एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (केएससीआरपीसी) द्वारा जनवरी से नवंबर 2023 तक के बीच बाल गर्भावस्था से संबंधित जारी आंकड़ों को गंभीर स्वास्थ्य संकट करार देते हुए गैर सरकारी संगठनों के गठबंधन चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया (सीएमएफआई) ने कहा कि इन आंकड़ों को बाल विवाह के तौर पर देखने की जरूरत है और इसे सिर्फ बच्चों के साथ बलात्कार के रूप में देखा जाना चाहिए। आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में जनवरी से नवंबर 2023 तक नाबालिग यानी 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के गर्भवती होने के 28,657 मामले सामने आये। इनमें सबसे ज्यादा मामले बंगलुरु, बेलगावी और विजयपुर जिलों से सामने आये।आंकड़ों के अनुसार राज्य में नाबालिग बच्चियों के गर्भवती होने के सबसे ज्यादा 2,815 मामले बंगलुरु में सामने आये जबकि 2,754 मामलों के साथ बेलगावी दूसरे और 2,004 मामलों के साथ विजयनगर तीसरे स्थान पर है।इस बात पर जोर देते हुए कि बाल विवाह के तमाम प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दुष्परिणामों के नतीजो में न सिर्फ बच्चों की एक पूरी पीढ़ी बल्कि इन बच्चों के बच्चे भी खतरे के दलदल में फंस जाते हैं, चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा- बाल विवाह बच्चों से बलात्कार है और कर्नाटक में नाबालिग बच्चियों के गर्भवती होने के मामले इसका सबूत हैं। जब बच्चों के बच्चे होते हैं तो इसका मतलब है कि यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा संकट है।बच्चियों के गर्भवती होने से जुड़े इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए भुवन ऋभु ने कहा कि इन 28,000 बच्चियों के गर्भवती होने को हमें सिर्फ एक गंभीर स्वास्थ्य संकट के तौर पर ही नहीं देखना चाहिए। यह इन 28,000 बच्चियों के साथ बलात्कार है जिसका नतीजा इन बच्चियों के गर्भवती होने के रूप में सामने आया है। हम बाल विवाह के खात्मे के लिए कर्नाटक सरकार से पिकेट रणनीति पर अमल की मांग करते हैं।बाल विवाह के खात्मे के लिए देश के तमाम गैरसरकारी संगठन पिकेट रणनीति पर अमल कर रहे हैं। यह बाल विवाह के उन्मूलन के समग्र रणनीति की वकालत करती है जिसमें नीतियां, संस्थानों में निवेश, सभी हितधारकों में समन्वय व संमिलन, ज्ञान आधारित दृष्टिकोण, तकनीक का उपयोग और एक ऐसी पारिस्थितिकी का निर्माण जिसमें बाल विवाह के फलन फूलने की कोई गुंजाइश नहीं हो, जैसी चीजें शामिल हैं। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि सभी देशों ने उचित, न्यायसंगत और दीर्घकालिक विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर अमल की सहमति जतायी है। इसके तहत सभी देशों ने बाल विवाह और जबरन विवाह पर 2030 तक पूरी तरह रोक लगाने पर सहमति जताई है। लेकिन दुनिया में जब तक बाल विवाह जारी हैं तब तक सतत विकास लक्ष्यों के 17 में से 11 लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते।चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया बाल विवाह की उच्च दर वाले देश के 300 से ज्यादा जिलों में बाल विवाह के खात्मे के लिए काम कर रहे 160 से भी अधिक गैरसरकारी संगठनों का छतरी संगठन है जिसने 2030 तक देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए पिकेट रणनीति के तहत समग्र और समन्वित राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है।राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (एनएचएफएस 2019-21) के अनुसार देश में 20 से 24 आयुवर्ग की 23.3 फीसदी युवतियों का विवाह उनके 18 वर्ष की होने से पहले ही हो गया था जबकि कर्नाटक में यह आंकड़ा 21.2 प्रतिशत है। हालंकि राज्य के यादगीर (33.2), गुलबर्गा (29.8), गडग (27.7), कोप्पल (27.1) और कोलार (26.7) में बाल विवाह की दर राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय औसत से भी खासी ज्यादा है। सर्वे के अनुसार 15 से 19 वर्ष के बीच मां बनने वाली या गर्भवती होने वाली किशोरियों की संख्या 6.8 प्रतिशत थी। यद्यपि देश में बाल विवाह की दर बहुत ज्यादा है लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में देश में बाल विवाह के सिर्फ 1002 मामले दर्ज किये गये।देश में हर मिनट तीन बच्चों का बचपन बाल विवाह के नर्क में झोंक दिया जाता है जबकि गिनती के मामलों की शिकायत दर्ज हो पाती है। देश को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए हमें एक समग्र, लक्ष्य केंद्रित, समयबद्ध और टिकाऊ रणनीति की आवश्यकता है।
राहुल रविवार को मणिपुर से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्राएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को मणिपुर के विख्यात ऐतिहासिक स्थल खोंगजोम से शुरू होगी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थौबल जिले के खोंगजोम युद्ध स्मारक से रैली को हरी झंडी दिखायेंगे। श्री खड़गे, श्री गांधी और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री दिन में इंफाल हवाई अड्डे पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।मणिपुर सरकार ने हप्ता कांगजीबुंग से यात्रा शुरू करने के अनुरोध को अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस को यात्रा स्थल बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। थौबल जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या 3000 तक सीमित रहेगी।सभी नेता यात्रा की शुरुआत से पहले खोंगजोम में युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस युद्ध स्मारक की स्थापना 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के नायकों की याद में की गयी है।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यात्रा की पूर्व संध्या पर कल यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के सामने मौजूद तानाशाही, ध्रुवीकरण तथा आर्थिक असमानता को बढ़ाने तथा लोकतंत्र को एकतंत्र में बदलने की नीतियों के खिलाफ शुरू की जा रही है। न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में 11 दिन तक रहेगी और यात्रा में दौरान श्री गांधी हर दिन एक जनसभा को संबोधित करेंगे।श्री रमेश ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता ने अन्याय सहन किया है और अब अमृत काल के सुनहरे सपने दिखाकर एक दशक के अन्याय को नजर अंदाज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अन्याय के खिलाफ देश के लोगों को जोड़ने तथा लोकतंत्र, संविधान और इसकी प्रस्तावना की रक्षा करने के उद्देश्य से श्री गांधी के नेतृत्व में शुरू की जा रही न्याय यात्रा 66 दिन तक चलेगी और इस दौरान 6200 किलोमीटर की यात्रा तय की जायेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर में पूरी तरह अराजकता बनी हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक राज्य का दौरा नहीं किया है।मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि यात्रा को 10 राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त होगा। यात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और रैली को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
डॉ आशीष वशिष्ठएबीएन एडिटोरियल डेस्क। दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा। मतलब अदालत यह समझती है कि इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, अगर इनको जमानत दी गयी तो ये लोग जांच को प्रभावित कर सकते हैं।इन दिनों देश में दो मुख्यमंत्री कानून और जांच एजेंसियों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इनमें पहले मुख्यमंत्री दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और दूसरे झारखंड के हेमन्त सोरेन हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार से जुड़े अलग-अलग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी कई दफा नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला चुकी है। लेकिन दोनों ईडी के सामने पेश न होने के बहाने बना रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत को ईडी सात बार और केजरीवाल को तीन बार समन भेजी चुकी है। लेकिन दोनों पूरी ढिठाई और बेशर्मी से इस मामले में पॉलिटिकल विक्टिम कार्ड का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हैं। और केंद्र की मोदी सरकार पर अपने विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं। असल में राजनीतिक आरोपों के आड़ में ये दोनों खुले तौर पर कानून और जांच एजेंसियों का मजाक उड़ा रहे हैं।बीती 3 जनवरी को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाला केस में ईडी ने तीसरा नोटिस देकर बुलाया था। लेकिन केजरीवाल ने ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया। उन्होंने ईडी को जवाब भेजकर समन को अवैध करार दिया। जिस शराब घोटाले में केजरीवाल से पूछताछ होनी है, उस मामले में उनके दो बड़े नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह महीनों से तिहाड़ में बंद हैं। मामला गंभीर है। जांच में केजरीवाल का नाम सामने आने के बाद से यह साफ है कि एजेंसी के पास उनके खिलाफ ठोस सुबूत होंगे। इस मामले में सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है। केजरीवाल अक्सर मीडिया और सार्वजनिक मंचों से छाती ठोककर खुद अपने को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं। दस साल पुरानी आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब के लगभग 20 नेता विभिन्न मामलों में जेल की सैर कर चुके हैं। इन दोनों राज्यों में आप की सरकार है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी को जमीन घोटाले और अवैध खनन मामले में पूछताछ करनी है। ईडी उन्हें सात समन भेज चुकी है। लेकिन हेमंत लगातार पूछताछ से भाग रहे हैं। ईडी ने अपने सातवें समन में मुख्यमंत्री से यह पूछा था कि वो स्वयं पूछताछ के लिए जगह तिथि व समय बता दें, ताकि पूछताछ की जा सके। लेकिन मुख्यमंत्री ने जो जवाब भेजा है उसमें जगह तिथि व समय का जिक्र नहीं है।केजरीवाल और सोरेन ही नहीं विपक्ष के जिस नेता के यहां जांच एजेंसियां पहुंचती हैं, वो इसे राजनीति से प्रेरित बताकर राजनीतिक ड्रामा करने लगता है। बीते दिनों झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान 353 करोड़ से ज्यादा की नगदी बारामदगी हुई है। इस मामले पर भी जमकर राजनीति हुई। पश्चिम बंगाल में बीती जुलाई में, टीएमसी नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े एक मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।इस साल की शुरुआत में, टीएमसी सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती और कोयला तस्करी मामलों के संबंध में पूछताछ की गई थी। राशन वितरण घोटाले में ममता सरकार के राज्य मंत्री मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया था।फरवरी 2019 में सीबीआई की एक टीम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से शारदा चिट फंड घोटाले में पूछताछ करने आई तो सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गई थी। शारदा समूह ने पश्चिम बंगाल में कई पोंजी योजनाओं के जरिये कथित तौर पर लाखों लोगों को ठगा। इसमें तृणमूल कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आये थे। सीबीआई उसकी जांच कर रही है तो राज्य सरकार ने राजनीतिक कारणों से उसे रोकने का काम किया।बिहार में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता जांच एजेंसियों के राडार पर हैं। कई नेता जेल की सजा भी काट रहे हैं। सीधी-सी बात है अगर किसी का दामन पाक साफ है तो उसे जांच एजेंसी पूछताछ के लिए क्यों बुलाएगी? अगर कोई बेगुनाह है तो उसे अदालत सजा क्यों देगी? अदालत या जज किसी पार्टी के कार्यकर्ता या नेता नहीं हैं।दिल्ली शराब घोटाले में सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा। मतलब अदालत यह समझती है कि इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, अगर इनको जमानत दी गई तो ये लोग जांच को प्रभावित कर सकते हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी और बेटा जेल में बंद हैं। लालू प्रसाद यादव चारे घोटाले में सजायाफ्ता हैं। क्या बिना किसी कसूर के अदालत ने उन्हें सजा सुनाई है।भ्रष्टाचार के एक मामले में बीती 22 दिसंबर को यूपी में बसपा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को 3 साल कैद की सजा हुई है। बीती 21 दिसंबर को मद्रास हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएमके नेता और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कैद और 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पोनमुडी की पत्नी विशालाक्षी को भी दोषी ठहराया गया है।सवाल यह है कि, क्या इन नेताओं को अदालत से मिली सजा राजनीति से प्रेरित है? वास्तव में, राजनीतिक भ्रष्टाचार पर राजनीतिक दलों के बीच गजब का आपसी तालमेल और सहमति का इतिहास रहा है। सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे के खिलाफ चाहे कितना भी कीचड़ उछाला जाए, लेकिन चुनाव बाद भ्रष्टाचार की बात नहीं होती थी। लेकिन 2014 में केंद्र की मोदी सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार खासकर राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ चली आ रही सहमति और तालमेल पर जोरदार प्रहार किया गया। नतीजतन, आज कई भ्रष्ट नेता और प्रभावशाली लोग जेल की रोटियां खा रहे हैं।जब कानून के हाथ तथाकथित प्रभावशाली लोगों और नेताओं की गर्दन तक पहुंचने लगते हैं, तो वो जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का बाजा बजाने लगते हैं। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग कानून और जांच एजेंसियों से बचने के लिए जब तरह—तरह के हथकंडे अपनाते हैं तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इससे आम आदमी के मन में कानून और जांच एजेंसियों के प्रति अनादर का भाव उपजता है और कानून का राज स्थापित करने में कठिनाइयां आती हैं।राजनीतिक दल और नेता अपनी गिरेबां में झांकने की बजाय सत्ता पक्ष पर जांच एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हैं। एजेंसियां का दुरुपयोग हर दल की सरकार करती है, यह कड़वी हकीकत है। बीते साल यूटयूबर मनीष कश्यप को वीडियो बनाने के लिए राजद्रोह और अन्य गंभीर मामलों में जेल में ठूंसकर बिहार और तमिलनाडु की सरकारों ने किस तरह जांच एजेंसियों और पुलिस का दुरुपयोग किया, उसे पूरे देश ने देखा। 2012 में महाराष्ट्र कांग्रेस की सरकार ने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के एक कार्टून से नाराज होकर उन्हें राजद्रोह के आरोप में जेल भेजा था। जांच एजेंसियों और पुलिस के दुरुपयोग के तमाम उदाहरण हैं।केजरीवाल और सोरेन का ईडी के सामने पेश न होना उन्हें संदेह के घेरे में खड़ा करता है। अगर वो पाक-साफ हैं तो उन्हें ईडी के समाने अपना पक्ष रखना चाहिए। ये दोनों एजेंसी के सामने पेश होने की बजाय इस बात की तैयारी कर रहे हैं कि गिरफ्तारी के बाद वो अपने परिवार के किसी सदस्य को सीएम की कुर्सी पर कैसे बिठा सकते हैं। फिलवक्त केजरीवाल और सोरेन की राजनीति और बयानबाजी इस ओर इशारा कर रही है कि उन्हें अपने भविष्यफल का ज्ञान है। ईडी को इस मामले में उचित कार्रवाई करके मिसाल स्थापित करनी चाहिए। कानून के राज की स्थापना के लिए भी यह जरूरी है। (लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं और ये उनके निजी विचार हैं।)
मुंबई से नवीं मुंबई को जोड़ता है अटल सेतुएबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे।17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु नाम दिया गया है। ये अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जायेगा।अटल सेतु की विशेषताएं21.8 किमी लंबा है अटल सेतु17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना
देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में इतने नये मामले आये सामनेएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नये मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गयी है। मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गयी थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नये मामले सामने आये, जो मई 2021 में, संक्रमण के चरम पर दर्ज किये गये मामलों का 0.2 प्रतिशत था कोविड- 19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन-1 उपस्वरुप की वजह से न तो नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। भारत ने अतीत में कोविड-19 की तीन लहरों का सामना किया है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गयी थी। सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आये थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
पीयूष गोयल एबीएन एडिटोरियल डेस्क। विनिर्माण क्षेत्र में जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप उच्चतम वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराने में भारत दुनियाभर में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रतिस्पर्धी दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री के मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है कि मेड इन इंडिया ब्रांड गुणवत्ता की गारंटी हो, जो भारतीय और विदेशी उपभोक्ताओं के लिए आनंद का परिचायक बने। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि एक लाभदायक बाजार तभी कायम रह सकता है जब उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों में संतुलन हो। इस रणनीति का एक प्रमुख घटक गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) पर जोर देना है। इसके जरिये क्यूसीओ यह सुनिश्चित करता है कि सभी उत्पाद भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप हों। यह उन उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान है, जिससे उपभोक्ताओं को उत्पादों तथा व्यवसायों के संबंध में विश्वसनीय, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता का भरोसा प्राप्त होता है। इसके जरिये घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग व उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया पहल ने 140 करोड़ भारतीयों के परिवार को दुनिया से जुड़ने और सर्वोत्तम उत्पाद व व्यवहार के बारे में जानने में मदद की है। वे किसी उत्पाद को खरीदने से पहले नियमित रूप से प्रदर्शन, स्थायित्व और निर्भरता के लिए ग्राहक समीक्षा की जांच करते हैं। यदि वे उत्पाद से असंतुष्ट हैं, तो वे सार्वजनिक रूप से कमियों को उजागर करते हैं। इसलिए, उत्पाद की गुणवत्ता, कीमत और नवीनता के बीच संतुलन बनाना समय की मांग है। मोदी सरकार सुरक्षित, विश्वसनीय व बेहतर गुणवत्ता वाले सामान उपलब्ध कराने और भारतीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत गुणवत्ता इको-सिस्टम विकसित करने पर केंद्रित है। मई 2014 से पहले, 106 उत्पादों को कवर करने वाले केवल 14 क्यूसीओ जारी किए गए थे। सूची को अब 653 उत्पादों को कवर करते हुए 148 क्यूसीओ तक बढ़ा दिया गया है। इनमें एयर कंडीशनर, खिलौने और जूते जैसे घरेलू उत्पाद शामिल हैं। निर्यात पर गुणवत्ता नियंत्रण क्यूसीओ ने मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड के मिशन को गति दी है। क्यूसीओ के तहत कई उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। कच्चा लोहा उत्पाद, सौर डीसी केबल, दरवाजे की फिटिंग, छत के पंखे, हेलमेट, स्मार्ट मीटर, हिंजेस, एयर कूलर और एयर फिल्टर गुणवत्ता-नियंत्रित उत्पाद हैं, जो आयात किये जाने की तुलना में कहीं अधिक निर्यात किए जाते हैं।क्यूसीओ द्वारा कवर किए गए कास्ट आयरन उत्पादों का पिछले साल 535 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था, जबकि आयात मुश्किल से 68 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। लगभग 25 क्यूसीओ में ऐसे उत्पाद शामिल हैं, जहां आयात से अधिक निर्यात होता है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि क्यूसीओ भारत में मजबूत गुणवत्ता चेतना के निर्माण पर केंद्रित हैं। इससे देश में खराब गुणवत्ता वाले सामानों की डंपिंग को कम करने में भी मदद मिलती है। उल्लेखनीय है कि सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली वस्तुओं तक पहुंच हमारे अमृत काल में प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार है। क्यूसीओ लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स के कारण आग लगने, खिलौनों में जहरीले रसायनों के कारण बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने और बिजली के शॉर्ट-सर्किट जैसे जोखिमों के कारण घटिया उत्पाद घरों के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। शानदार उदाहरण गुणवत्ता-नियंत्रण कैसे उपभोक्ताओं और निमार्ताओं की मदद के लिए विनिर्माण को आमूल रूप से उन्नत कर सकता है, इसका एक शानदार उदाहरण खिलौना उद्योग है। इस क्यूसीओ के कार्यान्वयन से पहले, भारतीय खिलौना बाजार सस्ते, घटिया उत्पादों से भरा पड़ा था। वर्ष 2019 में भारतीय गुणवत्ता परिषद के एक सर्वेक्षण से पता चला कि मुश्किल से एक-तिहाई खिलौने प्रासंगिक बीआईएस मानकों का पालन करते हैं, और उनमें से अधिकांश बच्चों के लिए खतरनाक थे। यह मोदी सरकार के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य था, जिसने एक जनवरी, 2021 से इस क्षेत्र के लिए क्यूसीओ के साथ तेजी से हस्तक्षेप किया था। इससे भारत में खिलौनों की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि भारतीय बाजार में 84 प्रतिशत खिलौने बीआईएस मानकों का पालन करते हैं। क्यूसीओ ने न केवल भारतीय बच्चों को सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले खिलौने उपलब्ध कराये हैं, बल्कि 2018-19 की तुलना में 2022-23 में उनके निर्यात में 60 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और घरों में उपयोग होने वाले अन्य उत्पादों पर कई गुणवत्ता मानदंड लागू किये गये हैं। इनमें स्मार्ट मीटर, बोल्ट, नट और फास्टनर, छत के पंखे, अग्निशामक यंत्र, कुकवेयर, बर्तन, पानी की बोतलें, पाइप्ड नेचुरल गैस के उपयोग के लिए घरेलू गैस स्टोव, लकड़ी आधारित बोर्ड, इंसुलेटेड फ्लास्क और इंसुलेटेड कंटेनर आदि शामिल हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों से परामर्श करती है कि क्यूसीओ को लागू करने से पहले उनकी प्रतिक्रिया, तकनीकी इनपुट और व्यावहारिक सुझावों पर विचार किया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है कि सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को लंबी अंतरण अवधि देकर उनके हितों की रक्षा की जाए। सरकार उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करने और उन निमार्ताओं का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार है, जो गुणवत्ता में सुधार करना चाहते हैं। गुणवत्ता अभिशासन, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उत्पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप उन्नत करने का अभियान 140 करोड़ भारतीयों के अपने परिवार के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रधानमंत्री के व्यापक दृष्टिकोण से जुड़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ-साथ रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतें प्रदान करने के लिए कई निर्णायक कदम उठाकर उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया है। उनके भावनात्मक, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन ने विकास को गति दी है, मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया है और भारत को विश्व स्तर पर उज्ज्वल बनाया है। उल्लेखनीय है कि पांच साल में करीब 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। लोगों ने हाल के विधानसभा चुनावों में अपने मतदान से प्रधानमंत्री के उच्च गुणवत्ता वाले प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। यह भारतीय निमार्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश है। जब लोग चयन करते हैं - अपने मत से या अपने बटुए से - तो वे सर्वोत्तम गुणवत्ता चुनते हैं। याद रहे कि क्वालिटी इज फ्री के लेखक फिलिप क्रॉस्बी ने एक बार कहा था: यदि आप गुणवत्ता से बाहर हैं, तो आप व्यवसाय से बाहर हैं। (लेखक, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं।)
ऐसा क्या खास है श्री राम घर आये भजन में, जिसके लिए पीएम मोदी ने बंधे तारीफों की फूलएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान राम और अयोध्या पर आधारित भजन श्री राम घर आये के लिए गायिका गीता रबारी की प्रशंसा की। पीएम ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अक्कोउट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देश भर में मेरे परिवार के सदस्य अयोध्या में होने वाले राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का यह भजन बहुत भावुक करने वाला है। भगवान राम और अयोध्या के बारे में गीता रबारी का गाना राम मंदिर को लेकर चल रहे उत्साह के साथ ही आया है। इससे पहले, अपने मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात के 108वें एपिसोड के दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक से पहले पूरे देश में बहुत उत्साह और उमंग है। लोग राम मंदिर के उद्घाटन के आसपास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए विभिन्न चैनल या आउटलेट ढूंढ रहे हैं। आपने देखा होगा कि पिछले कुछ दिनों में, श्री राम के विषय पर कई भजन बनाये गये हैं।कई लोग भव्य अभिषेक समारोह के आसपास छंदों की रचना कर रहे हैं, जबकि अनुभवी और जाने-माने कलाकार, उभरते कवि और गीतकार आत्मा-विभोर करने वाले भजन लेकर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा मैंने इनमें से कुछ (भक्ति) गाने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किये हैं। ऐसा लगता है कि कला की दुनिया अपने अनूठे अंदाज में इस ऐतिहासिक क्षण के आसपास सामान्य उत्सव के माहौल को जोड़ रही है। उन्होंने उन कविताओं, गद्य और अन्य रचनात्मक तत्वों को भी स्वीकार किया जो 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सामने आ रहे हैं।
गडकरी ने केरल में शुरू की 1464 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएंएबीएन सेंट्रल डेस्क। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केरल की 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। श्री गडकरी ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 105 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं से तमिलनाडु और केरल के बीच निर्बाध यातायात संचालित किया जा सकेगा। उनका कहना था कि यह पहल समग्र परिवहन लागत को कम करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से केरल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मुन्नार तक पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही एक उच्च-स्तरीय पुल का निर्माण भी इस परियोजना के तहत होना है, जिससे बाढ़ के दौरान 27 किमी की दुरुह यात्रा से लोगों को मुक्ति मिलेगी और सुव्यवस्थित तरीके से लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, केरल के लोक निर्माण मंत्री पीए मोहम्मद रियास, केरल के कासरगोड से सांसद जगमोहन उन्नीथन, कासरगोड में विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अयोध्या का भव्य राम मंदिर किन मामलों में होगा सबसे अलग, जानें 10 पॉइंट मेंएबीएन सेंट्रल डेस्क। राममंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में 22 जनवरी को होगा। इससे पहले राममंदिर का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। पीएम मोदी के आने के कारण तैयारियों में भव्यता देखी जा रही है। इसके लिए देशभर में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील की है। राममंदिर ट्रस्ट सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की ओर है। जिला अधिकारी के साथ अन्य अफसर सीएम योगी आदित्यनाथ के टच में हैं। हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच मंदिर ट्रस्ट ने यहां की खास तस्वीरों को जारी किया है। फोटो के जरिए यह बताने की कोशिश हो रही है कि राम मंदिर में क्या तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रस्ट ने मंदिर की खासियत के बारे में झलक दी है। राम मंदिर की दस बड़ी विशेषताएं यह मंदिर बहुमंजिला है, इसकी लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होने वाली है। मंदिर में पांच मंडप होंगे, पहला नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की आकृतियों को उकेरा गया है। दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए मंदिर में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के पास पौराणिक काल का सीताकूप रहने वाला है। मंदिर के दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीले पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। यहां पर जटायु प्रतिमा स्थापना की गई है। मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं होगा। जमीन पर बिल्कुल भी कंक्रीट नहीं है। मंदिर परिसर के अंदर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन को लेकर जल व्यवस्था तथा स्वतंत्र पॉवर स्टेशन का निर्माण किया गया है। एक दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का निर्माण भी किया गया है। ये 25 हजार की क्षमता वाला होगा। यहां पर लॉकर व चिकित्सा सुविधा रहेगी। मंदिर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी परंपरा से हुआ है। पर्यावरण जल संरक्षण का खास इंतजाम किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.