एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोविड-19 के 1,957 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 4,46,16,394 हो गये, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,374 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किये गये अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, आठ और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,822 हो गयी। इसमें केरल द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किये गये तीन मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गयी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन पर मुबराकबाद दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। दरअसल, बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो चुके हैं। आज उनका उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर ट्विट कर बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा कि अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वे लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल के मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी खराब चल रही थी और वो पिछले कई दिनों से यहां भर्ती थे। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सहित केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम श्रद्धांजलि अर्पित करने आयेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी जायेगी। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे। इसके अलावा कई राज्य से सीएम के वहां पहुंचने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि देने आयेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रोनी नाम का क्वाडकॉप्टर कंज्यूमर कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है। उन्नत सुविधाओं के साथ भारत में निर्मित ड्रोन कैमरा गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा निर्मित है। महेंद्र सिंह धोनी इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। बता दें कि गरुड़ एयरोस्पेस ने कृषि कीटनाशक छिड़काव, औद्योगिक पाइपलाइन निरीक्षण, सौर पैनल सफाई, मानचित्रण, सर्वेक्षण, सार्वजनिक घोषणाओं और वितरण सेवाओं के लिए ड्रोन समाधान पेश करके बाजार में अपनी एक जगह पहचान बनाई है। कंपनी ने अपना नया ड्रोन द्रोणी लॉन्च किया है। चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में एक नये किसान ड्रोन का भी शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र, विशेष रूप से अनुप्रयोगों के छिड़काव में है। बैटरी से चलने वाला यह ड्रोन 30 एकड़ भूमि पर प्रतिदिन कृषि कीटनाशक छिड़काव करने में सक्षम है। ड्रोन कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक स्टेटमेंट में धोनी ने कहा है कि गरुड़ एयरोस्पेस का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं और उनके द्वारा बनाये जाने वाले अद्वितीय ड्रोन समाधानों के साथ उनकी विकास की कहानी को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं। इसके साथ ही गरुड़ एयरोस्पेस एक सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर में शामिल होने वाला पहला ड्रोन स्टार्ट-अप कंपनी बन गया है। हालांकि इस डील के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। धोनी ने इसमें कितना निवेश किया है, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि भारत में ड्रोन का कारोबार तेजी से फैल रहा है। राजधानी में दिल्ली में पिछले दिनों एक ड्रोन महोत्सव का भी आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने घर-घर तक ड्रोन को पहुंचाने का रोडमैप बताया था, खासकर ड्रोन किसानों के लिए कैसे मददगार बनने वाला है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य झुलस गये। यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 350 किमी दूर जिले के नुआगांव ब्लॉक के बनेइलाटा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक फुटबॉल खिलाड़ी था जबकि घायलों में अधिकांश दर्शक शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि मैदान में जब बिजली गिरी तब आसमान में बादल छाये हुए थे लेकिन इलाके में बारिश नहीं हो रही थी। खिलाड़ी कवर लेने के लिए दौड़ रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। कई अन्य खिलाड़ियों और दर्शकों सहित 21 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हातिबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से 17 को राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि शेष चार का हातिबाड़ी सीएचसी में इलाज चल रहा है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। स्वच्छ भारत अभियान के तहत काराकोरम और हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के बीच पाकिस्तान सीमा से सटा एक गांव चमचमाता उदाहरण बनकर सामने आया है। नियंत्रण रेखा के करीब यह बेहद कम आबादी वाला गांव है। इस गांव से पाकिस्तानी चौकियां साफ नजर आती हैं। भारत की यह सुदूर चौकी अब स्वच्छ भारत अभियान की एक ज्वलंत मिसाल बन गई है। स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का ऐसा आंदोलन छेड़ा कि गांव के आसपास खेलों लांकि बिल्कुल स्वच्छ वातावरण है। भारत की सुदूर चौकी टुर्तुक स्वच्छ भारत अभियान से शिद्दत से जुड़ी है। भारत की यह दूरस्थ चौकी का पर्यटन 2010 में सामने आया। इसके बाद गांव में प्लास्टिक कचरा और अन्य प्रदूषक तत्वों की सफाई शुरू हुई। इस सुदूर गांव में स्वच्छता अभियान की शुरुआत और "हर घर तिरंगा" अभियान की सफलता से भी लोगों का उत्साह बढ़ा। इसके बाद भारत के लगभग सबसे दूरदराज के हिस्से में राष्ट्रीय गौरव और एकीकरण का एक मजबूत संदेश स्वच्छता अभियान से भी दिया गया। यहां के ग्रामीणों ने महसूस किया कि पर्यावरण के साथ उनका नाजुक रिश्ता दाव पर है। भारत अभियान को लागू करने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान बच्चों ने जमकर नारे भी लगाये। "साफ करो, साफ करो, अपना मोहल्ला साफ करो।" "स्वच्छ दुर्तुक, हरा टुर्तुक!", "भारत माता की जय!", "वंदे मातरम ! दिलचस्प बात यह है कि कुछ पर्यटक भी इन बच्चों से प्रेरित हुए और छात्रों और आयोजकों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। बता दें कि टुर्तुक में पर्यटन सीजन बड़े पैमाने पर अप्रैल से सितंबर के बीच शुरू होता है। इस साल इस गांव में देश भर से और यहां तक कि देश के बाहर से बड़ी संख्या में आगंतुकों को देखा गया। कोविड 19 महामारी - के कारण पर्यटन प्रभावित हुआ था दो साल बाद खोले जाने पर यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचे। पर्यटन से टुर्तुक की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के बावजूद प्लास्टिक और अन्य गैर- बायोडिग्रेडेबल कचरे का संचय प्लास्टिक जैसे तत्वों से मुक्ति पाने के लिए स्थानीय लोगों ने देश को के सबसे दूरस्थ हिस्से में स्वच्छ काफी अधिक मात्रा में किया गया किया गया था इसलिए पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एक स्थानीय गैस्ट हाऊस के मालिक हशमतुल्ला और पोर्टिया कॉनराड ने टुर्तुक गांव में एक स्वच्छता अभियान चलाने की पहल की। कॉनराड नई दिल्ली के एक शोध विद्वान हैं। कॉनराड बताते हैं कि वह बाल्टी समुदाय पर चल रही एक शोध परियोजना के लिए टुर्तुक का दौरा करने आए थे। इस पहल में सरकारी स्कूलों और दुर्तुक वैली स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। छुट्टी और निर्धारित परीक्षा होने के बावजूद, 75 से अधिक बच्चे दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कचरा इकट्ठा करने के लिए एकत्र हुए। अभियान से पहले सभी छात्रों को मास्क दिया गया और ग्रामीणों में जागरूकता के लिए पोस्टर भी बनाये गये। टुर्तुक में स्वच्छता अभियान मुख्य तुरतुक पुल से गांव के दोनों किनारों तक चलाया गया। सफाई अभियान दो घंटे तक चला और कुल 57 बोरी गैर जैव निम्नीकरणीय कचरा एकत्र किया गया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोनाके 2,756 नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,12,013 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 21 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,799 हो गई है। इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किये गये 16 मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 658 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.15 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गई। स बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,54,621 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी covid-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 218.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस से जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें से दो की मौत महाराष्ट्र में तथा एक-एक मरीज की मौत दिल्ली, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 18 महीनों की रणनीति बनाई है। भाजपा लोकसभा प्रवास योजना फेज-2 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 रैलियां करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमजोर या हारी हुई 144 लोकसभा क्षेत्रों को जीतने के लिए इस योजना के तहत काम करना शुरू कर दिया है। एबीएन न्यूज को पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा प्रवास योजना फेज 2 के तहत बीजेपी ने योजना बनाई है कि देशभर के 144 कमजोर या हारी हुई लोकसभा सीटों में से 40 जगहों पर पीएम मोदी 40 बड़ी रैली करेंगे। प्रधानमंत्री की ये 40 जनसभाएं सभी 40 कलस्टरों में आयोजित की जाएगी। मतलब पीएम मोदी हरेक कलस्टर में कम से कम 1 रैली संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन 144 हारी/कमजोर सीटों में से 40 जगहों पर प्रधानमंत्री खुद रैली करेंगे और बाकी बचे लगभग 104 सीटों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रवास करेंगे, जनसभा करेंगे और पार्टी के लिए जमीन तैयार करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के आलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम और प्रवास भी इन 144 सीटों पर सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोकल स्तर पर हलचल पैदा कर स्थानीय कार्यकतार्ओं में ऊर्जा पैदा किया जा सके। इसके आलावा लोकसभा प्रवास योजना के दूसरे चरण में सभी 40 कलस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्रियों को उन्हे सुपुर्द किए गए लोकसभा क्षेत्रों में महीने में कम से कम 1 रात प्रवास करना और पहले से किए गए कामों में हुए सुधार की समीक्षा, भाजपा संगठन से बनाए गए प्रभारी नेता और कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठकर करना होगा। इस तरह से सभी कलस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्रियों को अगले 3 महीने में अपने अपने कलस्टर के सभी 3-4 लोकसभा क्षेत्रों में 1-1 रात्रि प्रवास सुनिश्चित करना होगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी की रणनीति के मुताबिक क्लस्टर प्रभारियों को अपने प्रवास के दौरान स्थानीय प्रभावी शख्सियतों से लगातार बैठक करना होगा। साथ ही भाजपा के स्थानीय असंतुष्ट नेताओं की शिकायतों को सुनना और निदान देने की जिम्मेवारी भी दी गई है। बीजेपी ने तय किया है कि लोकसभा प्रवास योजना फेज 2 के तहत केंद्र सरकार के सभी 40 मंत्रियों को 5 सूत्रीय काम करने होंगे। जिनमें पहला : कैंपेन प्लान को इंप्लीमेंट करना। दूसरा : पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम चलाना। तीसरा : पॉलिटिकल मैनेजमेंट करना। चौथा : नैरेटिव मैनेजमेंट सेट करना अंतिम और पांचवां : कलस्टर के 1 लोकसभा क्षेत्र में प्रवास व रात्रि विश्राम। इस दौरान कलस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री को स्थानीय धर्म गुरुओं, साधु-संतो और विभिन्न समुदायों के स्थानीय नेताओं के साथ उनके घर/स्थान पर जाकर क्लोज डोर मीटिंग करना है। स्थानीय सामुदायिक उत्सवों और रीति रिवाजों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेना होगा। स्थानीय मेला, रिचुअल्स, नुक्कड़ कार्यक्रमों और लोकल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होगा। संघ के तमाम अनुसांगिक संगठनों के स्थानीय अधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी संगठन नेता के साथ बैठक आयोजित करना होगा। इसके आलावा स्थानीय प्रभावी मतदाता खासकर वकील, डॉक्टर, प्रोफेसर, व्यवसाई और प्रोफेशनल्स के साथ भी रेगुलर वर्चुअल बैठक आयोजित करते रहना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.