Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
रानी चटर्जी ने खरीदी आलीशान कार
Published / 2021-12-05 14:19:50
रानी चटर्जी ने खरीदी आलीशान कार

एबीएन डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। रानी ने इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। लाल रंग की इस आलीशान मर्सडीज गाड़ी की फोटोज शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, रानी और उसका नया रथ। मैं बहुत खुश हूं। फोटोज को कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कई भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कॉमेंट बॉक्स में पाखी हेगड़े ने लिखा, वाओ दिल से बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हर्ट इमोजी बनाते हुए रानी को बधाई दी है। नी ने खरीदी आलीशान कार : इसी तरह कई अन्य कलाकारों ने भी रानी चटर्जी को शुभकामनाएं दी हैं और उनसे पार्टी मांगी है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस चमचमाती कार को खरीदने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी स्टार हैं।

बॉब बिस्वास : अमिताभ ने की अभिषेक के अभिनय की तारीफ
Published / 2021-12-04 13:26:09
बॉब बिस्वास : अमिताभ ने की अभिषेक के अभिनय की तारीफ

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म बॉब बिस्वास में अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका है। इस फिल्म को शाहरूख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले निर्मित किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष की पुत्री दिया अन्नपूर्णा घोष ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित विद्या बालन की फिल्म कहानी का स्पिन-आॅफ है। फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक, बॉब के किरदार में हैं जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। अभिषेक की तारीफ में अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को भी पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तारिधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। हरिवंश राय बच्चन, मेरा बेटा मेरा उत्तराधिकारी।अभिषेक बच्चन भी अपने पिता से मिली इस तारीफ पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, बस अब और क्या चाहिए। लेकिन... तू ना थकेगा कभी, तू ना रुकेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ...

संजय दत्त बने अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर
Published / 2021-11-30 14:50:46
संजय दत्त बने अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर

एबीएन डेस्क। संजय दत्त अक्सर किसी न किसी कारण खबरों में रहते हैं। भले ही वो फिल्मों में जल्दी जल्दी ना नजर आएं लेकिन फैंस उनको प्यार करते हैं और उनकी फिल्म के लिए उत्सुक रहते हैँ। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि बाबा के फैंस के लिए शानदार साबित होने वाली है। दरअसल संजय दत्त को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जी हां.. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के सीएम मौजूद थे। इसका ऐलान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और विधानसभा अध्यक्ष पासंग सोना दोरजी ने संजय दत्त की मौजूदगी में किया था। संजय दत्त के अलावा यहां पर राहुल मित्रा भी मौजूद थे और उनको ब्रांड एडवाइजर बनाया गया है। अभिनेता मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट से डिब्रूगढ़ पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से मेचुका की सुरम्य घाटी पहुंचे। संजय दत्त को इस दौरान एक युवा आइकन, प्रकृति प्रेमी, नशामुक्ति प्रस्तावक रूप में दिखाया गया था। संजय दत्त इसके पहले भी कई शहरों को प्रमोट कर चुके हैं। अभिनेता को नशा मुक्ति का आइकन इसलिए बनाया गया है क्योंकि उन्होने ड्रग्स को हराकर वापसी की थी। एक समय था जब संजय दत्त इसके आदी हो गए थे। संजय दत्त आखिरी बार अपनी फिल्म भुज द प्राइड आॅफ इंडिया में नजर आए थे और इसमें अजय देवगन नजर आए थे। इस वक्त वो अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में है। संजय दत्त आने वाले दिनों में कई फिल्मों के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं।

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में बहन शाहीन को किया बर्थडे विश
Published / 2021-11-28 14:45:12
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में बहन शाहीन को किया बर्थडे विश

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। शाहीन को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। आलिया ने भी खास अंदाज में बहन को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने शाहीन के साथ तस्वीर शेयर की है। आलिया ने शाहीन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस शाहीन की गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय स्वीटी। मेरी हैप्पी प्लेस। मेरी सेफ प्लेस। मेरी मां। मेरी बेस्ट फ्रेंड। मेरी बच्ची। मुझे नहीं लगता कि डिक्शनरी में ऐसा कोई शब्द है, जो मेरे अंदर आपके वजूद के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उपयुक्त है। मैं आपके प्यार के बिना जीवन नहीं जानती! मैं आपके लिए प्यार और खुशी की कामना करती हूं। जब मौसम अच्छा नहीं होगा, वह अपनी बहन के लिए वहां छाता लिये रहेंगी। आई लव यू माय मेलन! फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और शाहीन को बर्थडे विश कर रहे हैं।बता दें शाहीन, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं। वह फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर पार्टियों या छुट्टियों में आलिया के साथ नजर आती हैं। काम की बात करें तो आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है।

सलमान खान के पास नहीं है शादी के लिए वक्त : आयुष शर्मा
Published / 2021-11-27 13:12:14
सलमान खान के पास नहीं है शादी के लिए वक्त : आयुष शर्मा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर एक अहम बात कही है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के पास शादी करने का वक्त नहीं है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर उनसे भी सवाल पूछा जाता है, लेकिन वह इस सवाल से बच निकलते हैं और इसका साफ-साफ जवाब नहीं देते हैं। अभी भी सलमान खान के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और उनका हर प्रशंसक चाहता है कि इंडस्ट्री के भाईजान सलमान जल्द से जल्द विवाह कर लें। अब उनके बहनोई आयुष शर्मा भी उनकी शादी को लेकर बोले हैं। सलमान की शादी को लेकर आयुष ने क्या कहा? सलमान खान के बहनोई और अंतिम द फाइनल ट्रूथ फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा को लगता है कि अभिनेता सलमान खान के पास अब शादी के लिए वक्त नहीं है। आयुष का कहना है कि सलमान खान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान खान की शादी के विषय पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं। अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जिस तरह से सलमान खान की जिंदगी को देखा है, और जिस तरह से वह काम करते हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी के लिए वक्त है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सलमान खान जैसे हैं, वह उसी तरह से खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी शादी पर फैसला खुद लेंगे।

फिलिप जॉन की फिल्म में बायसैक्शुयल किरदार निभाएंगी सामंथा रूथ प्रभु
Published / 2021-11-26 09:00:22
फिलिप जॉन की फिल्म में बायसैक्शुयल किरदार निभाएंगी सामंथा रूथ प्रभु

फिलिप जॉन की फिल्म में बायसैक्शुयल किरदार निभाएंगी सामंथा रूथ प्रभु एबीएन डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाली हैं। फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक नए किरदार में नजर वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही अब उनके फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में सामंथा ने कहा कि मैं फिलिप जॉन के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने उनकी परियोजनाओं का कई सालों तक बारीकी से पालन किया है। मैं सुनीता के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं सेट पर आने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। इस फिल्म की शुरुआत अगस्त 2022 से होने की उम्मीद है। सामंथा को आखिरी बार अमेजॉन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न में देखा गया था। इस सीरीज में वह एक श्रीलंकाई तमिल विद्रोही की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनको इस किरदार और अभिनय के लिए काफी सहारा भी था।

सुष्मिता सेन ने शेयर किया आर्या-2 का मोशन पोस्टर
Published / 2021-11-24 10:06:05
सुष्मिता सेन ने शेयर किया आर्या-2 का मोशन पोस्टर

एबीएन डेस्क। सुष्मिता सेन की फेमस वेब सीरीज आर्या का दूसरा सीजन रिलीज होने को तैयार है. हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्या-2 का मोशन पोस्टर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता हेलीकॉप्टर में बैठे बंदूक लेकर दिखाई दे रही है. इस दौरान सुष्मिता ने सफेद रंग की साड़ी कैरी किया है। अभिनेत्री ने मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ट्रेलर कमिंग. आर्या-2. शेरनी आ रही है, सबको बताएं,और शेयर करे, हॉटस्टार स्पेशल्स आर्या सीजन 2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा। वेब सीरीज आर्या 2 में सुष्मिता सेन के किरदार के कुछ शेड्स निर्देशक राम माधवानी ने बनाए हैं .निर्देशक राम माधवानी का भी डिजिटल डेब्यू है. उनकी एक फिल्म धमाका हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। आर्या में सुष्मिता सेन ने सह-कलाकार चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, विकास कुमार, जयंत कृपलानी है। पांच साल बाद आर्या को लेकर सुष्मिता वापस आ रही है। शो में सुष्मिता को बतौर एक अच्छी मां और उनके संघर्षों को तक की यात्रा को दिखाया गया है. मोशन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सुष्मिता आर्या-2 में अपने पति का बदला लेगीं।

आमिर खान की तीसरी शादी का सच आया सामने
Published / 2021-11-23 05:52:09
आमिर खान की तीसरी शादी का सच आया सामने

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी की खबर जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था। उस दौरान दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अब हम पति-पत्नी नहीं हैं। हम को-पैरेट्स के तौर पर एक-दूसरे का परिवार होंगे। इसके बाद आमिर खान का नाम उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया और फिर उनकी तीसरी शादी की खबर अचानक मीडिया में छा गई। दावा किया गया कि आमिर खान अप्रैल महीने में तीसरी शादी कर सकते हैं। लेकिन अब इस रिपोर्ट को गलत बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान की तीसरी शादी की रिपोर्ट्स में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उनकी तीसरी शादी की खबरें झूठी हैं। वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। ता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि आमिर खान अपनी तीसरी शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि अभिनेता अपनी फिल्म को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। हालांकि, इन खबरों को अभिनेत्री ने गलत बताया है। फातिमा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, यह काफी अजीब था, मेरी मां टीवी पर ये सब देखती थीं। अगले दिन वह अखबार में मेरी फोटो देखकर बताती थीं ‘देखो तुम्हारी फोटो आई है। हेडलाइन सुनने के लिए मैं उनसे कहती थी कि पढ़कर बताएं क्या लिखा है? अपने बारे में वो बातें सुन मैं डिस्टर्ब हो जाती थी। फिर जरूरत महसूस हुई कि मुझे अपनी बात सबके सामने रखनी चाहिए।

IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवाओं से बोले ऋतिक रोशन, खुद को ओलंपिक एथलीट की तरह बनाएं
Published / 2021-11-22 06:04:54
IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवाओं से बोले ऋतिक रोशन, खुद को ओलंपिक एथलीट की तरह बनाएं

एबीएन डेस्क।. भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। इस बार इस महोत्सव को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडिया@75 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित 75 रचनात्मक युवाओं को भी सम्मानित किया गया। ऋतिक रोशन ने युवाओं को किया संबोधित : इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने युवाओं को ओलंपिक एथलीटों की तरह खुद को तैयार करने की सलाह दी। आईएफएफआई के मास्टरक्लास में ऋतिक रोशन ने कहा कि, नई प्रतिभाओं को खुद को ओलंपिक एथलीटों की तरह ट्रेन करना चाहिए। उन्हें हर दिन प्रशिक्षण और अभ्यास में कड़ी मेहनत की जरूरत है और खुद को सिनेमाप्रेमियों के साथ घेरना चाहिए। ओटीटी प्लेटफार्मों के महत्व के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने कहा, हमारे समाजिक परिवेश में हर तरह के लोगों को सिनेमा में सही से प्रतिनिधित्व करने की जरूरत है। जिस तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बढ़ रहे हैं हर अभिनेता, निर्देशक के लिए कुछ बड़ा करने की उम्मीद है। कोई भी अभिनेता सुपरस्टार बन सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,821