Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा भारत : मोदी
Published / 2023-09-23 20:50:05
2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा भारत : मोदी

पीएम बोले- भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में निष्पक्ष न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में यहां की निष्पक्ष व स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। श्री मोदी ने इंटरनेशनल लॉयर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हाल की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा है। निश्चित तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत को एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था का आधार चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ये कॉन्फ्रेंस एक ऐसे में समय हो रही है जब भारत कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। एक दिन पहले ही भारत की संसद ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून पास किया है। नारीशक्ति वंदन कानून भारत में वूमेन लीड डेवलपमेंट की नई दिशा के साथ नयी ऊर्जा देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कुछ ही दिनों पहले ही जी-20 के ऐतिहासिक आयोजन में दुनिया ने हमारी लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और कूटनीति की झलक भी देखी है। उन्होंने कहा एक महीने पहले आज के ही दिन भारत चंद्रमा के साउथ पोल के समीप पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। श्री मोदी ने कहा कि ऐसी अनेक उपलब्धियों के आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा है। निश्चित तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत को एक मजबूत निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था का आधार चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा किसी भी देश के निर्माण में वहां की लीगल फ्रैटर्निटी की बहुत बड़ी भूमिका होती है। भारत में वर्षों से न्यायपालिका और वकील भारत की न्याय व्यवस्था के संरक्षक रहे हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जो विदेशी मेहमान यहां हैं, उन्हें मैं एक बात खास तौर पर बताना चाहता हूं।कुछ ही समय पहले भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किये हैं और आजादी की इस लड़ाई में कानूनी पेशे से जुड़े लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। आजादी की लड़ाई में अनेक वकीलों ने चलती हुई वकालत छोड़कर के राष्ट्रीय आंदोलन का रास्ता चुना था। हमारे पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, हमारे संविधान के मुख्य शिल्पी बाबा साहब आंबेडकर, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल, आजादी के समय देश को दिशा देने वाले लोकमान्य तिलक हो, वीर सावरकर हो, ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व भी वकील ही थे। यानि कानूनी पेशेवर के अनुभव ने आजाद भारत की नींव को मजबूत करने का काम किया। और आज जब भारत के प्रति विश्व का जो भरोसा बढ़ रहा है, उसमें भी भारत की निष्पक्ष स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।

मोदी भगाओ, देश बचाओ... के नारे से गूंज उठा जंतर-मंतर
Published / 2023-09-21 18:44:03
मोदी भगाओ, देश बचाओ... के नारे से गूंज उठा जंतर-मंतर

एचइसी बचाने को लेकर जंतर मंतर दिल्ली के समक्ष इंडिया गठबंधन की ओर से महाधरनाटीम एबीएन, रांची। झारखंड इंडिया गठबंधन एवं श्रमिक संगठनों की ओर से हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन कारखाना को बचाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुस्ताक अंसारी और संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में झारखंड से लोग शिरकत किये। धरना में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, डॉ भालचंद्र कांगो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद पी संतोष, झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद महुआ माजी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो, कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पांडे, भाकपा नेता केडी सिंह भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सारे सार्वजनिक कल कारखानों को अपने दोस्त अडानी अंबानी को हवाले कर रही है। नेताओं ने कहा कि धरती के नीचे की खनिज संपदा अदानी को धरती के ऊपर कल कारखाने अदानी का और आसमान में उड़ने वाली हवाई जहाज भी अदानी को, इसी तरह झारखंड के कोयला आयरन ओर, गैस सहित कई खनिज संपदा अदानी को सौप जा रहा है। किसानों के हजारों एकड़ जमीन कौड़ी के दाम लूटा जा रहा है। चंद्रयान के लिए लॉन्चिंग पैड बनाने वाले कारखाना हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन हटिया रांची बंद पड़ा हुआ है। मजदूरी बकाया है, इसीलिए  गठबंधन एवं श्रमिक संगठनों के लोग रांची से 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर जंतर मंतर पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा एचइसी बचाया नहीं गया, तो उसे  जीर्णोद्धार नहीं किया गया। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले दिन में केंद्र सरकार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। जरूरत पड़ा तो आर्थिक नाका बंदी कर राज्य से खनिक संपदाओं को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और मोदी सरकार को झारखंड आगमन पर राज्य की जनता काला  झंडा दिखाकर स्वागत करेंगे। नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को आने वाले दिनों में हराने के लिए इंडिया गठबंधन को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।  केंद्रीय एवं राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार आने वाले दिनों में बनेगी और इसे लेकर झारखंड के अंदर जन जागरण अभियान और जन आंदोलन को तेज किया जायेगा। प्रदर्शन में सीटू नेता भवन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के धर्मेंद्र, डॉ हेमलाल महतो, अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, संजय राय, परवेज गुड्डू, अनवर अंसारी, सीपी रामचंद्रन, तनु सिंह, रवि सिंह, जोगिंदर सिंह, मनोज पाठक, कमल पांडे, सीटू के महासचिव तपन सेन,  संतोष राय, कांग्रेस के कमल ठाकुर, सुंदरी तिर्की, गणेश रवि, डॉक्टर एपी सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सिंह चौहान, झामुमो के साहिल यादव, गोपाल पांडे, राहुल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंडिया महागठबंधन के अजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

आज केबीसी पर दिखेंगी 2013 बैच की प्रशाखा पदाधिकारी
Published / 2023-09-18 13:54:56
आज केबीसी पर दिखेंगी 2013 बैच की प्रशाखा पदाधिकारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखण्ड सचिवालय सेवा में वन  पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्यरत मधुरिमा आज सोनी टीवी के केबीसी कार्यक्रम में बाॅलीवुड के शहंशाह श्री अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलती नजर आयेंगी। ये सचिवालय सेवा एवं राज्य के लिए गौरव की बात है। ये 2013 बैच की प्रशाखा पदाधिकारी हैं।

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर
Published / 2023-09-16 12:41:41
जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर

कश्मीर LOC के करीब आतंकवादियों और सेना के बीच शुरू हुई मुठभेड़एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुयी। जिसमें दो आतंकी मार गिराये। ताज़ा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं। पुलिस ने सोशल नेटवकिर्ंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्तबारामूला जिले के प्तउरी, हथलंगा के आगे के इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है। आगे की जानकारी दी जायेगी। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस
Published / 2023-09-15 14:38:11
केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस

एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, सतर्क रहने का निर्देएबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल में निपाह वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक अस्पताल में निगरानी में है। नये मामले के साथ ही कोझिकोड में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह हो गई है। वायरस से संक्रमित आन्य पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वाले दो लोगों के घरों के पांच किलोमीटर के दायरे को आइसोलेटेड क्षेत्र बना दिया गया है।इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि राज्य ने परीक्षण के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी में 11 और सैम्पल भेजे थे, जिससे सरकार को राहत मिली और वायरस के नकारात्मक परिणाम आये। उच्च जोखिम वाली संपर्क सूची में शामिल अन्य 15 लोगों के सैम्पल भी परीक्षण के लिए भेजे गये हैं।स्थिति का जायजा लेने और निपाह संक्रमण के प्रबंधन में राज्य सरकार की सहायता करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आरएमएल अस्पताल और एनआईएम एचएएनएस के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम को केरल में तैनात किया गया है।

मोदी कल मध्यप्रदेश में
Published / 2023-09-13 13:58:13
मोदी कल मध्यप्रदेश में

पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगातएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करते हुए क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।मोदी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड में लगभग 50 हजार करोड़ रूपये की लागत के पेट्रो कैमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रवास के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी बीना में लगभग दो लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात दे रहे हैं। इससे क्षेत्र का विकास बढ़ेगा और लाखों लोगों के लिये प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

दीदी दे रहीं इंडिया को धोखा : अधीर रंजन
Published / 2023-09-11 11:07:24
दीदी दे रहीं इंडिया को धोखा : अधीर रंजन

जी-20 डिनर में ममता बनर्जी के शामिल होने पर भड़के अधीर रंजनयोगी और शाह के साथ थीं "दीदी", ऐसी भी क्या बातएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को नई दिल्ली में जी-20 बैठक के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का कोई अन्य कारण था। टीएमसी ने चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि बनर्जी विपक्षी गठबंधन इंडिया के अस्तित्व में आने के लिए प्रमुख सूत्रधारों में से एक हैं और कांग्रेस नेता को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पालन किये जाने वाले कुछ प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें व्याख्यान देने की आवश्यकता नहीं है। चौधरी ने मीडिया से कहा- जब कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शामिल होने से परहेज किया तो वहीं दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली चली गयीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि किस बात ने उन्हें इन नेताओं के साथ डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया। बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गयी थीं, जबकि अगले दिन डिनर रखा गया था। चौधरी ने पूछा कि क्या उनके इस अवसर पर शामिल होने के पीछे कोई और कारण है? उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हर कोई जानता है कि ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सूत्रधारों में से एक हैं और कोई भी उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता। सेन ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथ लेते हुए कहा- चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि राज्य की मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के तहत जी-20 के अवसर पर डिनर में शामिल होने के लिए कब जायेंगी। भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने भाजपा के खिलाफ दिल्ली में बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से हाथ मिलाया, जो टीएमसी के आतंक के शिकार राज्य के लोगों के साथ धोखा है।

बंगाल की खाड़ी में देर रात महसूस किये गये भूकंप के झटके
Published / 2023-09-11 11:04:40
बंगाल की खाड़ी में देर रात महसूस किये गये भूकंप के झटके

रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गयी तीव्रताएबीएन सेंट्रल डेस्क। हाल ही में मोरक्को में आये भीषण भूकंप में अबतक 2100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं इससे ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरी और बंगाल की खाड़ी में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में कंपन हुआ।बता दें कि इससे पहले शनिवार (9 सितंबर) को त्रिपुरा के धर्मनगर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो कि 43 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि उस भूकंप में किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। वहीं 3 सितंबर को अंडमान सागर में भूकंप की घटना सामने आयी थी। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गयी थी।

भक्तिभाव में डूबे दिखे ब्रिटेन के पीएम
Published / 2023-09-10 14:42:49
भक्तिभाव में डूबे दिखे ब्रिटेन के पीएम

पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर में ऋषि सुनक ने की पूजाएबीएन सेंट्रल डेस्क। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच यहां प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर आकर दर्शन किये।ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी श्रीमती अक्षता मूर्ति भी साथ आयी थीं। मंदिर पहुंचने पर वहां के पुजारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में सुनक दंपति ने भगवान स्वामीनारायण की पूजा भी की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ राजघाट गये थे और वहां अहिंसा के सबसे बड़े शांतिदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद सुनक अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि ऋषि सुनक करीब 45 मिनट तक मंदिर में रूके। सुनक दंपति ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मंद्र में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ऋषि सुनक को अक्षरधाम मंदिर का मॉडल भेंट स्वरूप दिया गया। अक्षरधाम मंदिर के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वामियों ने सुनक दंपति का स्वागत किया। मंदिर के वरिष्ठ नेताओं ने बाचोसनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज की तरफ से एक विशेष संदेश भी जारी किया। बीएपीएस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंदिर में दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम का अवलोकन कराया गया, जो भारत की परंपराओं और प्राचीन वास्तुकला दर्शाता है तथा आस्था, भक्ति एवं सौहार्द के शाश्वत हिंदू आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देता है। मुख्य मंदिर परिसर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र तस्वीरों को नमन किया और कला एवं वास्तुकला की प्रशंसा की। बयान में कहा गया कि दंपति ने नीलकंठ वर्णी महाराज का अभिषेक भी किया और विश्व की शांति, प्रगति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की। बयान में सुनक के हवाले से कहा गया है- मेरी पत्नी और मुझे आज सुबह स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करके खुशी हुई। इस मंदिर की सुंदरता और शांति, सौहार्द तथा बेहतर इंसान बनने के इसके सार्वभौमिक संदेश से हम विस्मित हो गये। यह न केवल पूजा स्थल है, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थल भी है, जो भारत के मूल्यों, संस्कृति और दुनिया में उसके योगदान को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज हम ब्रिटेन में इन्हीं मूल्यों और संस्कृति को ब्रिटिश-भारतीय समुदाय द्वारा हमारे देश में किये गये सकारात्मक योगदान के माध्यम से देखते हैं। सुनक ने कहा- मैं आज सुबह परम पावन महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे पता चला कि वह बहुत जल्द ही अमेरिका के रॉबिंसविले में एक और सुंदर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्धाटन करने जा रहे हैं। मैं इस उद्घाटन के लिए उन्हें और बीएपीएस के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.