कर देश में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है, उसका समर्थन करें।

सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हन बनी गुरप्रीत कौर
Published / 2022-07-07 17:38:23
सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हन बनी गुरप्रीत कौर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बृहस्पतिवार को डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी कर ली। शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर रखा गया था। मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस बीच राघव चड्ढा ने शादी से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ तस्वीर शेयर की। मान (48) ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से विवाह किया है। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.