एबीएन डेस्क। कटरीना कैफ शादी और हनीमून के बाद अब काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनके पति विक्की कौशल पहले ही काम पर वापस लौट चुके हैं। अब कटरीना कैफ की बारी है और जल्द ही वह बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ जनवरी के मिड में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ इस फिल्म की आगे की शूटिंग करेंगी। फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया, रूस, तुर्की और मुंबई में फिल्माने के बाद अब दिल्ली में होगी। सलमान खान जनवरी के मध्य में शूटिंग सत्र के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को दिल्ली में करेंगे। बताया जा रहा है कि राजधानी में इस फिल्म की शूटिंग 15 दिनों तक की जाएगी। कटरीना और सलमान की फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगे और कटरीना कैफ आईएसआई की जासूस की भूमिका निभाएंगी। सलमान खान के किरदार का नाम जहां अविनाश सिंह राठौर है, वहीं कटरीना के किरदार का नाम जोया हुमैनी है।
एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा शादी करके भले विदेश चली गई हों लेकिन दिल से वह पक्की देसी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर इसकी झलक मिलती रहती है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें कभी यह महसूस नहीं होता कि वह घर से दूर हैं। पीसी ने बताया की उनकी मां मधु चोपड़ा, मंदिर और अचार हमेशा उनके साथ रहता है। प्रियंका इस वक्त फिल्म The Matrix Resurrections के प्रमोशन में बिजी हैं। इस मूवी में वह सती का रोल निभा रही हैं। प्रियंका ने ये भी कहा कि वह दोनों इंडस्ट्रीज को बैलेंस करने की कोशिश करती हैं। भारत को मुझसे नहीं ले जा सकते प्रियंका चोपड़ा इंटरनैशनल पॉप सेंशन निक जोनस से शादी करके इंडिया से दूर जा चुकी हैं हालांकि जड़ों से वह इंडिया से हमेशा जुड़ी रहती हैं। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई। प्रियंका ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति से जुड़ी चीजों को हमेशा अपने साथ रखती हैं। राशा गोयल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, आप मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हैं लेकिन भारत को मुझसे बाहर नहीं ले जा सकते। बोलीं, साथ रहती है संस्कृति मैं और मेरी संस्कृति हमेशा साथ ही रहते हैं। इसलिए मुझे कभी नहीं लगता कि मैं अपने घर से दूर हूं। मेरा घर हमेशा मेरे साथ रहता है, मेरा मंदिर, मेरी मां, मेरा अचार हमेशा मेरे साथ होता है। इसलिए मैं अच्छी हूं, मुझे कभी दूर महसूस नहीं होता। प्रियंका ने यह भी कहा, साथ ही मुझे लगता है कि यह बहुत ही स्ट्रैटिजिक है और मैं हमेशा ही दोनों इंडस्ट्रीज को बैलेंस करना चाहती थी। दुनिया में बहुत कम ऐक्टर्स हंं जो ऐसा करने में कामयाब हो पाए हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा की शूटिंग पूरी हो गयी है। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और हॉलीवुड स्टार सेंथिल राममूर्ति लीड रोल में नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। एड जीनियस शीर्ष गुहा ठाकुरता निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर आाधारित है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड सिंगर अलका भटनागर को तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021से चरित्र अभिनेता रजा मुराद, अनिल नागरथ, अरुण बक्षी, एहसान कुरेशी और कृष्णा चौहान ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। अलका भटनागर एक अत्यंत प्रतिभाशाली गायिका हैं जो अमेरिका में सैनफ्रान्सिस्को बे एरिया की स्वर कोकिला (मेलोडी क्वीन) के नााम से जानी जाती हैं। उनको संगीत क्षेत्र में भारतीय सरकार द्वारा युपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है तथा यूएसए में भारतीय संगीत, कला एवं संस्कृति को विश्व में बढ़ावा देने के लिए ब्रान्ड अम्बेसडर मनोनीत किया गया है। अलका भटनागर ने स्त्रियों में ब्रेस्ट कैन्सर को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम भी किए हैं। समाज के विकास के लिए क्रियाशील एनजीओ की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश असेंबली के प्रांगण में कॉन्सर्ट करके धन राशि जुटाने का काम भी किया। इस नेक काम के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्य मंत्री श्री मोर्या जी ने उनको विशेष अवार्ड से सम्मानित किया। अलका भटनागर ने देश विदेश में भी अनगिनत कॉन्सर्ट किए हैं और कई नॅान-प्रॅाफिट संस्थाओं को अपनी कला व कार्य से सदैव भरपूर सहायता करती रही हैं। फिवक्त कई फ़िल्मों के संगीत की रिकॉर्डिंग में व्यस्त अलका भटनागर ने देश विदेश में अनगिनत कॉन्सर्ट किए हैं और कई नॅान-प्रॅाफिट संस्थाओं को अपनी कला व कार्य से सदैव भरपूर सहायता करती रही हैं । अलका भटनागर ने अमेरिका में कैलिफ़ोर्न्या के डिस्ट्रिक्ट 25 में दो बार चुनाव जीत कर डेमोक्रेटिक डेलिगेट का कार्य भार सम्भाला। कैलिफ़ोर्न्या लेजिस्लेटिव असेम्ब्ली ने अलका जी को उनको उत्तम कार्य के लिये 2020 में कॉम्म्युनिटी हीरो टाइटल से भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में आयोजित झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में वे गेस्ट ऑफ ऑनर भी रहीं। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायकों क्रमशः कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत, शान, जावेद अली, भप्पी लाहिरी, सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा इत्यादि के साथ गा चुकी अलका भटनागर के कई म्यूजिक एल्बम भारत व विदेशों में उपलब्ध हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मिस यूनिवर्स पेजेंट एक बार फिर चचार्ओं में आ गया है, जहां पर मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम चमकाने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से सुंदर व प्रतिभाशाली महिलाएं आती हैं और अपने हुश्न व रैंप वॉक से हर किसी के होश उड़ा देती हैं। इस साल इस प्रतियोगिता का 70वां संस्करण आयोजित किया गया है, जिस वजह से पूरी दुनिया की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं। सिर्फ मॉडल्स ही नहीं बल्कि आयोजक से लेकर जज तक, साल 2021 की मिस यूनिवर्स को दुनिया के सामने लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था और अब इस प्रतिगिता के ग्रैंड फिनाले का दिन भी करीब आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कहां आयोजित किया जाएगा और कैसे इसे देखा जा सकता है? मिस यूनिवर्स का 70वां संस्करण 12 दिसंबर 2021 को इजराइल के इलियट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर स्टीव हार्वे बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। हालांकि, घर बैठे लोगों को मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले अगले दिन यानी 13 दिसंबर 2021 को देखने को मिलेगा। ये वूट सेलेक्ट पर सुबह 5:30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएंगी। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म यारा दियां पू बारां और बाई जी कुट्टांगे हैं। उर्वशी रौतेला अब 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में कंटेस्टेंट्स को जज करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इवेंट से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उर्वशी रौतेला को ये न्योता मिलने को उनकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि वह भारत की तरफ इस प्रतियोगिता को जज करती नजर आएंगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रभास को 2021 के नंबर एक साउथ एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में शामिल किया गया है। ब्रिटेन के ईस्टर्न आई अखबार ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें विश्व की 50 एशियाई हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रभास को नंबर एक दक्षिण एशियाई सेलेब्रटी करार दिया है। प्रभास ने कई हॉलीवुड आइकन, संगीत उद्योग, टेलीविजन, लिटरेचर और सोशल मीडिया स्टार्स को पछाड़ते हुए अपने लिए ये जगह बनाई है। ईस्टर्न आई एंटरटेनमेंट एडिटर, असजद नजीर ने कहा,ह्लप्रभास ने भारत में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की ओर इस तरह से ध्यान आकर्षित किया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने दिखा दिया है कि बॉलीवुड अब बॉस नहीं है और सभी को एक साथ कई भाषाओं में भारतीय फिल्में रिलीज करने के लिए प्रेरित किया है। विश्व स्तर पर किसी भी एशियाई सेलिब्रिटी के सबसे तेजी से बढ़ते प्रशंसक के साथ उन्होंने बिना कोशिश किए बड़ी हेडलाइन्स और सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बिना दिखावा किए हुए कई अच्छे काम भी किए हैं और विश्व स्तर पर सबसे रिलेटेब्ल प्रमुख फिल्म स्टार बने रहने में सफल रहे हैं।ह्व
एबीएन डेस्क। कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज कटरीना और विक्की सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आखिरकार हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अपने इस दिन पर कटरीना ने लाल रंग का जोड़ा पहना तो वहीं विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी में सात फेरे लिए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं।विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे। विक्की और कटरीना आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन के फोटो, वीडियो कैप्चर ना हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है।
एबीएन डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने दयालु नेचर के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की थी। वहीं अब प्रभास ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए की बड़ी राशि दान की है। दरअसल, हाल ही में आई बाढ़ के बाद राज्य के कुछ इलाकों का बुरा हाल है, जिसके बाद प्रभास ने पैसे दान किए हैं। प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में एक बड़ा दान दिया है, उनकी उदारता के लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है। प्रभास से पहले जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और महेश बाबू जैसे स्टार्स ने 25 लाख रुपए की राशि सीएम रिलीफ फंड में दान किया है. जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने लोगों की मदद के लिए बड़ी धन राशि की धोषणा की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही रोमांटिक ड्रामा राधे श्याम में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। राधे श्याम 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा प्रभास आदिपुरुष , प्रोजेक्ट के और सालार जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब तीन दिन ही बचे हैं। विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होने वाली है। इस रॉयल वेडिंग के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच रविवार देर रात विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए खाना भिजवाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। अभिनेता विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार किए गए भोजन के पैकेट भेजे। इस दौरान विक्की कौशल के घर पर कटरीना कैफ और उनकी मां भी मौजूद थी। इस बात की जानकारी भी पैपराजी अकाउंट द्वारा दी गई है। खाने के पैकेटों का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, स्वीट विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े हुए सभी पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार भोजन के पैकेट भेजे। बीती रात विक्की कौशल के घर पर एक समारोह के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। कटरीना कैफ और उनकी मां भी देर रात तक वहीं थीं। गौरतलब है कि रविवार को कटरीना कैफ को विक्की कौशल के घर पर स्पॉट किया गया था, जहां वह देर रात तक रहीं। कैट-विक्की की शादी में इन्वाइट किए गए करीब 120 गेस्ट के वेन्यू पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार शाम से शुरू हो जाएगा। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.