ट्रेनों के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 25% घटेगाएबीएन सेंट्रल डेस्क। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत समेत ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने वालों को बड़ी राहत देने की बात कही है। बोर्ड ने कहा है कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने जोनों से उन ट्रेनों में रियायती किराया योजना शुरू करने को कहा है जिनमें पिछले 30 दिनों में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत से कम रही है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिनों के दौरे पर निकल रहे हैं। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत 4 राज्यों का दौरा करेंगे। शुक्रवार को वह गोरखपुर में स्थित गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यहां वह गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू हो रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायेंगे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला में पीएम मोदी रखने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होनी है। उसके बाद वह गोरखपुर दोपहर तक पहुंचेंगे। पीएम मोदी शनिवार को राजस्थान और तेलंगाना में रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीएम मोदी 5 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इन्हें 6,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना है। यही नहीं रायपुर खरियर रोड रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गोरखपुर में पीएम मोदी चित्रमय शिवपुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे और लीला चित्र मंदिर भी जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी राजधानी रायपुर में करीब 7500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह आयुष्मान भारत योजना के तहत पीएम मोदी 75 लाख कार्ड्स के वितरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी पड़ोसी मध्य प्रदेश को भी आयुष्मान कार्ड्स की सौगात देने वाले हैं।
दंगाईयों ने सुरक्षाकर्मी का घर फूंकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। मणिपुर में पिछले दो महीनों से जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन किसी ने किसी हिस्से से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। उपद्रवियों की भीड़ ने इस बार सुरक्षाकर्मी के घर को आग के हवाले कर दिया है। मनीपुर में उपद्रव को रोकने के लिए सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंटरनेट बैन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। वहीं, राज्य के कुछ इलाकों में दो महीने बाद फिर से स्कूलों को खोला गया है। मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर से सरकार को घेरा है।पूर्वोत्तर राज्य के थौबल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कर्मचारी के घर को उपद्रवियों की भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आईआरबी कर्मचारी ने पुलिस शस्त्रागार से हथियारों को लूटने के दंगाइयों की कोशिशों पर पानी फेर दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसके घर में आग लगा दी। 700-800 दंगाइयों की भीड़ ने वांगबाल में तीसरे आईआरबी के शिविर पर हमला करने की कोशिश की। वह पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूटने आये थे। लेकिन रोनाल्डो नाम के कर्मचारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।राज्य सरकार ने इंटरनेट सर्विस पर लगे बैन को और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। मणिपुर में अब इंटरनेट सर्विस पर 10 जुलाई दोपहर 3 बजे तक रोक लगी रहने वाली है। सरकार का कहना है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखा जा सके। सरकार का मानना है कि समाज विरोधी तत्व लोगों के बीच तनाव फैलाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद 3 मई से ही इंटरनेट पर बैन लगा हुआ है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रदेशों के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चार प्रमुख नेताओं को झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना जबकि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरन्देश्वरी को आंध्र प्रदेश में भाजपा की कमान सौंपी है। इसी तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उसी राज्य का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा कांग्रेस से आए श्री सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और कारगिल में आज सुबह (मंगलवार) भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी। ये भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 38 मिनट पर आया। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके लद्दाख और कारगिल से 401 किलोमीटर उत्तर में महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार सुबह लद्दाख के लेह और कारगिल से करीब 401 किलोमीटर उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी। इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।ये होता है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलबदरअसल, भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहा जाता है जिसके ठीक नीचे प्लेट्स में हलचल होती है उसकी भूगर्भीय ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ता खोजती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। जैसे-जैसे कंपन की आवृत्ति दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता चला जाता है। लेकिन यदि ये रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला होता है तो आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटके महसूस होते हैं। लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या उसके आसपास के दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर की ओर होती है तो इससे कम क्षेत्र प्रभावित होता है।
एनसीपी को तोड़ भतीजे ने पवार को दिया जोर का झटका एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को एक और बड़ा भूचाल आया। एनसीपी आंतरिक विद्रोह की वजह से दो फाड़ हो गयी। चाचा शरद पवार को तगड़ा झटका देते हुए भतीजा अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये।शिव सेना-भाजपा गठबंधन सरकार में उन्होंने दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी के कुल नौ नेता मंत्री बन गये। इनमें दिलीप पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, धमार्राव, अनिल पाटिल, संजय बनसोडे शामिल हैं। इसके साथ ही अजित पवार ने अपना ट्विटर बायो बदला लिया है। अब उनके ट्वीटर हैंडल में उप मुख्यमंत्री दिया है।ये गुगली नहीं लूट है : शरद पवारअजित पवार के महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में शामिल होने को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये गुगली नहीं है, ये लूट है। शरद पवार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दो दिन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है। शरद पवार ने छह जुलाई को पार्टी की बैठक बुलायी थी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष का नाम तय होना था। इसकी भनक लगते ही अजित पवार पहले ही चौकन्ने हो गये और पार्टी से विद्रोह कर दिया।पवार ने बुलायी थी बैठकइससे पहले अजीत पवार ने रविवार सुबह तीन दर्जन से अधिक अपने समर्थक विधायकों की बैठक की। राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिया। साथ ही वह सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे। कुछ ही देर बाद उन्होंने मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में तीसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार और छगन भुजबल ने दावा किया है कि एनसीपी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। पवार ने कहा कि वह चुनाव में एनसीपी के रूप में ही जायेंगे। डबल नहीं अब ट्रिपल इंजन सरकार : शिंदे अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गयी है।
तुम मुझे पहचान गयी, अब चल मेरे साथ दिल्ली....जब छोटी बच्ची से बोले पीएम मोदीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय एक अलग ही रंग में दिखे, जब वे एक दुधमुंही बच्ची को देखकर न केवल खिलखिला कर हंस पड़े, बल्कि बच्ची से अपने साथ दिल्ली चलने को भी कहने लगे। अपने एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में आए मोदी स्वयं सहायता समूह की आदिवासी महिलाओं (जिन्हें लखपति दीदी नाम दिया गया है) से संवाद कर रहे थे। इस खाट पंचायत में पीएम मोदी आदिवासी समुदाय की महिलाओं के बीच एक अलग ही रंग मेंं दिखाई दिये। स्वयं सहायता समूहों में काम करते हुए जिन महिलाओं की आय एक लाख रुपये से अधिक हो गयी है, उन्हें लखपति दीदी नाम दिया गया है। अपने संवाद की शुरुआत में उन्होंने कहा कि जिनको भी पीएम आवास योजना में घर मिल जाता है, वे महिलाएं भी लखपति हो जाती हैं। इसी दौरान मोदी एक महिला के पास पहुंचे और उसकी दुधमुंही बच्ची का हाथ पकड़ कर उसके साथ खेलने लगे। बच्ची जब प्रधानमंत्री को देख कर मुस्कुराई तो पीएम मोदी ने उससे पूछा कि क्या वो उन्हें पहचान गई। इसके बाद पीएम मोदी उस बच्ची से बोले कि चल आज मेरे साथ दिल्ली चल, चलेगी न...। इसके बाद वे दूसरी महिला से संवाद के लिए आगे बढ़ गये। इसी संवाद के दौरान एक लखपति दीदी ने जब अपने पद बताते हुए अपनी जिम्मेदारियां बतायी, तो पीएम मोदी उससे बोले कि वो इतने काम कैसे कर पाती है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वे तो इतने काम नहीं कर सकते, सिर्फ प्रधानमंत्री का ही काम कर पाते हैं वे। एक अन्य महिला ने जब मोदी के साथ संवाद की शुरुआत में उन्हें देखकर मुख्यमंत्री जी कह कर संबोधित कर दिया तो श्री मोदी मुस्कुरा कर बोले कि वे (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) उधर खड़े हैं। एक अन्य स्वसहायता समूह की अध्यक्ष महिला ने पीएम मोदी को अपने परिवार में आजीविका मिशन से जुड़े कार्य बताए तो प्रधानमंत्री मोदी बोले कि इतने कार्यों की बदौलत उनके परिवार की आय तो बहुत बढ़ गयी होगी। इस पर महिला ने कहा कि अब उनका परिवार लगभग साढ़े चार लाख रुपए तक की वार्षिक आमदनी पा लेता है, तो पीएम मोदी खुशनुमा अंदाज में उससे बोले कि वो जरा जोर से बोले, ताकि इनकम टैक्स वाले भी उसकी बात सुन लें। इसके पहले पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के लोगों को प्राकृतिक खेती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एक गाय की मदद से तीन एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें इससे जुड़ी जानकारियां दी जाती हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय को मधुमक्खी पालन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शहरों में शहद की मांग बहुत बढ़ रही है।
अपस्टार्ट नेशनल्स 16 जुलाई को दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में आयोजित होंगेएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने अपस्टार्ट-23 के लॉन्च की घोषणा की है, जो भारत में महत्वाकांक्षी स्टार्टअप को सशक्त बनाने और पोषित करने के लिए डिजाइन किये गये अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम का नवीनतम संस्करण है। इस कार्यक्रम की मेजबानी आईआईटीके के छात्र-नेतृत्व वाले उद्यमिता सेल करती है।पारंपरिक स्टार्टअप प्रतियोगिताओं और संक्षिप्त पिचिंग सत्रों की सीमाओं से ऊपर जाकर, अपस्टार्ट-23 एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है, जो प्रतिभागियों को तेजी से विकास और अभूतपूर्व सफलता के अवसर प्रदान करता है। जो बात अपस्टार्ट-23 को अलग करती है, वह प्रतिभागियों को न केवल प्रशंसा और पुरस्कार प्रदान करने की प्रतिबद्धता है, बल्कि एक अनुभव भी है जो उनकी उद्यमशीलता यात्रा को आकार देगा। आईआईटी के निदेशक अभय करींदकर ने बताया कि अपस्टार्ट प्रतिभागियों को एक उल्लेखनीय यात्रा पर ले जाता है जो एक कठोर चयन प्रक्रिया से शुरू होती है, जिसमें सावधानीपूर्वक जांच के कई दौर शामिल होते हैं। इन दौरों में विभिन्न स्तरों पर गहन विचार-मंथन सत्र आयोजित किये जाते हैं, साथ ही महत्वपूर्ण व्यक्तिगत परामर्श सत्र भी शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य ऐसे माहौल को बढ़ावा देना है जहां स्टार्टअप अपने विचारों को परिष्कृत कर सकें, अपनी रणनीतियों को बेहतर बना सकें और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें। इसके प्रभाव को और बढ़ाते हुए, अपस्टार्ट नेशनल्स 16 जुलाई, 2023 को दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में होंगे, जिसमें देश भर के इच्छुक उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों और सलाहकारों को एक साथ लाया जाएगा। देश के हर कोने से संस्थापक अपने विचारों को वेंचर कैपिटलिस्टों के एक पैनल के सामने पेश करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को अपने नेटवर्क का विस्तार करने, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करने और अपने उद्यमों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। इस असाधारण यात्रा का ग्रैंड फिनाले अपस्टार्ट फिनाले है, जो ई-सेल आईआईटी कानपुर के प्रमुख कार्यक्रम ई-समिट के दौरान आयोजित किया जाएगा। अपस्टार्ट फिनाले अपनी अनूठी संरचना के स्तंभों पर खड़ा है, जो स्टार्टअप को अपनी क्षमता को प्रज्वलित करने, अभूतपूर्व विचारों के साथ नवाचार करने और अपने अटूट जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस आयोजन के दौरान, शीर्ष फाइनलिस्टों को अपने अभिनव स्टार्टअप प्रयासों को सम्मानित वेंचर कैपिटलिस्टों के एक प्रतिष्ठित पैनल के सामने पेश करने का विशेष अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अपस्टार्ट-23 स्टार्टअप परिदृश्य में गेम-चेंजर बनने का वादा करता है, जो युवा उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, उद्योग के लीडरों से जुड़ने और असीमित संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए एक समावेशी मंच तैयार करता है। अपने अभिनव दृष्टिकोण और अटूट समर्पण के साथ, उद्यमिता सेल आईआईटी कानपुर अगली पीढ़ी के अग्रणी लोगों को सशक्त बनाने और देश की उद्यमशीलता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
जर्मन डॉक्टर ने कहा- फ्रांस में दंगा नियंत्रित करने के लिए भगवान 24 घंटे में योगी को भेजें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुल्डोजर वाली कार्रवाई से विदेशी भी गदगद एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुल्डोजर वाली कार्रवाई अब देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी ख्याति बटोर रही है। हिंसा प्रभावित फ्रांस में स्थितियां बेकाबू होती देख जर्मनी के क्लिनीकम न्यूर्नबर्ग हॉस्पिटल के चिकित्सक प्रोफेसर एन जॉन ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वहां पहुंचने की कामना की है। प्रोफेसर जॉन ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस की स्थितियों को ठीक करने के लिए योगी जरूरी हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान को 24 घंटे के भीतर फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए योगी आदित्यनाथ को भेजना होगा। चिकित्सक के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ आफिस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि जब भी विश्व के किसी हिस्से में दंगे भड़कता है, अराजकता फैलती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दुनिया सांत्वना तलाशती है और उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ द्वारा स्थापित कानून एवं व्यवस्था का परिवर्तनकारी योगी मॉडल चाहती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जब देश के अन्य राज्यों में कानून व्यवस्था बिगड़ी तो वहां के लोगों ने आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था को याद किया। उन लोगों ने अपने प्रदेश में भी योगी मॉडल को लागू करने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का अपराधियों और अपराध के खिलाफ सख्त तेवर उनकी पहचान बनता जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.