एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन बीते कुछ समय से पान मसाला के एड को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। इसी बीच खबर आई है कि अमिताभ बच्चन के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद पान मसाला कंपनी लगातार एड का प्रसारण कर रही थी, जिसके कारण बिग बी ने कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर इसका प्रसारण होने से रोकने की मांग की है। दरअसल वह एक्टर पिछले कई वर्षों से इस कंपनी के एड में नजर आते थे, लेकिन उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। हाल ही में अमिताभ बच्चन को इस एड के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत द्वारा पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर बिग बी ने साफ-साफ इसके पीछे की वजह बताई थी। एक यूजर ने बिग बी की पोस्ट में कमेंट किया था कि- प्रणाम सर, आपसे एक बात पूछनी है। क्या जरूरत है आपको भी पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में इसपर बिग बी ने जवाब देते हुए लिखा- मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। 11 अक्टूबर को अपने 79वें जन्मदिन के मौके पर पान मसाला कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की घोषणा की थी। कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के साथ ही बिग बी ने कंपनी को इसके पैसे भी लौटा दिए थे। आरोप है कि उसके बाद भी कंपनी उस एड को लगातार प्रसारित कर रही थी जिसके कारण बिग बी को लीगल नोटिस का सहारा लेना पड़ा।
एबीएन डेस्क। सोनू निगम निस्संदेह देश के सर्वश्रेष्ठ लाइव कलाकारों में से एक है। इन वर्षों में, उन्होंने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और तीन दशकों के बाद भी वह अपने जादू से दर्शकों को आश्चर्यचकित करते हैं। सोनू ने हाल ही में UK में पहली बार पेंडेमिक के बाद परफॉर्म किया और अगर उत्साह को बिना शब्दों के वर्णित किया जा सकता है, तो बर्मिंघम और वेम्बली में शो एक उपयुक्त विवरण देंगे।
एबीएन डेस्क । बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी हॉरर फिल्मों में अभिनय कर सुर्खियां में हमेशा उनकी फिल्म रहते हैं। उनकी हर एक फिल्म को दर्शकों को न सिर्फ पसंद भी आती है बल्कि काफी प्यार भी मिलता हैं। हाल ही में आई थ्रिलर जॉनर फिल्म चेहरे जिसमें इमरान ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार रिटायर्ड लॉयर के साथ आर्टिस्टिक दिखाया गया था। वहीं इमरान हाश्मी का किरदार बड़ा ट्रैवेल पसंद करने वाला था । उसे अच्छे सूट,लेदर जैकेट, जूते पहनने का शौक था । फिल्म में इमरान हाश्मी का एक डॉयलॉग है जिसमें वे कहते हैं कि हर एक कामयाब आदमी को कुछ बेईमानी वाले काम तो करने पड़ते है। लेकिन हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे एक फिल्म का डॉयलॉग और एक किरदार था जो वो निभा रहे थे और असल ज़िन्दगी में वे इस बात से बिलकुल वाकिफ नहीं रखते है। उनका मानना हैं कि अगर ज़िन्दगी में कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना है तो अपना काम करते जाओ और वक़्त आपको बेशुमार उपलब्धियों से नवाज़ेगा और जो भी ज़िन्दगी में आप चाहते हो वो सब आपको मिल सकता हैं। इसी के साथ साथ बेईमानी से किया हुआ काम आपको बेशक कामयाब बना दें लेकिन वो कामयाबी आपसे बहोत कुछ छीन भी लेगी।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आने वाली डार्क कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। इलियाना डिक्रूज अपनी आने वाली फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति के साथ काम करती नजर आयेंगी। इलियाना और विद्या पहली बार फिल्म में एक साथ दिखायी देंगी। फिल्म का निर्देशन एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता कर रही हैं। इलियाना ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए साझा करते हुए लिखा, इसकी घोषणा करने का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जिसमें विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इस बात की खुशी भी है कि शीर्षा के निर्देशन में काम कर रही हूं, जिन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाऊंगी। फिल्म के निर्माताओं एप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट की तारीफ भी करना चाहूंगी, जिन्होंने इश तरह की कास्टिंग की है। यह एक वास्तविक और गर्मजोशी से भरी फिल्म है, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। विद्या बालन फिल्म में काव्या का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक ड्रामा कॉमेडी है, जिसमें रिश्तों की आधुनिकता पर कहानी कही जा रही है। यह आपकी या किसी और की कहानी हो सकती है।
नई दिल्ली। छठ महापर्व के समापन के मौके पर वीडियो गेम खेलनेवाले लोगों के लिए खुशखबरी है। PUBG New State Launch: Krafton के नेक्सड जनरेशन बैटल टाइटल गेम पबजी न्यू स्टेट (PUBG New State) गेम आज 11 नवंबर 2021 को भारत में लॉन्च किया गया। कैसा है गेम : यह गेम साल 2051 के बैटल पर बेस्ड है। इसमें इंप्रूव्ड ग्राफिक्स और गनप्ले दिया गया है। PUBG News State में नया मैप फीचर, रिटर्निंग गेम मोड्स, यूनीक गेम मशीन मिलेगा। PUBG New State गेम को डाउनलोड के लिए एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अभी यूज़र्स को क्या हो रही है दिक्कत : PUBG New State के इस्तेमाल को लेकर इंडियन यूजर को सर्वर की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूजर्स PUBG New State को डाउनलोड कर पा रहे हैं। लेकिन इस्तेमाल के दौरान Unable to conncet to the server की समस्या का सामना कर रहे हैं। PUBG की मानें, तो यूजर्स भारतीय समयानुसार 11.30 बजे के बाद PUBG New State का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन डिवाइस को सपोर्ट करेगा : PUBG New State का इस्तेमाल 2GB और उससे ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन में किया जा सकेगा। साथ ही स्मार्टफोन CPU 64 bit बेस्ड होना चाहिए। अगर आप एंड्राइड यूजर्स हैं, तो ध्यान रखें कि PUBG New State केवल एंड्राइड 6.0 और उससे ऊपर के एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। गेम Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।वहीं अगर आप iOS यूजर्स हैं, तो PUBG New State iOS 13 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करेगा। इसका साइज 1.5 GB है। कैसे करें डाउनलोड : PUBG New State को डाउनलोड करना एंड्राइड यूजर्स के लिए काफी आसान है। Step 1: सबसे पहले Google Play store पर विजिट करें। Step 2: इसके बाद PUBG New State को सर्च करके इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें। Step 3: इसके बाद जरूरी जानकारी को सब्मिट करके गेम प्ले कर सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान : PUBG New State गेम करीब उर्दू, चीनी समेत 18 भाषाओं में मौजूद है। लेकिन फिलहाल गेम को हिंदी भाषा में नहीं पेश किया गया है। गेम को खेलने के लिए Facebook या फिर Google अकाउंट से Sign in करना होगा। साथ ही Guest के तौर पर Sign in का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा आपको गेम की प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स को एक्सेप्ट करना होगा। PUBG New State को भारतीय नहीं, साउथ अफ्रीकी सर्वर पर खेला जा सकेगा। PUBG New State को इंस्टॉल करने से पहले अपने वाई-फाई कनेक्शन को चेक करे लें। PUBG New State गेम का साइझ 1.4GB है। इसके लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। साथ ही आपके फोन में स्पेस होना चाहिए। गेम को डाउनलोड करते वक्त फोन को चार्जिंग में लगा दें। PUBG New State को चरणबद्ध तरीके से रिलीज किया जा रहा है है। ऐसे मे हो सकता है कि गेम सभी के डाउनलोड के लिए उपलब्ध ना हो। ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। PUBG New State को PUBG Studios ने विकसित किया है। नया PUBG New State, ओरिजनल PUBG गेम का ही अपडेटेड वर्जन है। इसमें आपको शानदार ग्राफिक्स, इंप्रूव्ड परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन, इंप्रूव्ड गनप्ले, यूनीक हथियार, नये व्हीकल्स मिलेंगे।
एबीएन डेस्क। भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो खूबसूरत हीरोइनों की कमी नहीं है लेकिन कम ही ऐसी हीरोइने हैं जिनके स्टाइल की चर्चा हो। इसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम शामिल है। अक्षरा ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है साथ ही वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। शो के दौरान अक्षरा काफी विवाद का भी हिस्सा बनीं। अक्षरा शो की विजेता तो नहीं बन पाईं लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरीं। अक्षरा सिंह की तस्वीर ने मचाया धमाल : बिग बॉस ओटीटी के बाद अक्षरा की फैन फालोइंग काफी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी एक बेहद ही स्टाइलिश तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिस पर फैंस तो क्या सेलेब्स भी दिल हार जा रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बेंगलुरू, कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज यहां निधन हो गया । पुनीत (47) को सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद शहर के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुनीत प्रसिद्ध अभिनेता स्व डॉ राजकुमार के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई शिवराज कुमार भी कन्नड़ फिल्म जगत की जाने-माने हस्ती हैं। पुनीत का असली नाम लोहित राजकुमार था। उनका विवाह 1999 में अश्विनी रेवनाथ से हुआ था। पुनीत की पहली फिल्म अप्पू थी, जो 2002 में आई थी। उन्हें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्धि मिली। इससे पहले वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने कुछ फिल्मी गानों को अपना स्वर भी दिया। वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में थे।
एबीएन डेस्क। खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मध्य प्रदेश में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ओह माई गॉड 2 (OMG 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी काम कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी रचनात्मक निर्माता और अमलेंदु चौधरी सिनेमेटोग्राफर हैं। ओह माय गॉड-2 का निर्माण केप ऑफ गुड हॉप फिल्म्स, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वरदे के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। शनिवार को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ओएमजी 2 के दो पोस्टर साझा किए। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेता शिव की भूमिका निभाते हैं। पोस्टर पर रख विश्वास तू शिव का दास भी लिखा हुआ है।
शाहिद कपूर एक्शन पर आधारित फिल्म बुल में काम करते नजर आयेंगे। फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद, निर्माता भूषण कुमार अब अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ मिलकर शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली एक्शन फिल्म बुल का निर्माण करेगें। 1980 के दशक में सेट की गई यह फिल्म वास्तविक जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर करेंगे, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। शाहिद कपूर ने कहा, बुल पूर्णतः एक्शन फिल्म है जो ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित है। मैं एक ऐसी शख्सियत की भूमिका निभाने वाला हूं जो अब अपनी सटीकता और बहादुरी के लिए प्रतिष्ठित हैं। यह भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा, मैं बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद शाहिद के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम दर्शकों के समक्ष एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ यह मेरा पहला एसोसिएशन है। हमें उम्मीद है कि हमारी कड़ी मेहनत एक बेहतर सिनेमा के रूप में बाहर आयेगी। गिल्टी बाय एसोसिएशन की पार्टनर अमर बुटाला का कहना है कि ,यह फिल्म उन सैनिकों को समर्पित है जो बड़ी बहादुरी से देश में हो रही खलबली को संभाल देश के आधिपत्य को बनाएं रखते हैं। इस फिल्म में शाहिद एक जबरदस्त अवतार में नज़र आएंगे। मैं टी-सीरीज और शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.