Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
टाटा-रांची NH-33 पर स्टील स्लैग से बनी है देश की पहली सड़क, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन
Published / 2022-07-11 17:44:21
टाटा-रांची NH-33 पर स्टील स्लैग से बनी है देश की पहली सड़क, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड की जनता को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम देवघर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एम्स उद्घाटन कर सौगात देंगे। इसके साथ ही वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना करेंगे। देवघर दौरे के दौरान पीएम मोदी झारखंड को कई सौगातें भी देने वाले हैं। इसी के तहत मंगलवार को पीएम मोदी टाटा-रांची को जोड़नेवाली एनएच 33 के बीच बनी 44.2 किमी सड़क का उद्घाटन करेंगे। इस सड़क का निर्माण टाटा स्टील के बाय प्रोडक्ट टाटा एग्रेटो यानी स्लैग से किया गया है। सबसे खास बात यह है कि पूरे देश में पहली ऐसी सड़क होगी जिसका निर्माण स्टील स्लैग से किया गया है। इस इको फ्रेंडली सड़क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देवघर से ऑनलाइन करेंगे। यह देश की पहली ऐसी सड़क है, जो स्लैग से बनी है। ऐसा कर टाटा स्टील ने सड़क निर्माण में बेंचमार्क स्थापित किया है। रांची-टाटा रूट पर लोगों का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। 44.2 किमी के हिस्से का निर्माण जमशेदपुर एनएचएआइ, कॉन्ट्रैक्टर आयरन टाएंगल लिमिटेड और केके बिल्डर संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सहरबेरा-जमशेदपुर-महुलिया तक के निर्माण में एक मिलियन टन से अधिक स्लैग आधारित एग्रिगेट्स का उपयोग किया गया है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अनुमति के बाद एनएचएआइ और सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआइ) द्वारा प्रोसेस्ड एलडी स्लैग एग्रीगेट्स का उपयोग 2019 में स्थापित किया गया था। रांची में बनेगा 10.02 किमी डबल डेकर लंबा फ्लाईओवर रांची बाइपास निर्माण और जमशेदपुर में 10.02 किलोमीटर डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनाया जाना है। मंत्रालय द्वारा इसके निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। तमाम कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। बता दें, झारखंड-बंगाल-ओडिशा की लाइफलाइन वाले इस एनएच-33 रांची-बहरागोड़ा फोरलेन रोड का काम 10-12 साल से विभिन्न कारणों से लंबित पड़ा है। एक एजेंसी ने इसके काम की शुरुआत की थी पर यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर सकी। रांची- बहरागोड़ा NH 33 पर पूरा नहीं हो पाया काम : हालांकि रांची- बहरागोड़ा एनएच 33 फोर लेन चार हिस्सों में से दो हिस्से रोड का निर्माण अलग-अलग कारणों से अब तक नहीं हो पाया है, इसमें रांची बाइपास का निर्माण और जमशेदपुर में 10.02 किमी डबल डेकर लंबा फ्लाइओवर का निर्माण किया जाना है। यद्यपि निर्माण की मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है। कागजी प्रक्रिया भी पूरी हो गयी है, लेकिन धरातल पर काम होना बाकी है।

देश में कोरोना : 24 घंटों में मिले 16,678 नए केस, 26 की मौत
Published / 2022-07-11 09:43:01
देश में कोरोना : 24 घंटों में मिले 16,678 नए केस, 26 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,678 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,39,329 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,454 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,023 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.99 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,29,83,162 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 198.88 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 26 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 18, पश्चिम बंगाल में चार, दिल्ली में दो और आंध्र प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।

बकरीद पर पीएम मोदी की अपील- मानव जाति की भलाई के लिए काम करें
Published / 2022-07-10 07:56:04
बकरीद पर पीएम मोदी की अपील- मानव जाति की भलाई के लिए काम करें

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूरा देश आज बकरीद का त्योहार मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, ईद मुबारक, आप सभी को ईद उल अदहा की बधाई। यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे। बता दें कि 70 दिन के पवित्र दिनों के बाद बकरीद के त्योहार को दुनियाभर में मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म में यह त्योहार काफी महत्व रखने वाला है, इसमे कुर्बानी को सर्वोच्च स्थान पर रखा गया है। वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने बधाई देते हुए कहा, ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लें। राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति कार्यालय ने हिंदी और उर्दू दोनों ही भाषाओं में ट्वीट करके देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अषाढ़ी एकादशी की भी देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम पर बना रहे और हमारे समाज में खुशी की भावना बनी रहे। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का एक क्लिप भी साझा की है, जिसमे वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता की बात की गई है। बता दें कि रेडियो पर हर महीने के आखिरी रविवार को आने वाले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी देशवासियों से अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी विट्ठल मंदिर के दर्शन के अनुभव को साझा किया है।

फिर डराने लगा कोरोना : 24 घंटों में मिले 18,257 नए केस, 42 की मौत
Published / 2022-07-10 07:52:09
फिर डराने लगा कोरोना : 24 घंटों में मिले 18,257 नए केस, 42 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में फिर से कोरोना के आंकड़े डरा लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (10 जुलाई) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 18,257 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए है, जो कल (शनिवार) की तुलना में थोड़े कम हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले एक दिनों में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 14,553 है। शनिवार को भी कोरोना के 18,840 केस सामने आए थे और 43 लोगों की मौत हुई थी। भारत में एक्टिव केसों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में फिलहाल एक्टिव केस 1 लाख 28 हजार 690 हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.22 फीसदी है। देश में कोरोना रिकवरी केसों की संख्या 4,29,68,533 है। वहीं कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 428 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 3,662 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है। देश के कोरोना केसों में सबसे अधिक योगदान केरल का है, जहां पिछले 24 घंटों में 3,186 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,968 नए मामले, महाराष्ट्र में 2,760 और तमिलनाडु में 2,671 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को इन राज्यों से सबसे अधिक केस सामने आए थे। केरल से 3,310 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,950 मामले, महाराष्ट्र से 2,944 मामले, तमिलनाडु से 2,722 मामले और कर्नाटक में 1,037 मामले सामने आए हैं।

असम में बाढ़ : सुधार के बावजूद 6 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित
Published / 2022-07-10 06:12:40
असम में बाढ़ : सुधार के बावजूद 6 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ से किसी की मौत का नया मामला सामने नहीं आया। हालांकि, अभी भी छह लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, अब भी 6,27,874 लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। शुक्रवार को यह आंकड़ा 8,88,177 था। बता दें, इस साल राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 15 जिलों के 27 राजस्व मंडलों के कुल 506 गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिलों में कछार है, जहां 4,28,827 लोग अब भी बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। वहीं, मोरीगांव में 1,43,422 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य भर में 50,000 से अधिक लोग 130 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। कुल 8,912.87 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी भी डूबी हुई है। 1,07,559 पशु प्रभावित हुए हैं। उदलगुरी में एक तटबंध टूट गया, जबकि 47 सड़कें और 74 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, करीमगंज, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामूलपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

देश में डराने लगा कोरोना : 24 घंटे में 43 की मौत, 19,000 के करीब आये नये केस
Published / 2022-07-09 13:38:10
देश में डराने लगा कोरोना : 24 घंटे में 43 की मौत, 19,000 के करीब आये नये केस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक बार फिर से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,25,028 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 43 और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

लालू की सेहत में तेजी से सुधार, आज सामान्य वार्ड में हो सकते हैं शिफ्ट
Published / 2022-07-09 05:25:41
लालू की सेहत में तेजी से सुधार, आज सामान्य वार्ड में हो सकते हैं शिफ्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली एम्स में बीते बुधवार रात को भर्ती हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में पहले के मुकाबले काफी सुधार है। बुधवार को जहां उनका शरीर लॉक होने की बात सामने आई थी, रात होते-होते उन्हें ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन एम्स में डॉक्टरों की देखरेख के चलते शुक्रवार तक लालू यादव खुद से उठकर बेड पर बैठे। अब सहारा लेकर रुम में चल पा रहे हैं। उनके बॉडी में मूवमेंट भी हो रहा है। फिलहाल लालू यादव अभी ICU में भर्ती हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वो तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए लालू यादव को आज जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। एम्स में परिजनों के अलावा कई राजनेता उनसे मिलने आए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वे अधिकतम आराम करें। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद अब ज्यादा राहत महसूस कर रहे हैं। संभव है कि आज उन्हें आइसीयू से निकाल कर सामान्य वार्ड में लाया जा सकता है। एम्स के सूत्रों ने बताया कि उनकी कई हड्डियों के टूटने के बाद उनके किडनी और दिल पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

चित्रकूट : हाईवे किनारे बैठे 8 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की मौत
Published / 2022-07-09 05:14:15
चित्रकूट : हाईवे किनारे बैठे 8 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूपी में चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 के किनारे बैठे 8 बरातियों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। पांच की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन को जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अब टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाने की तैयारी में अडानी ग्रुप
Published / 2022-07-09 04:40:39
अब टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाने की तैयारी में अडानी ग्रुप

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एशिया के सबसे अमीर अरबपति कारोबारी गौतम अडानी अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा बनाने के लिए अडानी कंपनी एक नई योजना बना रही है। खबर है कि गौतम अडानी ग्रुप इस महीने के अंत में होने वाली आगामी 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगे और इसके लिए आवेदन किया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। बता दें अडानी ग्रुप का मुकाबला सीधे मुकेश अंबानी की रिलायंस और इस सेक्टर के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल से होगा। 26 जुलाई को होगी नीलामी : 5G टेलीकॉम सर्विसेज जैसे अधिक हाई स्पीड वाला इंटरनेट संपर्क प्रदान करने में सक्षम इन एयरवेव की नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन शुक्रवार को कम से कम चार आवेदकों के साथ बंद हुए। अडानी ग्रुप ने 8 जुलाई को अपनी रुचि जमा की है। ये नीलामी 26 जुलाई को होनी है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार क्षेत्र की तीन निजी कंपनियों - जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने आवेदन किया है। सूत्रों में से एक ने कहा कि चौथा आवेदक अडानी ग्रुप है। समूह ने हाल ही में राष्ट्रीय लंबी दूरी (एनएलडी) और अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी (आईएलडी) के लिए लाइसेंस हासिल किया था। लेकिन, स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में अडानी समूह ने अब तक ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.